logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फूलबाग–नौगजा रोड पर अवैध फुटपाथ कब्जों का तांडव गोपाचल जैन तीर्थ के द्वार पर ही जाम, श्रद्धालु और आमजन त्रस्त ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32, फूलबाग–नौगजा रोड पर स्थित गोपाचल पर्वत जैन तीर्थ क्षेत्र के मुख्य द्वार के सामने की सड़क आज अव्यवस्था की भेंट चढ़ चुकी है। सड़क किनारे कुकुरमुत्तों की तरह उग आई अवैध फुटपाथ दुकानें न सिर्फ यातायात को बाधित कर रही हैं, बल्कि श्रद्धा, व्यवस्था और कानून—तीनों का मज़ाक बना रही हैं। क़ीमती और व्यस्त सड़क पर ग्वालियर के बाहरी लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना दूभर, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी खतरे में पड़ गई है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि धर्म प्रेमियों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को जैन तीर्थ क्षेत्र तक पहुँचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार आपात स्थिति में भी वाहन फँस जाते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह सब प्रशासनिक उदासीनता और नगर निगम की ढिलाई का नतीजा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो अतिक्रमण हटाया जा रहा है और न ही स्थायी समाधान किया जा रहा है। अब सवाल यह है— क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है? या फिर गोपाचल जैसे पवित्र जैन तीर्थ क्षेत्र की गरिमा यूँ ही सड़क पर रौंदी जाती रहेगी? आमजन और धर्मावलंबियों ने तत्काल अतिक्रमण हटाने, यातायात सुचारु करने और दोषियों पर कार्रवाई की माँग की है।

on 14 December
user_GWALIOR PRAVAH NEWS
GWALIOR PRAVAH NEWS
Salesperson Gird, Gwalior•
on 14 December

फूलबाग–नौगजा रोड पर अवैध फुटपाथ कब्जों का तांडव गोपाचल जैन तीर्थ के द्वार पर ही जाम, श्रद्धालु और आमजन त्रस्त ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32, फूलबाग–नौगजा रोड पर स्थित गोपाचल पर्वत जैन तीर्थ क्षेत्र के मुख्य द्वार के सामने की सड़क आज अव्यवस्था की भेंट चढ़ चुकी है। सड़क किनारे कुकुरमुत्तों की तरह उग आई अवैध फुटपाथ दुकानें न सिर्फ यातायात को बाधित कर रही हैं, बल्कि श्रद्धा, व्यवस्था और कानून—तीनों का मज़ाक बना रही हैं। क़ीमती और व्यस्त सड़क पर ग्वालियर के बाहरी लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना दूभर, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी खतरे में पड़ गई है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि धर्म प्रेमियों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को जैन तीर्थ क्षेत्र तक पहुँचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार आपात स्थिति में भी वाहन फँस जाते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह सब प्रशासनिक उदासीनता और नगर निगम की ढिलाई का नतीजा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो अतिक्रमण हटाया जा रहा है और न ही स्थायी समाधान किया जा रहा है। अब सवाल यह है— क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है? या फिर गोपाचल जैसे पवित्र जैन तीर्थ क्षेत्र की गरिमा यूँ ही सड़क पर रौंदी जाती रहेगी? आमजन और धर्मावलंबियों ने तत्काल अतिक्रमण हटाने, यातायात सुचारु करने और दोषियों पर कार्रवाई की माँग की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भितरवार में भीम आर्मी-ओबीसी महासभा की संकल्प यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट
    1
    भितरवार में भीम आर्मी-ओबीसी महासभा की संकल्प यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दामोदर यादव की संकल्प पदयात्रा में वाटर कैनन और अश्रु गैस के गोले छोड़ पुलिस ने किया भीड़ पर काबू
    1
    दामोदर यादव की संकल्प पदयात्रा में वाटर कैनन और अश्रु गैस के गोले छोड़ पुलिस ने किया भीड़ पर काबू
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • डबरा ( ग्वालियर) मध्य प्रदेश फ्लेक्स लगाते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक नीचे गिरा, गंभीर हालत में किया ग्वालियर रैफ़र शहर के व्यस्ततम मैथिलीशरण गुप्त चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक डायरेक्शन साइन बोर्ड पर फ्लेक्स लगाते समय एक युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना जबरदस्त था कि युवक सीधे नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया , जिसे तुरंत सिविल हॉस्पिटल डबरा लाया गया युवक की हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय ग्वालियर रेफर कर दिया गया , घायल युवक की पहचान देवेंद्र कुशवाह के रूप में हुई है। इस हादसे ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ा सवाल यह है कि बिजली की हाई टेंशन लाइनों के इतने करीब फ्लेक्स लगाने की अनुमति किसने दी थी? क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, अधिकतर देखा जाता है कि बड़े-बड़े होडिंग बैनर लगाए जाते हैं जिनकी ऊंचाई बहुत होती है लेकिन इनको लगाने के लिए मजदूरों को किसी भी प्रकार की सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती जो सुशासन पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है ।
    3
    डबरा ( ग्वालियर) मध्य प्रदेश 
फ्लेक्स लगाते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक नीचे गिरा, गंभीर हालत में किया ग्वालियर रैफ़र 
शहर के व्यस्ततम मैथिलीशरण गुप्त चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक डायरेक्शन साइन बोर्ड पर फ्लेक्स लगाते समय एक युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना जबरदस्त था कि युवक सीधे नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया , जिसे तुरंत सिविल हॉस्पिटल डबरा लाया गया युवक की हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय ग्वालियर रेफर कर दिया गया , घायल युवक की पहचान देवेंद्र कुशवाह के रूप में हुई है। 
इस हादसे ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ा सवाल यह है कि बिजली की हाई टेंशन लाइनों के इतने करीब फ्लेक्स लगाने की अनुमति किसने दी थी? क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, अधिकतर देखा जाता है कि बड़े-बड़े होडिंग बैनर लगाए जाते हैं जिनकी ऊंचाई बहुत होती है लेकिन इनको लगाने के लिए मजदूरों को किसी भी प्रकार की सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती जो सुशासन पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है ।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नरवर कृषि उपज मंडी में इन दिनों सरसों की आवक जारी है। आसपास के गांवों से किसान अपनी सरसों की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी प्रशासन की मौजूदगी में व्यापारियों द्वारा किसानों की उपज की नीलामी की गई। बुधबार को सुबह करीब 10:00 बजे सरसों की बोली की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें व्यापारियों ने अलग-अलग गुणवत्ता के आधार पर किसानों की सरसों के भाव लगाए। आज की नीलामी में सरसों का अधिकतम भाव ₹6,500 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। वहीं सामान्य गुणवत्ता की सरसों के भाव इससे थोड़े कम रहे। मंडी में सरसों की आवक सामान्य से कुछ कम देखने को मिली, जिसका एक कारण त्यौहार का समय भी माना जा रहा है। मंडी में किसानों और व्यापारियों की मौजूदगी के बीच नीलामी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसान अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने से संतुष्ट नजर आए। मंडी प्रशासन ने भी किसानों से साफ-सुथरी और अच्छी गुणवत्ता की फसल मंडी में लाने की अपील की है, जिससे उन्हें बेहतर भाव मिल
    1
    नरवर कृषि उपज मंडी में इन दिनों सरसों की आवक जारी है। आसपास के गांवों से किसान अपनी सरसों की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी प्रशासन की मौजूदगी में व्यापारियों द्वारा किसानों की उपज की नीलामी की गई। बुधबार को सुबह करीब 10:00 बजे सरसों की बोली की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें व्यापारियों ने अलग-अलग गुणवत्ता के आधार पर किसानों की सरसों के भाव लगाए। आज की नीलामी में सरसों का अधिकतम भाव ₹6,500 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। वहीं सामान्य गुणवत्ता की सरसों के भाव इससे थोड़े कम रहे। मंडी में सरसों की आवक सामान्य से कुछ कम देखने को मिली, जिसका एक कारण त्यौहार का समय भी माना जा रहा है। मंडी में किसानों और व्यापारियों की मौजूदगी के बीच नीलामी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसान अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने से संतुष्ट नजर आए। मंडी प्रशासन ने भी किसानों से साफ-सुथरी और अच्छी गुणवत्ता की फसल मंडी में लाने की अपील की है, जिससे उन्हें बेहतर भाव मिल
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    Local News Reporter नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गोराघाट में आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा पर पुलिस का वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल; 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार दतिया जिले के गोराघाट में बुधवार दोपहर आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया। बिना अनुमति ग्वालियर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन, आंसू गैस करना पड़ा। इस दौरान करीब 100 लोगों को हिरासत में लेकर बसों के जरिए बड़ौनी स्थित अस्थायी जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दामोदर यादव के नेतृत्व में यह यात्रा दतिया से ग्वालियर की ओर जा रही थी और गोराघाट में सभा प्रस्तावित थी। सवर्ण आर्मी की आपत्ति के बाद प्रशासन ने यात्रा और सभा की अनुमति निरस्त कर दी थी। इसके बावजूद करीब 500 से अधिक कार्यकर्ता भीम आर्मी के बैनर तले गोराघाट पुल की ओर बढ़ने लगे। सिंध नदी के गोराघाट पुल पर दतिया और ग्वालियर जिलों की पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। समझाइश के बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 15 से 20 आंसू गैस के गोले छोड़े गए और हल्का लाठीचार्ज किया गया। स्थिति को देखते हुए जिले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा को ग्वालियर सीमा तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा।
    1
    गोराघाट में आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा पर पुलिस का वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल; 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार
दतिया जिले के गोराघाट में बुधवार दोपहर  आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया। बिना अनुमति ग्वालियर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन, आंसू गैस करना पड़ा। इस दौरान करीब 100 लोगों को हिरासत में लेकर बसों के जरिए बड़ौनी स्थित अस्थायी जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दामोदर यादव के नेतृत्व में यह यात्रा दतिया से ग्वालियर की ओर जा रही थी और गोराघाट में सभा प्रस्तावित थी। सवर्ण आर्मी की आपत्ति के बाद प्रशासन ने यात्रा और सभा की अनुमति निरस्त कर दी थी। इसके बावजूद करीब 500 से अधिक कार्यकर्ता भीम आर्मी के बैनर तले गोराघाट पुल की ओर बढ़ने लगे।
सिंध नदी के गोराघाट पुल पर दतिया और ग्वालियर जिलों की पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। समझाइश के बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 15 से 20 आंसू गैस के गोले छोड़े गए और हल्का लाठीचार्ज किया गया।
स्थिति को देखते हुए जिले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा को ग्वालियर सीमा तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by विकास वर्मा
    1
    Post by विकास वर्मा
    user_विकास वर्मा
    विकास वर्मा
    Court reporter दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पाकिस्तान में पेट्रोल के लिए मारामारी [Long queues at Pakistan petrol pumps]
    1
    पाकिस्तान में पेट्रोल के लिए मारामारी [Long queues at Pakistan petrol pumps]
    user_भारत स्वराज 🚩
    भारत स्वराज 🚩
    Country club गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गुना कलेक्टर द्वारा माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी से गुना पहुंचने पर सौजन्य भेट..
    1
    गुना कलेक्टर द्वारा माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी से गुना पहुंचने पर सौजन्य भेट..
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ग्वालियर में विदाई के वक्त दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बालाजी मैरिज गार्डन में मचा हंगामा।
    1
    ग्वालियर में विदाई के वक्त दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बालाजी मैरिज गार्डन में मचा हंगामा।
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.