logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रसव पीड़ा के बीच जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद मां की मौत, पीछे रह गए छह.. एक तरफ घर में जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी थी, तो दूसरी तरफ कुछ ही देर में परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। मामला आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित खिखराही टोल का है। मृतका की पहचान मुनचुन कुमारी, पति रंजीत सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुनचुन कुमारी गर्भवती थीं और प्रसव के लिए करीब तीन दिन पहले अपने मायके गई थीं। 12 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि वाहन पहुंचने से पहले ही मुनचुन कुमारी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि नवजातों में एक लड़की और एक लड़का है। हालांकि, प्रसव के बाद मुनचुन कुमारी की मौत हो गई। मुनचुन कुमारी की मौत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन दो नवजात बच्चों समेत परिवार के छह बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा? बताया जा रहा है कि रंजीत सहनी की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की वर्ष 2024 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पहली पत्नी से भी तीन बच्चे हैं, जबकि मुनचुन कुमारी से तीन बच्चे हैं। इस तरह परिवार में अब छह बच्चे हैं, जिनमें दो मासूम नवजात भी शामिल हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। रहने के लिए पक्का मकान तक नहीं है और रंजीत सहनी मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में पत्नी की मौत के बाद छह बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी परिजनों से मिलने पहुंचे और परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की। उन्होंने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये का चेक परिजनों को सौंपा। लेकिन सवाल सिर्फ तीन हजार रुपये की सहायता का नहीं है। सवाल उन छह बच्चों के भविष्य का है, जिनमें दो मासूम अभी दुनिया में आए ही हैं और मां का साया उनके सिर से उठ गया। अब जरूरत है कि प्रशासन और समाज आगे आए और इस परिवार को आर्थिक सहायता, आवास तथा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण के लिए उचित मदद उपलब्ध कराई जाए।

2 hrs ago
user_Raman kumar Darbhanga Tak
Raman kumar Darbhanga Tak
हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
2 hrs ago

प्रसव पीड़ा के बीच जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद मां की मौत, पीछे रह गए छह.. एक तरफ घर में जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी थी, तो दूसरी तरफ कुछ ही देर में परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। मामला आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित खिखराही टोल का है। मृतका की पहचान मुनचुन कुमारी, पति रंजीत सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुनचुन कुमारी गर्भवती थीं और प्रसव के लिए करीब तीन दिन पहले अपने मायके गई थीं। 12 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि वाहन पहुंचने से पहले ही मुनचुन कुमारी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि नवजातों में एक लड़की और एक लड़का है। हालांकि, प्रसव के बाद मुनचुन कुमारी की मौत हो गई। मुनचुन कुमारी की मौत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन दो नवजात बच्चों समेत परिवार के छह बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा? बताया जा रहा है कि रंजीत सहनी की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की वर्ष 2024 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पहली पत्नी से भी तीन बच्चे हैं, जबकि मुनचुन कुमारी से तीन बच्चे हैं। इस तरह परिवार में अब छह बच्चे हैं, जिनमें दो मासूम नवजात भी शामिल हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। रहने के लिए पक्का मकान तक नहीं है और रंजीत सहनी मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में पत्नी की मौत के बाद छह बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी परिजनों से मिलने पहुंचे और परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की। उन्होंने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये का चेक परिजनों को सौंपा। लेकिन सवाल सिर्फ तीन हजार रुपये की सहायता का नहीं है। सवाल उन छह बच्चों के भविष्य का है, जिनमें दो मासूम अभी दुनिया में आए ही हैं और मां का साया उनके सिर से उठ गया। अब जरूरत है कि प्रशासन और समाज आगे आए और इस परिवार को आर्थिक सहायता, आवास तथा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण के लिए उचित मदद उपलब्ध कराई जाए।

More news from बिहार and nearby areas
  • काशीपुर चौक पर युवक के साथ मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर में कुछ बदमाश प्रवृत्ति के युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जख्मी युवक की पहचान चुन्नू कुमार के रूप में हुई है, जो काशीपुर मोहल्ले का ही रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चुन्नू कुमार को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि चुन्नू कुमार काशीपुर चौक पर नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई मारपीट में चुन्नू कुमार घायल हो गया। घटना के संबंध में घायल चुन्नू कुमार ने बताया कि उसका किसी भी व्यक्ति से पहले से कोई विवाद नहीं था। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों द्वारा नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।
    1
    काशीपुर चौक पर युवक के साथ मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर में कुछ बदमाश प्रवृत्ति के युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जख्मी युवक की पहचान चुन्नू कुमार के रूप में हुई है, जो काशीपुर मोहल्ले का ही रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चुन्नू कुमार को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि चुन्नू कुमार काशीपुर चौक पर नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई मारपीट में चुन्नू कुमार घायल हो गया।
घटना के संबंध में घायल चुन्नू कुमार ने बताया कि उसका किसी भी व्यक्ति से पहले से कोई विवाद नहीं था। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई।
फिलहाल घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों द्वारा नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    46 min ago
  • चुनाव के पहले : अमित शाह - बिहार में बाढ़ भूतकाल बन जाएगा ! चुनाव के बाद : बिहार में बाढ़ तो आया लेकिन अमित शाह के लिए बिहार ही भूतकाल बना गया ! प्रशांत किशोर को सुनिए आप लोग
    1
    चुनाव के पहले :
अमित शाह - बिहार में बाढ़ भूतकाल बन जाएगा !

चुनाव के बाद :
बिहार में बाढ़ तो आया लेकिन अमित शाह के लिए बिहार ही भूतकाल बना गया !
प्रशांत किशोर को सुनिए आप लोग
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    15 min ago
  • मुजफ्फरपुर के स्कूल गेट पर 18 राउंड फायरिंग, 50 लाख की रंगदारी की पर्ची से मचा हड़कंप | Bihar News बिहार के मुजफ्फरपुर में एक स्कूल के गेट पर बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब 18 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग के बाद मौके पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली पर्ची मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संदिग्धों की तस्वीरें CCTV में कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इस वारदात ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कौन हैं फायरिंग करने वाले बदमाश और 50 लाख की रंगदारी के पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है? पुलिस की जांच में जल्द इसका खुलासा होने की उम्मीद है। Muzaffarpur News | Bihar Crime News | School Firing | 50 Lakh Extortion | Bihar News | Crime News #Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #BiharNews #BiharCrime #CrimeNews #SchoolFiring #Firing #Extortion #Rangdari #50LakhExtortion #CCTVFootage #BiharCrimeNews #BreakingNews #LatestNews #BiharPolice #SchoolSecurity #NewsUpdate
    1
    मुजफ्फरपुर के स्कूल गेट पर 18 राउंड फायरिंग, 50 लाख की रंगदारी की पर्ची से मचा हड़कंप | Bihar News
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक स्कूल के गेट पर बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब 18 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग के बाद मौके पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली पर्ची मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संदिग्धों की तस्वीरें CCTV में कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
इस वारदात ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कौन हैं फायरिंग करने वाले बदमाश और 50 लाख की रंगदारी के पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है? पुलिस की जांच में जल्द इसका खुलासा होने की उम्मीद है।
Muzaffarpur News | Bihar Crime News | School Firing | 50 Lakh Extortion | Bihar News | Crime News
#Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #BiharNews #BiharCrime #CrimeNews #SchoolFiring #Firing #Extortion #Rangdari #50LakhExtortion #CCTVFootage #BiharCrimeNews #BreakingNews #LatestNews #BiharPolice #SchoolSecurity #NewsUpdate
    user_Janki news 24
    Janki news 24
    Darbhanga, Bihar•
    43 min ago
  • जिम संचालक के भाई की बढ़ी मुश्किल,पुलिस पकड़ने के लिये लगातार जिमऔर अन्य जगह पर कर रही है छापेमारी जिम संचालक के भाई की बढ़ी मुश्किल,पुलिस पकड़ने के लिये लगातार जिमऔर अन्य जगह पर कर रही है छापेमारी
    1
    जिम संचालक के भाई की बढ़ी मुश्किल,पुलिस पकड़ने के लिये लगातार जिमऔर अन्य जगह पर कर रही है छापेमारी
जिम संचालक के भाई की बढ़ी मुश्किल,पुलिस पकड़ने के लिये लगातार जिमऔर अन्य जगह पर कर रही है छापेमारी
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    Local News Reporter गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    3 hrs ago
  • वीरसिंहपुर चौक के पास गोली फायरिंग के दौरान दो अपराधकर्मी असलहे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार! समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंगपुर मे अमन कुमार, पिता रंजन कुमार, साकिन-फूलहारा, थाना-कल्याणपुर, जिला-समस्तीपुर को मोटरसाई लाल रंग के रजि.नं. बीआर01बीजी-1772 पर सवार तीन अपराधकर्मियो के द्वारा गाली-गलौज करते हुए उन पर गोली फायरिंग किया गया। जिसके बाद वादी एवं अन्य ग्रामीणो द्वारा हल्ला किये जाने पर अपराधी-01. रौशन कुमार तथा 02. मो० फयाज को 01 देशी पिस्टल, 7.65 एम.एम का 04 जिन्दा कारतूस तथा लाल रंग के मोटरसाईकिल रजि.नं. बीआर33ए-6496 के साथ घटनास्थल पर ही स्थानीय ग्रामीणो एवं पास में गश्ती कर रहे पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। शेष अपराधर्मी 03. अजय कुमार भागने में सफल रहे। उक्त दोनो अपराधकर्मियो से पूछताछ से स्पष्ट हुआ है कि उनका संबंध छिनतई/चैन स्नैचिंग जैसे आपराधिक घटनाएँ करने वाले गिरोह से है। अन्य तथ्यो का भी खुलासा हुआ है जिससे कई सूत्र मिलने की सम्भावना है। उपरोक्त संदर्भ में वादी अमन कुमार के आवेदन पर सुसंगत धाराओ के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अपराधकर्मियो को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त 01-रौशन कुमार पिता स्व० दिनेश महतो साकिन बेलामेघ फूलचन चौक वार्ड नं.07 02-मो० फयाज, पिता फजलू रहमान साकिन चॉदमौर रहीम टोला वार्ड नं. 11, दोनो थाना-उजियारपुर, जिला समस्तीपुर। फिरार अभियुक्त 01-अजय कुमार, पिता नामालूम, साकिन शिवनगर, थाना उजियारपुर जिला समस्तीपुर। बरामद समानो की विवरणीः- (01). 01 देशी पिस्टल (02). 7.65 एम.एम का 04 जिन्दा कारतूस (03). 01 मोटरसाईकिल रजि.नं. BR33E-6496
    1
    वीरसिंहपुर चौक के पास गोली फायरिंग के दौरान दो अपराधकर्मी असलहे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार!



समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंगपुर मे अमन कुमार, पिता रंजन कुमार, साकिन-फूलहारा, थाना-कल्याणपुर, जिला-समस्तीपुर को मोटरसाई लाल रंग के रजि.नं. बीआर01बीजी-1772 पर सवार तीन अपराधकर्मियो के द्वारा गाली-गलौज करते हुए उन पर गोली फायरिंग किया गया। 
जिसके बाद वादी एवं अन्य ग्रामीणो द्वारा हल्ला किये जाने पर अपराधी-01. रौशन कुमार तथा 02. मो० फयाज को 01 देशी पिस्टल, 7.65 एम.एम का 04 जिन्दा कारतूस तथा लाल रंग के मोटरसाईकिल रजि.नं. बीआर33ए-6496 के साथ घटनास्थल पर ही स्थानीय ग्रामीणो एवं पास में गश्ती कर रहे पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। शेष अपराधर्मी 03. अजय कुमार भागने में सफल रहे।

उक्त दोनो अपराधकर्मियो से पूछताछ से स्पष्ट हुआ है कि उनका संबंध छिनतई/चैन स्नैचिंग जैसे आपराधिक घटनाएँ करने वाले गिरोह से है। अन्य तथ्यो का भी खुलासा हुआ है जिससे कई सूत्र मिलने की सम्भावना है।

उपरोक्त संदर्भ में वादी अमन कुमार के आवेदन पर सुसंगत धाराओ के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अपराधकर्मियो को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

01-रौशन कुमार पिता स्व० दिनेश महतो साकिन बेलामेघ फूलचन चौक वार्ड नं.07 02-मो० फयाज, पिता फजलू रहमान साकिन चॉदमौर रहीम टोला वार्ड नं. 11, दोनो थाना-उजियारपुर, जिला समस्तीपुर।

फिरार अभियुक्त

01-अजय कुमार, पिता नामालूम, साकिन शिवनगर, थाना उजियारपुर जिला समस्तीपुर।

बरामद समानो की विवरणीः-

(01). 01 देशी पिस्टल 
(02). 7.65 एम.एम का 04 जिन्दा कारतूस
(03). 01 मोटरसाईकिल रजि.नं. BR33E-6496
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Farmer Samastipur, Bihar•
    4 hrs ago
  • अगर यह वीडियो सोशल मीडिया या किसी शिकायत के साथ लगाना है, तो बिना प्रमाण किसी महिला के चरित्र या “चाल-चलन” पर आरोप लगाने के बजाय तथ्यों, उपलब्ध दस्तावेज़ और वीडियो प्रमाण पर आधारित भाषा रखना बेहतर और कानूनी रूप से सुरक्षित होगा। अगर यह वीडियो सोशल मीडिया या किसी शिकायत के साथ लगाना है, तो बिना प्रमाण किसी महिला के चरित्र या “चाल-चलन” पर आरोप लगाने के बजाय तथ्यों, उपलब्ध दस्तावेज़ और वीडियो प्रमाण पर आधारित भाषा रखना बेहतर और कानूनी रूप से सुरक्षित होगा।
    1
    अगर यह वीडियो सोशल मीडिया या किसी शिकायत के साथ लगाना है, तो बिना प्रमाण किसी महिला के चरित्र या “चाल-चलन” पर आरोप लगाने के बजाय तथ्यों, उपलब्ध दस्तावेज़ और वीडियो प्रमाण पर आधारित भाषा रखना बेहतर और कानूनी रूप से सुरक्षित होगा।


अगर यह वीडियो सोशल मीडिया या किसी शिकायत के साथ लगाना है, तो बिना प्रमाण किसी महिला के चरित्र या “चाल-चलन” पर आरोप लगाने के बजाय तथ्यों, उपलब्ध दस्तावेज़ और वीडियो प्रमाण पर आधारित भाषा रखना बेहतर और कानूनी रूप से सुरक्षित होगा।
    user_VIP INDIA PRAMOD SINGH
    VIP INDIA PRAMOD SINGH
    Mill Owner गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    4 hrs ago
  • सहरसा सदर अस्पताल में डॉक्टर का 'बाप' वाला अहंकार, पत्रकारों के सवालों पर तरेरी आंखें! माफी मांगने से साफ इनकार: प्रभात खबर की टीम के सामने डॉ. आजाद की गुंडागर्दी? आज हम आपको सुशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था की एक ऐसी हैरान करने वाली तस्वीर दिखाएंगे, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है। मामला सहरसा सदर अस्पताल का है, जहाँ 'धरती के भगवान' कहे जाने वाले डॉक्टर का एक ऐसा अहंकारी रूप सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, प्रभात खबर, रांची की एक सीनियर टीम सहरसा सदर अस्पताल पहुँची थी। मामला था मिड-डे मील खाने से बीमार हुए करीब 25 बच्चों का, जिनकी जानकारी लेने गए पत्रकार अभिषेक के साथ अस्पताल में बर्बरता की गई। लेकिन जब सीनियर पत्रकारों ने डॉ. एस.के. आजाद से इस मारपीट पर सवाल किया और उन्हें अपनी गलती के लिए माफी मांगने का मौका दिया, तो डॉक्टर साहब का अहंकार सातवें आसमान पर था। कैमरे पर उनका एटीट्यूड देखिए। वो साफ कहते हैं, "I said no, that means no"। पत्रकारों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में 25 लोगों की भीड़ ने पत्रकार का गला दबाया और शीशे पर धक्का देकर जानलेवा हमला किया। हद तो तब हो गई जब जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय डॉक्टर ने उल्टे पत्रकारों से कह दिया- "हम तुम्हारे बाप हैं"। NEET की परीक्षा पास करके डॉक्टर बनने वाले ये अधिकारी अब पत्रकारों को 'जवाबदेही का सलीका' सिखा रहे हैं। लेकिन जब उनसे 2018 के एक पुराने कांड और इस हालिया गुंडागर्दी पर सवाल पूछा गया, तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बिहार के अस्पताल अब दबंगों और गुंडों का अड्डा बन गए हैं? क्या सत्ता और प्रशासन के संरक्षण में ऐसे डॉक्टरों को सवालों से बचने का लाइसेंस मिल गया है?
    1
    सहरसा सदर अस्पताल में डॉक्टर का 'बाप' वाला अहंकार, पत्रकारों के सवालों पर तरेरी आंखें! माफी मांगने से साफ इनकार: प्रभात खबर की टीम के सामने डॉ. आजाद की गुंडागर्दी?
आज हम आपको सुशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था की एक ऐसी हैरान करने वाली तस्वीर दिखाएंगे, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है। मामला सहरसा सदर अस्पताल का है, जहाँ 'धरती के भगवान' कहे जाने वाले डॉक्टर का एक ऐसा अहंकारी रूप सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।
दरअसल, प्रभात खबर, रांची की एक सीनियर टीम सहरसा सदर अस्पताल पहुँची थी। मामला था मिड-डे मील खाने से बीमार हुए करीब 25 बच्चों का, जिनकी जानकारी लेने गए पत्रकार अभिषेक के साथ अस्पताल में बर्बरता की गई। लेकिन जब सीनियर पत्रकारों ने डॉ. एस.के. आजाद से इस मारपीट पर सवाल किया और उन्हें अपनी गलती के लिए माफी मांगने का मौका दिया, तो डॉक्टर साहब का अहंकार सातवें आसमान पर था।
कैमरे पर उनका एटीट्यूड देखिए। वो साफ कहते हैं, "I said no, that means no"। पत्रकारों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में 25 लोगों की भीड़ ने पत्रकार का गला दबाया और शीशे पर धक्का देकर जानलेवा हमला किया। हद तो तब हो गई जब जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय डॉक्टर ने उल्टे पत्रकारों से कह दिया- "हम तुम्हारे बाप हैं"।
NEET की परीक्षा पास करके डॉक्टर बनने वाले ये अधिकारी अब पत्रकारों को 'जवाबदेही का सलीका' सिखा रहे हैं। लेकिन जब उनसे 2018 के एक पुराने कांड और इस हालिया गुंडागर्दी पर सवाल पूछा गया, तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बिहार के अस्पताल अब दबंगों और गुंडों का अड्डा बन गए हैं? क्या सत्ता और प्रशासन के संरक्षण में ऐसे डॉक्टरों को सवालों से बचने का लाइसेंस मिल गया है?
    user_Nitesh Sinha
    Nitesh Sinha
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    16 hrs ago
  • हराही पोखर में छठ महापर्व की तैयारी को लेकर पार्षद की पहल, नगर आयुक्त और मेयर... ऐतिहासिक हराही पोखर में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां समय से पहले शुरू कराने की मांग उठने लगी है। वार्ड नंबर 12 के पार्षद मुकेश महाशेठ ने नगर आयुक्त गरिमा लोहिया एवं मेयर को आवेदन सौंपकर छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। बताया गया है कि हराही पोखर में प्रत्येक वर्ष करीब 1,000 परिवार छठ महापर्व मनाते हैं, जबकि पर्व के दौरान करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समय रहते तैयारी पूरी करने की मांग की गई है। पार्षद मुकेश महाशेठ के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले पोखर में दो से तीन इंच तक गाद जमा हो गई थी और दुर्गंध की समस्या भी उत्पन्न हुई थी। उस समय नगर निगम और स्थानीय छठ व्रतियों के सहयोग से पोखर की सफाई कराई गई थी, जिसके बाद छठ महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। वहीं, वर्तमान में हराही पोखर के सौंदर्यीकरण का काम भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पोखर के आसपास बड़े पत्थर और कंटीले तार लगाए गए हैं। यह कार्य बुडको कंपनी द्वारा कराया जा रहा था, लेकिन अदालत की रोक के बाद फिलहाल काम बंद बताया जा रहा है। ऐसे में छठ महापर्व से पहले घाटों की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पार्षद ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पर्व से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी कराई जाएं, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन हराही पोखर में छठ महापर्व को लेकर कितनी जल्दी आवश्यक कदम उठाता है। श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि समय रहते घाटों की व्यवस्था दुरुस्त कर आस्था के इस महापर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
    1
    हराही पोखर में छठ महापर्व की तैयारी को लेकर पार्षद की पहल, नगर आयुक्त और मेयर...
ऐतिहासिक हराही पोखर में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां समय से पहले शुरू कराने की मांग उठने लगी है। वार्ड नंबर 12 के पार्षद मुकेश महाशेठ ने नगर आयुक्त गरिमा लोहिया एवं मेयर को आवेदन सौंपकर छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
बताया गया है कि हराही पोखर में प्रत्येक वर्ष करीब 1,000 परिवार छठ महापर्व मनाते हैं, जबकि पर्व के दौरान करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समय रहते तैयारी पूरी करने की मांग की गई है।
पार्षद मुकेश महाशेठ के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले पोखर में दो से तीन इंच तक गाद जमा हो गई थी और दुर्गंध की समस्या भी उत्पन्न हुई थी। उस समय नगर निगम और स्थानीय छठ व्रतियों के सहयोग से पोखर की सफाई कराई गई थी, जिसके बाद छठ महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
वहीं, वर्तमान में हराही पोखर के सौंदर्यीकरण का काम भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पोखर के आसपास बड़े पत्थर और कंटीले तार लगाए गए हैं। यह कार्य बुडको कंपनी द्वारा कराया जा रहा था, लेकिन अदालत की रोक के बाद फिलहाल काम बंद बताया जा रहा है।
ऐसे में छठ महापर्व से पहले घाटों की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पार्षद ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पर्व से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी कराई जाएं, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन हराही पोखर में छठ महापर्व को लेकर कितनी जल्दी आवश्यक कदम उठाता है। श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि समय रहते घाटों की व्यवस्था दुरुस्त कर आस्था के इस महापर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.