Shuru
Apke Nagar Ki App…
Looking for Job Expected Salary : 25000 City / Locality : ilaka Job Title : वेल्डिंग Job Field : अंबेडकर पार्क Experience Level : 1-2 Years Job Type : Full Time Education Qualification : 10th Pass
Vinod lal
Looking for Job Expected Salary : 25000 City / Locality : ilaka Job Title : वेल्डिंग Job Field : अंबेडकर पार्क Experience Level : 1-2 Years Job Type : Full Time Education Qualification : 10th Pass
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सावन और आला हजरत उर्स को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट, 3000 से अधिक पुलिस बल रहेगा तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी सावन और आला हजरत उर्स को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट, 3000 से अधिक पुलिस बल रहेगा तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी बरेली। सावन माह की कांवड़ यात्रा और 6, 7 व 8 अगस्त को आयोजित होने वाले आला हजरत उर्स को लेकर बरेली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे जनपद को कांवड़ यात्रा के लिए 3 जोन, 8 सेक्टर, 28 सब-सेक्टर और 114 सुरक्षा सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में करीब 8 कांस्टेबल तैनात रहेंगे। कांवड़ मार्ग पर हर एक किलोमीटर पर एक कांस्टेबल तथा प्रत्येक चार किलोमीटर पर एक सब-इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। सभी प्रमुख शिव मंदिरों का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया जा चुका है और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक कांवड़ जत्थे के साथ एक पुलिस अधिकारी या सब-इंस्पेक्टर रहेगा, जिससे किसी भी समस्या का मौके पर ही समाधान किया जा सके। आला हजरत उर्स की सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 8 जोन और 28 सेक्टर में बांटा गया है। उर्स में 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त 1700 पुलिसकर्मी, पीएसी और आरएएफ की कंपनियां भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई जाएंगी। पहली बार ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे आयोजन की निगरानी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उर्स और कांवड़ यात्रा को लेकर 16 प्रकार के हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। सभी आयोजकों को आश्वस्त किया गया है कि दोनों धार्मिक आयोजन परंपरागत, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएंगे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।1
- उदयपुर माफी में शौचालय योजना में बड़ा खेल! 47 में 25 अपात्र लाभार्थी, सचिव पर डीपीआरओ का नोटिस1
- *बिजनेसमैन पति पर केस, पंचायत ने समाज से बाहर किया:* 4 लाख का जुर्माना भी लगाया; दूसरी शादी के लिए तलाक का दबाव डाल रहा था राजस्थान के पाली जिले के चंडावल क्षेत्र में एक खाप पंचायत का क्रूर फरमान सामने आया है, जहां कोर्ट में चल रहे मुकदमों को वापस न लेने पर पीड़ित विवाहिता और उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। इसके साथ ही पंचायत ने पीड़ित पक्ष पर 4 लाख रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया है.यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पीड़िता ने अपने बिजनेसमैन पति के खिलाफ दूसरी शादी के लिए प्रताड़ित करने और दहेज का मुकदमा दर्ज करवाया था. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पति और 22 पंचों समेत कुल 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है.क्या है पूरा मामला और विवाद की वजह?चेन्नई का बिजनेसमैन है पति: मूल रूप से देवली कलां और वर्तमान में सोजत रोड निवासी पीड़िता की शादी राजेंद्र नामक युवक से हुई थी, जिसका चेन्नई में हार्डवेयर का बड़ा बिजनेस है. आरोप है कि राजेंद्र दूसरी शादी करना चाहता था और इसके लिए पत्नी पर लगातार तलाक (Divorce) का दबाव बना रहा था.पीड़िता ने दर्ज कराया था केस: पति और ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर घर से निकाले जाने के बाद पीड़िता ने साल 2022 में दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और भरण-पोषण का केस कोर्ट में दर्ज करा दिया. जांच में पुलिस ने पति के खिलाफ जुर्म को सही माना था. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा1
- अगर कोहनी के नीचे से हाथ काट गया है तो आप को मिलेगा बैटरी से चलने वाला हाथ बिलकुल फ्री अगर कोहनी के नीचे से हाथ काट गया है तो आप को मिलेगा बैटरी से चलने वाला हाथ बिलकुल फ्री1
- *AI कराएगा REET, RAS और UPSC की तैयारी:* टेस्ट से बताएगा स्टूडेंट कौनसे सब्जेक्ट में है कमजोर; 25 साल पुराने पेपर भी मिलेंगे जोधपुर के टेक स्टार्टअप 'द अभ्यास' ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित एक अनूठा एजुकेशनल प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जो छात्रों को REET, RAS और UPSC जैसी कठिन परीक्षाओं की सटीक तैयारी कराएगा। इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी पारंपरिक कोचिंग संस्थान की तरह टेस्ट लेकर छात्र के सबसे कमजोर विषयों (Weak Subjects) की पहचान करेगा और उस आधार पर पढ़ाई का पर्सनलाइज्ड प्लान तैयार करेगा।इस इनोवेटिव प्लेटफॉर्म को जोधपुर के शुभेंद्र गौतम ने विकसित किया है, जिन्हें खुद 4 साल तक यूपीएससी की तैयारी करने के दौरान आए अनुभवों से इस एआई टूल को बनाने का आइडिया मिला।प्लेटफॉर्म के 7 मुख्य एआई फीचर्स (Modules)AI ट्यूटर: छात्र क्लासरूम की तरह प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़ा कोई भी कठिन सवाल या डाउट पूछ सकते हैं, जिसका एआई पूरी डिटेल के साथ तुरंत जवाब देगा।स्मार्ट PYQs: इसमें पिछले 20 से 25 सालों के पुराने प्रश्न पत्र (Previous Year Papers) पूरी तरह से सब्जेक्ट और टॉपिक-वाइज कैटेगराइज्ड फॉर्म में मिलेंगे ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा1
- #पीलीभीत पीलीभीत पेट्रोल पंप कर्मचारी को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार तमंचा बरामद जेल भेजा गया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गजरौला कला पुलिस की कार्रवाई घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद बाइक सीज। पीलीभीत। थाना गजरौला कला क्षेत्र के सकरिया स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के साथ मारपीट कर तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है जबकि उसकी मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई। पेट्रोल पंप पर बाइक में उधार पेट्रोल डलवाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी परमजीत यादव के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचा और तमंचा दिखाकर कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देते हुए दहशत फैलाने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर थाना गजरौला कला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तरनवीर सिंह निवासी ग्राम सकरिया की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बारह बोर का तमंचा बरामद किया। वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर उसे भी सीज कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अवैध तमंचा बरामद होने पर संबंधित धाराओं में अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बुजवीर सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ धामा, हेड कांस्टेबल नवीन कुमार तथा कांस्टेबल मोहित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1