थाने में एफआईआर दर्ज न करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार राहुल सिंह राणा, 9407812522, 6260146722 सोहागपुर-शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र से एक परिवार ने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम कुदरी-अमहा निवासी विमला बाई पाव ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उनके पुत्र गणेश पाव और पड़ोस में रहने वाली युवती शांतिबाई के बीच आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय हुआ था, जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत के समक्ष भी दी गई थी। आवेदन के अनुसार 3 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे होली के अवसर पर युवती के परिजनों ने गणेश पाव को पकड़कर मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों पर भी पत्थरों से हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना 112 पर देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई और एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

- बांधवगढ़ में बाघ का नाइट राउंड! आधी रात ऑफिस-आवास के चक्कर, कर्मचारी बोले साहब निरीक्षण पर हैं क्या? उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र कार्यालय और रेंजर आवास परिसर में इन दिनों एक बाघ की अनोखी “नाइट ड्यूटी” चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से आधी रात के बाद बाघ आराम से ऑफिस और आवास परिसर के आसपास चक्कर लगाते दिखाई दे रहा है। जंगल का राजा जैसे किसी खास मिशन पर निकलता हो और सीधा सरकारी परिसर का ही रुख कर रहा हो। कर्मचारियों के अनुसार शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई सामान्य वन्यजीव होगा, लेकिन जब लगातार कई रातों तक बाघ की मौजूदगी देखी गई तो सब चौकन्ने हो गए। हालांकि इस घटना को लेकर कर्मचारियों के बीच हल्का-फुल्का मजाक भी चल रहा है। कुछ लोग हंसते हुए कहते हैं कि लगता है बाघ साहब रात में चेक करने आते हैं कि कर्मचारी ठीक से ड्यूटी कर रहे हैं या नहीं। मजाक के बीच डर भी बना हुआ है। आखिर जंगल का राजा जब बार-बार ऑफिस और आवास के आसपास घूमे तो सावधानी जरूरी हो जाती है। मामले की जानकारी मिलते ही पार्क प्रबंधन ने कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। रात के समय अकेले बाहर न निकलने और परिसर में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र जंगल से लगा हुआ है, इसलिए बाघ का आसपास आना असामान्य नहीं है। फिर भी लगातार उसकी गतिविधि को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल कर्मचारियों के बीच यही चर्चा है कि जंगल का राजा भी शायद इन दिनों नाइट राउंड पर है।1
- सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा।1
- एमसीबी / जनकपुर। मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर (एमसीबी) जिले के जनकपुर क्षेत्र की बेटी दर्शना सिंह ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी में 383वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दर्शना के आईपीएस बनने की संभावना है। दर्शना के पिता अरूण सिंह जनकपुर में राशन दुकान संचालक हैं, जबकि उनकी माता सीमा सिंह नगर पंचायत जनकपुर की भाजपा पार्षद हैं। दर्शना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनकपुर में पूरी की और आगे चलकर आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की। दर्शना के पिता अरूण सिंह ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए मां चांग देवी का आभार व्यक्त किया। वहीं उनकी माता सीमा सिंह ने कहा कि दर्शना ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। दर्शना सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और गांव के लोगों को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया है।4
- कोरिया, एन.आर.एल.एम बिहान कृषि सखी पशु सखी संग जिला कोरिया ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन1
- Post by Kiran Ekka2
- *जो वक्त नहीं दे पा रहे हैं... वो साथ क्या देंगे..!!! जो मेरा करना सब मिलकर करो किसी हम नहीं बोलेंगे शिव सिंह राजपूत दहिया वीरदत्त हाउस थाना अमरपाटन विधान सभा क्षेत्र*1
- जमीनी विवाद में भड़की हिंसा, लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल जिले के ग्राम पंचायत पड़वार में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया है। जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी बसंत जायसवाल अपनी जमीन पर बने पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बनवा रहे थे। इसी जमीन को लेकर गांव के ही लवकुश जायसवाल और शिवकुमार जायसवाल से उनका विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पहले बहस हुई, जो थोड़ी ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि लवकुश जायसवाल और शिवकुमार जायसवाल ने लाठी-डंडों से बसंत जायसवाल पर हमला कर दिया। इस दौरान बसंत जायसवाल के साथ उनकी पत्नी विमला जायसवाल, बुजुर्ग रामकरण और पूजा जायसवाल भी मारपीट की चपेट में आ गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना के दौरान किसी ग्रामीण ने पूरे विवाद का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट और हंगामा साफ देखा जा सकता है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने अमरपुर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में लवकुश जायसवाल, शिवकुमार जायसवाल, शांति जायसवाल और नीलू जायसवाल पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।1
- Post by Sourabh Shrivastava1
- *प्राइवेट हॉस्पिटल ले चलो... यहा रात में नही मिलेगा इलाज.. जिला अस्पताल में फिर सक्रिय हुए एम्बुलेंस के दलाल* जिला अस्पताल में फिर सक्रिय हुए प्राइवेट एम्बुलेंस के दलाल रात 10 बजे के बाद जिला अस्पताल में आय मरीजो को ये दलाल ये कहकर निजी नर्सिंग ले जाते है तुमको यहा इलाज नहीं मिलेगा रात में डॉक्टर नही रहते। कल रात में ऐसा ही एक मामले का वीडियो सामने आया जहा एक दलाल जिला अस्पताल से अपनी निजी एम्बुलेंस से मरीज को भरहुत नगर स्थित शिवानी हॉस्पिटल ले गया1