logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत भंडारण का किया विनष्टीकरण, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से बैसली डेम के पास केशव पार्क के समीप हुई कार्रवाई गोहद। अवैध खनिज उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत माइनिंग विभाग ने राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रेत भंडारण का विनष्टीकरण किया। जानकारी के अनुसार, बैसली डेम के पास स्थित केशव पार्क के बगल में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया था। सूचना मिलने पर माइनिंग विभाग की टीम राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध रेत भंडारण को नष्ट कराया।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_Devendra jain
Devendra jain
Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत भंडारण का किया विनष्टीकरण, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से बैसली डेम के पास केशव पार्क के समीप हुई कार्रवाई गोहद। अवैध खनिज उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत माइनिंग विभाग ने राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रेत भंडारण का विनष्टीकरण किया। जानकारी के अनुसार, बैसली डेम के पास स्थित केशव पार्क के बगल में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया था। सूचना मिलने पर माइनिंग विभाग की टीम राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध रेत भंडारण को नष्ट कराया।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत भंडारण का किया विनष्टीकरण, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से बैसली डेम के पास केशव पार्क के समीप हुई कार्रवाई गोहद। अवैध खनिज उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत माइनिंग विभाग ने राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रेत भंडारण का विनष्टीकरण किया। जानकारी के अनुसार, बैसली डेम के पास स्थित केशव पार्क के बगल में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया था। सूचना मिलने पर माइनिंग विभाग की टीम राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध रेत भंडारण को नष्ट कराया।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत भंडारण का किया विनष्टीकरण,
राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से बैसली डेम के पास केशव पार्क के समीप हुई कार्रवाई
गोहद। अवैध खनिज उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत माइनिंग विभाग ने राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रेत भंडारण का विनष्टीकरण किया।
जानकारी के अनुसार, बैसली डेम के पास स्थित केशव पार्क के बगल में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया था। सूचना मिलने पर माइनिंग विभाग की टीम राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध रेत भंडारण को नष्ट कराया।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚨 गांव में श्मशान घाट नहीं, 15 किलोमीटर दूर पोरसा में करना पड़ा अंतिम संस्कार 😢 पोरसा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुरेठा के कुदौना चांद का पुरा में मुक्तिधाम (श्मशान घाट) नहीं होने के कारण 95 वर्षीय शंकर सिंह तोमर के निधन के बाद परिजनों को उनका अंतिम संस्कार करने के लिए लगभग 15 किलोमीटर दूर पोरसा मुक्तिधाम जाना पड़ा। लगातार हो रही बारिश के बीच गांव में अंतिम संस्कार की कोई व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पोरसा मुक्तिधाम में सूखी लकड़ी और कंडों की व्यवस्था होने के बाद अंतिम संस्कार संपन्न हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि जब मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए भी गांव में जगह और व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, तो यह शासन-प्रशासन के लिए गंभीर चिंतन का विषय है। उन्होंने कुदौना चांद का पुरा में शीघ्र मुक्तिधाम निर्माण की मांग की है। सरपंच मुन्नी देवी शर्मा ने बताया कि कुदौना चांद का पुरा और माधौ सिंह का पुरा में मुक्तिधाम निर्माण के लिए प्रस्ताव जनपद पंचायत को भेजा जा चुका है। वहीं जनपद पंचायत पोरसा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनीता शर्मा के अनुसार, वर्तमान नियमों के तहत राजस्व गांव में मुक्तिधाम बनाए जाते हैं, फिर भी विशेष परिस्थिति में प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। क्या गांवों में बुनियादी सुविधाओं में श्मशान घाट भी प्राथमिकता नहीं होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    1
    🚨 गांव में श्मशान घाट नहीं, 15 किलोमीटर दूर पोरसा में करना पड़ा अंतिम संस्कार 😢
पोरसा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुरेठा के कुदौना चांद का पुरा में मुक्तिधाम (श्मशान घाट) नहीं होने के कारण 95 वर्षीय शंकर सिंह तोमर के निधन के बाद परिजनों को उनका अंतिम संस्कार करने के लिए लगभग 15 किलोमीटर दूर पोरसा मुक्तिधाम जाना पड़ा।
लगातार हो रही बारिश के बीच गांव में अंतिम संस्कार की कोई व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पोरसा मुक्तिधाम में सूखी लकड़ी और कंडों की व्यवस्था होने के बाद अंतिम संस्कार संपन्न हो सका।
ग्रामीणों का कहना है कि जब मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए भी गांव में जगह और व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, तो यह शासन-प्रशासन के लिए गंभीर चिंतन का विषय है। उन्होंने कुदौना चांद का पुरा में शीघ्र मुक्तिधाम निर्माण की मांग की है।
सरपंच मुन्नी देवी शर्मा ने बताया कि कुदौना चांद का पुरा और माधौ सिंह का पुरा में मुक्तिधाम निर्माण के लिए प्रस्ताव जनपद पंचायत को भेजा जा चुका है। वहीं जनपद पंचायत पोरसा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनीता शर्मा के अनुसार, वर्तमान नियमों के तहत राजस्व गांव में मुक्तिधाम बनाए जाते हैं, फिर भी विशेष परिस्थिति में प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
क्या गांवों में बुनियादी सुविधाओं में श्मशान घाट भी प्राथमिकता नहीं होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    user_Mahaveer Jain
    Mahaveer Jain
    Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुंबई में पुलिस कार्रवाई रोकने वाली युवती का दावा, बोलीं- '20 बच्चों को गैरकानूनी हिरासत से बचाया,अब मुझे किया जा रहा है प्रताड़ित' मुंबई। मुंबई में पुलिस की वैन रोकने की घटना को लेकर चर्चा में आईं रिया अहीर ने दावा किया है कि उन्होंने 20 बच्चों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिए जाने का विरोध किया था। उनका कहना है कि इस घटना के बाद उनके खिलाफ कई तरह के नैरेटिव चलाए जा रहे हैं और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। रिया अहीर ने कहा कि उन्होंने 27 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन 5 अगस्त तक उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने इसे कानून के विरुद्ध बताते हुए कहा कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है, जो अपने आप में अपराध है।रिया ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि जिन युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए वह उस दिन खड़ी हुई थीं, आज वही युवा उनके समर्थन में खड़े हैं। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई और उनकी शिकायत पर जल्द एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की।
    1
    मुंबई में पुलिस कार्रवाई रोकने वाली युवती का दावा, बोलीं- '20 बच्चों को गैरकानूनी हिरासत से बचाया,अब मुझे किया जा रहा है प्रताड़ित'
मुंबई। मुंबई में पुलिस की वैन रोकने की घटना को लेकर चर्चा में आईं रिया अहीर ने दावा किया है कि उन्होंने 20 बच्चों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिए जाने का विरोध किया था। उनका कहना है कि इस घटना के बाद उनके खिलाफ कई तरह के नैरेटिव चलाए जा रहे हैं और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। रिया अहीर ने कहा कि उन्होंने 27 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन 5 अगस्त तक उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने इसे कानून के विरुद्ध बताते हुए कहा कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है, जो अपने आप में अपराध है।रिया ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि जिन युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए वह उस दिन खड़ी हुई थीं, आज वही युवा उनके समर्थन में खड़े हैं। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई और उनकी शिकायत पर जल्द एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *🔸आलमपुर माध्यमिक बिद्यालय मे पदस्थ शिक्षक धर्मेंद्र परिहार अपनी ड्यूटी समय पर ग्राम मोहनपुरा टेड़ा जिला दतिया मे दारू पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल* *🔸आलमपुर माध्यमिक बिद्यालय मे पदस्थ शिक्षक धर्मेंद्र परिहार अपनी ड्यूटी समय पर ग्राम मोहनपुरा टेड़ा जिला दतिया मे दारू पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    1
    *🔸आलमपुर माध्यमिक बिद्यालय मे पदस्थ शिक्षक धर्मेंद्र परिहार अपनी ड्यूटी समय पर ग्राम मोहनपुरा टेड़ा जिला दतिया मे दारू पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*
*🔸आलमपुर माध्यमिक बिद्यालय मे पदस्थ शिक्षक धर्मेंद्र परिहार अपनी ड्यूटी समय पर ग्राम मोहनपुरा टेड़ा जिला दतिया मे दारू पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    user_Malkhan parmar
    Malkhan parmar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत बगथरा गांव में महिला ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत बगथरा गांव बुधवार को सुबह फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार लगभग 5 बजे मर्ग कायम कर गोहद अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा, वहीं मृतिका के भाई तथा परिजनों ने ससुराली जनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती आवेदन दिया।
    1
    गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत बगथरा गांव में महिला ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत बगथरा गांव बुधवार को सुबह फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार लगभग 5 बजे मर्ग कायम कर गोहद अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा, वहीं मृतिका के भाई तथा परिजनों ने ससुराली जनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती आवेदन दिया।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस की बड़ी सफलता: आदतन चोर गिरफ्तार, 6 लाख के चोरी हुए जेवरात बरामद भिंड। थाना देहात भिंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर और आदतन चोर को गिरफ्तार कर करीब 6 लाख रुपये मूल्य के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ भिंड, मुरैना और उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में चोरी के करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को बस स्टैंड निवासी गोपाल शर्मा ने थाना देहात में शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 जनवरी की रात अज्ञात चोर उनके मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों पर लगातार निगरानी रखी गई। लगातार प्रयासों के बाद 5 अगस्त 2026 को पुलिस ने सौगात गार्डन के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए, जिनमें तीन अंगूठियां, एक हार, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान के झाले, लटकन वाली बालियां, एक नाक का फूल और दो नाक की बालियां शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ भिंड, मुरैना और जालौन (उत्तर प्रदेश) में चोरी के करीब डेढ़ दर्जन प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब उससे अन्य चोरी की घटनाओं और उसके संभावित साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उपनिरीक्षक विजय शिवहरे, प्रधान आरक्षक ताराचन्द्र, गुरूदास सोही, जयवीर सिंह, संजय दिनकर, आरक्षक ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अजय उपाध्याय, रामकुमार जाट, दिलीप शाक्य तथा अमानत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    3
    पुलिस की बड़ी सफलता: आदतन चोर गिरफ्तार, 6 लाख के चोरी हुए जेवरात बरामद
भिंड। थाना देहात भिंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर और आदतन चोर को गिरफ्तार कर करीब 6 लाख रुपये मूल्य के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ भिंड, मुरैना और उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में चोरी के करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को बस स्टैंड निवासी गोपाल शर्मा ने थाना देहात में शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 जनवरी की रात अज्ञात चोर उनके मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों पर लगातार निगरानी रखी गई। लगातार प्रयासों के बाद 5 अगस्त 2026 को पुलिस ने सौगात गार्डन के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए, जिनमें तीन अंगूठियां, एक हार, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान के झाले, लटकन वाली बालियां, एक नाक का फूल और दो नाक की बालियां शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ भिंड, मुरैना और जालौन (उत्तर प्रदेश) में चोरी के करीब डेढ़ दर्जन प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब उससे अन्य चोरी की घटनाओं और उसके संभावित साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उपनिरीक्षक विजय शिवहरे, प्रधान आरक्षक ताराचन्द्र, गुरूदास सोही, जयवीर सिंह, संजय दिनकर, आरक्षक ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अजय उपाध्याय, रामकुमार जाट, दिलीप शाक्य तथा अमानत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.