पथराव के बाद सीकरी गांव पहुंचे डीएम-एसएसपी, घटनास्थल का किया निरीक्षण बदायूं ब्रेकिंग.... पथराव के बाद सीकरी गांव पहुंचे डीएम-एसएसपी, घटनास्थल का किया निरीक्षण पथराव की घटना के बाद डीएम और एसएसपी सीकरी गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मौके की स्थिति का जायजा लिया। डीएम-एसएसपी ने बताया कि पथराव में कई पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पथराव में करीब आधा दर्जन पुलिस और प्रशासनिक वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। एसएसपी ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। उपद्रव करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हालात सामान्य कराने के प्रयास जारी हैं। बाईट... अवनीश राय, डीएम, बदायूं
पथराव के बाद सीकरी गांव पहुंचे डीएम-एसएसपी, घटनास्थल का किया निरीक्षण बदायूं ब्रेकिंग.... पथराव के बाद सीकरी गांव पहुंचे डीएम-एसएसपी, घटनास्थल का किया निरीक्षण पथराव की घटना के बाद डीएम और एसएसपी सीकरी गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मौके की स्थिति का जायजा लिया। डीएम-एसएसपी ने बताया कि पथराव में कई पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पथराव में करीब आधा दर्जन पुलिस और प्रशासनिक वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। एसएसपी ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। उपद्रव करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हालात सामान्य कराने के प्रयास जारी हैं। बाईट... अवनीश राय, डीएम, बदायूं
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव ने प्रथम झंडा नायक अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी जी का बलिदान दिवस का कार्यक्रम मूर्ति स्थल लोधी गंज पर संपन्न कराया जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान।2
- फतेहपुर: गोहत्या के आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल, एक गिरफ्तार फतेहपुर। थाना खागा और थाना हथगांव की संयुक्त पुलिस टीम ने 24/25 अगस्त 2026 की रात मुठभेड़ में गोहत्या निवारण अधिनियम के एक मामले से जुड़े दो आरोपियों को घेरा। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से गोहत्या के औजारों के साथ तमंचा भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ससुर खदेरी नदी के पास बहद ग्राम बरकतपुर के जंगल के आसपास हुई। आरोपी शहजादे (उम्र करीब 50 वर्ष), पुत्र दरगाही, निवासी ग्राम अमांव, थाना खागा, जनपद फतेहपुर के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे तुरंत जिला अस्पताल फतेहपुर भेज दिया गया। मौके से भाग रहे दूसरे आरोपी सीबू उर्फ शहबाज आलम (उम्र करीब 28 वर्ष), पुत्र शहजादे, निवासी ग्राम अमांव को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से गोहत्या करने वाले यंत्र/औजार बरामद हुए। इनमें 06 चाकू, 02 कुल्हाड़ियां, 01 चापड़, 02 साल वाले पत्थर, गोवंश को बांधने के लिए 01 रस्सी/डोरी और 01 सीकड़ शामिल हैं। साथ ही 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस तथा 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया गया। खागा में मुकदमा संख्या 345/26 धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध जनपद फतेहपुर के विभिन्न थानों सहित अन्य जनपदों में 13 से अधिक अभियोग पहले से पंजीकृत हैं। उनके आपराधिक इतिहास की और जानकारी जुटाई जा रही है। थाना खागा पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही जारी है।घायल आरोपी को अस्पताल पहुंचाया गया जबकि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही।1
- आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ग्रामीणों से लगातार जन संपर्क अभियान में अनूप सचान पड़ रहे भारी फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट पर 2027 के होने वाले विधायकी चुनाव की सरगमियां तेजी पकड़ने लगी हैं वर्तमान, पूर्व एवं भूतपूर्व तथा अन्य दल के प्रत्याशी क्षेत्र में लोगों के पास पहुंचकर अपनी पार्टी के साथ अपने बारे में लोगों को बताने के साथ ही साथ उनको अपने प्रति रिझाने में व्यस्त और मस्त दिखाई दे रहे हैं। वही जनता भी क्षेत्र के नेताओं द्वारा झूठे वादे व कराए जा रहे कार्य में जमीनी हकीकत सहित संपन्न हुए कार्यों पर कोई ठोस मजबूती व टिकाऊ पर भी निगरानी करते हुए सूझबूझ के साथ आगामी 2027 में अपना जनप्रतिनिधि चुनने हेतु तरह-तरह की चर्चाएं गली और नुक्कड़ों पर होने लगी हैं। इसी क्रम में दो पंचवर्षीय पूर्व से जहानाबाद विधानसभा के प्रत्याशी बनकर उतर चुके ग्राम बुढ़वा निवासी अनूप सचान जो अपने तीखे और नर्म अविभाषणों के प्रति जाने व पहचाने जाते हैं जो क्षेत्र की अनेक समस्याओं के साथ-साथ प्रशासनिक कार्य शैलियों पर जनता के समक्ष हमेशा सवाल उठाते चले आ रहे हैं जो शायद किसी भी क्षेत्र के नागरिक से छिपा नहीं है। जिनके तीखे और स्वच्छ शब्द पूर्व के जनप्रतिनिधियों व नेताओं की पोल जनता के समक्ष अब उदाहरण के तौर पर उन्हें वर्षों से देखने को मिलती आ रही है। जिससे क्षेत्रीय जनता का जुड़ाव भी अब दिन प्रतिदिन ग्रामीण ऑचलों में अनूप सचान के प्रति देखा जा रहा है। जो इन दिनों जमुना पट्टी से लेकर गंगा पट्टी तक के ग्रामीण ऑचलों में नागरिकों के बीच बैठकर जागरूक करने का मिशन जारी किए हैं धीरे-धीरे जनता का भी समर्थन अनूप सचान के प्रति बढ़ता जा रहा है जो शायद 2027 के चुनाव में मतदाताओं के द्वारा नया चेहरा भी साबित हो सकता है। दिनांक 24 अगस्त 2026 की सुबह से लेकर शाम 4:00 बजे तक गंगा तटवर्ती क्षेत्र कौड़िया, गलाथा व कटरी सहित अनेक मौजा के निवासियों के बीच बैठकर बड़ी चर्चा करते हुए लोगों को जागरूक किया, तो वहीं उपस्थित लोगों ने अनूप सचान को खुला शब्दों में राजनीतिक मंच के तहत क्षेत्रीय लोगों के दुख दर्द को समझने व विकास कार्यों के प्रति सही आवाज उठाने वाले प्रत्याशी को अपने पास आया देख दिल से खुशी का इजहार किया और जन समर्थन देने के प्रति चर्चाएं करने लगे हैं। अनूप सचान ने वार्ता के दौरान बताया कि उनका अभी से ही नहीं बल्कि दशक वर्ष पूर्व से जनता के समक्ष अपनी बात रख उन्हें जागरूक करने का काम लगातार करते चले आ रहे हैं आगामी 2027 के चुनाव के मद्देनजर जनता जनार्दन के समक्ष पहुंचकर उनके मत हक का उपयोग किए जाने के प्रति लगातार जागरूकता अभियान चला रहे है सब कुछ जनता के हाथ में है जिसे जब चाहे अपना प्रतिनिधि बना ले, और जिसे जब चाहे ठोकर मार कर कुर्सी से उतार दें। जनता ने अगर मौका दिया तो वह आगामी समय में शिकायत का मौका नहीं देंगे।1
- ग्राम भवानी का पुरवा यहां करीब 10-12 साल से ऐसे ही पानी भरा रहता है कार्यवाही करने पर कोई सुनवाई नहीं होती है ग्राम भवानी का पुरवा यहां करीब 10-12 साल से ऐसे ही पानी भरा रहता है कार्यवाही करने पर कोई सुनवाई नहीं होती है1
- खागा में गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल, साथी गिरफ्तार खागा। थाना खागा एवं हथगांव पुलिस की संयुक्त टीम की सोमवार देर रात ससुर खदेरी नदी के पास बरकतपुर गांव के जंगल में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोकशी के मुकदमे में वांछित आरोपी शहजादे के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं पुलिस ने मौके से भाग रहे उसके साथी सीबू उर्फ शहबाज आलम को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 24/25 अगस्त की रात संयुक्त पुलिस टीम बरकतपुर के जंगल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से अमांव गांव निवासी करीब 50 वर्षीय शहजादे पुत्र दरगाही घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल फतेहपुर भेजा। वहीं मौके से भाग रहे शहजादे के करीब 28 वर्षीय पुत्र सीबू उर्फ शहबाज आलम को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी थाना खागा में दर्ज मुकदमा संख्या 345/26, धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित बताए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार एवं घायल आरोपियों के कब्जे से गोकशी में प्रयुक्त होने वाले छह चाकू, दो कुल्हाड़ी, एक चापड़, दो साल वाला पत्थर, गोवंश बांधने के लिए रस्सी/डोरी और एक सीकड़ बरामद की है। इसके अलावा एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ फतेहपुर जनपद के विभिन्न थानों समेत अन्य जनपदों में 13 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। मामले में थाना खागा पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।4
- खबर रायबरेली के डलमऊ से है। इलेक्ट्रिक रिक्शा ऑटो अनियंत्रित हो साइकिल सवार को धक्का मारते हुए पलटा कई लोग गंभीर रूप से घायल देखें पूरी खबर।1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya1
- खाना बनाते समय कुकर फटने का वीडियो हुआ वायरल,सोशल मीडिया पर बटोर रहा सुर्खिया1
- आम के बाग में मिला लापता युवक का कंकाल, गांव में मचा हड़कंप ब्रेकिंग शाहजहांपुर आम के बाग में मिला लापता युवक का कंकाल, गांव में मचा हड़कंप 20 अगस्त से लापता था 22 वर्षीय शिवकुमार, कपड़ों से हुई पहचान आम के बाग में क्षत-विक्षत हालत में मिला युवक का शव मौके पर बॉडी के पास से तमंचा बरामद, पुलिस ने जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए महत्वपूर्ण साक्ष्य चार भाइयों में सबसे छोटा था मृतक शिवकुमार पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच से मौत की वजह साफ होने की उम्मीद। निगोही के संडा खास गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी1