logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डभरा में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 जुआरी गिरफ्तार। सपोस मुक्तिधाम के पास काटपत्ती जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी, इन्कावन हजार चार सौ रुपये नकद और बावन पत्ती ताश जप्त।

10 hrs ago
user_Bhupendra lahare
Bhupendra lahare
Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
10 hrs ago

डभरा में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 जुआरी गिरफ्तार। सपोस मुक्तिधाम के पास काटपत्ती जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी, इन्कावन हजार चार सौ रुपये नकद और बावन पत्ती ताश जप्त।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • डभरा पुलिस और साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम ने ग्राम सपोस स्थित मुक्तिधाम के पास फड़ लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे 13 जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 51 हजार 400 रुपये नगद और ताश की 52 पत्ती जब्त की है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डभरा/चंद्रपुर सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में डभरा पुलिस और साइबर सेल की टीम को ग्राम सपोस में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद सभी 13 जुआरियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से 51,400 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद हुई। पुलिस ने सभी 13 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों में सक्ती, रायगढ़ और महासमुंद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। जिला पुलिस सक्ती द्वारा जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
    1
    डभरा पुलिस और साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम ने ग्राम सपोस स्थित मुक्तिधाम के पास फड़ लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे 13 जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 51 हजार 400 रुपये नगद और ताश की 52 पत्ती जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डभरा/चंद्रपुर सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में डभरा पुलिस और साइबर सेल की टीम को ग्राम सपोस में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी।
सूचना पर संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद सभी 13 जुआरियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से 51,400 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद हुई।
पुलिस ने सभी 13 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों में सक्ती, रायगढ़ और महासमुंद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।
जिला पुलिस सक्ती द्वारा जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
  • डभरा में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 जुआरी गिरफ्तार। सपोस मुक्तिधाम के पास काटपत्ती जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी, इन्कावन हजार चार सौ रुपये नकद और बावन पत्ती ताश जप्त।
    1
    डभरा में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 जुआरी गिरफ्तार।
सपोस मुक्तिधाम के पास काटपत्ती जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी, इन्कावन हजार चार सौ रुपये नकद और बावन पत्ती ताश जप्त।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की प्रथम बैठक आयोजित, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की प्रथम बैठक आयोजित, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री एवं सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित औद्योगिक परियोजनाओं द्वारा राज्य पुनर्वास नीति 2007 के पालन तथा प्रभावितों के पुनर्वास, मुआवजा और रोजगार की स्थिति की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने औद्योगिक कंपनियों को सीएसआर मद से जिले के प्रभावित क्षेत्रों में कराए गए कार्यों तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराए गए रोजगार की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा अर्जित भूमि के लंबित मुआवजे और रोजगार से जुड़े प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पुनर्वास और रोजगार से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रबंधन के अधिकारी प्रभावी कार्यप्रणाली तैयार करें। उन्होंने लंबे समय से लंबित प्रकरणों में अनावश्यक विलंब नहीं करने तथा राजस्व अधिकारियों के समन्वय से प्रभावितों को शीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही कंपनी के अधिकारियों को प्रभावित लोगों के बीच जाकर नियमों और प्रावधानों की स्पष्ट जानकारी देने को कहा, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे। बैठक में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े, विधायक चंद्रपुर राम कुमार यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, संबंधित क्षेत्र के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि, कलेक्टर जयश्री जैन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित आरकेएम पावर जेन प्राथमिक लिमिटेड उच्चपिंडा, डीबी पावर लिमिटेड बाड़ादरहा, वेदांता पावर लिमिटेड थर्मल प्लांट सिंघितराई एवं जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की प्रथम बैठक आयोजित,
प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की प्रथम बैठक आयोजित,
कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री एवं सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित औद्योगिक परियोजनाओं द्वारा राज्य पुनर्वास नीति 2007 के पालन तथा प्रभावितों के पुनर्वास, मुआवजा और रोजगार की स्थिति की समीक्षा की गई।
प्रभारी मंत्री ने औद्योगिक कंपनियों को सीएसआर मद से जिले के प्रभावित क्षेत्रों में कराए गए कार्यों तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराए गए रोजगार की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा अर्जित भूमि के लंबित मुआवजे और रोजगार से जुड़े प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि पुनर्वास और रोजगार से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रबंधन के अधिकारी प्रभावी कार्यप्रणाली तैयार करें। उन्होंने लंबे समय से लंबित प्रकरणों में अनावश्यक विलंब नहीं करने तथा राजस्व अधिकारियों के समन्वय से प्रभावितों को शीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही कंपनी के अधिकारियों को प्रभावित लोगों के बीच जाकर नियमों और प्रावधानों की स्पष्ट जानकारी देने को कहा, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।
बैठक में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े, विधायक चंद्रपुर राम कुमार यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, संबंधित क्षेत्र के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि, कलेक्टर जयश्री जैन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित आरकेएम पावर जेन प्राथमिक लिमिटेड उच्चपिंडा, डीबी पावर लिमिटेड बाड़ादरहा, वेदांता पावर लिमिटेड थर्मल प्लांट सिंघितराई एवं जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Churamani upadhyay
    Churamani upadhyay
    Local News Reporter डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • रायगढ़ में खुलेगा अत्याधुनिक AI एक्सीलेंस सेंटर,युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण।
    1
    रायगढ़ में खुलेगा अत्याधुनिक AI एक्सीलेंस सेंटर,युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण।
    user_Chhattisgarh
    Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत् जांजगीर पहुंचे वित मंत्री ओपी चौधरी
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत् जांजगीर पहुंचे वित मंत्री ओपी चौधरी
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान महतारी वंदन योजना से बदली ग्राम सागरपुर की आशा लता की जिंदगी,आर्थिक रूप से बनीं सशक्त।
    1
    सेवा संकल्प अभियान महतारी वंदन योजना से बदली ग्राम सागरपुर की आशा लता की जिंदगी,आर्थिक रूप से बनीं सशक्त।
    user_Chhattisgarh
    Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • कुसमुंडा खदान क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: भारी वाहनों की टक्कर में रलिया निवासी विश्व प्रताप मिट्ठू की दर्दनाक मौत कुसमुंडा (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के प्रमुख कोयलांचल क्षेत्र कुसमुंडा खदान परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। भारी-भरकम खदान वाहनों के बीच हुई इस आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गई। ​हादसे की भयावहता ​घटनास्थल पर मौजूद दृश्यों और क्षतिग्रस्त वाहनों की स्थिति से यह स्पष्ट होता है कि टक्कर कितनी भयानक थी। दुर्घटना में शामिल भारी वाहनों (डंपर व ट्रकों) के अगले हिस्से के परखच्चे पूरी तरह उड़ चुके हैं और सड़क पर मलबा फैल गया है। ​मृतक की पहचान ​इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वाले मृतक की पहचान विश्व प्रताप मिट्ठू (निवासी: रलिया) के रूप में हुई है। इस अचानक हुई दुर्घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ​प्रशासनिक कार्रवाई और सुरक्षा पर सवाल ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फौरन मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ​इस घटना के बाद खदान क्षेत्रों में भारी वाहनों की बेकाबू रफ्तार और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिकों ने मांग की है कि खदान परिसर के भीतर यातायात नियमों और सुरक्षा उपायों को अधिक सख्त किया जाए ताकि ऐसी अनहोनी घटनाओं को रोका जा सके।
    2
    कुसमुंडा खदान क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: भारी वाहनों की टक्कर में रलिया निवासी विश्व प्रताप मिट्ठू की दर्दनाक मौत
कुसमुंडा (छत्तीसगढ़):
छत्तीसगढ़ के प्रमुख कोयलांचल क्षेत्र कुसमुंडा खदान परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। भारी-भरकम खदान वाहनों के बीच हुई इस आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गई।  
​हादसे की भयावहता
​घटनास्थल पर मौजूद दृश्यों और क्षतिग्रस्त वाहनों की स्थिति से यह स्पष्ट होता है कि टक्कर कितनी भयानक थी। दुर्घटना में शामिल भारी वाहनों (डंपर व ट्रकों) के अगले हिस्से के परखच्चे पूरी तरह उड़ चुके हैं और सड़क पर मलबा फैल गया है।  
​मृतक की पहचान
​इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वाले मृतक की पहचान विश्व प्रताप मिट्ठू (निवासी: रलिया) के रूप में हुई है। इस अचानक हुई दुर्घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।  
​प्रशासनिक कार्रवाई और सुरक्षा पर सवाल
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फौरन मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।  
​इस घटना के बाद खदान क्षेत्रों में भारी वाहनों की बेकाबू रफ्तार और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिकों ने मांग की है कि खदान परिसर के भीतर यातायात नियमों और सुरक्षा उपायों को अधिक सख्त किया जाए ताकि ऐसी अनहोनी घटनाओं को रोका जा सके।
    user_कोरबा न्यूज़
    कोरबा न्यूज़
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • ब्यौहारी में पिता पर बेटे की हत्या का आरोप घटना के बाद आरोपी फरार
    1
    ब्यौहारी में पिता पर बेटे की हत्या का आरोप घटना के बाद आरोपी फरार
    user_Sarju Kumar Patrakar
    Sarju Kumar Patrakar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.