logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत, होली के दिन गांव में पसरा मातम बलरामपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश मोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत बसकेपी गांव में होली के दिन एक हृदयविदारक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बसकेपी साराजोगी निवासी देवनंद नगेसिया पिता सुखदेव नगेसिया उम्र लगभग 12 वर्ष बुधवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच होली खेलने के लिए अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर गुलाल लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्थित मक्के की फसल को पशुओं से बचाने के लिए खेत के मालिक द्वारा तार के माध्यम से खेत की घेरा कर उसमें करंट प्रवाहित किया गया था। बताया जा रहा है कि बालक अनजाने में उस करंट युक्त तार के संपर्क में आ गया। आसपास मौजूद लोगों की नजर जैसे ही बालक पर पड़ी, उन्होंने तुरंत उसे बचाने का प्रयास करते हुए तार को हटाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। होली जैसे खुशियों के त्योहार पर हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

22 hrs ago
user_Balrampur
Balrampur
Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
22 hrs ago

करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत, होली के दिन गांव में पसरा मातम बलरामपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश मोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत बसकेपी गांव में होली के दिन एक हृदयविदारक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बसकेपी साराजोगी निवासी देवनंद नगेसिया पिता सुखदेव नगेसिया उम्र लगभग 12 वर्ष बुधवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच होली खेलने के लिए अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर गुलाल लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्थित मक्के की फसल को पशुओं से बचाने के लिए खेत के मालिक द्वारा तार के माध्यम से खेत की घेरा कर उसमें करंट प्रवाहित किया गया था। बताया जा रहा है कि बालक अनजाने में उस करंट युक्त तार के संपर्क में आ गया। आसपास मौजूद लोगों की नजर जैसे ही बालक पर पड़ी, उन्होंने तुरंत उसे बचाने का प्रयास करते हुए तार को हटाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। होली जैसे खुशियों के त्योहार पर हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

  • user_Guddu Mochi
    Guddu Mochi
    Atrauli, Aligarh
    GudduRam😊😊😊😊
    14 hrs ago
  • user_Raviom yaduvanshi
    Raviom yaduvanshi
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश
    atma ko Shanti de
    14 hrs ago
  • user_दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंड
    दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंड
    ओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखंड
    😡
    12 hrs ago
  • user_User4377
    User4377
    Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu
    💣
    13 hrs ago
  • user_Chhavinath YADAV
    Chhavinath YADAV
    Phulpur, Azamgarh
    😂
    14 hrs ago
  • user_Chhavinath YADAV
    Chhavinath YADAV
    Phulpur, Azamgarh
    😂
    14 hrs ago
  • user_User9846
    User9846
    Kotma, Anuppur
    😂
    14 hrs ago
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रामानुजगंज में दो चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार रामानुजगंज, 6 मार्च। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पॉलिटेक्निक कॉलेज से एलईडी लाइट चोरी पहला मामला पॉलिटेक्निक कॉलेज आरगाही का है। कॉलेज में चौकीदारी करने वाले प्रदीप सिंह ने 5 मार्च को थाना रामानुजगंज में मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च की रात वह अपने साथी के साथ ड्यूटी पर थे। उसी दौरान सुभाषनगर निवासी ओम सरदार (19) और प्रसन्नजीत मंडल (22) कॉलेज का गेट फांदकर अंदर घुस गए और छत पर लगी 6 स्ट्रीट एलईडी लाइट चोरी कर ले गए। चौकीदारों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से करीब 21 हजार रुपये कीमत की 6 एलईडी लाइट और चोरी में इस्तेमाल की गई हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल (करीब 1 लाख रुपये) जब्त की गई। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला भी पकड़ा गया दूसरा मामला रामानुजगंज के धनपुरी क्षेत्र का है। यहां सूर्यकुमार की मोबाइल एक्सेसरीज और चॉइस सेंटर की दुकान से 12 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे एक युवक काउंटर से 5200 रुपये और जियो कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपी की पहचान तामेश्वर नगर निवासी अमन मिस्त्री (21) के रूप में हुई। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार था। 5 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी होली मनाने अपने घर आया है और रामानुजगंज में मोटरसाइकिल से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसके पास से चोरी किया गया जियो मोबाइल फोन, 500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (करीब 80 हजार रुपये) बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका दोनों मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, महामाया सिंह और नागेश्वर पोर्ते की विशेष भूमिका रही।
    1
    रामानुजगंज में दो चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
रामानुजगंज, 6 मार्च। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पॉलिटेक्निक कॉलेज से एलईडी लाइट चोरी
पहला मामला पॉलिटेक्निक कॉलेज आरगाही का है। कॉलेज में चौकीदारी करने वाले प्रदीप सिंह ने 5 मार्च को थाना रामानुजगंज में मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च की रात वह अपने साथी के साथ ड्यूटी पर थे। उसी दौरान सुभाषनगर निवासी ओम सरदार (19) और प्रसन्नजीत मंडल (22) कॉलेज का गेट फांदकर अंदर घुस गए और छत पर लगी 6 स्ट्रीट एलईडी लाइट चोरी कर ले गए।
चौकीदारों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से करीब 21 हजार रुपये कीमत की 6 एलईडी लाइट और चोरी में इस्तेमाल की गई हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल (करीब 1 लाख रुपये) जब्त की गई। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला भी पकड़ा गया
दूसरा मामला रामानुजगंज के धनपुरी क्षेत्र का है। यहां सूर्यकुमार की मोबाइल एक्सेसरीज और चॉइस सेंटर की दुकान से 12 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे एक युवक काउंटर से 5200 रुपये और जियो कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था।
दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपी की पहचान तामेश्वर नगर निवासी अमन मिस्त्री (21) के रूप में हुई। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार था।
5 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी होली मनाने अपने घर आया है और रामानुजगंज में मोटरसाइकिल से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
उसके पास से चोरी किया गया जियो मोबाइल फोन, 500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (करीब 80 हजार रुपये) बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
दोनों मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, महामाया सिंह और नागेश्वर पोर्ते की विशेष भूमिका रही।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    Ranka, Garhwa•
    6 hrs ago
  • चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंड के विलैती खैर पंचायत में नेतृत्व परिवर्तन का बड़ा फैसला सामने आया है। वित्तीय अनियमितता के आरोप में पूर्व मुखिया गोपाल कुमार यादव के निलंबन के बाद अब पंचायत की जिम्मेदारी उप मुखिया रानी कुमारी को सौंप दी गई है। शुक्रवार दोपहर को विलैती खैर पंचायत सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मंगल यादव ने औपचारिक रूप से उप मुखिया रानी कुमारी (पति– रवि प्रसाद) को मुखिया का समुचित प्रभार सौंपा। बताया गया कि पूर्व मुखिया गोपाल कुमार यादव को वित्तीय अनियमितता के आरोप में झारखंड सरकार के सचिव द्वारा निलंबित किया गया था। इसी के आलोक में पंचायत के सुचारू संचालन के लिए यह जिम्मेदारी उप मुखिया को दी गई। इस मौके पर BDO सुबोध कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि पंचायत के विकास के लिए सभी लोग मिलकर सहयोग करें, तभी क्षेत्र का समुचित विकास संभव है। वहीं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मंगल यादव ने भी पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। पंचायत सचिव कमलेश कोरवा ने भी सभी वार्ड सदस्यों व जनप्रतिनिधियों से पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग देने की बात कही। तो वहीं नवप्रभारी मुखिया रानी कुमारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पंचायत के लोगों की मौजूदगी में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके लिए वे प्रशासन और ग्रामीणों की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के तहत मिलने वाले सभी फंड का उपयोग पंचायत के विकास कार्यों में किया जाएगा और ग्रामीणों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा, मैं अपने पंचायत के विकास के लिए हमेशा खड़ी रहूंगी। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के ग्रामीणों ने नवप्रभारी मुखिया रानी कुमारी को गुलदस्ता और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक कर्मी कृष्णा शर्मा, दिनेश कुमार, बीएएफसी कृष्णमणि, सांसद प्रतिनिधि चंद्रिका सिंह, मंगरू सिंह खरवार, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता संजय प्रसाद साह, अवधेश यादव, शशि प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष, वार्ड सदस्य एवं पंचायत के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
    1
    चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट
चिनियां प्रखंड के विलैती खैर पंचायत में नेतृत्व परिवर्तन का बड़ा फैसला सामने आया है। वित्तीय अनियमितता के आरोप में पूर्व मुखिया गोपाल कुमार यादव के निलंबन के बाद अब पंचायत की जिम्मेदारी उप मुखिया रानी कुमारी को सौंप दी गई है। शुक्रवार दोपहर को विलैती खैर पंचायत सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मंगल यादव ने औपचारिक रूप से उप मुखिया रानी कुमारी (पति– रवि प्रसाद) को मुखिया का समुचित प्रभार सौंपा। बताया गया कि पूर्व मुखिया गोपाल कुमार यादव को वित्तीय अनियमितता के आरोप में झारखंड सरकार के सचिव द्वारा निलंबित किया गया था। इसी के आलोक में पंचायत के सुचारू संचालन के लिए यह जिम्मेदारी उप मुखिया को दी गई। इस मौके पर BDO सुबोध कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि पंचायत के विकास के लिए सभी लोग मिलकर सहयोग करें, तभी क्षेत्र का समुचित विकास संभव है। वहीं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मंगल यादव ने भी पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। पंचायत सचिव कमलेश कोरवा ने भी सभी वार्ड सदस्यों व जनप्रतिनिधियों से पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग देने की बात कही। तो
वहीं नवप्रभारी मुखिया रानी कुमारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पंचायत के लोगों की मौजूदगी में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके लिए वे प्रशासन और ग्रामीणों की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के तहत मिलने वाले सभी फंड का उपयोग पंचायत के विकास कार्यों में किया जाएगा और ग्रामीणों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा, मैं अपने पंचायत के विकास के लिए हमेशा खड़ी रहूंगी। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के ग्रामीणों ने नवप्रभारी मुखिया रानी कुमारी को गुलदस्ता और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक कर्मी कृष्णा शर्मा, दिनेश कुमार, बीएएफसी कृष्णमणि, सांसद प्रतिनिधि चंद्रिका सिंह, मंगरू सिंह खरवार, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता संजय प्रसाद साह, अवधेश यादव, शशि प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष, वार्ड सदस्य एवं पंचायत के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by दैनिक भास्कर डंडई
    1
    Post by दैनिक भास्कर डंडई
    user_दैनिक भास्कर डंडई
    दैनिक भास्कर डंडई
    Local News Reporter दंदई, गढ़वा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • सब सुनो अगर ईमनदारी से पंचायत चुनाव करेगा तो 2026 में होगा, आगर आप इम्तेहान देंगे तो किसी कारण से आप का इम्तेहान छूट जिया तो आप पास्कर गे यानी उसी टाइम में देना परे गा 2021 में होने का बात था ...
    1
    सब सुनो अगर ईमनदारी से पंचायत चुनाव करेगा तो 2026 में होगा,  आगर आप इम्तेहान देंगे तो किसी कारण से आप का इम्तेहान छूट जिया तो आप पास्कर गे यानी उसी टाइम में देना परे गा 2021 में होने का बात था ...
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • तेजस्वी यादव ने अपने क्षेत्र में मोटरसाइकिल से सैर किए
    1
    तेजस्वी यादव ने अपने क्षेत्र में मोटरसाइकिल से सैर किए
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • सरगुजा जिले के बतौली में निस्तार भूमि पर पट्टा कांड, 4.65 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जे की कोशिश से मचा हड़कंप हम आपको बता दें कि बतौली में शासकीय निस्तार भूमि पर कथित फर्जी पट्टे के सहारे कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। करीब 4 एकड़ 65 डिसमिल जमीन पर जेसीबी मशीन से समतलीकरण और खंभे लगाकर घेराबंदी की जा रही थी। तभी ग्रामीणों ने घेरा जहां मौके से अतिक्रमणकारियों फरार हुए।
    1
    सरगुजा जिले के बतौली में निस्तार भूमि पर पट्टा कांड, 4.65 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जे की कोशिश से मचा हड़कंप
हम आपको बता दें कि बतौली में शासकीय निस्तार भूमि पर कथित फर्जी पट्टे के सहारे कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। करीब 4 एकड़ 65 डिसमिल जमीन पर जेसीबी मशीन से समतलीकरण और खंभे लगाकर घेराबंदी की जा रही थी। तभी ग्रामीणों ने घेरा जहां मौके से अतिक्रमणकारियों फरार हुए।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • बलरामपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश मोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत बसकेपी गांव में होली के दिन एक हृदयविदारक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बसकेपी साराजोगी निवासी देवनंद नगेसिया पिता सुखदेव नगेसिया उम्र लगभग 12 वर्ष बुधवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच होली खेलने के लिए अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर गुलाल लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्थित मक्के की फसल को पशुओं से बचाने के लिए खेत के मालिक द्वारा तार के माध्यम से खेत की घेरा कर उसमें करंट प्रवाहित किया गया था। बताया जा रहा है कि बालक अनजाने में उस करंट युक्त तार के संपर्क में आ गया। आसपास मौजूद लोगों की नजर जैसे ही बालक पर पड़ी, उन्होंने तुरंत उसे बचाने का प्रयास करते हुए तार को हटाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। होली जैसे खुशियों के त्योहार पर हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    बलरामपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के  गणेश मोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत बसकेपी गांव में होली के दिन एक हृदयविदारक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बसकेपी  साराजोगी निवासी देवनंद नगेसिया पिता सुखदेव नगेसिया उम्र लगभग 12 वर्ष बुधवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच होली खेलने के लिए अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर गुलाल लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्थित मक्के की फसल को पशुओं से बचाने के लिए खेत  के मालिक द्वारा तार के माध्यम से खेत की घेरा कर उसमें करंट प्रवाहित किया गया था।
बताया जा रहा है कि  बालक अनजाने में उस करंट युक्त तार के संपर्क में आ गया। आसपास मौजूद लोगों की नजर जैसे ही बालक पर पड़ी, उन्होंने तुरंत उसे बचाने का प्रयास करते हुए तार को हटाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
होली जैसे खुशियों के त्योहार पर हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.