logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पीएम-सीएम का फूंका पुतला औरैया। महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। ग्राम बिचौली में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरिता दौहरे के नेतृत्व में महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर महिला आरक्षण बिल लागू न करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के साथ छल कर रही हैं और उन्हें उनका हक नहीं दे रही हैं। जिला अध्यक्ष सरिता दौहरे ने कहा कि कांग्रेस लगातार महिला आरक्षण की मांग उठा रही है, लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर भी नाराजगी जताई और इसे राजनीतिक साजिश बताया।

1 day ago
user_दीपांशु सावरन
दीपांशु सावरन
Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पीएम-सीएम का फूंका पुतला औरैया। महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। ग्राम बिचौली में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरिता दौहरे के नेतृत्व में महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर महिला आरक्षण बिल लागू न करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के साथ छल कर रही हैं और उन्हें उनका हक नहीं दे रही हैं। जिला अध्यक्ष सरिता दौहरे ने कहा कि कांग्रेस लगातार महिला आरक्षण की मांग उठा रही है, लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर भी नाराजगी जताई और इसे राजनीतिक साजिश बताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया के,थाना अछल्दा क्षेत्र अन्तर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात शव मिलने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई जानकारी।
    1
    औरैया के,थाना अछल्दा क्षेत्र अन्तर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात  शव मिलने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई जानकारी।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग 26-27 मई को औरैया में होगा। औरैया भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय तुर्कीपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की योजना बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की। बैठक में वर्ग प्रभारी एवं कानपुर कल्याणपुर से विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों से इस मायने में अलग है कि वह समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती रहती है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग दो दिवसीय होगा तथा सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। जिला प्रभारी आनंद सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग जिले के समस्त मंडलों में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं, अब जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने बताया कि जिला प्रशिक्षण वर्ग आगामी 26-27 मई को रंग महल रिसॉर्ट, जालौन रोड औरैया में आयोजित होगा। इसमें जिले के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों का भव्य प्रशिक्षण किया जाएगा। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने भी बैठक में अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में जिला वर्ग प्रमुख एवं जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, भूरे चौबे, रजनीश पाण्डेय, योगेंद्र कैथवार, माधव राजपूत, इंद्रपाल पाल, अमरचंद राठौर, शिव सिंह भारती, मनु राजपूत, सौरभ भूषण शर्मा, मंजू चौहान, रविन्द्रीय शाक्य, अनिल शुक्ला, आदित्य चतुर्वेदी, राघव मिश्रा, वासुदेव प्रजापति, दीक्षांत गुप्ता, श्रद्धा चौहान, मोनू सेंगर, प्रतीक सिंह, आशीष दुबे, खुशबू पाण्डेय, रामजी बाजपई, अंकुर तिवारी, शीलू कुशवाहा, सर्वेश भदौरिया, नूपुर सेंगर, आशीष कठेरिया, सर्वेंद्र भदौरिया, सौरव राजपूत एवं अभिषेक त्रिपाठी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग 26-27 मई को औरैया में होगा। औरैया भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय तुर्कीपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की योजना बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की।
बैठक में वर्ग प्रभारी एवं कानपुर कल्याणपुर से विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों से इस मायने में अलग है कि वह समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती रहती है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग दो दिवसीय होगा तथा सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है।
जिला प्रभारी आनंद सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग जिले के समस्त मंडलों में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं, अब जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने बताया कि जिला प्रशिक्षण वर्ग आगामी 26-27 मई को रंग महल रिसॉर्ट, जालौन रोड औरैया में आयोजित होगा। इसमें जिले के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों का भव्य प्रशिक्षण किया जाएगा। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने भी बैठक में अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में जिला वर्ग प्रमुख एवं जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, भूरे चौबे, रजनीश पाण्डेय, योगेंद्र कैथवार, माधव राजपूत, इंद्रपाल पाल, अमरचंद राठौर, शिव सिंह भारती, मनु राजपूत, सौरभ भूषण शर्मा, मंजू चौहान, रविन्द्रीय शाक्य, अनिल शुक्ला, आदित्य चतुर्वेदी, राघव मिश्रा, वासुदेव प्रजापति, दीक्षांत गुप्ता, श्रद्धा चौहान, मोनू सेंगर, प्रतीक सिंह, आशीष दुबे, खुशबू पाण्डेय, रामजी बाजपई, अंकुर तिवारी, शीलू कुशवाहा, सर्वेश भदौरिया, नूपुर सेंगर, आशीष कठेरिया, सर्वेंद्र भदौरिया, सौरव राजपूत एवं अभिषेक त्रिपाठी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया। थाना अछल्दा क्षेत्र अन्तर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात शव बरामद हुआ जिससे सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने ज़हव को कब्जे में लेजर कारवाही की
    1
    औरैया। थाना अछल्दा क्षेत्र अन्तर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात शव बरामद हुआ जिससे सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने ज़हव को कब्जे में लेजर कारवाही की
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बिहार में एक पोते ने अपनी दादी की शवयात्रा को ही यादगार बना दिया। वो भी कोई ऐसा-वैसा नहीं। दादी की शवयात्रा के चर्चे अब पूरे बिहार में हो रहे हैं। ये सबकुछ बिहार में भोजपुर के शाहपुर प्रखंड में शुक्रवार को हुआ। यहां 95 साल की बुजुर्ग महिला का निधन हो गया। लेकिन इसके बाद उनके पोते ने धूमधाम से अपनी दादी की शवयात्रा निकाल कर उन्हें विदा किया। dadi shavyatra in bhojpur भोजपुर में दादी की शवयात्रा ने तो बारात को भी फेल कर दिया *दादी की शवयात्रा में 700 गाड़ियां, ड्रोन कैमरा, लौंडा नाच* दादी की शवयात्रा के लिए भोजपुर के शाहपुर में पोते ने 24 घंटे में 700 से ज्यादा गाड़ियां बुलवा लीं। इस शवयात्रा में 100-200 नहीं बल्कि 3500 से ज्यादा लोग शामिल हुए। वहीं ड्रोन कैमरे से इस शवयात्रा की हर एंगल से कवरेज भी कराई गई। यही नहीं, और जानिए... इस शवयात्रा में लौंडा नाच भी हुआ। बैंड, बाजा और शवयात्रा देखने के लिए लोग छतों तक पर आ खड़े हुए। किसी को पता ही नहीं चल रहा था कि बारात जा रही है या शवयात्रा। *भीड़ इतनी कि लोग भी हैरान* एक शवयात्रा में इतनी भारी भीड़, लौंडा डांस, गाजा-बाजा और 700 से ज्यादा गाड़ियां देख लोग भी हैरान रह गए। ऊपर से ड्रोन की कवरेज ने लोगों को और भी चकित कर दिया। इलाके में जुबां पर एक ही चर्चा कि पोते हों तो ऐसे। बड़े पोते रमेश पांडेय के मुताबिक उन्होंने दादी के रूप में घर की एक विरासत खो दी, लेकिन उनकी विदाई को वो यादगार बनाना चाहते थे। हम सब चाहते थे कि अपनी इया जी (दादी मां) को ऐसी विदाई दें जो यादगार बन जाए। क्योंकि अब दादी हमसे कुछ कहने या मांगने नहीं आएंगी। रमेश पांडेय, कौशल्या देवी के बड़े पोते
    1
    बिहार में एक पोते ने अपनी दादी की शवयात्रा को ही यादगार बना दिया। वो भी कोई ऐसा-वैसा नहीं। दादी की शवयात्रा के चर्चे अब पूरे बिहार में हो रहे हैं। ये सबकुछ बिहार में भोजपुर के शाहपुर प्रखंड में शुक्रवार को हुआ। यहां 95 साल की बुजुर्ग महिला का निधन हो गया। लेकिन इसके बाद उनके पोते ने धूमधाम से अपनी दादी की शवयात्रा निकाल कर उन्हें विदा किया।
dadi shavyatra in bhojpur
भोजपुर में दादी की शवयात्रा ने तो बारात को भी फेल कर दिया
*दादी की शवयात्रा में 700 गाड़ियां, ड्रोन कैमरा, लौंडा नाच*
दादी की शवयात्रा के लिए भोजपुर के शाहपुर में पोते ने 24 घंटे में 700 से ज्यादा गाड़ियां बुलवा लीं। इस शवयात्रा में 100-200 नहीं बल्कि 3500 से ज्यादा लोग शामिल हुए। वहीं ड्रोन कैमरे से इस शवयात्रा की हर एंगल से कवरेज भी कराई गई। यही नहीं, और जानिए... इस शवयात्रा में लौंडा नाच भी हुआ। बैंड, बाजा और शवयात्रा देखने के लिए लोग छतों तक पर आ खड़े हुए। किसी को पता ही नहीं चल रहा था कि बारात जा रही है या शवयात्रा।
*भीड़ इतनी कि लोग भी हैरान*
एक शवयात्रा में इतनी भारी भीड़, लौंडा डांस, गाजा-बाजा और 700 से ज्यादा गाड़ियां देख लोग भी हैरान रह गए। ऊपर से ड्रोन की कवरेज ने लोगों को और भी चकित कर दिया। इलाके में जुबां पर एक ही चर्चा कि पोते हों तो ऐसे। बड़े पोते रमेश पांडेय के मुताबिक उन्होंने दादी के रूप में घर की एक विरासत खो दी, लेकिन उनकी विदाई को वो यादगार बनाना चाहते थे।
हम सब चाहते थे कि अपनी इया जी (दादी मां) को ऐसी विदाई दें जो यादगार बन जाए। क्योंकि अब दादी हमसे कुछ कहने या मांगने नहीं आएंगी।
रमेश पांडेय, कौशल्या देवी के बड़े पोते
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अभिषेक पुत्र सहदेव निवासी पैगंबरपुर जनपद औरैया रविवार को सुबह 8 बजे डेरी पर दूध देने जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद अभिषेक की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। परिजनों द्वारा अभिषेक को तत्काल 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान उसकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल में चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए ताकि मरीज की जान बचाई जा सके।
    1
    अभिषेक पुत्र सहदेव निवासी पैगंबरपुर जनपद औरैया रविवार को सुबह 8 बजे डेरी पर दूध देने जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद अभिषेक की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। परिजनों द्वारा अभिषेक को तत्काल 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान उसकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल में चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए ताकि मरीज की जान बचाई जा सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार रिपोर्टर -सुभाष चन्द्र राणा NEWS NATION 81 औरैया। जनपद की साइबर थाना पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं को सिलाई सेंटर खोलने और नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह गिरोह महिलाओं को सरकारी योजना का झांसा देकर उनसे धनराशि वसूलता था। आरोपी पहले महिलाओं को भरोसे में लेते थे और फिर सिलाई सेंटर खोलने के नाम पर रजिस्ट्रेशन एवं अन्य शुल्क के रूप में पैसे ऐंठ लेते थे। जांच के दौरान साइबर थाना टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह का पर्दाफाश किया और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से ठगी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    1
    साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर -सुभाष चन्द्र राणा 
NEWS NATION 81 
औरैया। जनपद की साइबर थाना पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं को सिलाई सेंटर खोलने और नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी कर रहे थे।
पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह गिरोह महिलाओं को सरकारी योजना का झांसा देकर उनसे धनराशि वसूलता था। आरोपी पहले महिलाओं को भरोसे में लेते थे और फिर सिलाई सेंटर खोलने के नाम पर रजिस्ट्रेशन एवं अन्य शुल्क के रूप में पैसे ऐंठ लेते थे।
जांच के दौरान साइबर थाना टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह का पर्दाफाश किया और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से ठगी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* * *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.05.2026 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत बार्डर चेकिंग के दौरान गपचरिया पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ के पश्चात 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार कर थाना बिधूना में पंजीकृत मु0अ0सं0160/026 धारा 303(2) का सफल अनावरण किया गया । मुठभेड़ में घायल 02 अभियुक्तगण को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिधूना भेजा गया है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगण थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत धोखाधड़ी कर मोटर साईकिल पर बैठाकर पीड़ितों की जेब काटने की घटना कारित करने से सम्बन्धित है ।*
    2
    *ब्रेकिंग न्यूज़*
* *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.05.2026  को थाना क्षेत्र अन्तर्गत बार्डर चेकिंग के दौरान गपचरिया पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ के पश्चात 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार कर थाना बिधूना में पंजीकृत मु0अ0सं0160/026 धारा 303(2) का सफल अनावरण किया गया ।  मुठभेड़ में घायल 02 अभियुक्तगण को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिधूना भेजा गया है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगण थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत धोखाधड़ी कर मोटर साईकिल पर बैठाकर पीड़ितों की जेब काटने की घटना कारित करने से सम्बन्धित है ।*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर में एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक पुत्र सहदेव गांव से डेरी पर दूध देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों में छिपे बैठे सांप ने उसे डस लिया।50सैया अस्पताल में भर्ती कराया।
    1
    औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर में एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक पुत्र सहदेव गांव से डेरी पर दूध देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों में छिपे बैठे सांप ने उसे डस लिया।50सैया अस्पताल में भर्ती कराया।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.