Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया के,थाना अछल्दा क्षेत्र अन्तर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात शव मिलने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई जानकारी औरैया के,थाना अछल्दा क्षेत्र अन्तर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात शव मिलने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई जानकारी।
Jahid Akhter
औरैया के,थाना अछल्दा क्षेत्र अन्तर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात शव मिलने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई जानकारी औरैया के,थाना अछल्दा क्षेत्र अन्तर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात शव मिलने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई जानकारी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सदर कोतवाली क्षेत्र के एसपी आवास स्थित कांशीराम कॉलोनी में मारपीट का मामला सामने आया है। कॉलोनी निवासी मोनू पुत्र स्वर्गीय खुशी लाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था तभी उसी कॉलोनी के रहने वाले एहसान, आजाद, अकबर और असलम पुत्रगण सुभान अली वहां आ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मोनू के अनुसार जब उसने गालियां देने का विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका भाई सोनू और मां बीच-बचाव करने पहुंचे लेकिन दबंगों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। इस घटना में सोनू को गंभीर चोटें आई हैं जबकि मोनू और उसकी मां को भी चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर फंसे 2 बच्चों का भारतीय वायु सेना ने हेलीकॉप्टर से किया सफल रेस्क्यू**1
- औरैया ब्रेकिंग न्यूज़ - बिधूना थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गपचरिया पुलिया के पास बॉर्डर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी बाइक पर बैठाकर लोगों की जेब काटने और धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देते थे। थाना बिधूना में दर्ज मुकदमे का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट - अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा2
- Post by रवि वर्मा2
- औरैया-कन्नौज बॉर्डर पर पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, 3 गिरफ्तार बदमाशों में 2 को पैर में लगी गोली औरैया पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रात्रि के दौरान शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बार्डर चेकिंग के दौरान गपचरिया पुलिया के पास पुलिस की मुठभेड़ के पश्चात 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मुठभेड़ में घायल 02 अभियुक्तों को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिधूना भेजा गया है जहां डॉक्टरों ने उपचार किया। पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत धोखाधड़ी कर मोटर साईकिल पर बैठाकर पीड़ितों की जेब काटने की घटना कारित करते थे। पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के द्वारा मुठभेड़ की बड़ी जानकारी दी गई है।1
- Post by umar quraishi1
- 📰 भाजपा करेगी अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित, 26-27 मई को होगा जिला प्रशिक्षण वर्ग औरैया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय तुर्कीपुर में रविवार को जिला कार्यसमिति की योजना बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की। इस दौरान आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की प्रभारी एवं कानपुर कल्याणपुर की विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों से अलग है और समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती रहती है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग दो दिवसीय होगा और सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। जिला प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग पहले ही संपन्न हो चुके हैं, अब जिला स्तर पर भव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग आगामी 26 और 27 मई को रंग महल रिसॉर्ट, जालौन रोड औरैया में आयोजित किया जाएगा। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है और इसे भव्य एवं सफल बनाने के लिए कार्ययोजना भी तय की गई है। बैठक में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, भूरे चौबे, रजनीश पाण्डेय, योगेंद्र कैथवार, माधव राजपूत, इंद्रपाल पाल, अमरचंद राठौर, शिव सिंह भारती, मनु राजपूत, सौरभ भूषण शर्मा, मंजू चौहान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- औरैया में चैकिंग के दौरान बिधूना कोतवाली पुलिस व SOG की संयुक्त टीम से बदमाशों की हुई मुठभेड़। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से तीन संदिग्ध व्यक्ति आते देख पुलिस ने रोकने किया इशारा। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का किया प्रयास, तभी फिसल गई मोटरसाइकिल। जैसे ही फिसली बदमाशों की बाइक, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया फायर। पुलिस ने भी चलाई आत्मरक्षार्थ गोली, जो दो बदमाशों के पैर में लगी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को किया गिरफ्तार। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए CHC बिधूना में कराया भर्ती। बदमाशो ने पुलिस टीम को ऐसा बनाया निशाना कि उनके द्वारा चलाई गई गोली पुलिस की गाड़ी में जा लगी। गिरफ्तार किये गए बदमाशों ने कुछ दिन पूर्व जेब कतरी की घटना को दिया था अंजाम।तीनों बदमाश कन्नौज जनपद के तिर्वा के रहने वाले बताए गए। औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गपचरिया पुलिया के पास हुई मुठभेड़।3
- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कम्प, पुलिस पहुंची औरैया जिले के थाना अछल्दा क्षेत्र अन्तर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात शव मिलने की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस शव की पहचान में जुटी है। घटना को लेकर सीओ बिधूना पी.पुनीत मिश्रा के द्वारा जानकारी दी गई है।1