Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरगाबनी गांव में भालू के प्रवेश से दहशत, चार बकरियों का किया शिकार, वन विभाग ने रेस्क्यू कर पकड़ा
PRESS R K PRESS R K
मुरगाबनी गांव में भालू के प्रवेश से दहशत, चार बकरियों का किया शिकार, वन विभाग ने रेस्क्यू कर पकड़ा
More news from Jamtara and nearby areas
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- शनिवार को जामताड़ा में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के नेतृत्व में जामताड़ा मुख्यालय क्षेत्र में आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च में एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी, विभिन्न थाना प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे। मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यह संदेश देना था कि नगर निकाय चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। एसपी राजकुमार मेहता ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि कोई असामाजिक तत्व शांति भंग करने या चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों पर सीसीए सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) और एसएफटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) लगातार सक्रिय हैं तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि नगर निकाय चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।1
- Post by रियल मोशन न्यूज़1
- आगामी होली के त्यौहार को लेकर पूर्वी टुंडी थाना परिसर में शनिवार की शाम 4 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि त्यौहार के दौरान हुड़दंग करने वालों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने की, कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्किल इंस्पेक्टर साजिद हुसैन जनप्रतिनिधि वो शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना था। बैठक के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर साजिद हुसैन ने प्रबुद्ध नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि होली भाईचारे का त्यौहार है, इसे मिल-जुलकर मनाएं।1
- एम पी एल के तानाशाही के विरोध में निरसा विधायक अरुप चटर्जी के नेतृत्व में MPL रेल रोको आंदोलन निरसा एम पी एल स्थानीय एवं विस्थापित हाईवा मालिकों की कार्यकारी समिति के बैनर तले अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार की सुबह स्थानीय विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में सिंदरी स्थित समिति के कार्यालय से जुलूस की शक्ल में पैदल यात्रा निकाली गई जिसमें विधायक रूप सर जी आगे आगे पूरे जुलूस की अगुवाई कर रहे थे तथा सभी एक स्वर से पर के विरोध में नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया l मुख्य रूप से निरसा विधायक अरुप चटर्जी विशेष रूप से रेलवे ट्रैक पर उपस्थित रहे और पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि एम पी एल में चलने वाले हाईवा मालिकों की स्थिति दिन-ब-दिन काफी खराब होती जा रही है सही समय पर हाईवा मालिकों का भाड़ा भुगतान नहीं होना और सुचारू ढंग से हाईवा का परिचालन नहीं होने के कारण यह विषम परिस्थिति हाईवा मालिकों के सामने उपस्थित हो गई है जिसको लेकर स्थानीय विधायक अरुप चटर्जी हाईवा मालिकों के समर्थन में धरना की शक्ल में रेलवे ट्रैक पर आकर बैठे हुए हैं l अपनी बातों को रखते हुए विधायक ने कहा कि विगत 6 अप्रैल 2022 को हाईवा संगठन और एम पी एल प्रबंधन के बीच द्वीपक्षीय वार्ता हुई थी जिसमें एक तय मानक के अनुसार रेल और हाईवा दोनों से कोयला परिचालन करना था पर उस वार्ता में लिए गए निर्णय का पालन फिलहाल नहीं किया जा रहा है और अधिकतम कोयले का परिचालन रेल रैक से ही किया जा रहा है जिससे हाईवा मालिकों के समक्ष रोजी रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई है l काफी सोच विचार के बाद समिति के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया है कि अगर एम पी एल प्रबंधन तत्काल विगत में हुए इस समझौते पर अमल नहीं करती हैं तो इसके बाद भी अगर एम पी एल प्रबंध नहीं मानती है तो आगे यह लड़ाई जारी रहेगी l और तब तक रेलवे के माध्यम से कोयले की ढुलाई पूरी तरह बंद रखा जाएगा l10
- Post by Saajan Akela1
- Post by Objectionnews1
- जामताड़ा में नगर निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन नगर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी आशा गुप्ता ने पूरी ताकत झोंक दी। शहर में निकली रैली के जरिए उन्होंने बदलाव का संदेश दिया और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों से हजारों की संख्या में समर्थक रैली में शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और झंडे लिए समर्थक सड़कों पर नजर आए। पूरे शहर में चुनावी उत्साह और समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। रैली ने शहर का भ्रमण किया और इस दौरान आशा गुप्ता ने लोगों से जनसमर्थन मांगा। समर्थकों ने जगह-जगह नारेबाजी कर बदलाव का संदेश दिया। आशा गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा शहर के सभी वार्डों से भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। इस बार बदलाव निश्चित है। जनता विकास चाहती है और हम उसी संकल्प के साथ मैदान में हैं। इस मौके पर शहर के जाने-माने समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता, जामताड़ा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन, राजा नित्य गोपाल सिंह सहित कई व्यापारी और समर्थक मौजूद रहे। तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि 15 साल के कुशासन के बाद अब बदलाव की लहर साफ दिखाई दे रही है। सभी वार्डों से लोग बड़ी संख्या में निकलकर रैली में शामिल हुए हैं। जनता बदलाव के लिए तैयार है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन इस शक्ति प्रदर्शन को अहम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि मतदाता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाते हैं। फिलहाल जामताड़ा में चुनावी माहौल अपने चरम पर है। प्रचार थमने के बाद अब सबकी नजर मतदान और परिणाम पर टिकी है।2