Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर से बड़वानी जा रहा ट्रक पलटा,ड्राइवर को आई चोटें, बड़वानी जिले के मंडवाड़ा के पास बाइक को बचाते समय पलटा,बड़ा हादसा टला,
सतीश केवट
इंदौर से बड़वानी जा रहा ट्रक पलटा,ड्राइवर को आई चोटें, बड़वानी जिले के मंडवाड़ा के पास बाइक को बचाते समय पलटा,बड़ा हादसा टला,
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बड़वानी जिले के अंजड़ सिविल अस्पताल में आग लगने की घटना हो गई जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया था, मौजूदा संसाधनों से आग पर काबू पाया गया वही फायर फाइटर भी मौके पर पहुंच गया था1
- बड़वानी: अंजड़ सिविल अस्पताल के कंप्यूटर कक्ष में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों ने आधे घंटे में पाया काबू बड़वानी, 17 अप्रैल 2026. जिले के अंजड़ नगर स्थित सिविल अस्पताल के कंप्यूटर कक्ष में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अस्पताल कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए उपलब्ध संसाधनों से आग पर करीब आधे घंटे में काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सुबह ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने कंप्यूटर कक्ष के पास वाले कमरे से धुआं उठता देख तत्काल अलर्ट हो गए। उन्होंने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी और खुद बाल्टियों व अन्य साधनों से बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। धुआं फैलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया, लेकिन कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित हो गई। मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित मंडलोई ने बताया, "शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। कक्ष में रखे कंप्यूटर का पूरा डेटा सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, पुराना रिकॉर्ड (आई फ्लुट) और एक नया फ्रिज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई महत्वपूर्ण फाइलें व दस्तावेज भी जलकर राख हो गए।" उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सामान हटाने के बाद ही नुकसान का पूरा आकलन किया जा सकेगा।2
- *रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान* अंजुमन इस्लाम कमेटी सनावद के द्वारा इस वर्ष 2026 को हज पर जाने वाले हाजियों का स्वागत इस्तकबाल किया गया। सभी हाजियों से दुआ की दरखास्त है कि हिंदुस्तान में अमन सुकून और भाईचारा बना रहे। अपने आसपास के वायरल वीडियो देखने के लिए संपर्क करें *भगवान सिंह चौहान* *9826393014*1
- सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन के अवसर पर सरदारपुर नगर मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम जौलाना के हर्षवर्धनसिंह राठौर, गोपालसिंह राठौर, काना जाट, गट्टु जाट एवं ग्राम खरेली के लक्की जाट ने भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीति से आहत होकर एवं विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा का दामन छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक प्रताप ग्रेवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार ने सभी युवाओ का पुष्पमालाओ से स्वागत कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले हर्षवर्धनसिंह राठौर ने कहा कि भाजपा की किसान विरोधी और आम जनता विरोधी नीतियो से जनता परेशान है भाजपा सरकार मे किसानो की उपज के उचित दाम नही मिल रहे है इसलिए भाजपा छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान पप्पु बना जौलाना, सरदार डामर, दिनेश चोधरी, जुवानसिंह जामनिया आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चोधरी द्वारा दी गई।1
- Shriman PWD ke hisab ka promotion3
- मुझसे गलती हो गई, मुझे माफ कर दीजिए…” सिर्फ इतना सा एक वाक्य… कई बार आपकी जान बचा सकता है। आज के समय में छोटी-छोटी बातों पर विवाद… और विवाद से सीधे हिंसा तक बात पहुंच जाती है। रास्ते में हल्की सी टक्कर, गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर बहस, या भीड़भाड़ वाली जगह पर छोटी सी कहा-सुनी… ये सब अब आम बात नहीं रही… ये खतरे की घंटी बन चुकी है। छोटा विवाद… अब बन रहा है बड़ा अपराध। लोगों में सहनशीलता कम होती जा रही है… और गुस्सा हावी हो रहा है। लेकिन जरा सोचिए… अगर उस वक्त आप एक कदम पीछे हट जाएं… अगर आप कह दें— “भाई, गलती हो गई, माफ कर दीजिए…” तो शायद एक बड़ा हादसा टल सकता है। याद रखिए… जिंदगी की कीमत, आपके ईगो से कहीं ज्यादा है। इसलिए अगली बार जब भी कोई छोटी सी बहस हो… तो जीतने की नहीं… बचने की सोचिए। क्योंकि… एक छोटा विवाद, आपकी पूरी जिंदगी बदल सकता है।1
- सनावद/ पिछले तीन वर्षों से लगातार शराब दुकान हटाए जाने की मांग संजय नगर के रहवासियों के द्वारा की जा रही थी जिसे लेकर पिछले दो दिनों से शराब दुकान के सामने वार्ड के रहवासियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा था उसी कड़ी में आज यहाँ आंदोलन उग्र होता देख जिला आबकारी की टीम सनावद पहुँची और संजय नगर के रहवासियों से बातचीत कर उनकी पीड़ा को सुना और दुकान हटाने के लिए उनको दुकानदार के द्वारा लिखित में एक आवेदन दिलवाया गया जिसमें लिखा गया है कि मैं द्वारा दुकान 10 दिन में हटा ली जाएगी। वार्ड की महिलाओं ने बताया कि हम काफी समय से शराब दुकान हटाने की मांग कर रहे थे इस शराब दुकान के कारण हम अपने घरों से निकलना भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे थे आए दिन शराबी यहां गली गलोंच कर सड़क पर हंगामा करते थे जिससे हम काफी त्रस्त हो चुके थे वही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला ने प्रशासन की और सख्त रूप अपनाते हुए खुले रूप में कहा है कि 10 दिवस के भीतर यदि दुकान नहीं हटाई गई तो हम खुले रूप से दुकान पर ताला लगाकर चक्का जाम करेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की रहेगी।2
- बड़वानी जिले के मंडवाड़ा के पास बाइक को बचाते समय पलटा,बड़ा हादसा टला,1