logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निकाय चुनाव 2026: नामांकन का अंतिम दिन, महापौर पद पर 3 और 11 नगर पालिकाओं में 23 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन। निकाय चुनाव 2026: नामांकन का अंतिम दिन, महापौर पद पर 3 और 11 नगर पालिकाओं में 23 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन। अलवर, 16 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत बुधवार को नामांकन पत्र प्रस्तुत करने का अंतिम दिन रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) एवं जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के अनुसार अलवर नगर निगम के महापौर पद के लिए 3 अभ्यर्थियों ने तथा जिले की 11 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए कुल 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। अलवर नगर निगम महापौर पद के लिए सुमनलता अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी, कमलेश शर्मा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा रिंकू गर्ग ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में कठूमर से सोरण देवी (कांग्रेस) एवं मणी (भाजपा), बहादुरपुर से बलवंत सिंह यादव (भाजपा) एवं अजीत सिंह (कांग्रेस), थानागाजी से पपीता देवी (कांग्रेस), अनिता (भाजपा) एवं कलावती (निर्दलीय) शामिल हैं। लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका से मीना गुप्ता (भाजपा) एवं डॉ. पायल भारद्वाज (कांग्रेस), मालाखेड़ा से सावित्री मीणा (कांग्रेस), पूरन चंद मीणा (भाजपा) एवं नरेंद्र मीणा (निर्दलीय) ने नामांकन दाखिल किया। बड़ौदादेव से कविता (भाजपा) एवं सुकमा (कांग्रेस) तथा राजगढ़ से रेखा देवी (भाजपा), राजकुमार सैनी (निर्दलीय) एवं धर्मचंद सैनी (निर्दलीय) ने नामांकन किया। रामगढ़ नगर पालिका से प्रेम (भाजपा) एवं गुरबक्श (कांग्रेस), नौगांव से बिरमा (भाजपा) एवं ममता (कांग्रेस), गोविंदगढ़ से मधु देवी (भाजपा) तथा खैरली से पवन कुमार जैन (भाजपा) ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। 17 सितंबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। अभ्यर्थी 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। 21 सितंबर को मतदान और मतगणना कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी।

20 hrs ago
user_Ramesh mina
Ramesh mina
Farmer अलवर, अलवर, राजस्थान•
20 hrs ago

निकाय चुनाव 2026: नामांकन का अंतिम दिन, महापौर पद पर 3 और 11 नगर पालिकाओं में 23 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन। निकाय चुनाव 2026: नामांकन का अंतिम दिन, महापौर पद पर 3 और 11 नगर पालिकाओं में 23 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन। अलवर, 16 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत बुधवार को नामांकन पत्र प्रस्तुत करने का अंतिम दिन रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) एवं जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के अनुसार अलवर नगर निगम के महापौर पद के लिए 3 अभ्यर्थियों ने तथा जिले की 11 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए कुल 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। अलवर नगर निगम महापौर पद के लिए सुमनलता अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी, कमलेश शर्मा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा रिंकू गर्ग ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में कठूमर से सोरण देवी (कांग्रेस) एवं मणी (भाजपा), बहादुरपुर से बलवंत सिंह यादव (भाजपा) एवं अजीत सिंह (कांग्रेस), थानागाजी से पपीता देवी (कांग्रेस), अनिता (भाजपा) एवं कलावती (निर्दलीय) शामिल हैं। लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका से मीना गुप्ता (भाजपा) एवं डॉ. पायल भारद्वाज (कांग्रेस), मालाखेड़ा से सावित्री मीणा (कांग्रेस), पूरन चंद मीणा (भाजपा) एवं नरेंद्र मीणा (निर्दलीय) ने नामांकन दाखिल किया। बड़ौदादेव से कविता (भाजपा) एवं सुकमा (कांग्रेस) तथा राजगढ़ से रेखा देवी (भाजपा), राजकुमार सैनी (निर्दलीय) एवं धर्मचंद सैनी (निर्दलीय) ने नामांकन किया। रामगढ़ नगर पालिका से प्रेम (भाजपा) एवं गुरबक्श (कांग्रेस), नौगांव से बिरमा (भाजपा) एवं ममता (कांग्रेस), गोविंदगढ़ से मधु देवी (भाजपा) तथा खैरली से पवन कुमार जैन (भाजपा) ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। 17 सितंबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। अभ्यर्थी 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। 21 सितंबर को मतदान और मतगणना कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर 18 सितंबर को बैठक अग्रवाल सदन में शाम 7:30 बजे होगा आयोजन अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर 18 सितंबर 2026 को अग्रवाल सदन में शाम 7:30 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जयंती समारोह की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। अमित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सभी नवयुवक मंडलों के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर अग्रवाल सदन पहुंचकर बैठक में सहभागिता करने की अपील की।
    1
    महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर 18 सितंबर को बैठक

अग्रवाल सदन में शाम 7:30 बजे होगा आयोजन
अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर 18 सितंबर 2026 को अग्रवाल सदन में शाम 7:30 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में जयंती समारोह की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी।
अमित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सभी नवयुवक मंडलों के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर अग्रवाल सदन पहुंचकर बैठक में सहभागिता करने की अपील की।
    user_SANDEEP SHARMA
    SANDEEP SHARMA
    News Anchor सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • विराटनगर क्षेत्र में आस्था का जनसैलाब उमड़ा,कांट ग्रामवासियों के सहयोग से श्री परमानंद महाराज की 19वीं पदयात्रा 16 सितंबर को कांट से समाधि स्थल बागावास चौरासी में आस्था का जनसैलाब उमड़ा 17 सितंबर को समाधि स्थल पर भंडारे का आयोजन होगा। इसके साथ ही भजन संध्या में सिंगर मुकेशी यादव, रितु शर्मा, सुरेंद्र माली और अनिल चंदेला एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुति देंगे
    1
    विराटनगर क्षेत्र में आस्था का जनसैलाब उमड़ा,कांट ग्रामवासियों के सहयोग से श्री परमानंद महाराज की 19वीं पदयात्रा 16 सितंबर को कांट से समाधि स्थल बागावास चौरासी में आस्था का जनसैलाब उमड़ा 17 सितंबर को समाधि स्थल पर भंडारे का आयोजन होगा। इसके साथ ही भजन संध्या में सिंगर मुकेशी यादव, रितु शर्मा, सुरेंद्र माली और अनिल चंदेला एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुति देंगे
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    20 hrs ago
  • कोटपूतली नगर परिषद प्रत्याशियों ने भरा सभापति/अध्यक्ष पद के लिए नामांकरण,कोटपूतली में विधायक हंसराज पटेल के बयान से गरमाई राजनीति,पटेल का देसी अंदाज,भ्रष्टाचार पर तंज
    1
    कोटपूतली नगर परिषद प्रत्याशियों ने भरा सभापति/अध्यक्ष पद के लिए नामांकरण,कोटपूतली में विधायक हंसराज पटेल के बयान से गरमाई राजनीति,पटेल का देसी अंदाज,भ्रष्टाचार पर तंज
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • आज सैंथल उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झाझरवाला से लाका वाली सातो बहनों माताजी की 12वीं विशाल ध्वज पदयात्रा सुबह 7:15 बजे ठाकुर जी मंदिर से ध्वज पूजन कर गाजे बाजे के साथ रवाना हुई इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह व उमंग के साथ पदयात्रा में भाग लिया तथा श्रद्धालुओं के द्वारा पद यात्रा में बोलों सच्चे दरबार की जय हो के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा आगे बड़ी इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे क्षेत्र को भक्ति मय कर दिया इस दौरान पदयात्रा का ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया तथा पद यात्रियों को ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह नींबू शिकंजी शरबत नाश्ता पानी की व्यवस्था की गई इस दौरान भक्तों ने भी खुलकर तथा बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओं को जगह-जगह चाय पानी की व्यवस्था की गई इस दौरान लाका वाली माता जी सातों बहनों की की फुल बंगला झांकी सजाई गई यह यात्रा नवयुवक मंडल के तत्वाधान में आयोजित की व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की गई तथा माताजी के दरबार में पहुंचकर ध्वज चढ़ाया जाएगा और पदयात्रा समिति के द्वारा भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा इस दौरान श्रद्धालुओं में नरसी, गंगा सहाय, रामफूल ,ब्रह्म ,प्रकाश पवन ,अनिल शर्मा,बनवारी मुकेश सीताराम, दीपक, सुनील, आनंद पुष्पेंद्र, देवी सहाय ,रामदयाल, अनिल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने पद यात्रा में भाग लिया
    4
    आज सैंथल उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झाझरवाला से लाका वाली सातो बहनों माताजी की 12वीं विशाल ध्वज पदयात्रा  सुबह 7:15 बजे ठाकुर जी मंदिर से ध्वज पूजन कर गाजे बाजे के साथ रवाना हुई
इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह व उमंग के साथ पदयात्रा में भाग लिया तथा श्रद्धालुओं के द्वारा पद यात्रा में बोलों सच्चे दरबार की जय हो के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा आगे बड़ी 
इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे क्षेत्र को भक्ति मय कर दिया 
इस दौरान पदयात्रा का ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया तथा पद यात्रियों को ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह नींबू शिकंजी शरबत नाश्ता पानी की व्यवस्था की गई 
इस दौरान भक्तों ने भी खुलकर तथा बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओं को जगह-जगह चाय पानी की व्यवस्था की गई 
इस दौरान लाका वाली माता जी सातों बहनों की  की फुल बंगला झांकी सजाई गई
यह यात्रा नवयुवक मंडल के तत्वाधान में आयोजित की व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की गई तथा माताजी के दरबार में पहुंचकर ध्वज चढ़ाया जाएगा और पदयात्रा समिति के द्वारा भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा 
इस दौरान श्रद्धालुओं में नरसी, गंगा सहाय, रामफूल ,ब्रह्म ,प्रकाश पवन ,अनिल शर्मा,बनवारी मुकेश सीताराम, दीपक, सुनील, आनंद पुष्पेंद्र, देवी सहाय ,रामदयाल, अनिल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने पद यात्रा में भाग लिया
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • *महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न, विनीत बंसल बने नगर पालिका अध्यक्ष* *अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन, कांग्रेस सहित अन्य की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया; 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगी वैधानिक घोषणा* महुवा महुआ कस्बे के इतिहास में पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ जिसमें फॉर्म भरने के समय 3:00 बजे तक मात्र एक फॉर्म भाजपा उम्मीदवार विनीत बंसल द्वारा पेश किया गया भाजपा नेतृत्व द्वारा सिंबल प्रदान किया गया इसके बाद महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई हो गई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से विनीत बंसल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी प्रेम राज मीणा के समक्ष दाखिल किया। 3:00 तक मात्र एक आवेदन पत्र विनीत बंसल का आने के बाद अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन होने के कारण विनीत बंसल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। उपखंड अधिकारी प्रेम राज मीणा ने बताया कि नियम अनुसार तकनीकी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे वैधानिक घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि महुवा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा के 17 पार्षद, निर्दलीय 13, कांग्रेस के 4 तथा बसपा का 1 पार्षद निर्वाचित हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सहित अन्य किसी जीते हुए पार्षद द्वारा आवेदन पत्र नहीं देने के कारण मात्र भाजपा का एक प्रत्याशी विंतित बंसल के अलावा अन्य किसी पार्टी या निर्दलीय ओर से कोई प्रत्याशी सामने नहीं आने के चलते विनीत बंसल का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। लेकिन नियमों के चलते आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है निर्विरोध अध्यक्ष बनने की स्थिति पर विनीत बंसल ने भाजपा पार्टी नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, विधायक राजेंद्र मीणा सहित सभी जीते हुए पार्षदों सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। विनीत बंसल के अध्यक्ष बनने की खबर के बाद समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने विधायक राजेंद्र मीणा विनीत बंसल सहित अन्य लोगों का जगह-जगह माला पहनाकर एवं साफा बांधकर मिठाई बताकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। लोगों ने विनीत बंसल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रशासन ने जहां तैयारी शुरू कर दिए वहीं जीते हुए पार्षदों में भी जोश देखा जा रहा है अध्यक्ष का चुनाव तो निर्विरोध हो गया अब देखना है कि उपाध्यक्ष का चुनाव भी सर्व सहमति से निर्विरोध होता है या उसके लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी
    4
    *महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न, विनीत बंसल बने नगर पालिका अध्यक्ष* 

*अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन, कांग्रेस सहित अन्य की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया; 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगी वैधानिक घोषणा* 
महुवा महुआ कस्बे के इतिहास में पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ जिसमें फॉर्म भरने के समय 3:00 बजे तक मात्र एक फॉर्म भाजपा उम्मीदवार विनीत बंसल द्वारा पेश किया गया भाजपा नेतृत्व द्वारा सिंबल प्रदान किया गया इसके बाद महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई हो गई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से विनीत बंसल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी प्रेम राज मीणा के समक्ष दाखिल किया। 3:00 तक मात्र एक आवेदन पत्र विनीत बंसल का आने के बाद अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन होने के कारण विनीत बंसल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। उपखंड अधिकारी प्रेम राज मीणा ने बताया कि नियम अनुसार तकनीकी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे वैधानिक घोषणा की जाएगी।
गौरतलब है कि महुवा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा के 17 पार्षद, निर्दलीय 13, कांग्रेस के 4 तथा बसपा का 1 पार्षद निर्वाचित हुआ है। 
अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सहित अन्य किसी जीते हुए पार्षद द्वारा आवेदन पत्र नहीं देने के कारण मात्र भाजपा का एक प्रत्याशी विंतित बंसल के अलावा अन्य किसी पार्टी या निर्दलीय ओर से कोई प्रत्याशी सामने नहीं आने के चलते विनीत बंसल का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। लेकिन नियमों के चलते आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है निर्विरोध अध्यक्ष बनने की स्थिति पर विनीत बंसल ने भाजपा पार्टी नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, विधायक राजेंद्र मीणा सहित सभी जीते हुए पार्षदों सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विनीत बंसल के अध्यक्ष बनने की खबर के बाद समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने विधायक राजेंद्र मीणा विनीत बंसल सहित अन्य लोगों का जगह-जगह माला पहनाकर एवं साफा बांधकर मिठाई बताकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। लोगों ने विनीत बंसल को  नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रशासन ने जहां तैयारी शुरू कर दिए वहीं जीते हुए पार्षदों में भी जोश देखा जा रहा है अध्यक्ष का चुनाव तो निर्विरोध हो गया अब देखना है कि उपाध्यक्ष का चुनाव भी सर्व सहमति से निर्विरोध होता है या उसके लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी
    user_Ghanshyam Sharma
    Ghanshyam Sharma
    Local News Reporter महवा, दौसा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • जिला रेवाड़ी पुलिस की अपराध पर पहली नजर। ASP DEEPIKA AGARWAL । News, रेवाड़ी 24X7 DAINIK NEWS REWARI
    1
    जिला रेवाड़ी पुलिस की अपराध पर पहली नजर। ASP DEEPIKA AGARWAL ।
News, रेवाड़ी 24X7  
DAINIK NEWS REWARI
    user_Dainik news rewari
    Dainik news rewari
    Local News Reporter Rewari, Haryana•
    31 min ago
  • कोटपूतली_बहरोड़ जिले के बागावास चौरासी परमानंद धाम के रात्रि में हजारों की संख्या में पदयात्रा पहुंची
    1
    कोटपूतली_बहरोड़ जिले के बागावास चौरासी परमानंद धाम के रात्रि में हजारों की संख्या में पदयात्रा पहुंची
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • अस्पताल से लौट रहे मरीज की गाड़ी के आगे आया कुत्ता अचानक मारे ब्रेक तो पीछे से मार दे टक्कर मानपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 21 पर वहां सरपट दौड़ रहे थे इसी दौरान उत्तर प्रदेश के एक गाड़ी में सवार होकर जयपुर से अस्पताल से मरीज को दिखाकर वापस लौट रहे थे इसी दौरान मानपुर थाना अंतर्गत हाईवे पर एक कुत्ता अचानक आ गया जिसके कारण गाड़ी चालक ने ब्रेक मारे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे स्विफ्ट डीजायर पूरी तरह क्षतिग्रस्तहो गई
    1
    अस्पताल से लौट रहे मरीज की गाड़ी के आगे आया कुत्ता अचानक मारे ब्रेक तो पीछे से मार दे टक्कर
मानपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 21 पर वहां सरपट दौड़ रहे थे इसी दौरान उत्तर प्रदेश के एक गाड़ी में सवार होकर जयपुर से अस्पताल से मरीज को दिखाकर वापस लौट रहे थे इसी दौरान मानपुर थाना अंतर्गत हाईवे पर एक कुत्ता अचानक आ गया जिसके कारण गाड़ी चालक ने ब्रेक मारे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे स्विफ्ट डीजायर पूरी तरह क्षतिग्रस्तहो गई
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    2 hrs ago
  • महवा: ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर, हादसे में बाल बाल बचे कार सवार महवा: ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर बालाहेडी थाना क्षेत्र के पाटोली मोड़ पर ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई,कार सवार बालाजी दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे इसी वक्त पाटोली मोड़ पर टर्न लेते वक्त महवा की ओर से आ रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी, मौके पर पहुंची बालाहेडी थाना पुलिस ने वाहनों को साइड में करा कर आवागमन शुरू कराया
    2
    महवा: ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर, हादसे में बाल बाल बचे कार सवार
महवा: ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर
बालाहेडी थाना क्षेत्र के पाटोली मोड़ पर ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई,कार सवार बालाजी दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे इसी वक्त पाटोली मोड़ पर टर्न लेते वक्त महवा की ओर से आ रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी, मौके पर पहुंची बालाहेडी थाना पुलिस ने वाहनों को साइड में करा कर आवागमन शुरू कराया
    user_Ghanshyam Sharma
    Ghanshyam Sharma
    Local News Reporter महवा, दौसा, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.