Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांसाबेल में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया होली का पर्व कांसाबेल में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया होली का पर्व रंग, गुलाल और खुशियों के बीच बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी होली के रंग में सराबोर नजर आए। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और भाईचारे का संदेश दिया। शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ कांसाबेल में होली का त्योहार सम्पन्न हुआ। – जशपुर टाइम्स सच सब तक
Ibnul khan
कांसाबेल में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया होली का पर्व कांसाबेल में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया होली का पर्व रंग, गुलाल और खुशियों के बीच बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी होली के रंग में सराबोर नजर आए। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और भाईचारे का संदेश दिया। शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ कांसाबेल में होली का त्योहार सम्पन्न हुआ। – जशपुर टाइम्स सच सब तक
More news from Jashpur and nearby areas
- Post by हमर जशपुर1
- बताया जा रहा है,करडेगा से कुनकुरी जा रही एक यात्री बस दुलदुला क्षेत्र के गोडाअम्बा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। बस के पलटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल लिया जा रहा है।1
- **जारी प्रखंड के गोबिंदपुर गांव में ट्रांसफार्मर में लगी आग, सिंचाई पाइप जलकर राख** जारी प्रखंड के गोबिंदपुर गांव में शुक्रवार को 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अचानक आग लगने से जल गया। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई, जिसके बाद देखते ही देखते आग तेज हो गई। आग की चपेट में आने से पास में रखा सिंचाई के लिए उपयोग होने वाला पानी का पाइप भी जलकर राख हो गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से आग को फैलने से रोक लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है ताकि बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।1
- गुमला: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से CBRN (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर) आधारित मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभागार में जिला प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित की गई।बैठक में NDRF की 9वीं बटालियन के Deputy Commandant विनय कुमार एवं Inspector दिनेश अवस्थी सहित 5 सदस्यीय टीम द्वारा प्रशिक्षण एवं मॉक अभ्यास से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। टीम द्वारा NDRF के स्थापना, उद्देश्य तथा आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया (Response) की कार्यप्रणाली के बारे में उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया गया।बैठक के दौरान बताया गया कि 07 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे समाहरणालय परिसर में CBRN आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान NDRF की लगभग 25 सदस्यीय टीम द्वारा विभिन्न आपदा परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों की प्रक्रिया का प्रदर्शन (डेमोन्स्ट्रेशन) किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन की कार्यप्रणाली की जानकारी मिल सके।टीम द्वारा यह भी बताया गया कि मॉक ड्रिल के माध्यम से यह प्रदर्शित किया जाएगा कि रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल अथवा न्यूक्लियर आपदा की स्थिति में किस प्रकार त्वरित कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य संचालित किए जाते हैं।बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि यदि किसी विभाग को आपदा प्रबंधन अथवा आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निपटने हेतु प्रशिक्षण की आवश्यकता हो तो संबंधित विभाग अपने कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए NDRF को ई-मेल के माध्यम से अनुरोध भेज सकते हैं। इसके बाद NDRF की टीम द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी, SDO चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, SDO बसिया जयवंती देवगम, DSP गुमला मुख्यालय वीरेंद्र टोप्पो, DCLR गुमला राजीव कुमार, DCLR चैनपुर, DCLR बसिया शेखर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको, कार्यपालक अभियंता PHED, जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिया तीयू, आईटी मैनेजर राजीव कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।4
- जशपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस पलटी, 5 की मौत, 25 घायल तपकरा थाना इलाके में हुए हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर है. जशपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए, जबकि 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया कुरडेग से कुनकुरी जा रही थी बस जानकारी के मुताबिक यात्री बस झारखंड के कुरडेग से यात्रियों को लेकर कुनकुरी की ओर जा रही थी. बस में करीब 30 यात्री सवार थे. गोडाअंबा गांव के पास अचानक बस चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पलट गई. बस पलटते ही मची चीख-पुकार बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंच गए. ग्रामीणों और पुलिस ने किया रेस्क्यू स्थानीय ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. सूचना मिलने के बाद तपकरा थाना पुलिस और करडेगा चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल भेजा गया. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. CM ने अधिकारियों के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई है, और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायल मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में और होली क्रॉस कुनकुरी में अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है. 3 गंभीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया है. कलेक्टर रोहित व्यास और SSP डॉक्टर लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे हैं और घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. हादसे की जांच शुरू घटना में 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है.1
- बच्चा चोर के शक में तीन युवक गिरफ्तार, गांव में मचा हड़कंप — अचार बेचने पहुंचे थे, बच्चों को जबरन खिलाने के आरोप डुमरी (गुमला): डुमरी प्रखंड क्षेत्र के कठगांव में बच्चा चोर होने के शक में तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गुरुवार को हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है कि यह वास्तव में बच्चा चोरी का मामला है या फिर महज गलतफहमी। जानकारी के अनुसार तीनों युवक गांव-गांव घूमकर अचार बेचने का काम करते हैं। ग्रामीणों ने शाम करीब चार बजे बताया कि युवक सबसे पहले नाटावल गांव में फेरी लगाकर अचार बेचने पहुंचे थे। वहां अचार की बिक्री नहीं होने पर वे कठगांव की ओर चले गए और वहां भी अचार बेचने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान आरोप है कि युवकों ने स्कूल के कुछ बच्चों को जबरन अचार खिलाने की कोशिश की। बच्चों द्वारा अचार खाने से मना करने पर युवकों ने कथित रूप से बच्चों का गला पकड़कर जबरदस्ती अचार खिलाने की कोशिश की। यह पूरी घटना कुछ दूरी पर खड़ी एक युवती ने देख ली। युवती ने तुरंत बच्चों के परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही गांव में हल्ला मच गया और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और बच्चा चोर होने के शक में उन्हें रोककर रखा। घटना की सूचना तुरंत डुमरी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने एक अधिकारी के साथ पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि युवकों पर लगाए गए आरोप सही हैं या फिर किसी प्रकार की गलतफहमी के कारण यह घटना हुई है। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #CrimeNews #LocalNews #BreakingNews #GumlaPolice #Jharkhand4
- कांसाबेल में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया होली का पर्व रंग, गुलाल और खुशियों के बीच बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी होली के रंग में सराबोर नजर आए। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और भाईचारे का संदेश दिया। शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ कांसाबेल में होली का त्योहार सम्पन्न हुआ। – जशपुर टाइम्स सच सब तक1
- जानकारी के मुताबिक आरोपी निजामुद्दीन अंसारी उर्फ़ राजा पिता अब्दुल हकीम अंसारी के कब्जे से 320 नग देशी प्लेन शराब शोले कीमती 25,600/-रूपये एवं 16 पौवा अंग्रेजी शराब ग्रीन लेबल ब्रांड, किमती 3200/- रूपये कुल 336 पौवा जुमला 60.480 वल्क ली. किमती 28,800/रूपये बरामद किया गया।1
- उदयपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च अंबिकापुर गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बालिका महिलाओं को खेलों की प्रति उत्साहित एवं बढ़ावा देने का उद्देश्य से 01दिवस से जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन गांधी स्टेडियम खेल मैदान परिसर में किया जाएगा 12 वर्ष से अधिक महिला बालिका विभिन्न विद्यायों प्रतिभाग करेंगे1