logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भिटौली के विवेचकों का ओआर,लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश महराजगंज।अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ द्वारा दिनांक 30 जुलाई, 2026 को थाना भिटौली में समस्त विवेचकों का ऑर्डरली रूम (ओआर) किया गया।ओआर के दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रकरणवार समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने विवेचकों को प्रत्येक विवेचना में साक्ष्यों का निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक संकलन सुनिश्चित करते हुए प्रभावी विवेचना करने तथा न्यायालय में समयबद्ध आरोप पत्र प्रेषित किए जाने पर विशेष बल दिया।साथ ही, विवेचकों को लंबित विवेचनाओं एवं न्यायालय से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, न्यायालय से जारी वारंटों के प्रभावी तामील तथा प्रत्येक विवेचना में विधिक प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पीड़ितों एवं फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना के माध्यम से प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। समस्त विवेचकों को विवेचना में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

1 day ago
user_Kartikey pandey
Kartikey pandey
Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
676d79dc-adfe-40e1-898b-d6160df95079

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भिटौली के विवेचकों का ओआर,लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश महराजगंज।अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ द्वारा दिनांक 30 जुलाई, 2026 को थाना भिटौली में समस्त विवेचकों का ऑर्डरली रूम (ओआर) किया गया।ओआर के दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रकरणवार समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने विवेचकों को प्रत्येक विवेचना में साक्ष्यों का निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक संकलन सुनिश्चित करते हुए प्रभावी विवेचना करने तथा न्यायालय में समयबद्ध आरोप पत्र प्रेषित किए जाने पर विशेष बल दिया।साथ ही,

1ac532c4-6235-415d-99e3-e257e746350a

विवेचकों को लंबित विवेचनाओं एवं न्यायालय से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, न्यायालय से जारी वारंटों के प्रभावी तामील तथा प्रत्येक विवेचना में विधिक प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पीड़ितों एवं फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना के माध्यम से प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। समस्त विवेचकों को विवेचना में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • starpublicnews आज दिनांक 01-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
    1
    starpublicnews 
आज दिनांक 01-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल।
किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
    user_STAR PUBLIC NEWS
    STAR PUBLIC NEWS
    Newsagent महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 04 घंटे में हत्या की घटना का सफल अनावरण महराजगंज- पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में थाना फरेंदा पुलिस ने ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का मात्र 04 घंटे में सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में भूमि विवाद को हत्या का कारण पाया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूरे प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट 👇
    1
    ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 04 घंटे में हत्या की घटना का सफल अनावरण 
महराजगंज- पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में थाना फरेंदा पुलिस ने ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का मात्र 04 घंटे में सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में भूमि विवाद को हत्या का कारण पाया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूरे प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट 👇
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा ब्राह्मणबारी के भरदेउरा टोला निवासी बड़क सिंह (पुत्र शिवपूजन सिंह) शनिवार को जखीरा चौराहे पर नशे की हालत में नाले में गिरकर डूबने लगे। सूचना मिलते ही जखीरा चौकी के हेड कांस्टेबल प्रद्युम्न सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव एवं हेड कांस्टेबल केपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया। #BreakingNews #Maharajganj #Ghughli #Jakhira #UPPolice #PoliceRescue #108Ambulance #PublicMaharajganj #UttarPradesh #ViralNews #LifeSaved #घुघली #महराजगंज #यूपीपुलिस #ब्रेकिंगन्यूज
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़
नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा ब्राह्मणबारी के भरदेउरा टोला निवासी बड़क सिंह (पुत्र शिवपूजन सिंह) शनिवार को जखीरा चौराहे पर नशे की हालत में नाले में गिरकर डूबने लगे। सूचना मिलते ही जखीरा चौकी के हेड कांस्टेबल प्रद्युम्न सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव एवं हेड कांस्टेबल केपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
इसके बाद तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया।
#BreakingNews #Maharajganj #Ghughli #Jakhira #UPPolice #PoliceRescue #108Ambulance #PublicMaharajganj #UttarPradesh #ViralNews #LifeSaved #घुघली #महराजगंज #यूपीपुलिस #ब्रेकिंगन्यूज
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत चार गिरफ्तार चार घंटे में फरेंदा पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद महराजगंज, 31 जुलाई। फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने मात्र चार घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ साक्ष्य मिटाने में इस्तेमाल किए गए वाइपर और पोछा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना फरेंदा पर दर्ज मुकदमा संख्या 210/2026 से संबंधित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मुख्य अभियुक्ता अपने ससुर पर जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के चलते 30 जुलाई को उसने बातचीत के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया। वहां पहले उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया, फिर अन्य आरोपियों की मदद से पकड़कर कुदाल के बेंत से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। रात के समय शव को घसीटकर गांव के बाहर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्ता के अलावा रमेश गुप्ता, धनई यादव तथा श्रीकांत चौहान शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरेंदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
    1
    जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत चार गिरफ्तार


चार घंटे में फरेंदा पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद

महराजगंज, 31 जुलाई। फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने मात्र चार घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ साक्ष्य मिटाने में इस्तेमाल किए गए वाइपर और पोछा भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना फरेंदा पर दर्ज मुकदमा संख्या 210/2026 से संबंधित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मुख्य अभियुक्ता अपने ससुर पर जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के चलते 30 जुलाई को उसने बातचीत के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया। वहां पहले उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया, फिर अन्य आरोपियों की मदद से पकड़कर कुदाल के बेंत से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। रात के समय शव को घसीटकर गांव के बाहर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्ता के अलावा रमेश गुप्ता, धनई यादव तथा श्रीकांत चौहान शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फरेंदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
    user_Rajesh yadav
    Rajesh yadav
    Photographer महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई! नशीली दवाओं के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार | ठूठीबारी पुलिस-SSB एक्शन भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई! नशीली दवाओं के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार | ठूठीबारी पुलिस-SSB एक्शन
    1
    भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई! नशीली दवाओं के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार | ठूठीबारी पुलिस-SSB एक्शन
भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई! नशीली दवाओं के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार | ठूठीबारी पुलिस-SSB एक्शन
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.