रामानुजगंज में दो चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार रामानुजगंज में दो चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार रामानुजगंज, 6 मार्च। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पॉलिटेक्निक कॉलेज से एलईडी लाइट चोरी पहला मामला पॉलिटेक्निक कॉलेज आरगाही का है। कॉलेज में चौकीदारी करने वाले प्रदीप सिंह ने 5 मार्च को थाना रामानुजगंज में मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च की रात वह अपने साथी के साथ ड्यूटी पर थे। उसी दौरान सुभाषनगर निवासी ओम सरदार (19) और प्रसन्नजीत मंडल (22) कॉलेज का गेट फांदकर अंदर घुस गए और छत पर लगी 6 स्ट्रीट एलईडी लाइट चोरी कर ले गए। चौकीदारों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से करीब 21 हजार रुपये कीमत की 6 एलईडी लाइट और चोरी में इस्तेमाल की गई हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल (करीब 1 लाख रुपये) जब्त की गई। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला भी पकड़ा गया दूसरा मामला रामानुजगंज के धनपुरी क्षेत्र का है। यहां सूर्यकुमार की मोबाइल एक्सेसरीज और चॉइस सेंटर की दुकान से 12 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे एक युवक काउंटर से 5200 रुपये और जियो कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपी की पहचान तामेश्वर नगर निवासी अमन मिस्त्री (21) के रूप में हुई। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार था। 5 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी होली मनाने अपने घर आया है और रामानुजगंज में मोटरसाइकिल से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसके पास से चोरी किया गया जियो मोबाइल फोन, 500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (करीब 80 हजार रुपये) बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका दोनों मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, महामाया सिंह और नागेश्वर पोर्ते की विशेष भूमिका रही।

- Post by दैनिक भास्कर डंडई1
- गढ़वा रंका लोहापुल के पास किये नइ उधान का सिलानायश l और लोगो को वान संरक्षण करना, और पेड़ लगाना प्रकृतिक रक्छा हम लोगों की जिम्मेदारी है l अगर आप 01 पेड़ काट रहे हैं , आपको 03 पेड़ लगाना है l अगर ऐसा नहीं कर रहे हैं तो, आप अपना आयु काम कर रहे हैं l ये सभी बताने के साथ -सथ वान कर्मी को, और उपस्थित लोगो को सराहना किये l1
- अमेरिका ईरान में युद्ध के बाद पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ डब्बा में ले रहे है पेट्रोल1
- शुक्रवार की सुबह गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मौत होने की खबर सामने आ रही है। इस दुर्घटना में घायल 10 से ज्यादा यात्रियों की स्थिति अभी भी गम्भीर बताई जा रही है। जिसमें से चार लोगों को अंबिकापुर रेफर किया गया है।1
- इफ्तारी छोड़ डंडे से खातिरदारी जारी1
- जशपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस पलटी, 5 की मौत, 25 घायल तपकरा थाना इलाके में हुए हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर है. जशपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए, जबकि 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया कुरडेग से कुनकुरी जा रही थी बस जानकारी के मुताबिक यात्री बस झारखंड के कुरडेग से यात्रियों को लेकर कुनकुरी की ओर जा रही थी. बस में करीब 30 यात्री सवार थे. गोडाअंबा गांव के पास अचानक बस चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पलट गई. बस पलटते ही मची चीख-पुकार बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंच गए. ग्रामीणों और पुलिस ने किया रेस्क्यू स्थानीय ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. सूचना मिलने के बाद तपकरा थाना पुलिस और करडेगा चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल भेजा गया. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. CM ने अधिकारियों के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई है, और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायल मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में और होली क्रॉस कुनकुरी में अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है. 3 गंभीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया है. कलेक्टर रोहित व्यास और SSP डॉक्टर लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे हैं और घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. हादसे की जांच शुरू घटना में 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है.1
- चेन्नई सेंट्रल स्टेशन का नाम क्या है? 5 अप्रैल 2019 को, स्टेशन का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर "पुरची थलाइवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन" कर दिया गया। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा , (mas)जिसे पहले मद्रास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नाम से जाना जाता था, चेन्नई से 7 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। चेन्नई परंदूर हवाई अड्डा तमिलनाडु राज्य में चेन्नई महानगर क्षेत्र की सेवा के लिए प्रस्तावित एक नई परियोजना है। इसे कांचीपुरम जिले के परंदूर के पास बनाने की योजना है और यह मौजूदा चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ-साथ द्वितीयक हवाई अड्डे के रूप में कार्य करेगा।1
- गढ़वा का वॉर्ड नंबर 10 बनेगा सबसे खूबसूरत वार्ड Munna Mobile चुनाव जीतने के बाद मुन्ना मोबाइल का बड़ा बयान1
- बताया जा रहा है,करडेगा से कुनकुरी जा रही एक यात्री बस दुलदुला क्षेत्र के गोडाअम्बा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। बस के पलटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल लिया जा रहा है।1