Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अलविदा की नमाज़ के बाद शिया जामा मस्जिद में मनाया गया आलमी यौमे कुदस बहराइच। शहर के काज़ीपुरा स्थित शिया जामा मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा की नमाज़ अदा की गयी। इसके बाद शिया समुदाय के लोगों ने आलमी यौमे कुदस मनाया। इस दौरान शिया समुदाय के लोगों मस्जिदे अक़्सा की आज़ादी की दुआ मांगी।1
- Post by सकील अहमद1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर फतेहपुर, बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर की ओर से गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर के दौरान ब्लड टेस्ट के साथ-साथ शुगर, डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों की निःशुल्क जांच की गई। लैब टेक्नीशियन पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने नगर पंचायत के लगभग तीन दर्जन कर्मचारियों के ब्लड सैंपल एकत्र कर विभिन्न प्रकार की जांचें कीं। स्वास्थ्य टीम ने कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, साफ-सफाई बनाए रखने और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि बदलते मौसम में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए समय-समय पर जांच कराना और सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने लोगों को आसपास पानी जमा न होने देने, साफ पानी पीने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। नगर पंचायत कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए। इससे कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौजूद रही और सभी जांचें निःशुल्क की गईं।1
- बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र में बीते 7 मार्च को हुए मिथुन हत्याकांड के मामले में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को प्रदर्शन शुरू हो गया। लाखन आर्मी के नेतृत्व में पीड़ित परिवार ने लखनऊ-कुर्सी-इटौंजा मार्ग पर धरना दिया। प्रदर्शन कर रहे पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें पुलिस और अपराधियों द्वारा धमकी दी जा रही है, और मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनकी मुख्य मांगों में फरार अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, उन्हें फांसी की सजा देना और पकड़े गए अपराधियों के घरों को ध्वस्त कर उन्हें इलाके से हटाना शामिल है। इस प्रदर्शन में लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी, छोटू पासी सहित सैकड़ों ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुर्सी थाना पुलिस, पीएससी बल, तहसीलदार वैशाली अहलावत, अरविंद वर्मा (लेखपाल), थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह, एसआई सुधाकर यादव और अखिलेश प्रजापति सहित कई अधिकारी धरना स्थल पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन पीड़ित परिवार अभी भी अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है।1
- बहराइच में आगामी त्योहार को लेकर पुलिस का पैदल मार्च, सड़क पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई बहराइच। आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद बहराइच में पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रदीप सिंह, अस्पताल चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार और वसीरगंज चौकी इंचार्ज संजय गौतम ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च किया। पुलिस टीम ने गुरु नानक चौक से छोटी बाजार होते हुए घंटाघर और काजीपुरा तक पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान सड़क किनारे और रोड पर खड़े वाहनों की जांच की गई तथा यातायात बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही व्यापारियों और आम नागरिकों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जागरूक भी किया गया।4
- Post by Kasim1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *युवक की हत्या पर परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार बाराबंकी में प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद माने 7 आरोपी नामजद* बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बरौलिया में एक युवक की हत्या के बाद गुरुवार को गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम खेत में बकरी जाने को लेकर गांव निवासी सतीश वर्मा का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान मुस्लिम, सुहैल, शुएब, सरताज समेत अन्य लोगों ने सतीश वर्मा पर ईंट, धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब सतीश वर्मा का शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पत्नी पुष्पा वर्मा ने रोते हुए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को फांसी की सजा नहीं दी जाती और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं होने देंगी। मौके पर पहुंचे एसडीएम कार्तिकेय सिंह और सीओ जगतराम कनौजिया ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। करीब एक घंटे चली बातचीत के बाद अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई और हर संभव मदद का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। परिजनों ने प्रशासन के सामने पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें मृतक के इकलौते पुत्र कृष्णा की डिग्री तक पढ़ाई की व्यवस्था, पत्नी को आर्थिक मुआवजा व भूमि का पट्टा, आरोपियों के अवैध मकानों पर कार्रवाई और सभी आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग शामिल है। सुरक्षा की दृष्टि से एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अंकिता पाण्डेय सहित फतेहपुर, बड्डूपुर, मोहम्मदपुर खाला और घुंघटेर थानों की पुलिस के साथ पीएसी बल गांव में तैनात रहा। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा और क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।1
- बहराइच। नगर के देहात कोतवाली इलाके में बिना वैध दस्तावेजों के संचालित एक निजी नर्सिंग होम को जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट व स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने मौके पर पहुंच पुलिस की मौजूदगी में सीज कर दिया गया । ये नर्सिंग होम करीब तीन साल से आवासीय भूखंड पर संचालित हो रहा था ।देहात कोतवाली इलाके में स्थित जेल रोड इलाके में आर पी चौधरी नाम के व्यक्ति की और से निजी नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी से बिना वैध दस्तावेजों के इसका संचालन होने की शिकायत की थी । जिसके बाद बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अनुराग वर्मा व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । इस दौरान चिकित्सक को ओर से कोई भी वैध दस्तावेज न देने पर उसे सीज कर दिया गया ।नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मौके पर संचालित पैथोलॉजी , मेडिकल स्टोर व नर्सिंग होम बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था । इसके साथ ही आवासीय भूखंड का इस्तेमाल किया जा रहा था, चिकित्सक मौके पर अपनी डिग्री भी नहीं दिखा पाए जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारी की मौजूदगी में सीजर की कार्यवाही की गई है ।1
- युगाब्ध ५१२८ विक्रम संवत् २०८३ भारतीय नववर्ष महोत्सव के अंतर्गत नव संवत्सर कार्यक्रम रुपरेखा 17 मार्च 2026 अखिल भारतीय कवि सम्मेलन नगर पालिका परिषद, बाराबंकी सायं 5 बजे से 18 मार्च 2026 दीपोत्सव भजन धनोखर तालाब पर सायं 5 बजे न संध्या इस महोत्सव में आप सपरिवार सम्मिलित होकर भारतीय नव संवत का स्वागत करें। आयोजक नव-संवत्सर महोत्सव समिति, बाराबंकी सम्पर्क : 9415049009, 9452214414, 8090606005, 9450088808 अनुपम बाथम संगठन मंत्री अतर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ( मान (पंजी.) Mob:73981565162