logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वृक्षारोपण किया गया सरायरंजन प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा उच्च माध्यमिक विद्यालय म

9 hrs ago
user_परशुराम सेना
परशुराम सेना
Local Politician सराय रंजन, समस्तीपुर, बिहार•
9 hrs ago
a7ba8c89-dd70-4404-8867-59ea4ce3b6a2

वृक्षारोपण किया गया सरायरंजन प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा उच्च माध्यमिक विद्यालय म

More news from बिहार and nearby areas
  • तेज रफ्तार पिकअप ने मेरी जोर दार टक्कर दो लोग के घायल होने की खबर है फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रही है यह घटना ,हाजीपुर के सुभाई चौक के पास हुई है तेज रफ्तार पिकअप ने मेरी जोर दार टक्कर दो लोग के घायल होने की खबर है फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रही है यह घटना ,हाजीपुर के सुभाई चौक के पास हुई है
    1
    तेज रफ्तार पिकअप ने मेरी जोर दार टक्कर दो लोग के घायल होने की खबर है फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रही है यह घटना ,हाजीपुर के सुभाई चौक के पास हुई है
तेज रफ्तार पिकअप ने मेरी जोर दार टक्कर दो लोग के घायल होने की खबर है फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रही है यह घटना ,हाजीपुर के सुभाई चौक के पास हुई है
    user_Bihar Vaishali live
    Bihar Vaishali live
    Media company चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    22 min ago
  • बाढ़ में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र में बेखौफ अवैध हथियार निर्माता के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ और बाढ़ पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बनारसी घाट के समीप चल रही एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मुख्य हथियार निर्माता कौशल मिस्त्री और एक महिला को हिरासत में लिया है, जिनसे फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने ठिकाने से कई निर्मित और अर्धनिर्मित देसी कट्टे, विभिन्न बोर के कारतूस तथा भारी मात्रा में हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजार और उपकरण बरामद किए हैं। बरामद सामग्री से यह साफ जाहिर होता है कि यहाँ बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों का निर्माण और असेंबलिंग का काम चल रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी कौशल मिस्त्री अपने इस गुप्त ठिकाने पर देसी हथियारों का कोई स्थाई स्टॉक जमा करके नहीं रखता था, ताकि किसी भी संभावित पुलिस रेड के दौरान बड़े पैमाने पर बरामदगी से बचा जा सके। वह बेहद शातिराना तरीके से केवल ग्राहकों से पहले से मिले ऑर्डर के आधार पर ही तुरंत हथियार तैयार करता था और जैसे ही देसी कट्टा बनकर तैयार होता, उसे बिना देरी किए सीधे ग्राहकों तक सप्लाई कर देता था। इस 'ऑन-डिमांड' नेटवर्क के कारण ही वह लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचता आ रहा था। हिरासत में ली गई महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि क्या वह इस गिरोह में हथियारों की डिलीवरी या खरीदारों से संपर्क साधने का काम करती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कौशल मिस्त्री को कच्चे माल की आपूर्ति कहाँ से होती थी और उसके तार किन-किन आपराधिक गिरोहों या स्थानीय खरीदारों से जुड़े हुए थे।
    1
    बाढ़ में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र में बेखौफ अवैध हथियार निर्माता के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ और बाढ़ पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बनारसी घाट के समीप चल रही एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मुख्य हथियार निर्माता कौशल मिस्त्री और एक महिला को हिरासत में लिया है, जिनसे फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है।
तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने ठिकाने से कई निर्मित और अर्धनिर्मित देसी कट्टे, विभिन्न बोर के कारतूस तथा भारी मात्रा में हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजार और उपकरण बरामद किए हैं। बरामद सामग्री से यह साफ जाहिर होता है कि यहाँ बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों का निर्माण और असेंबलिंग का काम चल रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी कौशल मिस्त्री अपने इस गुप्त ठिकाने पर देसी हथियारों का कोई स्थाई स्टॉक जमा करके नहीं रखता था, ताकि किसी भी संभावित पुलिस रेड के दौरान बड़े पैमाने पर बरामदगी से बचा जा सके।
वह बेहद शातिराना तरीके से केवल ग्राहकों से पहले से मिले ऑर्डर के आधार पर ही तुरंत हथियार तैयार करता था और जैसे ही देसी कट्टा बनकर तैयार होता, उसे बिना देरी किए सीधे ग्राहकों तक सप्लाई कर देता था। इस 'ऑन-डिमांड' नेटवर्क के कारण ही वह लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचता आ रहा था। हिरासत में ली गई महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि क्या वह इस गिरोह में हथियारों की डिलीवरी या खरीदारों से संपर्क साधने का काम करती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कौशल मिस्त्री को कच्चे माल की आपूर्ति कहाँ से होती थी और उसके तार किन-किन आपराधिक गिरोहों या स्थानीय खरीदारों से जुड़े हुए थे।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • EXCLUSIVE INTERVIEW | पंचायत के सोफा सेट से लेकर सरकारी योजनाओं की जानकारी तक… उप मुखिया ने उठाए सवाल चेहराकलां/वैशाली। ग्राम पंचायत राज बस्ती सरसिकन के उप मुखिया मो. फैसल ने सत्यम ग्राम न्यूज़ के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पंचायत से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। उप मुखिया ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत का सोफा सेट करीब चार वर्षों से उनके घर में रखा हुआ है। उनके अनुसार, शिकायत के बाद पंचायत सचिव ने जांच के उपरांत सोफा सेट को पंचायत में उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। इंटरव्यू के दौरान उप मुखिया ने पंचायत की सरकारी योजनाओं, आवश्यक पत्राचार एवं अन्य सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इन मामलों को लेकर विभिन्न सरकारी पोर्टलों और संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत की गई है। 🗣️ BDO का पक्ष: चेहराकलां BDO मोहम्मद इस्माइल अंसारी ने कहा कि नियमावली के अनुसार जांच के उपरांत संबंधित सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। 📌 मुखिया पक्ष का बयान अभी प्राप्त नहीं हुआ है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। ⚠️ इंटरव्यू में लगाए गए आरोप संबंधित व्यक्ति के बयान पर आधारित हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि चैनल नहीं करता है। विभागीय जांच एवं आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। 🎥 पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
    1
    EXCLUSIVE INTERVIEW | पंचायत के सोफा सेट से लेकर सरकारी योजनाओं की जानकारी तक… उप मुखिया ने उठाए सवाल

चेहराकलां/वैशाली। ग्राम पंचायत राज बस्ती सरसिकन के उप मुखिया मो. फैसल ने सत्यम ग्राम न्यूज़ के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पंचायत से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी।
उप मुखिया ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत का सोफा सेट करीब चार वर्षों से उनके घर में रखा हुआ है। उनके अनुसार, शिकायत के बाद पंचायत सचिव ने जांच के उपरांत सोफा सेट को पंचायत में उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ।
इंटरव्यू के दौरान उप मुखिया ने पंचायत की सरकारी योजनाओं, आवश्यक पत्राचार एवं अन्य सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इन मामलों को लेकर विभिन्न सरकारी पोर्टलों और संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत की गई है।
🗣️ BDO का पक्ष: चेहराकलां BDO मोहम्मद इस्माइल अंसारी ने कहा कि नियमावली के अनुसार जांच के उपरांत संबंधित सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।
📌 मुखिया पक्ष का बयान अभी प्राप्त नहीं हुआ है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
⚠️ इंटरव्यू में लगाए गए आरोप संबंधित व्यक्ति के बयान पर आधारित हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि चैनल नहीं करता है। विभागीय जांच एवं आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
🎥 पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
    user_AKHILESH KUMAR
    AKHILESH KUMAR
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    10 hrs ago
  • H2H News की शुरु ऐप पर प्रसारित समाचार की असर, सड़क मरम्मत शुरू प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग स्थित कंचन चौक, कटहरा में सड़क पर बने खतरनाक गड्ढों को लेकर H2H News द्वारा शूरू ऐप पर प्रसारित समाचार का व्यापक असर देखने को मिला है। समाचार प्रसारित होने के बाद मंगलवार को सड़क के खतरनाक गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। सड़क की जर्जर स्थिति और जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन गड्ढों के कारण कई राहगीर सड़क दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुके थे। मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद कंचन चौक और आसपास के स्थानीय लोगों के साथ-साथ नियमित रूप से इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों में खुशी का माहौल है। लोगों ने सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए H2H News के प्रति आभार जताया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि मरम्मत कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कर सड़क को सुरक्षित एवं सुगम बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
    1
    H2H News की शुरु ऐप पर प्रसारित समाचार की असर, सड़क मरम्मत शुरू 
प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग स्थित कंचन चौक, कटहरा में सड़क पर बने खतरनाक गड्ढों को लेकर H2H News द्वारा शूरू ऐप पर प्रसारित समाचार का व्यापक असर देखने को मिला है। समाचार प्रसारित होने के बाद मंगलवार को सड़क के खतरनाक गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया।
सड़क की जर्जर स्थिति और जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन गड्ढों के कारण कई राहगीर सड़क दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुके थे।
मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद कंचन चौक और आसपास के स्थानीय लोगों के साथ-साथ नियमित रूप से इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों में खुशी का माहौल है। लोगों ने सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए H2H News के प्रति आभार जताया।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि मरम्मत कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कर सड़क को सुरक्षित एवं सुगम बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
    user_H2H News
    H2H News
    Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    10 hrs ago
  • काशीपुर चौक पर युवक के साथ मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर में कुछ बदमाश प्रवृत्ति के युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जख्मी युवक की पहचान चुन्नू कुमार के रूप में हुई है, जो काशीपुर मोहल्ले का ही रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चुन्नू कुमार को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि चुन्नू कुमार काशीपुर चौक पर नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई मारपीट में चुन्नू कुमार घायल हो गया। घटना के संबंध में घायल चुन्नू कुमार ने बताया कि उसका किसी भी व्यक्ति से पहले से कोई विवाद नहीं था। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों द्वारा नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।
    1
    काशीपुर चौक पर युवक के साथ मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर में कुछ बदमाश प्रवृत्ति के युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जख्मी युवक की पहचान चुन्नू कुमार के रूप में हुई है, जो काशीपुर मोहल्ले का ही रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चुन्नू कुमार को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि चुन्नू कुमार काशीपुर चौक पर नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई मारपीट में चुन्नू कुमार घायल हो गया।
घटना के संबंध में घायल चुन्नू कुमार ने बताया कि उसका किसी भी व्यक्ति से पहले से कोई विवाद नहीं था। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई।
फिलहाल घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों द्वारा नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    14 hrs ago
  • चेहराकलां में व्रतियों के निर्जला रखा हरितालिका व्रत का उपवास, श्रद्धा भाव से किया पूजा पाठ। चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के हर हिस्सों में सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा श्रद्धा ,तपस्या विश्वास के साथ माता पार्वती एंव भगवान शिव के पूजन अर्चना कर अपनी अखंड सौभाग्य के साथ परिवार में सुख समृद्धि की कामना करते हुए हरितालिका व्रत किया । हरितालिका व्रत के कथा श्रवण कराते हुए पंडित ऋषभ पाठक ने बताया की सौभाग्यवती महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य के साथ घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए पारिवारिक क्लेश निवारण हेतु भादो मास के हस्त नक्षत्र युक्त तृतीया तिथि को सोलह श्रृंगार कर निराहार रहकर भिन्न-भिन्न फल फुल नैवेद्य से माता एवं शिव की पूजा अर्चना कर अपनी परिवार में सुख समृद्धि की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने शिव के प्राप्त करने के लिए श्रद्धा पूर्वक घोर तपस्या कर शिव को प्राप्त किए थे। इसी उद्देश्य को लेकर आज भी सौभाग्यवती महिलाएं तीज व्रत रखती हैं। बिना देवी, गुड़िया देवी, चांदनी देवी, रेखा देवी, अर्चना देवी, कल्याणी देवी सहित अन्य व्रतियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पर्व प्रत्येक वर्ष भादो मास के तृतीया तिथि को श्रद्धा विश्वास तपस्या के साथ महिलाएं व्रत रखती है तो उसके अखण्ड सौभाग्य के साथ उनके परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है।
    3
    चेहराकलां में व्रतियों के निर्जला रखा हरितालिका व्रत का उपवास, श्रद्धा भाव से किया पूजा पाठ।
चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के हर हिस्सों में सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा श्रद्धा ,तपस्या विश्वास के साथ माता पार्वती एंव भगवान शिव के पूजन अर्चना कर अपनी अखंड सौभाग्य के साथ परिवार में सुख समृद्धि की कामना करते हुए हरितालिका व्रत किया ।  हरितालिका व्रत के कथा श्रवण कराते हुए पंडित ऋषभ पाठक ने बताया की सौभाग्यवती महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य के साथ घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए पारिवारिक क्लेश निवारण हेतु भादो मास के हस्त नक्षत्र युक्त तृतीया तिथि को सोलह श्रृंगार कर निराहार रहकर भिन्न-भिन्न फल फुल नैवेद्य से माता एवं शिव की पूजा अर्चना कर अपनी परिवार में सुख समृद्धि की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने शिव के प्राप्त करने के लिए श्रद्धा पूर्वक घोर तपस्या कर शिव को प्राप्त किए थे। इसी उद्देश्य को लेकर आज भी सौभाग्यवती महिलाएं तीज व्रत रखती हैं। बिना देवी, गुड़िया देवी, चांदनी देवी, रेखा देवी, अर्चना देवी, कल्याणी देवी सहित अन्य व्रतियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पर्व प्रत्येक वर्ष भादो मास के तृतीया तिथि को श्रद्धा विश्वास तपस्या के साथ महिलाएं व्रत रखती है तो उसके अखण्ड सौभाग्य के साथ उनके परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है।
    user_Vipin Kumar
    Vipin Kumar
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    21 hrs ago
  • मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम की डूबने से हुई मौत , परिजनों में पसरी मातम। मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम की डूबने से हुई मौत । परिजनों में पसरी मातम। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतारपुर पंचायत के नारायणपुर गांव में खेलने के क्रम में 4 वर्षीय मासूम को लुढ़क जाने से वाया नदी में डूब कर मौत हो गई। जिसकी पहचान नारायणपुर गांव के रहने वाला रमेश साहनी के 4 वर्षीय पुत्री मिस्टी रानी के रूप में की गई है इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि मिस्टी रानी कई बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रही थी उसी दरमियान उस गांव से गुजरने वाला बाया नदी में लुढ़क गई और पानी में डूब कर मौत हो गई सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर भेज दिया
    1
    मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम की डूबने से हुई मौत , परिजनों में पसरी मातम।

मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम की डूबने से हुई मौत ।
परिजनों में पसरी मातम।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतारपुर पंचायत के नारायणपुर गांव में खेलने के क्रम में 4 वर्षीय मासूम को लुढ़क जाने से वाया नदी में डूब कर मौत हो गई।
जिसकी पहचान नारायणपुर गांव के रहने वाला रमेश साहनी के 4 वर्षीय पुत्री मिस्टी रानी के रूप में की गई है 
इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि मिस्टी रानी कई बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रही थी उसी दरमियान उस गांव से गुजरने वाला बाया नदी में लुढ़क गई और पानी में डूब कर मौत हो गई 
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर भेज दिया
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • NTPC थाना क्षेत्र में 50 लाख की लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; लूटे गए दस्तावेज, ATM कार्ड, मोबाइल और नकदी बरामद
    1
    NTPC थाना क्षेत्र में 50 लाख की लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; लूटे गए दस्तावेज, ATM कार्ड, मोबाइल और नकदी बरामद
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • हराही पोखर में छठ महापर्व की तैयारी को लेकर पार्षद की पहल, नगर आयुक्त और मेयर... ऐतिहासिक हराही पोखर में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां समय से पहले शुरू कराने की मांग उठने लगी है। वार्ड नंबर 12 के पार्षद मुकेश महाशेठ ने नगर आयुक्त गरिमा लोहिया एवं मेयर को आवेदन सौंपकर छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। बताया गया है कि हराही पोखर में प्रत्येक वर्ष करीब 1,000 परिवार छठ महापर्व मनाते हैं, जबकि पर्व के दौरान करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समय रहते तैयारी पूरी करने की मांग की गई है। पार्षद मुकेश महाशेठ के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले पोखर में दो से तीन इंच तक गाद जमा हो गई थी और दुर्गंध की समस्या भी उत्पन्न हुई थी। उस समय नगर निगम और स्थानीय छठ व्रतियों के सहयोग से पोखर की सफाई कराई गई थी, जिसके बाद छठ महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। वहीं, वर्तमान में हराही पोखर के सौंदर्यीकरण का काम भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पोखर के आसपास बड़े पत्थर और कंटीले तार लगाए गए हैं। यह कार्य बुडको कंपनी द्वारा कराया जा रहा था, लेकिन अदालत की रोक के बाद फिलहाल काम बंद बताया जा रहा है। ऐसे में छठ महापर्व से पहले घाटों की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पार्षद ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पर्व से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी कराई जाएं, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन हराही पोखर में छठ महापर्व को लेकर कितनी जल्दी आवश्यक कदम उठाता है। श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि समय रहते घाटों की व्यवस्था दुरुस्त कर आस्था के इस महापर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
    1
    हराही पोखर में छठ महापर्व की तैयारी को लेकर पार्षद की पहल, नगर आयुक्त और मेयर...
ऐतिहासिक हराही पोखर में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां समय से पहले शुरू कराने की मांग उठने लगी है। वार्ड नंबर 12 के पार्षद मुकेश महाशेठ ने नगर आयुक्त गरिमा लोहिया एवं मेयर को आवेदन सौंपकर छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
बताया गया है कि हराही पोखर में प्रत्येक वर्ष करीब 1,000 परिवार छठ महापर्व मनाते हैं, जबकि पर्व के दौरान करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समय रहते तैयारी पूरी करने की मांग की गई है।
पार्षद मुकेश महाशेठ के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले पोखर में दो से तीन इंच तक गाद जमा हो गई थी और दुर्गंध की समस्या भी उत्पन्न हुई थी। उस समय नगर निगम और स्थानीय छठ व्रतियों के सहयोग से पोखर की सफाई कराई गई थी, जिसके बाद छठ महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
वहीं, वर्तमान में हराही पोखर के सौंदर्यीकरण का काम भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पोखर के आसपास बड़े पत्थर और कंटीले तार लगाए गए हैं। यह कार्य बुडको कंपनी द्वारा कराया जा रहा था, लेकिन अदालत की रोक के बाद फिलहाल काम बंद बताया जा रहा है।
ऐसे में छठ महापर्व से पहले घाटों की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पार्षद ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पर्व से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी कराई जाएं, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन हराही पोखर में छठ महापर्व को लेकर कितनी जल्दी आवश्यक कदम उठाता है। श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि समय रहते घाटों की व्यवस्था दुरुस्त कर आस्था के इस महापर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.