पूर्वी टुंडी थाना परिसर में होली को लेकर की गई शांति समिति की बैठक आयोजित हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर आगामी होली के त्यौहार को लेकर पूर्वी टुंडी थाना परिसर में शनिवार की शाम 4 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि त्यौहार के दौरान हुड़दंग करने वालों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने की, कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्किल इंस्पेक्टर साजिद हुसैन जनप्रतिनिधि वो शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना था। बैठक के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर साजिद हुसैन ने प्रबुद्ध नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि होली भाईचारे का त्यौहार है, इसे मिल-जुलकर मनाएं।

- पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो की म.डर — खांखी जंगल में अधजला श*व1
- कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). धनबाद जीत रहा हैं ,भव्य जुलूस की करें तैयारी, आ रहे हैं भगवाधारी आज धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के नेतृत्व में अपने तमाम समर्थकों के साथ बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो बाईक रैली में हुए. मौके पर धनबाद को स्वच्छ, सुरक्षित व अपराधमुक्त बनाने के लिए आगमी दिनांक 23 फरवरी को क्रम संख्या 27 पर हरी मिर्च छाप पर मतदान कर भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को विजय का आशीर्वाद देने की अपील की.1
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- शनिवार को जामताड़ा में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के नेतृत्व में जामताड़ा मुख्यालय क्षेत्र में आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च में एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी, विभिन्न थाना प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे। मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यह संदेश देना था कि नगर निकाय चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। एसपी राजकुमार मेहता ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि कोई असामाजिक तत्व शांति भंग करने या चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों पर सीसीए सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) और एसएफटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) लगातार सक्रिय हैं तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि नगर निकाय चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।1
- Post by रियल मोशन न्यूज़1
- पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या के बाद झारखंड सरकार के ख़िलाफ़ प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गंभीर आरोप लगाया।1
- #वासेपुर में ईद से पहले गोलियों की तड़तड़ाहट, फईम खान के बेटे के ड्राइवर को मारी गोली।1
- बच्चा चोरी की घटना पर धनबाद एसएसपी ने धनबाद वासियों के लिए लिए एक विडिओ संदेश जारी किया है.1
- जामताड़ा में नगर निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन नगर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी आशा गुप्ता ने पूरी ताकत झोंक दी। शहर में निकली रैली के जरिए उन्होंने बदलाव का संदेश दिया और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों से हजारों की संख्या में समर्थक रैली में शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और झंडे लिए समर्थक सड़कों पर नजर आए। पूरे शहर में चुनावी उत्साह और समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। रैली ने शहर का भ्रमण किया और इस दौरान आशा गुप्ता ने लोगों से जनसमर्थन मांगा। समर्थकों ने जगह-जगह नारेबाजी कर बदलाव का संदेश दिया। आशा गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा शहर के सभी वार्डों से भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। इस बार बदलाव निश्चित है। जनता विकास चाहती है और हम उसी संकल्प के साथ मैदान में हैं। इस मौके पर शहर के जाने-माने समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता, जामताड़ा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन, राजा नित्य गोपाल सिंह सहित कई व्यापारी और समर्थक मौजूद रहे। तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि 15 साल के कुशासन के बाद अब बदलाव की लहर साफ दिखाई दे रही है। सभी वार्डों से लोग बड़ी संख्या में निकलकर रैली में शामिल हुए हैं। जनता बदलाव के लिए तैयार है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन इस शक्ति प्रदर्शन को अहम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि मतदाता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाते हैं। फिलहाल जामताड़ा में चुनावी माहौल अपने चरम पर है। प्रचार थमने के बाद अब सबकी नजर मतदान और परिणाम पर टिकी है।2