सतना जिले के अमरपाटन स्थित ग्राम पंचायत मुकुंदपुर के वार्ड क्रमांक 2 की हरिजन बस्ती में ग्रामीण भारी पेयजल संकट और अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। करीब दो सौ लोगों की इस बस्ती के बीचों-बीच स्थित इकलौता हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है। इसके अलावा बस्ती में आधी-अधूरी बनी नाली हादसों को दावत दे रही है और इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। नाली और रोड का निर्माण पूरा न होने के कारण बारिश के बाद पूरी बस्ती में जलभराव की स्थिति बन जाती है। पानी की किल्लत के कारण महिलाओं को कीचड़ से होकर बस्ती से दूर स्थित दूसरे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के साथ-साथ 181 हेल्पलाइन पर भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि खराब पड़े हैंडपंप को तुरंत सुधारा जाए तथा अधूरी नाली और रोड का निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में ग्रामीणों को पानी की समस्या और आवागमन की दिक्कतों से निजात मिल सके।
सतना जिले के अमरपाटन स्थित ग्राम पंचायत मुकुंदपुर के वार्ड क्रमांक 2 की हरिजन बस्ती में ग्रामीण भारी पेयजल संकट और अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। करीब दो सौ लोगों की इस बस्ती के बीचों-बीच स्थित इकलौता हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है।
इसके अलावा बस्ती में आधी-अधूरी बनी नाली हादसों को दावत दे रही है और इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। नाली और रोड का निर्माण पूरा न होने के कारण बारिश के बाद पूरी बस्ती में जलभराव की स्थिति बन जाती है। पानी की किल्लत
के कारण महिलाओं को कीचड़ से होकर बस्ती से दूर स्थित दूसरे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के साथ-साथ 181 हेल्पलाइन पर भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कोई
सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि खराब पड़े हैंडपंप को तुरंत सुधारा जाए तथा अधूरी नाली और रोड का निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में ग्रामीणों को पानी की समस्या और आवागमन की दिक्कतों से निजात मिल सके।
- अमरपाटन में संगठन के विरुद्ध सामूहिक रूप से अभद्र भाषा और अनर्गल टिप्पणी किए जाने को लेकर बजरंग दल ने अमरपाटन थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुमित मिश्रा को बीती रात जानकारी मिली थी कि एक वाहन ने रास्ते में गाय का एक्सीडेंट कर दिया और इसी दौरान संगठन को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग व गाली-गलौज की गई। इस घटना के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने अमरपाटन थाने पहुंचकर अभद्र व्यवहार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिला संयोजक और अमरपाटन प्रखंड अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि टिप्पणी करने वालों पर तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जिला मैहर के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता अमरपाटन थाने के सामने उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।2
- चित्रकूट के मझगवां वन परिक्षेत्र स्थित धारकुण्डी आश्रम मार्ग पर अचानक एक टाइगर दिखाई दिया। आश्रम मार्ग पर सड़क पार कर रहे इस टाइगर को वहाँ से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। सड़क पर टाइगर की इस मौजूदगी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- सतना जिले के बेला में NEET और CBSE परीक्षा परिणामों में हुई व्यापक अनियमितताओं तथा प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शनिवार, 25 जुलाई 2026 को आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर कैंडल लाइट मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर गौटिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जेपी मोड़ स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जेपी मोड़ से गोविंदगढ़ मोड़ तक हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर मार्च निकाला। इस दौरान "छात्र विरोधी सरकार मुर्दाबाद" और "शिक्षा में भ्रष्टाचार बंद करो" जैसे नारों के साथ सरकार को घेरा गया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि NEET में पेपर लीक और CBSE नतीजों में गड़बड़ी की वजह से देश के लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। न्याय मांग रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करके लोकतंत्र की हत्या की गई है। कांग्रेस ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस विरोध मार्च में शिवशंकर गौटिया के साथ डॉ. राजेश पांडे, बसंत मिश्रा, ओमकार प्यासी, युवा अध्यक्ष संदीप सिंह, जय प्रकाश, शोभनाथ सिंह, बाबूलाल गुप्ता साकेत, अरविंद साकेत, कमलाकांत मिश्रा, सोहनलाल कोल, मंगलेश्वर पटेल, दिनेश कोल सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तुरंत मांगें नहीं मानीं तो पार्टी पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।4
- सतना जिले की उचेहरा थाना पुलिस ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अपराध नियंत्रण और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दबिश देकर कुल 17 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों में 3 से 15 वर्षों से फरार चल रहे 7 स्थायी वारंटी और 10 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। अभियान के दौरान सालों से पुलिस को चकमा दे रहे स्थायी वारंटियों पर शिकंजा कसा गया। इनमें भूरूहुरा निवासी राकेश यादव (15 वर्ष से फरार), मतरी निवासी राजमन सिंह (14 वर्ष से फरार), झुरखुलू निवासी पूरन लाल पटेल (12 वर्ष से फरार), सखौहा खुर्द निवासी महेश कोल (4 वर्ष से फरार), देवार निवासी श्रीराम लोधी (3 वर्ष से फरार) और गढ़ी टोला निवासी मधुसूदन पाण्डेय शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 10 ऐसे आरोपियों को भी दबोचा जिनके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी थे। इनमें दो बार वारंट जारी हो चुके इटहा खोखरा निवासी गोकुल पाल सहित इटहा निवासी रामसजीवन पाल व रामविश्वास पाल, संजय नगर नई बस्ती निवासी अंकित वर्मा, बडखुरा निवासी साजन कछेर, महाराजपुर निवासी लल्लू यादव, खम्हरिया निवासी रामसुजन कोल व सरमन कोल और बसहा मोहल्ला निवासी करन बंशकार शामिल हैं। उचेहरा थाना पुलिस ने रात भर चले इस सघन अभियान के बाद सभी 17 आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की और रविवार को उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।1
- सतना के चित्रकूट वन परिक्षेत्र अंतर्गत बगदरा घाटी के समीप पिछले करीब एक सप्ताह से एक हिरण का शावक सड़क के आसपास चहलकदमी करता दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना मिलने पर चित्रकूट रेंजर ने वन अमले के साथ मौके पर पहुंचकर शावक को जंगल की ओर खदेड़ा। हालांकि, वन विभाग के प्रयासों के बावजूद यह शावक बार-बार जंगल से निकलकर सड़क के आसपास पहुंच जा रहा है। इससे शावक के किसी हादसे का शिकार होने की आशंका बनी हुई है। वन विभाग फिलहाल शावक की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों से सावधानी बरतने और वन्यजीव दिखाई देने पर वाहन की गति धीमी रखने की अपील की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।1
- चित्रकूट स्थित मझगवां वन परिक्षेत्र के धारकुण्डी आश्रम मार्ग पर अचानक एक टाइगर दिखाई दिया। सड़क पार कर रहे इस टाइगर को वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने वीडियो में कैद कर लिया। सड़क पर टाइगर की चहलकदमी का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।1
- सतना जिले के अमरपाटन स्थित ग्राम पंचायत मुकुंदपुर के वार्ड क्रमांक 2 की हरिजन बस्ती में ग्रामीण भारी पेयजल संकट और अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। करीब दो सौ लोगों की इस बस्ती के बीचों-बीच स्थित इकलौता हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है। इसके अलावा बस्ती में आधी-अधूरी बनी नाली हादसों को दावत दे रही है और इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। नाली और रोड का निर्माण पूरा न होने के कारण बारिश के बाद पूरी बस्ती में जलभराव की स्थिति बन जाती है। पानी की किल्लत के कारण महिलाओं को कीचड़ से होकर बस्ती से दूर स्थित दूसरे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के साथ-साथ 181 हेल्पलाइन पर भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि खराब पड़े हैंडपंप को तुरंत सुधारा जाए तथा अधूरी नाली और रोड का निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में ग्रामीणों को पानी की समस्या और आवागमन की दिक्कतों से निजात मिल सके।4
- मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर क्षेत्र के जंगल में 60 से अधिक सदस्यों की टीम ने 4 प्रशिक्षित हाथियों की मदद से एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाघिन का खराब 'रेडियो कॉलर' सुरक्षित रूप से हटा दिया है। इस विशेष अभियान के तहत रेडियो कॉलर हटाने के बाद बाघिन का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जांच पूरी होने के बाद बाघिन को वापस उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है।1