पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, शनिवार रात हुई पुलिस से मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में छिनैती का आरोपित गिरफ्तार कौशांबी: पुलिस ने शनिवार की देर रात महिलाओं के साथ छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित के एक साथी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रयागराज के पीपल गांव, झलवा निवासी पूजा अग्रहरि पत्नी ओमप्रकाश अग्रहरि नौ मार्च को दोपहर लगभग 12:00 ऑटो से एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धारूपुर जा रही थी। सराय अकिल क्षेत्र के जरैनी गांव के पास पीछे से आए अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे। घटना की रिपोर्ट 11 मार्च को संबंधित थाने में दर्ज की गई थी। इसी प्रकार मनोज कुमार पुत्र सूरजबली निवासी सीतापुर थाना सराय अकिल ने 14 मार्च को करारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बुआ की बेटी गुड़िया 13 मार्च को उसके घर में शादी समारोह में शामिल होकर ई रिक्शा से अपने घर टांडा, सैनी जा रही थी। लक्ष्मणपुर तिराहा के समीप बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर उसके गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इन घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त मोहम्मद सैफ उर्फ बांटे पुत्र शहर अबरार निवासी जारी सिमरी थाना कौंधियारा जनपद प्रयागराज को 18 मार्च को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके पास से दोनों छिनैती की घटनाओं का माल एवं अपाचे बाइक बरामद की गई थी। जबकि दूसरा आरोपित अमित पासी पुत्र संतोष पासी निवासी मंदर मोड़ थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज अपाचे बाइक छोड़कर फरार हो गया था। बरामद बाइक मंझनपुर थाना में चोरी की घटना से संबंधित थी। इस अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर लगातार पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में शनिवार देर रात पुलिस को मुखबिर से पता चला कि उक्त अभियुक्त प्रयागराज से नहर वाले रास्ते से आ रहा है। पुलिस सराय अकिल क्षेत्र के हजारी पुरवा मोड़ की नहर पुलिया के पास घेराबंदी की, तभी दुर्गापुर नहर की तरफ से बाइक से अमित पासी आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो खुद को घिरता देखकर वह हजारी पुरवा मोड़ की तरफ भागना चाहा। इससे वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और गिर गया। फिर वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया और उसे आत्म समर्पण के लिए कहा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में फायरिंग की गई, जिससे अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के पास से बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ तीन थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं। घायल होने के कारण उससे पूरी पूछताछ नहीं की जा सकी। पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

- कौशांबी...थाना चरवा अन्तर्गत जंगल/खेतों में एक लड़की का शव पेड़ पर लटके होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मॉर्चरी भेजा गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। इस सम्बन्ध में सत्यनारायण पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने दी जानकारी। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1
- पुलिस मुठभेड़ में छिनैती का आरोपित गिरफ्तार कौशांबी: पुलिस ने शनिवार की देर रात महिलाओं के साथ छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित के एक साथी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रयागराज के पीपल गांव, झलवा निवासी पूजा अग्रहरि पत्नी ओमप्रकाश अग्रहरि नौ मार्च को दोपहर लगभग 12:00 ऑटो से एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धारूपुर जा रही थी। सराय अकिल क्षेत्र के जरैनी गांव के पास पीछे से आए अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे। घटना की रिपोर्ट 11 मार्च को संबंधित थाने में दर्ज की गई थी। इसी प्रकार मनोज कुमार पुत्र सूरजबली निवासी सीतापुर थाना सराय अकिल ने 14 मार्च को करारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बुआ की बेटी गुड़िया 13 मार्च को उसके घर में शादी समारोह में शामिल होकर ई रिक्शा से अपने घर टांडा, सैनी जा रही थी। लक्ष्मणपुर तिराहा के समीप बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर उसके गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इन घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त मोहम्मद सैफ उर्फ बांटे पुत्र शहर अबरार निवासी जारी सिमरी थाना कौंधियारा जनपद प्रयागराज को 18 मार्च को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके पास से दोनों छिनैती की घटनाओं का माल एवं अपाचे बाइक बरामद की गई थी। जबकि दूसरा आरोपित अमित पासी पुत्र संतोष पासी निवासी मंदर मोड़ थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज अपाचे बाइक छोड़कर फरार हो गया था। बरामद बाइक मंझनपुर थाना में चोरी की घटना से संबंधित थी। इस अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर लगातार पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में शनिवार देर रात पुलिस को मुखबिर से पता चला कि उक्त अभियुक्त प्रयागराज से नहर वाले रास्ते से आ रहा है। पुलिस सराय अकिल क्षेत्र के हजारी पुरवा मोड़ की नहर पुलिया के पास घेराबंदी की, तभी दुर्गापुर नहर की तरफ से बाइक से अमित पासी आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो खुद को घिरता देखकर वह हजारी पुरवा मोड़ की तरफ भागना चाहा। इससे वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और गिर गया। फिर वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया और उसे आत्म समर्पण के लिए कहा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में फायरिंग की गई, जिससे अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के पास से बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ तीन थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं। घायल होने के कारण उससे पूरी पूछताछ नहीं की जा सकी। पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- खुशबू तिवारी का दर्द: पहले पति की मौत, फिर उसी घर में शादी—अब ससुराल पर प्रताड़ना का आरोप कोतवाली पट्टी में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है मामला कोतवाली पट्टी, विरौती गांव का है पीड़िता खुशबू तिवारी का बयान1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- थाना चरवा क्षेत्र के ग्राम बरियावां में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि 2 अप्रैल 2026 को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में शिवकरन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरवा में अजीत समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।1
- कौशांबी: पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश अमित पासी घायल। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली। मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक व नकदी बरामद। करारी और सराय अकिल क्षेत्र में हुई कई छिनैती के मामलों में वांछित चल रहा था बदमाश। प्रयागराज के मंदर गांव का रहने वाला है बदमाश अमित पासी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के हजारी के पुरवा इलाके में हुई मुठभेड़। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1