Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूरजपुर के सांवारांवा स्कूल बंद मिलने पर छह शिक्षकों को नोटिस, डीईओ ने मांगा जवाब......... #Surajpur #SurajpurNews #Chhattisgarh
Shivnath bagheL
सूरजपुर के सांवारांवा स्कूल बंद मिलने पर छह शिक्षकों को नोटिस, डीईओ ने मांगा जवाब......... #Surajpur #SurajpurNews #Chhattisgarh
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by Kiran Ekka2
- dekho hathi kaise aate hai pata hi nahi chalta kahi se koi aawaj tak nahi aata hai pata hi nahin chalta ki kidhar se a raha hai isliye hathiyon se hamesha savdhan rahen aur jab bhi jungle jaen to apne aap akele Na jaaye pata karke hi jaen aage piche dekhte hue acche se jaen surakshit rahen hamesha savdhan rahen is channel ko follow Karen like Karen share Karen1
- ब्रेकिंग बलरामपुर सर्व यादव समाज का होली मिलन समारोह आयोजित... सैकड़ो के संख्या में यादव समाज लोग भाग लिया और जम कर एक दूसरे साथ होली खेला गया... वही भोजपुरी फाग गीत दर्शकों का मन मोह लिया... जिले के शंकरगढ़ ब्लाक सर्व यादव समाज की ओर रहा गया था यह होली मिलन समारोह...।1
- पड़वा को पीटकर मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा जिले के मणीपुर थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक पड़वा (बछड़े) को डंडे और पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मठपारा निवासी मोहर लाल यादव ने थाना मणीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 फरवरी की रात उनके घर के पास बंधे मवेशियों में से एक पड़वा खुला था। इसी दौरान गांव के ही पनेश्वर उर्फ परमेश्वर मुण्डा और विकास मुण्डा ने उसे डंडे और पत्थर से दौड़ा-दौड़ाकर मारना शुरू कर दिया। पड़वा के चिल्लाने की आवाज सुनकर प्रार्थी की पत्नी बाहर आई तो दोनों आरोपियों को मारपीट करते देखा। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज भी की। बाद में गंभीर चोटों के कारण पड़वा की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा और पत्थर भी जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की कार्रवाई थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।1
- रामानुजगंज में दो चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार रामानुजगंज, 6 मार्च। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पॉलिटेक्निक कॉलेज से एलईडी लाइट चोरी पहला मामला पॉलिटेक्निक कॉलेज आरगाही का है। कॉलेज में चौकीदारी करने वाले प्रदीप सिंह ने 5 मार्च को थाना रामानुजगंज में मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च की रात वह अपने साथी के साथ ड्यूटी पर थे। उसी दौरान सुभाषनगर निवासी ओम सरदार (19) और प्रसन्नजीत मंडल (22) कॉलेज का गेट फांदकर अंदर घुस गए और छत पर लगी 6 स्ट्रीट एलईडी लाइट चोरी कर ले गए। चौकीदारों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से करीब 21 हजार रुपये कीमत की 6 एलईडी लाइट और चोरी में इस्तेमाल की गई हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल (करीब 1 लाख रुपये) जब्त की गई। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला भी पकड़ा गया दूसरा मामला रामानुजगंज के धनपुरी क्षेत्र का है। यहां सूर्यकुमार की मोबाइल एक्सेसरीज और चॉइस सेंटर की दुकान से 12 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे एक युवक काउंटर से 5200 रुपये और जियो कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपी की पहचान तामेश्वर नगर निवासी अमन मिस्त्री (21) के रूप में हुई। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार था। 5 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी होली मनाने अपने घर आया है और रामानुजगंज में मोटरसाइकिल से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसके पास से चोरी किया गया जियो मोबाइल फोन, 500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (करीब 80 हजार रुपये) बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका दोनों मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, महामाया सिंह और नागेश्वर पोर्ते की विशेष भूमिका रही।1
- Post by हमर जशपुर1
- हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी जशपुर में धूम धाम से सरहुल पर्व मनाने को लेकर जोरो से तैयारी चल रही है, सरहुल पर्व को लेकर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम में सरहुल समिति के द्वारा बैठक रखा गया था,इस बैठक में आज के मुख्य रूप से हमारे अखिल भा. व. कल्याण आश्रम राष्ट्र महामंत्री परम आदरणीय श्री योगेश बापट जी। ♦️जनजाति सुरक्षा मंच के संयोजक आदरणीय श्री गणेश राम भगत जी। ♦️राज पैलेस से जिला पंचायत उपाध्यक्ष कुमार शौर्य प्रताप सिंह जूदेव जी। ♦️युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमार विजय आदित्य सिंह जुदेव जी। ♦️नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर अरविन्द भगत जी, ♦️जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर गंगा राम भगत जी, ♦️मनिजर राम जी, ♦️जिलाध्यक्ष संगठन मंत्री एवं सरहुल सरना समिति अध्यक्ष रविद्र शेखर जी,एवं सारे जनप्रतिनिधि गण और हर गांव गांव से ग्राम प्रमुख क्षेत्र प्रमुख कार्यकर्ताओं कि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस श्रद्धा बैठक को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न किया गया।1
- धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ में बैंक की लंबी कतार एक किसान के लिए जानलेवा साबित हो गई। जानकारी के अनुसार कापू क्षेत्र के ग्राम सालका निवासी किसान जीयत राम बारीक शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे धरमजयगढ़ स्थित Apex Bank पहुंचे थे। वे अपने खाते से पैसा निकालने के लिए बैंक में लगी लंबी लाइन में खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी देर तक कतार में खड़े रहने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे लाइन में खड़े-खड़े ही जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। साथ आए ग्रामीणों और परिचितों ने उन्हें उठाकर छोटा हाथी वाहन की मदद से उनके गांव ले जाया गया। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि किसानों को भुगतान प्राप्त करने के लिए केवल एपेक्स बैंक में ही आने की बाध्यता के कारण अक्सर भारी भीड़ और लंबी कतारें लगती हैं। दूर-दराज़ के गांवों से आने वाले किसानों, खासकर बुजुर्गों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर बढ़ने के साथ ऐसी घटनाओं की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों को राहत देने के लिए भुगतान की राशि अन्य बैंकों के खातों में भी जमा करने की व्यवस्था की जाए, ताकि भीड़ कम हो और किसानों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके। बहरहाल, इस पूरे मामले को लेकर आगे की विवेचना की जा रही है।4
- हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत मिसाल है बिलासपुर का लुतरा शरीफ। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और मुस्लिमों से ज्यादा हिंदू अनुयायी भी आस्था के साथ शामिल होते हैं। गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का यह नजारा सच में दिल जीत लेने वाला है। होली के मौके पर हम लुतरा शरीफ पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। देखिए Jashpur Times की खास ग्राउंड रिपोर्ट। 📍 लुतरा शरीफ, बिलासपुर — Jashpur Times1