जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : योगेश सैनी एसडीएम ने जनगणना 2027 के मकान गणना कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश एसडीएम योगेश सैनी ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकान गणना कार्य की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े सुपरवाइजरों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि मकान गणना में धीमी प्रगति वाले सुपरवाइजरों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की विकास योजनाओं एवं संसाधनों के उचित वितरण का आधार बनते हैं। इसलिए सभी कर्मचारी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सही जानकारी एकत्रित करें। साथ ही सुपरवाइजरों को अपने क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग करने तथा फील्ड कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एसडीएम योगेश सैनी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सामाजिक सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक किया जाए तथा उनका व्यवहार आमजन के प्रति सहयोगात्मक एवं सकारात्मक होना चाहिए।एसडीएम ने कर्मचारियों को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर तहसीलदार अजय कुमार, राजेश शर्मा, दीपक कुमार शर्मा, हरीश रोहिल्ला, युधिष्ठिर यादव, महेश शर्मा, सुमन लता, सुमन, अमित कुमार सहित एसडीएम कार्यालय महेंद्रगढ़ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- महेंद्रगढ़ जिले में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ के तट से दिया दुनिया को संदेश कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संबोधित1
- जिला में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज ऐतिहासिक नगरी नारनौल सहित जिला महेंद्रगढ़ में आज शिवमय और भक्ति के रंग में सराबोर रहा। श्री सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आगाज सुबह श्री गोपाल गौशाला स्थित श्री श्याम मंदिर से एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। उसके बाद मोडावाला मंदिर में जलाभिषेक हुआ। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर लाइव टेलीकास्ट के जरिए सोमनाथ के तट से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को संदेश दिया। वहीं इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से संबोधित किया। सबसे पहले सुबह उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं पवित्र कलश उठाकर इस यात्रा का नेतृत्व किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई यह कलश यात्रा जब मोडावाला मंदिर पहुंची, तो समूचा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर नागरिकों ने सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी को देखा। इस प्रदर्शनी में सोमनाथ के ऋग्वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक के एक हजार वर्षों के संघर्ष और पुनरुत्थान की जीवंत गाथा को दिखाया गया। प्रदर्शनी में पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सतयुग के स्वर्ण मंदिर से लेकर कलयुग के वर्तमान पाषाण मंदिर तक के सफर को बखूबी दर्शाया गया। कैलाश महामेरु प्रासाद शैली की वास्तुकला और सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्पों को दर्शाते चित्रों ने दर्शकों में राष्ट्र गौरव की भावना का संचार किया। इस मौके पर सोमनाथ पर्व से संबंधित बेहतरीन रंगोली भी तैयार की गई।1
- नारनौल के सरकारी अस्पताल में कथित लापरवाही के कारण एक नवजात की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि बच्चे की खराब हालत बताए जाने के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर मदद नहीं दी। सात साल बाद बेटे की उम्मीद लगाए बैठे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और अब उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से जांच की मांग की है।1
- नई दिल्ली में केंद्रीय बल कर्मचारियों के लिए एम्स अस्पताल में एक विशेष विंग का उद्घाटन किया गया है। अब केंद्रीय बल के जवान और दिल्ली पुलिस के कर्मी भी यहाँ अपना इलाज करवा सकेंगे।1
- हरियाणा के बवानी खेड़ा में बुलडोजर कार्रवाई से कई घर टूट गए। पीड़ितों का आरोप है कि जब घर में कोई नहीं था, तब घरों को तोड़ा गया और उनका सारा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए बड़ा दर्द और नुकसान लेकर आई है।1
- चरखी दादरी में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने अपना विरोध जताते हुए सड़कों पर कूड़ा फैला दिया। इस कार्रवाई से शहर की स्वच्छता व्यवस्था बिगड़ गई है और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है।1
- भिवानी के लोहारू में एक भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित युवक और उसके मामा के बेटे की जान चली गई। युवक की शादी को अभी एक हफ्ता ही हुआ था, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया है।1
- महेंद्रगढ़ स्थित कमला धर्मशाला में किन्नर समाज की बधाई को लेकर 36 बिरादरीकी एक अहम बैठक आयोजित की गई1