*समाजवादी पार्टी ने कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया:* हसनपुर में पूर्व मंत्री कमाल अख्तर बोले- नौकरियां खत्म, 2027 चुनाव के लिए एकजुट हों सपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम को श्रद्धांजलि दी, राहुल भारती और कमाल अख्तर ने सरकार पर साधा निशाना नगर के एक बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार दोपहर समाजवादी पार्टी द्वारा सामाजिक क्रांति के अग्रदूत कांशीराम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती उपस्थित रहे। अपने संबोधन में राहुल भारती ने केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा केवल नाम बदलने और पैसा बनाने की राजनीति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर चंदा चोरी करने वालों का साथ दे रही है और उन्हें भगवान राम के नाम पर राजनीति करने का कोई हक नहीं है।पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांठ विधायक कमाल अख्तर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम ने शोषितों, पीड़ितों और दलितों को जगाने और सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का काम किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी 2027 के चुनाव में सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलने के फैसले पर उन्होंने कहा कि किसी भी प्रधानमंत्री के जीवित रहते हुए किसी के नाम पर ऐसा करना परंपरा के खिलाफ है। गोष्ठी की अध्यक्षता वीरपाल जाटव ने की तथा संचालन नवल किशोर जाटव के द्वारा किया गया। इस मौके पर गोष्ठी में मौजूद आरिफ अख्तर,बदर कुरैशी,प्रीतम सिंह,अखिलेश जाटव,शाहनवाज अंसारी,विजय गौतम,युसूफ कुरैशी, मिंटू जाटव,जावेद सरताज, चौधरी सलीमुद्दीन,फैसल अल्वी, यतेंद्र शंकर गॉड,रवि शंकर शर्मा, वसीम मलिक,यशवीर नागर, दीपक,अखिल, नवल कुमार, विक्रम खड़गवंशी,असलम सैफी, शराफत मलिक,जुनैद खान,ऋषि पाल,चंद्रपाल कसाना,जय सिंह खड़गवंशी,फहीम कुरैशी,नदीम चौधरी,खिलेनदर गुर्जर,गोलू त्यागी, अंशु त्यागी,चौधरी ईकराम,नादिर खान, संजीव त्यागी, रिंकू शर्मा, खान चंद खड़गवंशी,सतीश खड्गवंशी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- *समाजवादी पार्टी ने कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया:* हसनपुर में पूर्व मंत्री कमाल अख्तर बोले- नौकरियां खत्म, 2027 चुनाव के लिए एकजुट हों सपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम को श्रद्धांजलि दी, राहुल भारती और कमाल अख्तर ने सरकार पर साधा निशाना नगर के एक बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार दोपहर समाजवादी पार्टी द्वारा सामाजिक क्रांति के अग्रदूत कांशीराम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती उपस्थित रहे। अपने संबोधन में राहुल भारती ने केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा केवल नाम बदलने और पैसा बनाने की राजनीति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर चंदा चोरी करने वालों का साथ दे रही है और उन्हें भगवान राम के नाम पर राजनीति करने का कोई हक नहीं है।पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांठ विधायक कमाल अख्तर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम ने शोषितों, पीड़ितों और दलितों को जगाने और सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का काम किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी 2027 के चुनाव में सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलने के फैसले पर उन्होंने कहा कि किसी भी प्रधानमंत्री के जीवित रहते हुए किसी के नाम पर ऐसा करना परंपरा के खिलाफ है। गोष्ठी की अध्यक्षता वीरपाल जाटव ने की तथा संचालन नवल किशोर जाटव के द्वारा किया गया। इस मौके पर गोष्ठी में मौजूद आरिफ अख्तर,बदर कुरैशी,प्रीतम सिंह,अखिलेश जाटव,शाहनवाज अंसारी,विजय गौतम,युसूफ कुरैशी, मिंटू जाटव,जावेद सरताज, चौधरी सलीमुद्दीन,फैसल अल्वी, यतेंद्र शंकर गॉड,रवि शंकर शर्मा, वसीम मलिक,यशवीर नागर, दीपक,अखिल, नवल कुमार, विक्रम खड़गवंशी,असलम सैफी, शराफत मलिक,जुनैद खान,ऋषि पाल,चंद्रपाल कसाना,जय सिंह खड़गवंशी,फहीम कुरैशी,नदीम चौधरी,खिलेनदर गुर्जर,गोलू त्यागी, अंशु त्यागी,चौधरी ईकराम,नादिर खान, संजीव त्यागी, रिंकू शर्मा, खान चंद खड़गवंशी,सतीश खड्गवंशी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- हरिद्वार में आज (9 अक्टूबर 2026 को) सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहा और वहां भारी बारिश (Heavy Rain) के साथ भीषण ओलावृष्टि (Hailstorm) हुई है। आज सुबह करीब 10 बजे के आसपास हरिद्वार और उसके आस-पास के इलाकों में अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान आसमान से काफी बड़े-बड़े ओले गिरे, जिससे सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भारी ओलावृष्टि के कारण कई गाड़ियों के शीशे टूटने और घरों की छतों को नुकसान पहुंचने की खबरें भी सामने आई हैं। फिलहाल, शाम/रात के समय मौसम साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और बारिश रुक चुकी है।1
- बुलंदशहर: पिंकी हत्याकांड में वांछित रिंकू से खुर्जा देहात पुलिस की मुठभेड़ बुलंदशहर: पिंकी हत्याकांड में वांछित रिंकू से खुर्जा देहात पुलिस की मुठभेड़ पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल घायल बदमाश रिंकू को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद 27 अगस्त को पिंकी की हत्या कर शव गड्ढे में दबाया अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में दबाया गया था युवती का शव आरोपी राजेश की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पिंकी का शव बरामद घायल आरोपी को उपचार के लिए खुर्जा सीएचसी में कराया गया भर्ती खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के शहबाजपुर क्योलीकलां के पास आम के बाग में हुई मुठभेड़ बाइट:अंतरिक्ष जैन एसपी देहात बुलंदशहर4
- अमरोहा में आंधी-तूफान का कहर, कांकर सराय रोड पर गिरे दो पेड़ और टूटे बिजली के पोल; कई इलाकों की बिजली गुल अमरोहा जनपद के देहात थाना क्षेत्र में कांकर सराय रोड पर तेज आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं के चलते सड़क पर दो पेड़ गिर गए, जबकि बिजली के पोल भी टूट गए। पेड़ गिरने से कांकर सराय रोड पर आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। वहीं, बिजली के पोल टूटने के कारण अमरोहा जनपद के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बामुश्किल रास्ता साफ कराया गया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। आंधी-तूफान के चलते बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार है।2
- बहादुरगढ़ क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों का अवैध कटान जारी, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल1
- आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि चौधरी शाहनवाज ने किया सम्मानित आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि चौधरी शाहनवाज ने किया सम्मानित हसनपुर, संवाददाता तहसील क्षेत्र के गांव सोहत में एक भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवाओं के शानदार प्रदर्शन और उत्साह है।कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी विधानसभा 42 के भावी प्रत्याशी चौधरी शाहनवाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शुक्रवार की दोपहर सोहत पहुँचने पर ग्रामवासियों और युवाओं ने पंचायत स्तर पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर चौधरी शाहनवाज ने कहा कि युवा ही हमारे देश का भविष्य हैं। खेल कूद से युवाओं में शारीरिक मजबूती के साथ अनुशासन और आगे बढ़ने का जज्बा पैदा होता है। उन्होंने इस शानदार आयोजन और आत्मीय स्वागत के लिए पूरे सोहत गाँव व पंचायत का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- रहरा पुलिस की कार्रवाई: युवती से जबरन दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार,मुकदमा दर्ज होने के तीन दिन बाद पुलिस की कार्रवाई रहरा थाना क्षेत्र में युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज होने के तीन दिन बाद हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, पतेई खादर निवासी अनुज पुत्र जगदीश सैनी के खिलाफ छह अक्तूबर को थाना रहरा में मुकदमा अपराध संख्या 246/2026, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) के तहत दर्ज किया गया था। आरोपी पर करीब 19 वर्षीय युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, नौ अक्तूबर को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय, अमरोहा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। **इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई** आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दारा सिंह, कांस्टेबल कपिल देव और कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। गंभीर आरोप से जुड़े इस मामले में अब न्यायालय की प्रक्रिया अहम होगी। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी।1
- अमरोहा। जनपद में तेज आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं के चलते देहात थाना क्षेत्र के कांकर सराय रोड पर दो पेड़ सड़क पर गिर गए, जबकि बिजली के पोल भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अमरोहा में आंधी-तूफान का कहर, सड़क पर गिरे दो पेड़, बिजली के पोल टूटने से कई इलाकों में अंधेरा1