logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

काशीपुर चौक पर युवक के साथ मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर में कुछ बदमाश प्रवृत्ति के युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जख्मी युवक की पहचान चुन्नू कुमार के रूप में हुई है, जो काशीपुर मोहल्ले का ही रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चुन्नू कुमार को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि चुन्नू कुमार काशीपुर चौक पर नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई मारपीट में चुन्नू कुमार घायल हो गया। घटना के संबंध में घायल चुन्नू कुमार ने बताया कि उसका किसी भी व्यक्ति से पहले से कोई विवाद नहीं था। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों द्वारा नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।

1 hr ago
user_Raman kumar Darbhanga Tak
Raman kumar Darbhanga Tak
हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
1 hr ago

काशीपुर चौक पर युवक के साथ मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर में कुछ बदमाश प्रवृत्ति के युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जख्मी युवक की पहचान चुन्नू कुमार के रूप में हुई है, जो काशीपुर मोहल्ले का ही रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चुन्नू कुमार को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि चुन्नू कुमार काशीपुर चौक पर नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई मारपीट में चुन्नू कुमार घायल हो गया। घटना के संबंध में घायल चुन्नू कुमार ने बताया कि उसका किसी भी व्यक्ति से पहले से कोई विवाद नहीं था। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों द्वारा नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।

More news from Bihar and nearby areas
  • क्या हमने ₹10 हजार रुपया लेकर अपना बिहार गुजरातियों के हाथों बेच दिया ? सुनिए क्या बोले प्रशांत किशोर बिहार
    1
    क्या हमने ₹10 हजार रुपया लेकर अपना बिहार गुजरातियों के हाथों बेच दिया ?
सुनिए क्या बोले प्रशांत किशोर बिहार
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    1 hr ago
  • Hindu hai ham Sarve Bhawantu Sukhi nah Sarve Santu Niramayah Sarve bhadrani paschantu maa kaschit dukh bhag bhavet. By Daya Dev
    2
    Hindu hai ham Sarve Bhawantu Sukhi nah Sarve Santu Niramayah Sarve bhadrani paschantu maa kaschit dukh bhag bhavet.
By Daya Dev
    user_Dayanand Dev
    Dayanand Dev
    Voice of people बहेरी, दरभंगा, बिहार•
    18 hrs ago
  • बिहार के दरभंगा जिला के हायाघाट प्रखंड सिधौली पंचायत को लेकर लोग हैं काफी परेशान प्रतिनिधि की बात नहीं सुनते अधिकारी बिहार की दरभंगा जिला के सिधौली पंचायत के वार्ड 678 में एक महीना पूर्व आश्वासन दिया गया था कि काम 10 दिनों में हो जाएगा लेकिन अभी तक सिर्फ नहीं बन कर रह गया जिला परिषद पति अंजनी चौधरी पर युवाओं में काफी आक्रोश लोगों ने कहा 4 साल पहले जब यह हमारे गांव वोट मांगने आए थे तो इन्होंने कहा था मुझे वोट दो या कफन दो लोगों ने जीत कर भेजा लेकिन एक भी काम नहीं किया जो वादा किए थे वह भी भूल गए सिर्फ अपनी विकास को जनता करेगी से क्या मतलब है किसी को क्या जिला परिषद के पास फंड नहीं होते हैं यह मैं नहीं जानता पूछ रही है सवाल चलिए दिखाते हैं पूरा इंटरव्यू
    1
    बिहार के दरभंगा जिला के हायाघाट प्रखंड सिधौली पंचायत को लेकर लोग हैं काफी परेशान प्रतिनिधि की बात नहीं सुनते अधिकारी
बिहार की दरभंगा जिला के सिधौली पंचायत के वार्ड 678 में एक महीना पूर्व आश्वासन दिया गया था कि काम 10 दिनों में हो जाएगा लेकिन अभी तक सिर्फ नहीं बन कर रह गया जिला परिषद पति अंजनी चौधरी पर युवाओं में काफी आक्रोश लोगों ने कहा 4 साल पहले जब यह हमारे गांव वोट मांगने आए थे तो इन्होंने कहा था मुझे वोट दो या कफन दो लोगों ने जीत कर भेजा लेकिन एक भी काम नहीं किया जो वादा किए थे वह भी भूल गए सिर्फ अपनी विकास को जनता करेगी से क्या मतलब है किसी को क्या जिला परिषद के पास फंड नहीं होते हैं यह मैं नहीं जानता पूछ रही है सवाल चलिए दिखाते हैं पूरा इंटरव्यू
    user_Sonu jha (Susant Suriya )
    Sonu jha (Susant Suriya )
    Media company गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    20 hrs ago
  • बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं बड़े भैया श्री मुकेश सहनी जी ने मुंबई स्थित अपने आवास पर सपरिवार सिद्धिविनायक गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गणपति बप्पा से प्रार्थना है कि उनकी कृपा समस्त देशवासियों पर सदैव बनी रहे। हर घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली आए, सभी के जीवन से संकट एवं विघ्न दूर हों तथा हमारा देश निरंतर उन्नति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे। 🙏 गणपति बप्पा मोरया! 🙏
    1
    बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं बड़े भैया श्री मुकेश सहनी जी ने मुंबई स्थित अपने आवास पर सपरिवार सिद्धिविनायक गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

गणपति बप्पा से प्रार्थना है कि उनकी कृपा समस्त देशवासियों पर सदैव बनी रहे। हर घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली आए, सभी के जीवन से संकट एवं विघ्न दूर हों तथा हमारा देश निरंतर उन्नति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

🙏 गणपति बप्पा मोरया! 🙏
    user_पुष्पा सहनी
    पुष्पा सहनी
    Local Politician मोरवा, समस्तीपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • SH-55 पर निकला 10 फीट का अजगर! समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा में रात करीब 8 बजे एसएच-55 पर करीब 10 फीट लंबा अजगर सड़क पार करता दिखा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
    1
    SH-55 पर निकला 10 फीट का अजगर! 


समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा में रात करीब 8 बजे एसएच-55 पर करीब 10 फीट लंबा अजगर सड़क पार करता दिखा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • प्रसव पीड़ा के बीच जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद मां की मौत, पीछे रह गए छह.. एक तरफ घर में जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी थी, तो दूसरी तरफ कुछ ही देर में परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। मामला आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित खिखराही टोल का है। मृतका की पहचान मुनचुन कुमारी, पति रंजीत सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुनचुन कुमारी गर्भवती थीं और प्रसव के लिए करीब तीन दिन पहले अपने मायके गई थीं। 12 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि वाहन पहुंचने से पहले ही मुनचुन कुमारी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि नवजातों में एक लड़की और एक लड़का है। हालांकि, प्रसव के बाद मुनचुन कुमारी की मौत हो गई। मुनचुन कुमारी की मौत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन दो नवजात बच्चों समेत परिवार के छह बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा? बताया जा रहा है कि रंजीत सहनी की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की वर्ष 2024 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पहली पत्नी से भी तीन बच्चे हैं, जबकि मुनचुन कुमारी से तीन बच्चे हैं। इस तरह परिवार में अब छह बच्चे हैं, जिनमें दो मासूम नवजात भी शामिल हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। रहने के लिए पक्का मकान तक नहीं है और रंजीत सहनी मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में पत्नी की मौत के बाद छह बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी परिजनों से मिलने पहुंचे और परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की। उन्होंने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये का चेक परिजनों को सौंपा। लेकिन सवाल सिर्फ तीन हजार रुपये की सहायता का नहीं है। सवाल उन छह बच्चों के भविष्य का है, जिनमें दो मासूम अभी दुनिया में आए ही हैं और मां का साया उनके सिर से उठ गया। अब जरूरत है कि प्रशासन और समाज आगे आए और इस परिवार को आर्थिक सहायता, आवास तथा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण के लिए उचित मदद उपलब्ध कराई जाए।
    1
    प्रसव पीड़ा के बीच जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद मां की मौत, पीछे रह गए छह..
एक तरफ घर में जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी थी, तो दूसरी तरफ कुछ ही देर में परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। मामला आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित खिखराही टोल का है।
मृतका की पहचान मुनचुन कुमारी, पति रंजीत सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुनचुन कुमारी गर्भवती थीं और प्रसव के लिए करीब तीन दिन पहले अपने मायके गई थीं। 12 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई।
परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि वाहन पहुंचने से पहले ही मुनचुन कुमारी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि नवजातों में एक लड़की और एक लड़का है। हालांकि, प्रसव के बाद मुनचुन कुमारी की मौत हो गई।
मुनचुन कुमारी की मौत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन दो नवजात बच्चों समेत परिवार के छह बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा?
बताया जा रहा है कि रंजीत सहनी की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की वर्ष 2024 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पहली पत्नी से भी तीन बच्चे हैं, जबकि मुनचुन कुमारी से तीन बच्चे हैं। इस तरह परिवार में अब छह बच्चे हैं, जिनमें दो मासूम नवजात भी शामिल हैं।
परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। रहने के लिए पक्का मकान तक नहीं है और रंजीत सहनी मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में पत्नी की मौत के बाद छह बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी परिजनों से मिलने पहुंचे और परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की। उन्होंने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये का चेक परिजनों को सौंपा।
लेकिन सवाल सिर्फ तीन हजार रुपये की सहायता का नहीं है। सवाल उन छह बच्चों के भविष्य का है, जिनमें दो मासूम अभी दुनिया में आए ही हैं और मां का साया उनके सिर से उठ गया।
अब जरूरत है कि प्रशासन और समाज आगे आए और इस परिवार को आर्थिक सहायता, आवास तथा बच्चों की
पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण के लिए उचित मदद उपलब्ध कराई जाए।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    3 hrs ago
  • बताइए, ये बूढ़ी दादी को 10 साल से पेंशन नहीं मिला है। क्या पता इन 10 साल में कितना चक्कर लगा चुकी होंगी। पर कोई कुछ नहीं किया। अगर ये वीडियो नहीं होता तो शायद कोई जानता भी नहीं। आप क्या सोचते है कमेंट जरूर करें
    1
    बताइए, ये बूढ़ी दादी को 10 साल से पेंशन नहीं मिला है। क्या पता इन 10 साल में कितना चक्कर लगा चुकी होंगी। पर कोई कुछ नहीं किया। अगर ये वीडियो नहीं होता तो शायद कोई जानता भी नहीं। आप क्या सोचते है कमेंट जरूर करें
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    17 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के सिंधिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बहोर गांव में 45 वर्षीय मजदुर को सांड ने हमला कर किया घायल, 5 दिनों तक विभिन्न स्थानों पर इलाज कराने के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में हो गई मौत, मृतक भोला राम के चाचा ने बताया पूरी घटना
    1
    समस्तीपुर जिले के सिंधिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बहोर गांव में 45 वर्षीय मजदुर को सांड ने हमला कर किया घायल, 5 दिनों तक विभिन्न स्थानों पर इलाज कराने के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में हो गई मौत, मृतक भोला राम के चाचा ने बताया पूरी घटना
    user_Pankaj Baba
    Pankaj Baba
    सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • दरभंगा में शिक्षा के मंदिर से समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है! चौथी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है! दरभंगा में शिक्षा के मंदिर से समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है! चौथी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है!
    1
    दरभंगा में शिक्षा के मंदिर से समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है! चौथी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है!
दरभंगा में शिक्षा के मंदिर से समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है! चौथी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है!
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    Local News Reporter गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.