Shuru
Apke Nagar Ki App…
बगीचा में चिकित्सकों की घटिया कार्य
हमर जशपुर
बगीचा में चिकित्सकों की घटिया कार्य
More news from Jashpur and nearby areas
- Post by हमर जशपुर1
- बताया जा रहा है,करडेगा से कुनकुरी जा रही एक यात्री बस दुलदुला क्षेत्र के गोडाअम्बा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। बस के पलटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल लिया जा रहा है।1
- Post by Sunil Gupta1
- यहां साल में सिर्फ एक दिन – होली के दिन सूर्योदय से दोपहर तक मिर्गी (एपिलेप्सी) की दवा निःशुल्क दी जाती है। इस दवा को लेने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मरीज पहुंचते हैं और कई लोगों को इससे स्वास्थ्य लाभ मिलने की बात सामने आती है। होली के दिन यहां लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन खास बात यह है कि आने वाले हर मरीज को दवा मिल जाती है। लोग इसे आस्था और परंपरा से जुड़ा किसी चमत्कार से कम नहीं मानते। रिज्दा, मस्तूरी (बिलासपुर) — Jashpur Times #Chhattisgarh #Bilaspur #Rijda #HoliTradition #HealthNews #JashpurTimes1
- जशपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस पलटी, 5 की मौत, 25 घायल तपकरा थाना इलाके में हुए हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर है. जशपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए, जबकि 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया कुरडेग से कुनकुरी जा रही थी बस जानकारी के मुताबिक यात्री बस झारखंड के कुरडेग से यात्रियों को लेकर कुनकुरी की ओर जा रही थी. बस में करीब 30 यात्री सवार थे. गोडाअंबा गांव के पास अचानक बस चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पलट गई. बस पलटते ही मची चीख-पुकार बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंच गए. ग्रामीणों और पुलिस ने किया रेस्क्यू स्थानीय ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. सूचना मिलने के बाद तपकरा थाना पुलिस और करडेगा चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल भेजा गया. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. CM ने अधिकारियों के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई है, और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायल मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में और होली क्रॉस कुनकुरी में अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है. 3 गंभीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया है. कलेक्टर रोहित व्यास और SSP डॉक्टर लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे हैं और घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. हादसे की जांच शुरू घटना में 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है.1
- Sumerpur ग्राम पंचायत, जनपद Ambikapur एंकर इंट्रो (तेज और सवालिया लहजा): सूर्य की रोशनी से रोशन होने का सपना… लेकिन हकीकत में अंधेरा! सुमेरपुर ग्राम पंचायत में वार्ड के युवाओं ने सरपंच के कामकाज पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्यों विकास के नाम पर लापरवाही हो रही है? वीओ: ग्राम पंचायत सुमेरपुर के वार्डवासियों का आरोप है कि सरपंच गांव की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे। गांव में दो वर्ष पहले लगाया गया सोलर प्लेट आज बेकार पड़ा है। पेड़ गिरने से वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई मरम्मत या कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण बाइट (संभावित): “हम लोग कई बार बोले सरपंच जी से, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रात में अंधेरा रहता है, बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत होती है।” वीओ: सिर्फ सोलर प्लेट ही नहीं, गांव में पानी की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। वार्डवासी बताते हैं कि पानी की नियमित व्यवस्था नहीं है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं और जनता की बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सवाल यह है कि जब पंचायत जनता के लिए है, तो जनता की आवाज आखिर क्यों अनसुनी की जा रही है? एंकर आउट्रो (आक्रामक अंदाज): क्या सुमेरपुर में विकास सिर्फ कागजों तक सीमित है? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर संज्ञान लेंगे? या फिर यूं ही गांव अंधेरे और पानी की समस्या से जूझता रहेगा? अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागेगा और ग्रामीणों को उनका हक कब मिलेगा।2
- होली में पत्नी को बिना पूछे लगाया रंग तो भड़के पति ने हेलमेट से फोड़ा सिर, होली के साइड इफेक्ट्स, जानकारी के अनुसार ये मामला हिमाचल प्रदेश का है जिसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाया है और सोशल मीडिया में वायरल भी किया, इस बार की होली देश भर में अलग ही रंग में दिखाई दी है, जगह - जगह विवाद देखने को मिल रहे है।1
- जानकारी के मुताबिक आरोपी निजामुद्दीन अंसारी उर्फ़ राजा पिता अब्दुल हकीम अंसारी के कब्जे से 320 नग देशी प्लेन शराब शोले कीमती 25,600/-रूपये एवं 16 पौवा अंग्रेजी शराब ग्रीन लेबल ब्रांड, किमती 3200/- रूपये कुल 336 पौवा जुमला 60.480 वल्क ली. किमती 28,800/रूपये बरामद किया गया।1