सांसद प्रतिनिधि बने डंडई के अलख निरंजन प्रसाद गढ़वा जिले में विकास कार्यों की प्रगति और समीक्षा को लेकर सांसद प्रतिनिधियों की नई टीम का गठन किया गया है। इस संबंध में पलामू लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम द्वारा जारी पत्र में जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची के अनुसार डंडई निवासी अलख निरंजन प्रसाद को डंडई प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। वे सांसद की अनुपस्थिति में जिले में होने वाली बैठकों में प्रतिनिधित्व करेंगे तथा क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति और जन समस्याओं को सांसद तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। बताया गया कि सांसद प्रतिनिधियों की यह टीम जिले में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी, जन समस्याओं के समाधान और केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से गठित की गई है। डंडई क्षेत्र के लोगों ने अलख निरंजन प्रसाद को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई है और उम्मीद जताई है कि उनके प्रयासों से क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। #GarhwaNews #Dandai #JharkhandNews #VishnuDayalRam #DandaiNews #GarhwaUpdates #LocalNews #MPRepresentative #BreakingNews #TrendingNews #ViralNews #TodayNews #IndiaNews #BJPLeader #JharkhandPolitics #DandaiGarhwa #PalamuLokSabha #PoliticalNews #NewsUpdate #FacebookNews #ViralPost #TrendingNow #PublicVoice

- Post by दैनिक भास्कर डंडई1
- चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंड के विलैती खैर पंचायत में नेतृत्व परिवर्तन का बड़ा फैसला सामने आया है। वित्तीय अनियमितता के आरोप में पूर्व मुखिया गोपाल कुमार यादव के निलंबन के बाद अब पंचायत की जिम्मेदारी उप मुखिया रानी कुमारी को सौंप दी गई है। शुक्रवार दोपहर को विलैती खैर पंचायत सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मंगल यादव ने औपचारिक रूप से उप मुखिया रानी कुमारी (पति– रवि प्रसाद) को मुखिया का समुचित प्रभार सौंपा। बताया गया कि पूर्व मुखिया गोपाल कुमार यादव को वित्तीय अनियमितता के आरोप में झारखंड सरकार के सचिव द्वारा निलंबित किया गया था। इसी के आलोक में पंचायत के सुचारू संचालन के लिए यह जिम्मेदारी उप मुखिया को दी गई। इस मौके पर BDO सुबोध कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि पंचायत के विकास के लिए सभी लोग मिलकर सहयोग करें, तभी क्षेत्र का समुचित विकास संभव है। वहीं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मंगल यादव ने भी पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। पंचायत सचिव कमलेश कोरवा ने भी सभी वार्ड सदस्यों व जनप्रतिनिधियों से पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग देने की बात कही। तो वहीं नवप्रभारी मुखिया रानी कुमारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पंचायत के लोगों की मौजूदगी में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके लिए वे प्रशासन और ग्रामीणों की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के तहत मिलने वाले सभी फंड का उपयोग पंचायत के विकास कार्यों में किया जाएगा और ग्रामीणों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा, मैं अपने पंचायत के विकास के लिए हमेशा खड़ी रहूंगी। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के ग्रामीणों ने नवप्रभारी मुखिया रानी कुमारी को गुलदस्ता और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक कर्मी कृष्णा शर्मा, दिनेश कुमार, बीएएफसी कृष्णमणि, सांसद प्रतिनिधि चंद्रिका सिंह, मंगरू सिंह खरवार, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता संजय प्रसाद साह, अवधेश यादव, शशि प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष, वार्ड सदस्य एवं पंचायत के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।1
- सब सुनो अगर ईमनदारी से पंचायत चुनाव करेगा तो 2026 में होगा, आगर आप इम्तेहान देंगे तो किसी कारण से आप का इम्तेहान छूट जिया तो आप पास्कर गे यानी उसी टाइम में देना परे गा 2021 में होने का बात था ...1
- तेजस्वी यादव ने अपने क्षेत्र में मोटरसाइकिल से सैर किए1
- अमेरिका ईरान में युद्ध के बाद पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ डब्बा में ले रहे है पेट्रोल1
- इफ्तारी छोड़ डंडे से खातिरदारी जारी1
- बरडीहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखनदी गांव जाने वाली सड़क में काफी ज्यादा जर्जर हो गई है। जिससे लोगों की आवागमण में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मती को लेकर जनप्रतिनिधियों से मांग किया है।1
- Post by दैनिक भास्कर डंडई1