Shuru
Apke Nagar Ki App…
अलविदा की नमाज़ के बाद शिया जामा मस्जिद में मनाया गया आलमी यौमे कुदस बहराइच। शहर के काज़ीपुरा स्थित शिया जामा मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा की नमाज़ अदा की गयी। इसके बाद शिया समुदाय के लोगों ने आलमी यौमे कुदस मनाया। इस दौरान शिया समुदाय के लोगों मस्जिदे अक़्सा की आज़ादी की दुआ मांगी।
Arshad Quddus Reporter
अलविदा की नमाज़ के बाद शिया जामा मस्जिद में मनाया गया आलमी यौमे कुदस बहराइच। शहर के काज़ीपुरा स्थित शिया जामा मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा की नमाज़ अदा की गयी। इसके बाद शिया समुदाय के लोगों ने आलमी यौमे कुदस मनाया। इस दौरान शिया समुदाय के लोगों मस्जिदे अक़्सा की आज़ादी की दुआ मांगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by सकील अहमद1
- Post by Mithlesh Kumar1
- रायपुर चौराहे पे दारू पीकर हाइवोल्टेज ड्रामा , ड्राइवर चालक परेशान , थाना खैरीघाट रायपुर चौराहे का सीन1
- *“सख्ती भी… संवेदनशीलता भी” — अलविदा जुमे पर एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने स्वयं संभाली कमान, पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च* बहराइच। रमज़ान माह के अंतिम शुक्रवार अलविदा जुमे की नमाज को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नानपारा प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इस दौरान एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने स्वयं कमान संभालते हुए पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। अपने सक्रिय, संवेदनशील और सख्त प्रशासनिक कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली एसडीएम मोनालिसा जौहरी पूरे समय क्षेत्र में मौजूद रहीं और हर एक व्यवस्था को स्वयं परखती नजर आईं। उन्होंने प्रमुख नमाज स्थलों, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। फ्लैग मार्च के दौरान एसडीएम की सख्ती भी साफ दिखाई दी। नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा सड़क के बाहर तक सामान रखे जाने से यातायात प्रभावित होता देख एसडीएम का पारा चढ़ गया और एसडीएम ने मौके पर ही दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क पर रखा सामान तत्काल हटाकर दुकान के अंदर रखा जाए, क्योंकि ऐसे अतिक्रमण से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसडीएम ने कड़ी चेतावनी देते हुए दुकानदारों से कहा कि यदि अगली बार मुझे किसी भी दुकान का सामान बाहर सरकारी सड़क पर रखा मिल गया तो उसको जब्त कराकर थाने भिजवा दूंगी एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि त्योहारों के दौरान प्रशासन की पहली प्राथमिकता शांति व्यवस्था, सुरक्षा और सुचारू यातायात बनाए रखना है। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील भी की। एसडीएम की सख्त व सतर्क निगरानी एवं पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते नानपारा क्षेत्र में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन की सक्रियता से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला। 👇👇👇 *रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS* #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraich #ramzan20261
- नानपारा (बहराइच)। रमज़ान के मुकद्दस महीने के आख़िरी जुमे यानी अलविदा जुमे के अवसर पर कस्बा नानपारा की जामा मस्जिद, राजा बाजार वाली मस्जिद समेत नगर की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी अकीदत और श्रद्धा के साथ नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के लिए सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने कतारबद्ध होकर जुमे की नमाज़ अदा की और अल्लाह की बारगाह में मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगीं। अलविदा जुमे के मौके पर पूरे नगर का माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। नमाजियों ने पूरी अनुशासन और शांति के साथ नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद इमाम साहब ने देश में शांति, सौहार्द और भाईचारे की कामना करते हुए विशेष दुआ कराई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को जुमातुल विदा की मुबारकबाद दी और रमज़ान के अंतिम दिनों की इबादत में जुट गए। इधर अलविदा जुमे की नमाज़ को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने स्वयं कमान संभालते हुए पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अपने सक्रिय और संवेदनशील प्रशासनिक कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली एसडीएम मोनालिसा जौहरी पूरे समय क्षेत्र में मौजूद रहीं और हर व्यवस्था को स्वयं परखती नजर आईं। उन्होंने जामा मस्जिद, राजा बाजार मस्जिद समेत अन्य प्रमुख नमाज स्थलों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। मस्जिदों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। फ्लैग मार्च के दौरान एसडीएम की सख्ती भी देखने को मिली। नगर के कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा सड़क के बाहर तक सामान रखे जाने से यातायात प्रभावित होता देख एसडीएम ने मौके पर ही दुकानदारों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क पर रखा सामान तत्काल हटाकर दुकान के अंदर रखा जाए, क्योंकि ऐसे अतिक्रमण से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगली बार किसी भी दुकान का सामान सरकारी सड़क पर रखा मिला तो उसे जब्त कर थाने भिजवा दिया जाएगा। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि त्योहारों के दौरान प्रशासन की पहली प्राथमिकता शांति व्यवस्था, सुरक्षा और सुचारू यातायात बनाए रखना है। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील भी की। प्रशासन की सतर्कता और पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते नानपारा क्षेत्र में अलविदा जुमे की नमाज़ पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुई। पूरे नगर में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला।3
- Post by Rajan1
- अवैध रूप से मिट्टी खेत से निकाली जा रही थी सूचना मिलने पर मौके पे रात को 2 बजे पत्रकार आशीष मिश्र पहुंचे फिर जो हुआ आगे देखे पत्रकार अकेले 2 बजे रात को गए1
- अलविदा की नमाज साकुशल संपन्न कराने हेतु नगर नानपारा में एस डी एम नानपारा मोनालिसा जोहरी एवं कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह मय पुलिस दल बल के साथ गस्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 👇👇👇 *रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS* #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraich #ramzan20261
- आज दिनांक 13 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 07:55 बजे श्री गोबर्धन पुजारी, उप कमांडेंट अपने एस्कॉर्ट आरक्षी देवेंद्र सिंह बसेडा एवं आरक्षी चालक गजेन्द्र सिंह के साथ सरकारी वाहन से सीमा चौकी रानियापुर से वाहिनी मुख्यालय भिनगा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चिल्हारिया- भिनगा रोड़ पर गुलरा फटवा गांव के पास एक कार को ट्रक डम्पर द्वारा टक्कर मार दी गई, जिससे कार में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को देखते ही उप कमांडेंट गोबर्धन पुजारी एवं उनकी टीम ने तुरंत पुलिस एवं एम्बुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया तथा सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई। घटना की सूचना तुरंत अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही उन्होंने घायलों की सहायता के लिए वाहिनी से त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) को अस्पताल भेजा। क्यूआरटी टीम ने वहां पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों में ग्राम सिरसिया निवासी 1.मनीष कुमार सोनी (उम्र 33 वर्ष) 2. सूर्यभान सोनी (उम्र 32 वर्ष) 3. ओजेश (उम्र 18 वर्ष) 4. अतुल सोनी (उम्र 17 वर्ष) शामिल हैं। वहीं संतोष कुमार सोनी (उम्र 31 वर्ष) की इस दुर्घटना में दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई। एसएसबी अधिकारियों एवं जवानों द्वारा समय पर की गई इस मानवीय सहायता की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई। सशस्त्र सीमा बल सीमा सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहता है।4