Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला में मिलेट फेस्टिवल का भव्य आगाज: कोदो-कुटकी की खीर और रागी डोसा ने जीता सबका दिल मंडला के पुलिस ग्राउंड में दो दिवसीय मिलेट फेस्टिवल का शानदार आगाज हुआ। इस फेस्टिवल का उद्देश्य मोटे अनाज (श्री अन्न) के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय जनजातीय व्यंजनों को बढ़ावा देना है। नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने दीप प्रज्वलित कर इस उत्सव की शुरुआत की, जो 14 फरवरी तक चलेगा फेस्टिवल में 50 स्टॉल्स पर श्री अन्न के विभिन्न व्यंजन सजाए गए हैं, जिनमें कोदो-कुटकी की खीर, रागी डोसा, ज्वार की रोटी, सरसों की साग और अन्य जनजातीय व्यंजन शामिल हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भगोरिया नृत्य और सूफी संगीत की सुरीली प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया ।
Prashant Patel
मंडला में मिलेट फेस्टिवल का भव्य आगाज: कोदो-कुटकी की खीर और रागी डोसा ने जीता सबका दिल मंडला के पुलिस ग्राउंड में दो दिवसीय मिलेट फेस्टिवल का शानदार आगाज हुआ। इस फेस्टिवल का उद्देश्य मोटे अनाज (श्री अन्न) के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय जनजातीय व्यंजनों को बढ़ावा देना है। नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने दीप प्रज्वलित कर इस उत्सव की शुरुआत की, जो 14 फरवरी तक चलेगा फेस्टिवल में 50 स्टॉल्स पर श्री अन्न के विभिन्न व्यंजन सजाए गए हैं, जिनमें कोदो-कुटकी की खीर, रागी डोसा, ज्वार की रोटी, सरसों की साग और अन्य जनजातीय व्यंजन शामिल हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भगोरिया नृत्य और सूफी संगीत की सुरीली प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंडला के पुलिस ग्राउंड में दो दिवसीय मिलेट फेस्टिवल का शानदार आगाज हुआ। इस फेस्टिवल का उद्देश्य मोटे अनाज (श्री अन्न) के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय जनजातीय व्यंजनों को बढ़ावा देना है। नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने दीप प्रज्वलित कर इस उत्सव की शुरुआत की, जो 14 फरवरी तक चलेगा फेस्टिवल में 50 स्टॉल्स पर श्री अन्न के विभिन्न व्यंजन सजाए गए हैं, जिनमें कोदो-कुटकी की खीर, रागी डोसा, ज्वार की रोटी, सरसों की साग और अन्य जनजातीय व्यंजन शामिल हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भगोरिया नृत्य और सूफी संगीत की सुरीली प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया ।1
- जिला स्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक का शुक्रवार को दोपहर 1 बजे आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले के द्वारा की गई। बैठक की शुरुआत संगठन के उद्देश्यों और वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान की प्रगति, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा आमजन से संवाद को सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की और जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों से अवगत कराया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा भी तैयार की गई। तय किया गया कि आने वाले समय में ग्राम स्तर तक बैठकों का आयोजन कर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले, सहित पदाधिकारीगण, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- मंडला - 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ए.एन.एम.ने मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके को सौंपा ज्ञापन1
- महाशिवरात्रि पर मंडला.... में भक्ति का अनूठा स्वरूप 25 हज़ार.... रुद्राक्षों से बना आकर्षक शिवलिंग आस्था, ऊर्जा और.... आध्यात्मिकता का संगम त्रिलोक सिंधिया की कला ....ने जीता लोगों का मन1
- मोहगांव बड़ चौराहा में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू घुघरी (जिला मंडला) – विकासखंड मोहगांव के बड़ चौराहा में आज से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ हो गया है। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से लंबित मांगों और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर यह आंदोलन शुरू किया गया है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि धरना प्रदर्शन को सफल बनाने एवं क्षेत्र के विकास के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपना समर्थन दें। प्रशासन की ओर से अब तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है।1
- Post by Pankaj Jhariya1
- *जिले में प्रवेश की धर्मपुरी महाराज की अधोमुखी पैदल यात्रा* *मोहगांव पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत* मंडला। धर्मपुरी महाराज मां नर्मदा की 3500 किलोमीटर लंबी यात्रा कर रहे है। महाराज जी की यह यात्रा बीते 11 दिसंबर को मां नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक से प्रारंभ की गई है। इस बीच धर्मपुरी महाराज प्रतिरोज तीन से चार किलोमीटर पैदल हाथों के बल यात्रा कर रहे है। इनके साथ उनके नर्मदा परिक्रमा के दौरान धर्मपूरी महाराज अनुयायी भी शामिल है। इसी दौरान नर्मदे हर के जयकारों के बीच (अनन्य) संकल्पित लेकर निकले *संत धर्मपुरी महाराज विगत बुधवार को डिंडोरी जिले की सीमा समाप्त कर मंडला जिले में प्रवेश कर गए है।* *बचपन से साधु-संतों का संग* धर्मपुरी महाराज सात वर्ष की आयु से ही साधु-संतों के साथ रहने लगे थे। यह उनकी चौथी नर्मदा परिक्रमा है. लेकिन पहली बार वे हाथों के बल अधोमुखी परिक्रमा कर रहे हैं। उनकी इस असाधारण साधना को देखकर लोग आश्चर्यचकित होने के साथ प्रेरित भी हो रहे हैं। धर्मपुरी महाराज की उनके प्रथम आगमन पर विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम आडियामाल में ग्रामीणों ने विधि-विधान से स्वागत, वंदन और पूजन-अर्चन किया यह अधोमुखी परिक्रमा यात्रा आमजन के लिए आस्था, समर्पण और दृढ़ संकल्प का अनूठा उदाहरण बन गई है। उनकी इस कठिन साधना ने मां नर्मदा के करोड़ों भक्तों के बीच गहरा प्रभाव छोड़ा है। डिंडोरी से मंडला मार्ग पर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। आगे महाराज की परिक्रमा यात्रा चाबी के लिए निकल गई। उनकी इस अनूठी और कठिन साधना को देखने व दर्शन करने के लिए मार्ग में बसे गांवों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जानकारी के अनुसार डिंडोरी जिले के करजिया विकासखंड के निवासी धर्मपुरी महाराज इन दिनों मां नर्मदा की 3500 किलोमीटर लंबी यात्रा कर रहे है। हाथों के बल यात्रा कर रहे है। आडियामाल गांव में पहुंचते ही यहां के ग्रामीणों ने अद्भुत तरीके से उनकी आगुवाई की। उन्होंने (बंबुलिया) भजन के साथ परिक्रमा पथ पर पुष्पवर्षों के साथ महाराज की परिक्रमा यात्रा का गर्मजोशी स्वागत किया गया। स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि (बंबुलिया) भजन बुदेलखंडी लोकगीत से संबंध रखता है, इसे नर्मदाचंल क्षेत्रों में पारंपारिक रूप से मां नर्मदा की महिमा का बखान करते हुए तीर्थयार्थियों के लिए गाया जाता हैं। है। गुरुवार गुरुवार को द्वितीय दिवस यह यात्रा ग्राम चाबी स्थित उपकेश्वरी केश्वरी नर्मदा कुंड राधा कृष्ण मंदिर में विश्राम की है। शुक्रवार को मोहगांव के लिए चल पड़ेगी। जैसे-जैसे यह यात्रा मंडला की ओर बढ़ रही है। वैसे ही ग्रामीण उनके दर्शन के लिए सड़क किनारे एकत्रित हो रहे है। कई गांवों में लोग घंटों पहले से सड़क पर बैठकर उनके आगमन की प्रतीक्षा करते देखे गए है।1
- Post by Prashant Patel1