Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर जिले के सिंधिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बहोर गांव में 45 वर्षीय मजदुर को सांड ने हमला कर किया घायल, 5 दिनों तक विभिन्न स्थानों पर इलाज कराने के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में हो गई मौत, मृतक भोला राम के चाचा ने बताया पूरी घटना
Pankaj Baba
समस्तीपुर जिले के सिंधिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बहोर गांव में 45 वर्षीय मजदुर को सांड ने हमला कर किया घायल, 5 दिनों तक विभिन्न स्थानों पर इलाज कराने के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में हो गई मौत, मृतक भोला राम के चाचा ने बताया पूरी घटना
More news from बिहार and nearby areas
- ट्रांसफार्मर के निकट 11000 वोल्टेज का तार टूट जाने के कारण रात भर विद्युत सेवा बाधित समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड क्षेत्र स्थित ग्राम डूमरा मध्यविद्यालय के निकट आंगनबाड़ी केंद्र के पास बिजली के ट्रांसफार्मर से 11000 वोल्टेज पता पेड़ पर लटका रहा शिद्दत की गर्मी से परेशान ग्रामीणों के आक्रोश के बाद बिजली विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी के पहल पर जोड़ा गया तार1
- सहरसा में पत्रकार के साथ मारपीट अब तुल पकड़ा है डाक्टर के खिलाफ आंदोलन1
- मटिहानी: #छितरौर गांव में गहरे पानी में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक# मौत,,,,,1
- SH-55 पर निकला 10 फीट का अजगर! समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा में रात करीब 8 बजे एसएच-55 पर करीब 10 फीट लंबा अजगर सड़क पार करता दिखा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।1
- हराही पोखर में छठ महापर्व की तैयारी को लेकर पार्षद की पहल, नगर आयुक्त और मेयर... ऐतिहासिक हराही पोखर में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां समय से पहले शुरू कराने की मांग उठने लगी है। वार्ड नंबर 12 के पार्षद मुकेश महाशेठ ने नगर आयुक्त गरिमा लोहिया एवं मेयर को आवेदन सौंपकर छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। बताया गया है कि हराही पोखर में प्रत्येक वर्ष करीब 1,000 परिवार छठ महापर्व मनाते हैं, जबकि पर्व के दौरान करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समय रहते तैयारी पूरी करने की मांग की गई है। पार्षद मुकेश महाशेठ के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले पोखर में दो से तीन इंच तक गाद जमा हो गई थी और दुर्गंध की समस्या भी उत्पन्न हुई थी। उस समय नगर निगम और स्थानीय छठ व्रतियों के सहयोग से पोखर की सफाई कराई गई थी, जिसके बाद छठ महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। वहीं, वर्तमान में हराही पोखर के सौंदर्यीकरण का काम भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पोखर के आसपास बड़े पत्थर और कंटीले तार लगाए गए हैं। यह कार्य बुडको कंपनी द्वारा कराया जा रहा था, लेकिन अदालत की रोक के बाद फिलहाल काम बंद बताया जा रहा है। ऐसे में छठ महापर्व से पहले घाटों की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पार्षद ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पर्व से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी कराई जाएं, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन हराही पोखर में छठ महापर्व को लेकर कितनी जल्दी आवश्यक कदम उठाता है। श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि समय रहते घाटों की व्यवस्था दुरुस्त कर आस्था के इस महापर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।1
- 🚨 बहेरा थाना पर गंभीर सवाल | 80 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाए गंभीर आरोप बेनिपुर के पौहद्दी गांव निवासी करीब 80 वर्षीय कन्हैया साहू जी और विद्यानंद चौरसिया जी मेरे आवास पर पहुंचे और बहेरा थाना से जुड़े कई गंभीर आरोप मेरे सामने रखे। उनके अनुसार थानाध्यक्ष पंकज कुमार, रीडर राजीव कुमार, CI संतोष कुमार मंडल, विक्की कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी सहित कई पुलिस अधिकारियों की भूमिका को लेकर शिकायतें हैं। पीड़ितों के पास/मेरे पास ₹25,000 और ₹17,000 की कथित मांग से संबंधित ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है। उनका आरोप है कि जमीन विवाद में मारपीट के बाद अस्पताल में इलाज के बावजूद पुलिस रिपोर्ट में बदलाव किया गया और FIR दर्ज करने में भी काफी देरी हुई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ इस तरह की शिकायत सामने आती है, तो इसकी निष्पक्ष जांच क्यों न हो? मैं किसी को दोषी घोषित नहीं कर रहा हूं। मेरे पास उपलब्ध ऑडियो, वीडियो और गवाहों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग है। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। 🎥 वीडियो में देखिए—पीड़ितों ने मेरे सामने क्या-क्या आरोप लगाए। बाकी रिकॉर्डिंग और साक्ष्य भी क्रमशः सामने रखे जाएंगे। @bihar_police @DarbhangaPolice — किशोर महेंद्र पासवान जनहित में आवाज़ उठाना जारी रहेगा। #BaheraThana #DarbhangaPolice #BiharPolice #Benipur #PoliceComplaint #Justice #PublicVoice1
- प्रसव पीड़ा के बीच जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद मां की मौत, पीछे रह गए छह.. एक तरफ घर में जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी थी, तो दूसरी तरफ कुछ ही देर में परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। मामला आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित खिखराही टोल का है। मृतका की पहचान मुनचुन कुमारी, पति रंजीत सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुनचुन कुमारी गर्भवती थीं और प्रसव के लिए करीब तीन दिन पहले अपने मायके गई थीं। 12 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि वाहन पहुंचने से पहले ही मुनचुन कुमारी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि नवजातों में एक लड़की और एक लड़का है। हालांकि, प्रसव के बाद मुनचुन कुमारी की मौत हो गई। मुनचुन कुमारी की मौत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन दो नवजात बच्चों समेत परिवार के छह बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा? बताया जा रहा है कि रंजीत सहनी की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की वर्ष 2024 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पहली पत्नी से भी तीन बच्चे हैं, जबकि मुनचुन कुमारी से तीन बच्चे हैं। इस तरह परिवार में अब छह बच्चे हैं, जिनमें दो मासूम नवजात भी शामिल हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। रहने के लिए पक्का मकान तक नहीं है और रंजीत सहनी मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में पत्नी की मौत के बाद छह बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी परिजनों से मिलने पहुंचे और परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की। उन्होंने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये का चेक परिजनों को सौंपा। लेकिन सवाल सिर्फ तीन हजार रुपये की सहायता का नहीं है। सवाल उन छह बच्चों के भविष्य का है, जिनमें दो मासूम अभी दुनिया में आए ही हैं और मां का साया उनके सिर से उठ गया। अब जरूरत है कि प्रशासन और समाज आगे आए और इस परिवार को आर्थिक सहायता, आवास तथा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण के लिए उचित मदद उपलब्ध कराई जाए।1
- वीरसिंहपुर चौक के पास गोली फायरिंग के दौरान दो अपराधकर्मी असलहे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार! समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंगपुर मे अमन कुमार, पिता रंजन कुमार, साकिन-फूलहारा, थाना-कल्याणपुर, जिला-समस्तीपुर को मोटरसाई लाल रंग के रजि.नं. बीआर01बीजी-1772 पर सवार तीन अपराधकर्मियो के द्वारा गाली-गलौज करते हुए उन पर गोली फायरिंग किया गया। जिसके बाद वादी एवं अन्य ग्रामीणो द्वारा हल्ला किये जाने पर अपराधी-01. रौशन कुमार तथा 02. मो० फयाज को 01 देशी पिस्टल, 7.65 एम.एम का 04 जिन्दा कारतूस तथा लाल रंग के मोटरसाईकिल रजि.नं. बीआर33ए-6496 के साथ घटनास्थल पर ही स्थानीय ग्रामीणो एवं पास में गश्ती कर रहे पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। शेष अपराधर्मी 03. अजय कुमार भागने में सफल रहे। उक्त दोनो अपराधकर्मियो से पूछताछ से स्पष्ट हुआ है कि उनका संबंध छिनतई/चैन स्नैचिंग जैसे आपराधिक घटनाएँ करने वाले गिरोह से है। अन्य तथ्यो का भी खुलासा हुआ है जिससे कई सूत्र मिलने की सम्भावना है। उपरोक्त संदर्भ में वादी अमन कुमार के आवेदन पर सुसंगत धाराओ के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अपराधकर्मियो को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त 01-रौशन कुमार पिता स्व० दिनेश महतो साकिन बेलामेघ फूलचन चौक वार्ड नं.07 02-मो० फयाज, पिता फजलू रहमान साकिन चॉदमौर रहीम टोला वार्ड नं. 11, दोनो थाना-उजियारपुर, जिला समस्तीपुर। फिरार अभियुक्त 01-अजय कुमार, पिता नामालूम, साकिन शिवनगर, थाना उजियारपुर जिला समस्तीपुर। बरामद समानो की विवरणीः- (01). 01 देशी पिस्टल (02). 7.65 एम.एम का 04 जिन्दा कारतूस (03). 01 मोटरसाईकिल रजि.नं. BR33E-64961
- 🚨 साइबर थाना दरभंगा से बहेरा थाना तक गंभीर सवाल! आरोप है कि संतोष कुमार मंडल जब साइबर थाना, दरभंगा में कार्यरत थे, तब उनके रीडर के माध्यम से ₹25,000 की मांग की गई और पैसे नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई। इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास है। मैं स्वयं इस मामले का पीड़ित हूं और इस संबंध में न्यायालय में मामला भी चल रहा है। अब बहेरा थाना में भी इसी तरह पैसे की मांग किए जाने की शिकायत सामने आई है। 80 वर्षीय बुजुर्ग के मामले से जुड़ी शिकायत और रिकॉर्डिंग भी जल्द आपके सामने रखूंगा। 🎙️ आपसे अनुरोध है कि ऑडियो को पूरा सुनें, खुद तथ्य समझें और यदि आपको लगता है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, तो आवाज़ उठाएं। मेरा उद्देश्य किसी को दोषी घोषित करना नहीं, बल्कि रिकॉर्डिंग, शिकायत और दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग करना है। सच्चाई सामने आनी चाहिए। ⚖️ — किशोर महेंद्र पासवान1