Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोरिया, एन.आर.एल.एम बिहान कृषि सखी पशु सखी संग जिला कोरिया ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Sawan kumar
कोरिया, एन.आर.एल.एम बिहान कृषि सखी पशु सखी संग जिला कोरिया ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
More news from Manendragarh Chirimiri Bharatpur and nearby areas
- सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा।1
- एमसीबी / जनकपुर। मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर (एमसीबी) जिले के जनकपुर क्षेत्र की बेटी दर्शना सिंह ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी में 383वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दर्शना के आईपीएस बनने की संभावना है। दर्शना के पिता अरूण सिंह जनकपुर में राशन दुकान संचालक हैं, जबकि उनकी माता सीमा सिंह नगर पंचायत जनकपुर की भाजपा पार्षद हैं। दर्शना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनकपुर में पूरी की और आगे चलकर आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की। दर्शना के पिता अरूण सिंह ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए मां चांग देवी का आभार व्यक्त किया। वहीं उनकी माता सीमा सिंह ने कहा कि दर्शना ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। दर्शना सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और गांव के लोगों को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया है।4
- कोरिया, एन.आर.एल.एम बिहान कृषि सखी पशु सखी संग जिला कोरिया ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन1
- Post by Kiran Ekka2
- Post by Guru Reality Show1
- सरगुजा जिले के बतौली में निस्तार भूमि पर पट्टा कांड, 4.65 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जे की कोशिश से मचा हड़कंप हम आपको बता दें कि बतौली में शासकीय निस्तार भूमि पर कथित फर्जी पट्टे के सहारे कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। करीब 4 एकड़ 65 डिसमिल जमीन पर जेसीबी मशीन से समतलीकरण और खंभे लगाकर घेराबंदी की जा रही थी। तभी ग्रामीणों ने घेरा जहां मौके से अतिक्रमणकारियों फरार हुए।1
- राहुल सिंह राणा, 9407812522, 6260146722 सोहागपुर-शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र से एक परिवार ने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम कुदरी-अमहा निवासी विमला बाई पाव ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उनके पुत्र गणेश पाव और पड़ोस में रहने वाली युवती शांतिबाई के बीच आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय हुआ था, जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत के समक्ष भी दी गई थी। आवेदन के अनुसार 3 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे होली के अवसर पर युवती के परिजनों ने गणेश पाव को पकड़कर मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों पर भी पत्थरों से हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना 112 पर देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई और एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- जशपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस पलटी, 5 की मौत, 25 घायल तपकरा थाना इलाके में हुए हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर है. जशपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए, जबकि 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया कुरडेग से कुनकुरी जा रही थी बस जानकारी के मुताबिक यात्री बस झारखंड के कुरडेग से यात्रियों को लेकर कुनकुरी की ओर जा रही थी. बस में करीब 30 यात्री सवार थे. गोडाअंबा गांव के पास अचानक बस चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पलट गई. बस पलटते ही मची चीख-पुकार बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंच गए. ग्रामीणों और पुलिस ने किया रेस्क्यू स्थानीय ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. सूचना मिलने के बाद तपकरा थाना पुलिस और करडेगा चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल भेजा गया. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. CM ने अधिकारियों के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई है, और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायल मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में और होली क्रॉस कुनकुरी में अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है. 3 गंभीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया है. कलेक्टर रोहित व्यास और SSP डॉक्टर लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे हैं और घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. हादसे की जांच शुरू घटना में 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है.1