जशपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस पलटी, 5 की मौत, 25 घायल तपकरा थाना इलाके में हुए हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर है. जशपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए, जबकि 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया कुरडेग से कुनकुरी जा रही थी बस जानकारी के मुताबिक यात्री बस झारखंड के कुरडेग से यात्रियों को लेकर कुनकुरी की ओर जा रही थी. बस में करीब 30 यात्री सवार थे. गोडाअंबा गांव के पास अचानक बस चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पलट गई. बस पलटते ही मची चीख-पुकार बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंच गए. ग्रामीणों और पुलिस ने किया रेस्क्यू स्थानीय ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. सूचना मिलने के बाद तपकरा थाना पुलिस और करडेगा चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल भेजा गया. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. CM ने अधिकारियों के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई है, और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायल मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में और होली क्रॉस कुनकुरी में अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है. 3 गंभीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया है. कलेक्टर रोहित व्यास और SSP डॉक्टर लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे हैं और घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. हादसे की जांच शुरू घटना में 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है.

- Post by हमर जशपुर1
- बताया जा रहा है,करडेगा से कुनकुरी जा रही एक यात्री बस दुलदुला क्षेत्र के गोडाअम्बा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। बस के पलटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल लिया जा रहा है।1
- बलरामपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश मोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत बसकेपी गांव में होली के दिन एक हृदयविदारक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बसकेपी साराजोगी निवासी देवनंद नगेसिया पिता सुखदेव नगेसिया उम्र लगभग 12 वर्ष बुधवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच होली खेलने के लिए अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर गुलाल लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्थित मक्के की फसल को पशुओं से बचाने के लिए खेत के मालिक द्वारा तार के माध्यम से खेत की घेरा कर उसमें करंट प्रवाहित किया गया था। बताया जा रहा है कि बालक अनजाने में उस करंट युक्त तार के संपर्क में आ गया। आसपास मौजूद लोगों की नजर जैसे ही बालक पर पड़ी, उन्होंने तुरंत उसे बचाने का प्रयास करते हुए तार को हटाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। होली जैसे खुशियों के त्योहार पर हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।1
- यहां साल में सिर्फ एक दिन – होली के दिन सूर्योदय से दोपहर तक मिर्गी (एपिलेप्सी) की दवा निःशुल्क दी जाती है। इस दवा को लेने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मरीज पहुंचते हैं और कई लोगों को इससे स्वास्थ्य लाभ मिलने की बात सामने आती है। होली के दिन यहां लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन खास बात यह है कि आने वाले हर मरीज को दवा मिल जाती है। लोग इसे आस्था और परंपरा से जुड़ा किसी चमत्कार से कम नहीं मानते। रिज्दा, मस्तूरी (बिलासपुर) — Jashpur Times #Chhattisgarh #Bilaspur #Rijda #HoliTradition #HealthNews #JashpurTimes1
- कोरिया, एन.आर.एल.एम बिहान कृषि सखी पशु सखी संग जिला कोरिया ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन1
- Post by Kiran Ekka2
- जानकारी के मुताबिक आरोपी निजामुद्दीन अंसारी उर्फ़ राजा पिता अब्दुल हकीम अंसारी के कब्जे से 320 नग देशी प्लेन शराब शोले कीमती 25,600/-रूपये एवं 16 पौवा अंग्रेजी शराब ग्रीन लेबल ब्रांड, किमती 3200/- रूपये कुल 336 पौवा जुमला 60.480 वल्क ली. किमती 28,800/रूपये बरामद किया गया।1
- कांसाबेल में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया होली का पर्व रंग, गुलाल और खुशियों के बीच बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी होली के रंग में सराबोर नजर आए। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और भाईचारे का संदेश दिया। शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ कांसाबेल में होली का त्योहार सम्पन्न हुआ। – जशपुर टाइम्स सच सब तक1
- शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इस दुर्घटना में घायल 10 से ज्यादा यात्रियों की स्थिति अभी भी गम्भीर बताई जा रही है। जिसमें से चार लोगों को अंबिकापुर रेफर किया गया है। आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह करडेगा पुलिस चौकी के गोडाअम्बा में करडेगा से कुनकुरी जा रही अनमोल यात्री बस अनियंत्रित होकर पहले एक निर्माणाधीन घर से टकराई उसके बाद दाईं ओर पलट गई। बस पलटते ही बस के अंदर चीख पुकार मचने लगी क्योंकि कई यात्री बस के नीचे दब गए थे। घटनास्थल पर तत्काल ड्रायवर सहित 3 लोगों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद जेसीबी के जरिये बस के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकालकर पुलिस गाड़ी से अस्पताल भेजने का काम शुरू कर दिया गया। थोड़ी देर बाद सीएम कैम्प कार्यालय बगिया के निर्देश पर मौके पर 3 ऐम्बुलेंस भेजे गए और बचे हुए घायलों को उन्हीं ऐम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि चार लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिये अंबिकापुर रेफर किया गया है। अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने सीएम विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय भी अस्पताल पहुँच गयी। उन्होंने कुनकुरी के निजी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। डॉक्टरों से भी उनकी चर्चा हुई। जिले के सीएमएचओ ने बताया कि हादसे में अबतक कूल 5 लोगों की मौत हुई है। 30 लोग घायल हैं। 5 लोगों को गम्भीर हालत में अम्बिकापुर रेफर किया गया है। जिले के कुनकुरी ,दुलदुला और जिला असप्ताल में कुछ घायलों को भर्ती कराया गया है। कुछ घायल ठीक होकर घर भी चले गए हैं।1