logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पत्रकार पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; आरोपियों की तलाश तेज पत्रकार पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; आरोपियों की तलाश तेज आलापुर, अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर। जनपद में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। आलापुर तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार जगदीप गौतम पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना बसखारी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने की तैयारी में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रामकोला निवासी पत्रकार जगदीप गौतम पिछले करीब पाँच वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। बताया जाता है कि 6 मार्च 2026 की रात करीब 11:15 बजे वह मालीपुर क्षेत्र से एक सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह रुस्तमपुर चौराहे के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार और अनियंत्रित तरीके से आ रही एक अर्टिगा कार उनकी गाड़ी से टकरा गई, जिससे उनकी कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद जब पत्रकार अपनी गाड़ी से उतरकर स्थिति देखने लगे, तभी दूसरी गाड़ी से अनिल कुमार शर्मा अपने लगभग पाँच साथियों के साथ उतरकर आया। आरोप है कि उनके हाथों में हॉकी और डंडे जैसे हथियार थे। पीड़ित पत्रकार के अनुसार उन्होंने मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उनके वाहन में रखे विजिटिंग कार्ड को पढ़कर फाड़ दिया और नाम में “गौतम” शब्द देखकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और इसके बाद हॉकी व डंडों से पत्रकार पर हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं और अंदरूनी चोट लगने की भी आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि पत्रकार द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद हमलावर मारपीट बंद कर कथित रूप से 60 हजार रुपये की मांग करते हुए धमकी देने लगे कि यदि घटना की शिकायत की गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित पत्रकार जगदीप गौतम ने थाना बसखारी में दिए गए प्रार्थना पत्र में पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्रकारिता से नाराज होकर योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है। साथ ही उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बसखारी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 0053 में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जा सकती है। इस बीच बसपा नेता जयप्रकाश मौर्य घटनास्थल से लेकर थाने तक मौजूद रहकर पूरी पैरवी करते हुए मुकदमा दर्ज करवाने में सहयोग करते रहे। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी और उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। घटना को लेकर जिले के पत्रकारों और सामाजिक संगठनों में भी भारी आक्रोश है। पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। दूरभाष पर हुई बातचीत में पत्रकार जगदीप गौतम ने कहा कि इस घटना के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और पत्रकार साथियों ने उनसे संपर्क कर संवेदना व्यक्त की है और हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

19 hrs ago
user_TEESRI AANKHEN
TEESRI AANKHEN
अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago
612207f9-1901-4c17-8265-2af49c0f0f71

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shiva Rava
    2
    Post by Shiva  Rava
    user_Shiva  Rava
    Shiva Rava
    जलालपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अंबेडकर नगर के तेजस्वी वीर...पुरु दुबे-विपिन देव यादव का चौतरफा जलवा...डीएम/ एसपी ने किया सम्मानित ढोल नगाड़े के धुन की गूंज जिले की जनता ने किया पुष्प वर्षा
    1
    अंबेडकर नगर के तेजस्वी वीर...पुरु दुबे-विपिन देव यादव का चौतरफा जलवा...डीएम/ एसपी ने किया सम्मानित ढोल नगाड़े के धुन की गूंज जिले की जनता ने किया पुष्प वर्षा
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • जगत जननी मां काली की दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा रथ यात्रा समारोह बस्ती जनपद के कुदरहा विकासखंड अंतर्गत ग्राम चकिया पोस्ट डिहुकपुरा में महाकाली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हेतु पूजन मूर्ति स्नान के बाद नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई यज्ञाचार्य ने मुख्य यजमान संतराम यादव पत्नी निर्मला देवी से वैदिक मंत्रोचार के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम आयोजक दिव्या यादव, संतराम यादव, दिनेश यादव, मुलायम यादव राजेश प्रधान विजय यादव सत्यम यादव राम लोट मीरा यादव गुड़िया यादव सीमा यादव प्रमिला यादव भोला निषाद रुदल कथावाचक पंडित विंध्याचल द्विवेदी सहित समस्त भक्तगण के साथ ग्राम चकिया काली मंदिर से नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई जिसमें गांव के सैकड़ो लोगों ने प्रतिभाग लिया। यह नगर भ्रमण यात्रा चकिया से होते हुए राम जानकी मार्ग पर स्थित छिबरा मां दुर्गा के मंदिर तक गई जहां पर यजमान के द्वारा मां दुर्गा का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। फिर यह नगर भ्रमण यात्रा राम जानकी मार्ग होते हुए काली मंदिर चकिया गांधी आश्रम पर विधिवत पुजनोंप्रांत राम जानकी मार्ग होते हुए पुनः चकिया काली मंदिर पर वापस आई।
    2
    जगत जननी मां काली की दिव्य प्रतिमा की  प्राण प्रतिष्ठा रथ यात्रा समारोह 
बस्ती जनपद के कुदरहा विकासखंड अंतर्गत ग्राम चकिया पोस्ट डिहुकपुरा में महाकाली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हेतु पूजन मूर्ति स्नान के बाद नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई यज्ञाचार्य ने मुख्य यजमान संतराम यादव पत्नी निर्मला देवी से वैदिक मंत्रोचार  के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ  हुआ । कार्यक्रम आयोजक  दिव्या यादव, संतराम यादव, दिनेश यादव, मुलायम यादव राजेश प्रधान विजय यादव सत्यम यादव राम लोट मीरा यादव गुड़िया यादव सीमा यादव प्रमिला यादव भोला निषाद रुदल कथावाचक पंडित विंध्याचल द्विवेदी सहित समस्त भक्तगण के साथ ग्राम चकिया काली मंदिर से नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई जिसमें गांव के सैकड़ो लोगों ने प्रतिभाग लिया। यह नगर भ्रमण यात्रा चकिया से होते हुए राम जानकी मार्ग पर स्थित छिबरा मां दुर्गा के मंदिर तक गई जहां पर यजमान के द्वारा मां दुर्गा का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। फिर यह नगर भ्रमण यात्रा राम जानकी मार्ग होते हुए काली मंदिर चकिया गांधी आश्रम पर विधिवत पुजनोंप्रांत राम जानकी मार्ग होते हुए पुनः चकिया काली मंदिर पर वापस आई।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    17 hrs ago
  • *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थाना महुली पर स्वास्थ्य जांच शिविर (मेडिकल कैंप) आयोजित किया गया पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभयनाथ मिश्र* के पर्यवेक्षण में पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 09.03.2026 को थाना महुली परिसर में डॉ. लाल पैथ लैब के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर (मेडिकल कैंप) का आयोजन किया गया । इस कैंप में ब्लड जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करायी गयी । पुलिस कर्मियों की ड्यूटी दिन-रात चलने के कारण स्वास्थ्य की नियमित जांच अत्यंत आवश्यक होती है । इसी उद्देश्य से यह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया ताकि पुलिसकर्मी अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकें तथा स्वस्थ रहकर बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें ।
    1
    *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थाना महुली पर स्वास्थ्य जांच शिविर (मेडिकल कैंप) आयोजित किया गया
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभयनाथ मिश्र* के पर्यवेक्षण में पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 09.03.2026 को थाना महुली परिसर में डॉ. लाल पैथ लैब के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर (मेडिकल कैंप) का आयोजन किया गया । इस कैंप में ब्लड जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करायी गयी ।
पुलिस कर्मियों की ड्यूटी दिन-रात चलने के कारण स्वास्थ्य की नियमित जांच अत्यंत आवश्यक होती है । इसी उद्देश्य से यह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया ताकि पुलिसकर्मी अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकें तथा स्वस्थ रहकर बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें ।
    user_Ramesh Dubey
    Ramesh Dubey
    पत्रकारिता Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    19 hrs ago
  • अंबेडकर नगर जिला प्रशासन की वजह से किसी भी समय घट सकती है बड़ी घटना घटना घटने के पहले क्या नहीं हो सकता समाधान नई सड़क शहजादपुर फौवारा तिराहे के पास मौत का रास्ता पैर फिसला या नजर हटी तो सीधा बैकुंठ धाम #myogiadityanath #reels #suyashkumarmishra #uttarpradesh #viral #india #video #ambedkarnagar #suyashmishra #अम्बेडकरनगर #akbarpur #AmbedkarNagar MYogiAdityanath DM Ambedkarnagar Narendra Modi
    1
    अंबेडकर नगर जिला प्रशासन की वजह से किसी भी समय घट सकती है बड़ी घटना 
घटना घटने के पहले क्या नहीं हो सकता समाधान 
नई सड़क शहजादपुर फौवारा तिराहे के पास मौत का रास्ता
पैर फिसला या नजर हटी तो सीधा बैकुंठ धाम 
#myogiadityanath #reels #suyashkumarmishra #uttarpradesh #viral #india #video #ambedkarnagar #suyashmishra #अम्बेडकरनगर
#akbarpur #AmbedkarNagar 
MYogiAdityanath DM Ambedkarnagar Narendra Modi
    user_Suyash Kumar Mishra
    Suyash Kumar Mishra
    City Star Akbarpur, Ambedkar Nagar•
    12 hrs ago
  • Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    1
    Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    user_India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Dushyant Kumar Journalist
    1
    Post by Dushyant Kumar Journalist
    user_Dushyant Kumar Journalist
    Dushyant Kumar Journalist
    City Star अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थानाक्षेत्र से गुमशुदा 02 बच्चों को खोजकर परिजनों के किया गया सुपुर्द पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद *श्री अमित कुमार* के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गुमशुदा हुए 02 बच्चों को खोज कर परिजनों के सुपुर्द किया गया । *प्रथम घटना* - दिनांक 08.03.2026 को समय 21.30 बजे नौशाद अली पुत्र अकबर हुसैन निवासी अंजान शहीद थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा सूचना दिया गया कि उनका पुत्र जिसाद अहमद उम्र करीब 4 वर्ष सायं काल 18.30 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है इस सूचना पर तत्काल चौकी मगहर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्चे की तलाश के क्रम में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया । जिसके उपरान्त उक्त बच्चे को दिनांक 08/09.03.2026 की रात्रि करीब 4:00 बजे थाना क्षेत्र सहजनवा के ग्राम भरपही से सकुशल बरामद किया गया । गुमशुदा बच्चे जिसाद अहमद को उसके माता-पिता को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । पुलिस की तत्परता के कारण बच्चे की सकुशल बरामदगी की भूरी भूरी प्रशंसा कस्बा मगहर के लोगों द्वारा किया जा रहा है । *बरामदगी टीम*- प्रभारी चौकी मगहर श्री विनोद कुमार यादव, का0 रमेश यादव । *द्वितीय घटना*- दिनांक 07.03.2026 को समय 17.30 बजे वादिनी अंजली पत्नी जयप्रकाश राय निवासी दसहरा (रसहरा) थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर हाल मुकाम गायत्री पुरम, गोरखल थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा सूचना दिया गया कि उनका लड़का पुष्कर उम्र करीब 12 वर्ष घर से बिना किसी को कुछ बताए कही चला गया है । उक्त सूचना पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही थी । खोजबीन के क्रम में गुमशुदा बालक को आज दिनांक 09.03.2026 को समय 9.00 बजे रेलवे स्टेशन खलीलाबाद से बरामद किया गया । गुमशुदा बच्चे को उसकी माता(वादिनी) को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । पुलिस की तत्परता के कारण बच्चे की सकुशल बरामदगी की भूरी भूरी प्रशंसा शहर खलीलाबाद के लोगों द्वारा किया जा रहा है । *बरामदगी टीम*- उ0नि0 श्री धर्मनाथ यादव, उ0नि0 श्री अशोक दूबे, का0 आकाश यादव, का0 धर्मेन्द्र यादव ।
    2
    कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थानाक्षेत्र से गुमशुदा 02 बच्चों को खोजकर परिजनों के किया गया सुपुर्द
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद *श्री अमित कुमार* के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गुमशुदा हुए 02 बच्चों को खोज कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
*प्रथम घटना* - दिनांक 08.03.2026 को समय 21.30 बजे नौशाद अली पुत्र अकबर हुसैन निवासी अंजान शहीद थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा सूचना दिया गया कि उनका पुत्र जिसाद अहमद उम्र करीब 4 वर्ष सायं काल 18.30 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है इस सूचना पर तत्काल चौकी मगहर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्चे की तलाश के क्रम में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया ।  जिसके उपरान्त उक्त बच्चे को दिनांक 08/09.03.2026 की रात्रि करीब 4:00 बजे थाना क्षेत्र सहजनवा के ग्राम भरपही से सकुशल बरामद किया गया ।  गुमशुदा बच्चे जिसाद अहमद को उसके माता-पिता को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । पुलिस की तत्परता के कारण बच्चे की सकुशल बरामदगी की भूरी भूरी प्रशंसा कस्बा मगहर के लोगों द्वारा किया जा रहा है ।
*बरामदगी टीम*- प्रभारी चौकी मगहर श्री विनोद कुमार यादव, का0 रमेश यादव ।
*द्वितीय घटना*- दिनांक 07.03.2026 को समय 17.30 बजे वादिनी अंजली पत्नी जयप्रकाश राय निवासी दसहरा (रसहरा) थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर हाल मुकाम गायत्री पुरम, गोरखल थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा सूचना दिया गया कि उनका लड़का पुष्कर उम्र करीब 12 वर्ष घर से बिना किसी को कुछ बताए कही चला गया है । उक्त सूचना पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही थी । खोजबीन के क्रम में गुमशुदा बालक को आज दिनांक 09.03.2026 को समय 9.00 बजे रेलवे स्टेशन खलीलाबाद से बरामद किया गया । गुमशुदा बच्चे को उसकी माता(वादिनी) को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । पुलिस की तत्परता के कारण बच्चे की सकुशल बरामदगी की भूरी भूरी प्रशंसा शहर खलीलाबाद के लोगों द्वारा किया जा रहा है ।
*बरामदगी टीम*- उ0नि0 श्री धर्मनाथ यादव, उ0नि0 श्री अशोक दूबे, का0 आकाश यादव, का0 धर्मेन्द्र यादव ।
    user_Ramesh Dubey
    Ramesh Dubey
    पत्रकारिता Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.