Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरगुजा जिले के बतौली में निस्तार भूमि पर पट्टा कांड, 4.65 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जे की कोशिश से मचा हड़कंप हम आपको बता दें कि बतौली में शासकीय निस्तार भूमि पर कथित फर्जी पट्टे के सहारे कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। करीब 4 एकड़ 65 डिसमिल जमीन पर जेसीबी मशीन से समतलीकरण और खंभे लगाकर घेराबंदी की जा रही थी। तभी ग्रामीणों ने घेरा जहां मौके से अतिक्रमणकारियों फरार हुए।
Jarif Khan
सरगुजा जिले के बतौली में निस्तार भूमि पर पट्टा कांड, 4.65 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जे की कोशिश से मचा हड़कंप हम आपको बता दें कि बतौली में शासकीय निस्तार भूमि पर कथित फर्जी पट्टे के सहारे कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। करीब 4 एकड़ 65 डिसमिल जमीन पर जेसीबी मशीन से समतलीकरण और खंभे लगाकर घेराबंदी की जा रही थी। तभी ग्रामीणों ने घेरा जहां मौके से अतिक्रमणकारियों फरार हुए।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- सरगुजा जिले के बतौली में निस्तार भूमि पर पट्टा कांड, 4.65 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जे की कोशिश से मचा हड़कंप हम आपको बता दें कि बतौली में शासकीय निस्तार भूमि पर कथित फर्जी पट्टे के सहारे कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। करीब 4 एकड़ 65 डिसमिल जमीन पर जेसीबी मशीन से समतलीकरण और खंभे लगाकर घेराबंदी की जा रही थी। तभी ग्रामीणों ने घेरा जहां मौके से अतिक्रमणकारियों फरार हुए।1
- #Surajpur #SurajpurNews #Chhattisgarh1
- पड़वा को पीटकर मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा जिले के मणीपुर थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक पड़वा (बछड़े) को डंडे और पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मठपारा निवासी मोहर लाल यादव ने थाना मणीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 फरवरी की रात उनके घर के पास बंधे मवेशियों में से एक पड़वा खुला था। इसी दौरान गांव के ही पनेश्वर उर्फ परमेश्वर मुण्डा और विकास मुण्डा ने उसे डंडे और पत्थर से दौड़ा-दौड़ाकर मारना शुरू कर दिया। पड़वा के चिल्लाने की आवाज सुनकर प्रार्थी की पत्नी बाहर आई तो दोनों आरोपियों को मारपीट करते देखा। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज भी की। बाद में गंभीर चोटों के कारण पड़वा की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा और पत्थर भी जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की कार्रवाई थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।1
- Post by हमर जशपुर1
- Post by Guru Reality Show1
- शुक्रवार की सुबह गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मौत होने की खबर सामने आ रही है। इस दुर्घटना में घायल 10 से ज्यादा यात्रियों की स्थिति अभी भी गम्भीर बताई जा रही है। जिसमें से चार लोगों को अंबिकापुर रेफर किया गया है।1
- रामानुजगंज में दो चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार रामानुजगंज, 6 मार्च। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पॉलिटेक्निक कॉलेज से एलईडी लाइट चोरी पहला मामला पॉलिटेक्निक कॉलेज आरगाही का है। कॉलेज में चौकीदारी करने वाले प्रदीप सिंह ने 5 मार्च को थाना रामानुजगंज में मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च की रात वह अपने साथी के साथ ड्यूटी पर थे। उसी दौरान सुभाषनगर निवासी ओम सरदार (19) और प्रसन्नजीत मंडल (22) कॉलेज का गेट फांदकर अंदर घुस गए और छत पर लगी 6 स्ट्रीट एलईडी लाइट चोरी कर ले गए। चौकीदारों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से करीब 21 हजार रुपये कीमत की 6 एलईडी लाइट और चोरी में इस्तेमाल की गई हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल (करीब 1 लाख रुपये) जब्त की गई। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला भी पकड़ा गया दूसरा मामला रामानुजगंज के धनपुरी क्षेत्र का है। यहां सूर्यकुमार की मोबाइल एक्सेसरीज और चॉइस सेंटर की दुकान से 12 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे एक युवक काउंटर से 5200 रुपये और जियो कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपी की पहचान तामेश्वर नगर निवासी अमन मिस्त्री (21) के रूप में हुई। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार था। 5 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी होली मनाने अपने घर आया है और रामानुजगंज में मोटरसाइकिल से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसके पास से चोरी किया गया जियो मोबाइल फोन, 500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (करीब 80 हजार रुपये) बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका दोनों मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, महामाया सिंह और नागेश्वर पोर्ते की विशेष भूमिका रही।1
- जशपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस पलटी, 5 की मौत, 25 घायल तपकरा थाना इलाके में हुए हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर है. जशपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए, जबकि 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया कुरडेग से कुनकुरी जा रही थी बस जानकारी के मुताबिक यात्री बस झारखंड के कुरडेग से यात्रियों को लेकर कुनकुरी की ओर जा रही थी. बस में करीब 30 यात्री सवार थे. गोडाअंबा गांव के पास अचानक बस चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पलट गई. बस पलटते ही मची चीख-पुकार बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंच गए. ग्रामीणों और पुलिस ने किया रेस्क्यू स्थानीय ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. सूचना मिलने के बाद तपकरा थाना पुलिस और करडेगा चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल भेजा गया. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. CM ने अधिकारियों के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई है, और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायल मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में और होली क्रॉस कुनकुरी में अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है. 3 गंभीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया है. कलेक्टर रोहित व्यास और SSP डॉक्टर लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे हैं और घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. हादसे की जांच शुरू घटना में 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है.1