डंडई में राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन की बैठक, गुलाम सरवर अंसारी बने प्रखंड अध्यक्ष गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित सोनेहरा मोड़ के पास यासीन अंसारी के नवनिर्मित मकान में शुक्रवार को राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत करने तथा समाज की एकता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से करके गांव निवासी गुलाम सरवर अंसारी (पिता सगीर अंसारी) को संगठन का डंडई प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी। यह बैठक गढ़वा जिला अध्यक्ष फिरोज अंसारी और संगठन के सलाहकार जफर इकबाल के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें समाज की एकता, संगठन के विस्तार तथा सामाजिक विकास से जुड़े कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर गुलाम सरवर अंसारी (नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष) ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट कर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। फिरोज अंसारी (जिला अध्यक्ष,गढ़वा) ने कहा कि राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर उनके अधिकार और विकास के लिए कार्य करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गुलाम सरवर अंसारी के नेतृत्व में डंडई प्रखंड में संगठन और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। जफर इकबाल (सलाहकार) ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी एकता सबसे जरूरी है। उन्होंने सभी सदस्यों से मिलकर संगठन को आगे बढ़ाने और समाज के हित में कार्य करने की अपील की।बैठक में मुख्य रूप से नियाजउद्दीन अंसारी, मशहूर अंसारी, फूल मोहम्मद अंसारी, अफजाल अंसारी, हबीब अंसारी, खलील अंसारी, डॉ. मजीद अंसारी, अमीनुद्दीन अंसारी, करार हुसैन, रशीद अंसारी, सलीम अंसारी तथा मुर्शिद अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाज की एकता बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

- Post by दैनिक भास्कर डंडई1
- चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंड के विलैती खैर पंचायत में नेतृत्व परिवर्तन का बड़ा फैसला सामने आया है। वित्तीय अनियमितता के आरोप में पूर्व मुखिया गोपाल कुमार यादव के निलंबन के बाद अब पंचायत की जिम्मेदारी उप मुखिया रानी कुमारी को सौंप दी गई है। शुक्रवार दोपहर को विलैती खैर पंचायत सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मंगल यादव ने औपचारिक रूप से उप मुखिया रानी कुमारी (पति– रवि प्रसाद) को मुखिया का समुचित प्रभार सौंपा। बताया गया कि पूर्व मुखिया गोपाल कुमार यादव को वित्तीय अनियमितता के आरोप में झारखंड सरकार के सचिव द्वारा निलंबित किया गया था। इसी के आलोक में पंचायत के सुचारू संचालन के लिए यह जिम्मेदारी उप मुखिया को दी गई। इस मौके पर BDO सुबोध कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि पंचायत के विकास के लिए सभी लोग मिलकर सहयोग करें, तभी क्षेत्र का समुचित विकास संभव है। वहीं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मंगल यादव ने भी पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। पंचायत सचिव कमलेश कोरवा ने भी सभी वार्ड सदस्यों व जनप्रतिनिधियों से पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग देने की बात कही। तो वहीं नवप्रभारी मुखिया रानी कुमारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पंचायत के लोगों की मौजूदगी में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके लिए वे प्रशासन और ग्रामीणों की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के तहत मिलने वाले सभी फंड का उपयोग पंचायत के विकास कार्यों में किया जाएगा और ग्रामीणों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा, मैं अपने पंचायत के विकास के लिए हमेशा खड़ी रहूंगी। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के ग्रामीणों ने नवप्रभारी मुखिया रानी कुमारी को गुलदस्ता और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक कर्मी कृष्णा शर्मा, दिनेश कुमार, बीएएफसी कृष्णमणि, सांसद प्रतिनिधि चंद्रिका सिंह, मंगरू सिंह खरवार, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता संजय प्रसाद साह, अवधेश यादव, शशि प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष, वार्ड सदस्य एवं पंचायत के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।1
- सब सुनो अगर ईमनदारी से पंचायत चुनाव करेगा तो 2026 में होगा, आगर आप इम्तेहान देंगे तो किसी कारण से आप का इम्तेहान छूट जिया तो आप पास्कर गे यानी उसी टाइम में देना परे गा 2021 में होने का बात था ...1
- तेजस्वी यादव ने अपने क्षेत्र में मोटरसाइकिल से सैर किए1
- अमेरिका ईरान में युद्ध के बाद पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ डब्बा में ले रहे है पेट्रोल1
- इफ्तारी छोड़ डंडे से खातिरदारी जारी1
- न्यू शॉप उद्धघाटन के बाद उसी शॉप में इफ्तार पार्टी के आयोजन आकर्षित थंबनेल 4:5 रेशियों में बनाए1
- Post by दैनिक भास्कर डंडई1