Shuru
Apke Nagar Ki App…
माता जी के रोड के लिए संघर्ष कर रहे है , शायद माता जी की कृपा वर्ष जाए ग्राम पंचायत रायपुर में स्थित समय माता मंदिर सदियों से स्थापित है जिसका समय, समय पर अल्प जीर्णोद्धार भक्तों द्वारा होता रहता है , वर्ष में दो बार नवरात्रि के दिनों में दूर दूर के लोग दर्शन करने आते है और भव्य मेला लगता है परन्तु ग्राम पंचायत अध्यक्ष,और अन्य पदाधिकारियों द्वारा उदासीनता बरती ही जा रही है वर्तमान में मंदिर परिसर पर आने ,जाने के लिए मार्ग और सुविधाएं अभी तक उपलब्ध नहीं है
आशीष मिश्र बहराइच
माता जी के रोड के लिए संघर्ष कर रहे है , शायद माता जी की कृपा वर्ष जाए ग्राम पंचायत रायपुर में स्थित समय माता मंदिर सदियों से स्थापित है जिसका समय, समय पर अल्प जीर्णोद्धार भक्तों द्वारा होता रहता है , वर्ष में दो बार नवरात्रि के दिनों में दूर दूर के लोग दर्शन करने आते है और भव्य मेला लगता है परन्तु ग्राम पंचायत अध्यक्ष,और अन्य पदाधिकारियों द्वारा उदासीनता बरती ही जा रही है वर्तमान में मंदिर परिसर पर आने ,जाने के लिए मार्ग और सुविधाएं अभी तक उपलब्ध नहीं है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️1
- अलविदा की नमाज़ के बाद शिया जामा मस्जिद में मनाया गया आलमी यौमे कुदस बहराइच। शहर के काज़ीपुरा स्थित शिया जामा मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा की नमाज़ अदा की गयी। इसके बाद शिया समुदाय के लोगों ने आलमी यौमे कुदस मनाया। इस दौरान शिया समुदाय के लोगों मस्जिदे अक़्सा की आज़ादी की दुआ मांगी।1
- नानपारा (बहराइच)। रमज़ान के मुकद्दस महीने के आख़िरी जुमे यानी अलविदा जुमे के अवसर पर कस्बा नानपारा की जामा मस्जिद, राजा बाजार वाली मस्जिद समेत नगर की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी अकीदत और श्रद्धा के साथ नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के लिए सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने कतारबद्ध होकर जुमे की नमाज़ अदा की और अल्लाह की बारगाह में मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगीं। अलविदा जुमे के मौके पर पूरे नगर का माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। नमाजियों ने पूरी अनुशासन और शांति के साथ नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद इमाम साहब ने देश में शांति, सौहार्द और भाईचारे की कामना करते हुए विशेष दुआ कराई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को जुमातुल विदा की मुबारकबाद दी और रमज़ान के अंतिम दिनों की इबादत में जुट गए। इधर अलविदा जुमे की नमाज़ को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने स्वयं कमान संभालते हुए पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अपने सक्रिय और संवेदनशील प्रशासनिक कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली एसडीएम मोनालिसा जौहरी पूरे समय क्षेत्र में मौजूद रहीं और हर व्यवस्था को स्वयं परखती नजर आईं। उन्होंने जामा मस्जिद, राजा बाजार मस्जिद समेत अन्य प्रमुख नमाज स्थलों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। मस्जिदों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। फ्लैग मार्च के दौरान एसडीएम की सख्ती भी देखने को मिली। नगर के कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा सड़क के बाहर तक सामान रखे जाने से यातायात प्रभावित होता देख एसडीएम ने मौके पर ही दुकानदारों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क पर रखा सामान तत्काल हटाकर दुकान के अंदर रखा जाए, क्योंकि ऐसे अतिक्रमण से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगली बार किसी भी दुकान का सामान सरकारी सड़क पर रखा मिला तो उसे जब्त कर थाने भिजवा दिया जाएगा। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि त्योहारों के दौरान प्रशासन की पहली प्राथमिकता शांति व्यवस्था, सुरक्षा और सुचारू यातायात बनाए रखना है। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील भी की। प्रशासन की सतर्कता और पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते नानपारा क्षेत्र में अलविदा जुमे की नमाज़ पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुई। पूरे नगर में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला।3
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़े में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक जंगली बिल्ली कैद हो गई। ग्रामीणों ने पहले इसे तेंदुए का शावक समझकर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच के बाद बताया कि पिंजड़े में तेंदुए का शावक नहीं बल्कि जंगली बिल्ली फंसी है। डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा ने बताया कि पिंजड़े में रखे मांस को खाने के चक्कर में जंगली बिल्ली अंदर चली गई थी, जिससे वह कैद हो गई। टीम द्वारा उसे सुरक्षित रूप से रिहा किया जा रहा है। गौरतलब है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की लगातार गतिविधियां देखी जा रही हैं। 5 मार्च को गांव निवासी आफरीन पर तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वहीं 7 मार्च को छविनाथ यादव के पालतू कुत्ते को उठा ले गया। इसके बाद बुधवार को गौडिया गांव में एक गाय को भी तेंदुए ने निवाला बना लिया था। गुरुवार को एक तेंदुआ वन विभाग के पिंजड़े में कैद भी हुआ था, लेकिन इलाके में अभी और तेंदुओं के होने की आशंका जताई जा रही है। इसी को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार इलाके में सक्रिय है और निगरानी बढ़ा दी गई है।4
- Post by सकील अहमद1
- नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़। तहसील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्रकार के साथ मारपीट की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल के तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खिलाने का अवैध काम कर रहे थे। इसी दौरान नाबालिग लड़कों को जुआ खेलने से मना किया गया, जिस बात से जुआ खिलाने वाले लोग भड़क गए। आरोप है कि इसके बाद उन लोगों ने पत्रकार दिनेश आचार्य पर हमला कर दिया और उनके साथ बेल्ट से मारपीट की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकारों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पत्रकार समाज की आवाज उठाते हैं और यदि उन्हीं पर हमला होगा तो यह बेहद चिंता की बात है। स्थानीय पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। कैमरा मैन के साथ, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ के लिए इन लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए1
- थाना खैरीघाट तहसील महसी ग्राम रायपुर का मामला1
- Post by OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️1
- अराजक तत्वों ने खंडित की दुर्गा प्रतिमा, गांव में तनाव दौलतपुर गांव के बाहर स्थापित बाबा कुट्टी पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने द्वारा खंडित कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है, गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के बाहर अति प्राचीनतम बाबा कुट्टी नाम से विख्यात है। कुट्टी पर पीपल पेड़ के नीचे मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। इस मूर्ति को गांव के लोग पूजते हैं। वही गुरुवार की देर रात अज्ञात लोगों द्वारा मूर्ति का एक हाथ तोड़ दिया गया। लोगो को जानकारी होने पर मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। और सूचना पुलिस को दी दी गई सूचना के बाद मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया अपनी टीम के साथ पहुंच गए। और मामले की जांच में जुट गए हैं। वही गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। गांव में तनाव बना हुआ है। शांति व्यवस्था को देखते हुए पीएसी सहित भारी पुलिस बल मौजूद है।1