28 अगस्त को बद्रेश्वर अखाड़े में होगा बड़ा दंगल, आखिरी कुश्ती के विजेता को मिलेंगे रुपए 20 हजार 28 अगस्त को बद्रेश्वर अखाड़े में होगा बड़ा दंगल, आखिरी कुश्ती के विजेता को मिलेंगे रुपए 20 हजार रक्षाबंधन पर नामचीन अखाड़ों के पहलवान दिखाएंगे दमखम, सुबह 11 बजे से शुरू होगी कुश्ती प्रतियोगिता सोरों शूकर क्षेत्र। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर तीर्थनगरी सोरों के बदरिया स्थित बद्रेश्वर अखाड़े में 28 अगस्त को उपेंद्र पहलवान स्मृति वार्षिक अंतरराज्यीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दंगल में विभिन्न राज्यों के नामचीन अखाड़ों के पहलवान अपनी कुश्ती कला और शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के संयोजक एवं सभासद रमाकांत तिवारी ने बताया कि दंगल का शुभारंभ 28 अगस्त को सुबह 11 बजे होगा। प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से पहलवानों के पहुंचने की उम्मीद है। अखाड़े में होने वाले रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है। दंगल का सबसे बड़ा आकर्षण आखिरी कुश्ती होगी। इसके विजेता पहलवान को ₹20,000 की नकद इनामी राशि प्रदान की जाएगी। इनामी कुश्ती को लेकर पहलवानों के साथ-साथ क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह है। संयोजक रमाकांत तिवारी ने बताया कि उपेंद्र पहलवान की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह दंगल युवाओं को कुश्ती के प्रति प्रेरित करने के साथ ही पारंपरिक भारतीय खेल और अखाड़ा संस्कृति को जीवंत रखने का काम कर रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि 28 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में बद्रेश्वर अखाड़े पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करें और इस पारंपरिक खेल के रोमांच का आनंद लें।
28 अगस्त को बद्रेश्वर अखाड़े में होगा बड़ा दंगल, आखिरी कुश्ती के विजेता को मिलेंगे रुपए 20 हजार 28 अगस्त को बद्रेश्वर अखाड़े में होगा बड़ा दंगल, आखिरी कुश्ती के विजेता को मिलेंगे रुपए 20 हजार रक्षाबंधन पर नामचीन अखाड़ों के पहलवान दिखाएंगे दमखम, सुबह 11 बजे से शुरू होगी कुश्ती प्रतियोगिता सोरों शूकर क्षेत्र। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर तीर्थनगरी सोरों के बदरिया स्थित बद्रेश्वर अखाड़े में 28 अगस्त को उपेंद्र पहलवान स्मृति वार्षिक अंतरराज्यीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दंगल में विभिन्न राज्यों के नामचीन अखाड़ों के पहलवान अपनी कुश्ती कला और शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के संयोजक एवं सभासद रमाकांत तिवारी ने बताया कि दंगल का शुभारंभ 28 अगस्त को सुबह 11 बजे होगा। प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से पहलवानों के पहुंचने की उम्मीद है। अखाड़े में होने वाले रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है। दंगल का सबसे बड़ा आकर्षण आखिरी कुश्ती होगी। इसके विजेता पहलवान को ₹20,000 की नकद इनामी राशि प्रदान की जाएगी। इनामी कुश्ती को लेकर पहलवानों के साथ-साथ क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह है। संयोजक रमाकांत तिवारी ने बताया कि उपेंद्र पहलवान की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह दंगल युवाओं को कुश्ती के प्रति प्रेरित करने के साथ ही पारंपरिक भारतीय खेल और अखाड़ा संस्कृति को जीवंत रखने का काम कर रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि 28 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में बद्रेश्वर अखाड़े पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करें और इस पारंपरिक खेल के रोमांच का आनंद लें।
- 28 अगस्त को बद्रेश्वर अखाड़े में होगा बड़ा दंगल, आखिरी कुश्ती के विजेता को मिलेंगे रुपए 20 हजार 28 अगस्त को बद्रेश्वर अखाड़े में होगा बड़ा दंगल, आखिरी कुश्ती के विजेता को मिलेंगे रुपए 20 हजार रक्षाबंधन पर नामचीन अखाड़ों के पहलवान दिखाएंगे दमखम, सुबह 11 बजे से शुरू होगी कुश्ती प्रतियोगिता सोरों शूकर क्षेत्र। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर तीर्थनगरी सोरों के बदरिया स्थित बद्रेश्वर अखाड़े में 28 अगस्त को उपेंद्र पहलवान स्मृति वार्षिक अंतरराज्यीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दंगल में विभिन्न राज्यों के नामचीन अखाड़ों के पहलवान अपनी कुश्ती कला और शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के संयोजक एवं सभासद रमाकांत तिवारी ने बताया कि दंगल का शुभारंभ 28 अगस्त को सुबह 11 बजे होगा। प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से पहलवानों के पहुंचने की उम्मीद है। अखाड़े में होने वाले रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है। दंगल का सबसे बड़ा आकर्षण आखिरी कुश्ती होगी। इसके विजेता पहलवान को ₹20,000 की नकद इनामी राशि प्रदान की जाएगी। इनामी कुश्ती को लेकर पहलवानों के साथ-साथ क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह है। संयोजक रमाकांत तिवारी ने बताया कि उपेंद्र पहलवान की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह दंगल युवाओं को कुश्ती के प्रति प्रेरित करने के साथ ही पारंपरिक भारतीय खेल और अखाड़ा संस्कृति को जीवंत रखने का काम कर रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि 28 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में बद्रेश्वर अखाड़े पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करें और इस पारंपरिक खेल के रोमांच का आनंद लें।1
- Post by Amit Kumar1
- एटा: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के अवागढ़ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा अवागढ़। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर अवागढ़ नगर में धूमधाम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। शोभायात्रा का शुभारंभ जलेसर रोड स्थित प्रेमा देवी पब्लिक स्कूल से हुआ। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एटा रोड स्थित पचौरी फार्म हाउस पहुंची। यहां केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि तथा एटा सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री, विधायक सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायक सिंह फौजी ने की, जबकि मंच का संचालन डॉ. राजपाल सिंह ने किया। मंच से केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड ने समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के साहस और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा को क्षेत्र एवं समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और उनके समाधान की मांग की। वहीं मंच पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी के स्वरूप में मौजूद बालिका को तलवार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजक रघुवीर सिंह लोधी, संयोजक एडवोकेट हरिशंकर वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश लोधी, महामंत्री मुनेश लोधी, संरक्षक रोहन सिंह वर्मा नेताजी,किसान नेता लोधी तेज सिंह वर्मा, मानवेन्द्र सिंह लोधी (समाज सेवी),शिशुपाल लोधीकुंवर पाल लोधी, अमर पाल सिंह लोधी, सतीश लोधी, योगेश राजपूत आनंदपुर, राहुल राजपूत, कमलेश राजपूत, पंकज लोधी, रविकांत लोधी, रोहित राजपूत, सोनू अध्यापक, एड. निर्देश लोधी, पंकज लोधी,बलदेव लोधी, डॉ. राजवीर सिंह आनंदपुर और अतर सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं मानवेंद्र सिंह लोधी ‘मानू भईया’, समाज सेवी की ओर से शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों एवं यात्रियों के लिए जल वितरण की व्यवस्था की गई। जल वितरण के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाई गई। शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जीवन, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- बदायूं में सरकारी जमीन पर अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना रोकने पर बवाल। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस, PAC, एंबुलेंस सहित कई वाहनों के शीशे टूटे। कई पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की सूचना है।1
- एटा/सकीट। आगामी बारावफात एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना सकीट क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। एटा/सकीट। आगामी बारावफात एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना सकीट क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और सार्वजनिक क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी सकीट ने मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहते हुए निरंतर गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।3
- एटा में रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर एटा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जीटी रोड़ पर उत्साह का जनसैलाब उमड़ पड़ा ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर युवा और बुजुर्ग नाचते-झूमते नजर आए। लोग वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ पैदल आगे बढ़े। भव्य आकर्षित झांकियां और भारी भीड़ शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। वीरांगना अवंतीबाई जयंती के अवसर पर पूरे शहर में गौरव और उत्साह का शानदार नजारा देखने को मिला। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने बड़ा दावा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह 2017 में बीजेपी ने 300 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाई थी, उसी तरह इस बार भी सरकार बनाएगी 2027 के चुनाव को लेकर पार्टी पूरी ताकत के साथ काम कर रही है।1
- चोरी की मोटर साइकिल के खुले पुर्ज़ों के साथ दो युवक गिरफ्तार उझानी (बदायूॅं) / बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों की रोकथाम हेतु चलायें जा रहे अभियान के तहत आज स्थानीय पुलिस को एक और सफलता मिली है पुलिस ने चोरी हुई बाइक के खुले पुर्ज़ों सहित एक दुकान से दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फतेहपुर में रामपाल यादव के मार्केट स्थित आदिल की दुकान से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी की एक बाइक के खुले पुर्ज़ों सहित ग्राम वरामालदेव निवासी दो युवक विजय पुत्र रामेश्वर, आशीष पुत्र अजय को गिरफ्तार कर लिया और दोनों आरोपी युवकों को जेल भेज दिया है1
- बदायूं जिले के उझानी में पुलिस ने चोरी की बाइक के कलपुर्जो के साथ विजय पुत्र रामेश्वर और आशीष पुत्र अजय पाल निवासी वरामालदेव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।1