यज्ञ, मानस पाठ और कन्या पूजन के साथ मनाई गुरु सियाराम दास जी महाराज की 21वीं पुण्यतिथि पादूकलां,,,,नागौर जिले के पादूकलां में श्रद्धा, सेवा और संस्कार का अद्भुत संगम देखने को मिला। सियाराम धाम में पूज्य गुरु सियाराम दास महाराज की 21वीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामचरितमानस पाठ, गुरु पूजन, कन्या पूजन और यज्ञ का आयोजन हुआ। पद्मावती सरोवर स्थित सियाराम धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आचार्य रितेश शास्त्री (भैरूंदा) एवं विद्वान पंडितों के सान्निध्य में भगवान श्रीगणेश, माता गौरी और गुरु पूजन के साथ वैदिक यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ में गौ संरक्षण, धर्म की उन्नति, लोककल्याण, पर्यावरण संरक्षण, देश-प्रदेश की खुशहाली और अच्छी वर्षा व भरपूर फसल की कामना के साथ पूर्णाहुति दी गई।सियाराम धाम के महामंडलेश्वर एवं महंत संतदास महाराज ने कहा कि गुरु ही अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाने वाले सच्चे मार्गदर्शक हैं। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, शिक्षा, गौसेवा तथा माता-पिता और गुरुजनों की सेवा को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। धार्मिक आयोजन में नागौर मौनी बाबा महंत ओमकारदास महाराज, महंत राधादास त्यागी महाराज, महंत कमलदास महाराज, महंत रामदास महाराज, महंत रामचंद्रदास महाराज, महंत रामकिशोरदास महाराज, महंत माधवदास महाराज, महंत नारायणदास महाराज, महंत मनमोहनदास महाराज, महंत शंकरानंद महाराज तथा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से पधारे विष्णुदास महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं का सान्निध्य रहा। राजस्थानी परंपरा के अनुसार सभी संत-महात्माओं का साफा, माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। मुख्य यजमान मेहराम चौधरी रहे। कन्या पूजन के तहत 201 बालिकाओं का पूजन कर उन्हें कन्या भोज कराया गया तथा पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया।सियाराम धाम में आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने श्रद्धा, सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। बाईट पादूकलां सियाराम धाम महामंडलेश्वर श्री संतदासजी महराज
यज्ञ, मानस पाठ और कन्या पूजन के साथ मनाई गुरु सियाराम दास जी महाराज की 21वीं पुण्यतिथि पादूकलां,,,,नागौर जिले के पादूकलां में श्रद्धा, सेवा और संस्कार का अद्भुत संगम देखने को मिला। सियाराम धाम में पूज्य गुरु सियाराम दास महाराज की 21वीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामचरितमानस पाठ, गुरु पूजन, कन्या पूजन और यज्ञ का आयोजन हुआ। पद्मावती सरोवर स्थित सियाराम धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आचार्य रितेश
शास्त्री (भैरूंदा) एवं विद्वान पंडितों के सान्निध्य में भगवान श्रीगणेश, माता गौरी और गुरु पूजन के साथ वैदिक यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ में गौ संरक्षण, धर्म की उन्नति, लोककल्याण, पर्यावरण संरक्षण, देश-प्रदेश की खुशहाली और अच्छी वर्षा व भरपूर फसल की कामना के साथ पूर्णाहुति दी गई।सियाराम धाम के महामंडलेश्वर एवं महंत संतदास महाराज ने कहा कि गुरु ही अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाने वाले सच्चे मार्गदर्शक हैं। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, शिक्षा, गौसेवा
तथा माता-पिता और गुरुजनों की सेवा को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। धार्मिक आयोजन में नागौर मौनी बाबा महंत ओमकारदास महाराज, महंत राधादास त्यागी महाराज, महंत कमलदास महाराज, महंत रामदास महाराज, महंत रामचंद्रदास महाराज, महंत रामकिशोरदास महाराज, महंत माधवदास महाराज, महंत नारायणदास महाराज, महंत मनमोहनदास महाराज, महंत शंकरानंद महाराज तथा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से पधारे विष्णुदास महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं का
सान्निध्य रहा। राजस्थानी परंपरा के अनुसार सभी संत-महात्माओं का साफा, माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। मुख्य यजमान मेहराम चौधरी रहे। कन्या पूजन के तहत 201 बालिकाओं का पूजन कर उन्हें कन्या भोज कराया गया तथा पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया।सियाराम धाम में आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने श्रद्धा, सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। बाईट पादूकलां सियाराम धाम महामंडलेश्वर श्री संतदासजी महराज
- रियान बड़ी में सुरियास छतरी भांटा से मालियों की ढाणी को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलभराव हो गया है। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर पहले भी स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मार्ग की तत्काल मरम्मत की मांग की थी। ज्ञापन के बाद उपखंड अधिकारी ने संबंधित विभाग को सड़क दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए थे। हालांकि, इन आदेशों के बावजूद अब तक मौके पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, खराब सड़क के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और दुपहिया वाहन चालकों को सर्वाधिक परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान कीचड़ और फिसलन के कारण कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण टोलाराम, पेमाराम, गणपत, रामनिवास, मंगलाराम, संपतराम, मालाराम भाटी, धारूराम भाटी, जगनाथ भाटी, छोटूराम भाटी, रामस्वरूप भाटी, छोतूरा और सुरेश देवड़ा ने बताया कि प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मार्ग की मरम्मत शुरू नहीं की गई तो ग्रामीणों को मजबूर होकर आंदोलन सहित अन्य कदम उठाने पड़ेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरियास छतरी भांटा से मालियों की ढाणी मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु करने की मांग की है। रियान बड़ी में सुरियास छतरी भांटा से मालियों की ढाणी को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलभराव हो गया है। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर पहले भी स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मार्ग की तत्काल मरम्मत की मांग की थी। ज्ञापन के बाद उपखंड अधिकारी ने संबंधित विभाग को सड़क दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए थे। हालांकि, इन आदेशों के बावजूद अब तक मौके पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, खराब सड़क के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और दुपहिया वाहन चालकों को सर्वाधिक परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान कीचड़ और फिसलन के कारण कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण टोलाराम, पेमाराम, गणपत, रामनिवास, मंगलाराम, संपतराम, मालाराम भाटी, धारूराम भाटी, जगनाथ भाटी, छोटूराम भाटी, रामस्वरूप भाटी, छोतूरा और सुरेश देवड़ा ने बताया कि प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मार्ग की मरम्मत शुरू नहीं की गई तो ग्रामीणों को मजबूर होकर आंदोलन सहित अन्य कदम उठाने पड़ेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरियास छतरी भांटा से मालियों की ढाणी मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु करने की मांग की है।1
- 14-15 अगस्त को बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा आखिर VIP दौरे से पहले ही क्यों जागता है प्रशासन? 14 और 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे से पहले शहर में विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है। नगर निगम और प्रशासन पूरी तैयारी में जुटे हैं। लेकिन इस बीच एक बड़ा सवाल भी उठ रहा है—क्या विकास कार्य सिर्फ VIP दौरे के समय ही तेज़ होते हैं? आम दिनों में यही सक्रियता क्यों नहीं दिखाई देती? इस मुद्दे पर देखिए हमारी खास रिपोर्ट। #bikaner #rajasthan #bhajanlalsharma #bikanernews #breakingnews1
- जंतर मंतर प्रदर्शन में छात्रा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल नई दिल्ली। जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल छात्रा मुस्कान शर्मा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही थीं, फिर भी उनके साथ बल प्रयोग किया गया। मुस्कान शर्मा ने कहा कि जब वह शांति से चल रही थीं तो पुलिस ने उन्हें क्यों मारा। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार किसी महिला पर पुरुष पुलिसकर्मी बल प्रयोग नहीं कर सकता, फिर एक पुरुष आरएएफ जवान ने उन्हें कैसे मारा। उन्होंने मांग की कि जिस अधिकारी ने ऐसी कार्रवाई का आदेश दिया, यदि वह माफी मांग ले तो उन्हें खुशी होगी। इस मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।1
- news background #news #lik1
- नोखा के पांचू थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बड़ी लूट। साधुना–सारुंडा मार्ग पर कैंपर सवार चार बदमाशों ने हथियार दिखाकर बैंक कैश वाहन रुकवाया और कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए। वाहन में 50 लाख रुपये से अधिक नकदी होने की सूचना। पुलिस जांच व संदिग्धों की तलाश में जुटी।1
- गौवंश चिकित्सालय पहुंचे एसपी डॉ. प्यारेलाल, निस्वार्थ गौसेवा कार्यों की सराहना की; जन्मदिवस पर सुमिता भींचर ने विकास में सहयोग का दिया भरोसा मकराना ,,मकराना विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी एवं मकराना प्रधान सुमिता भींचर के जन्मदिवस के अवसर पर युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति, मकराना द्वारा संचालित गौमाता सर्किल, मंगलाना रोड स्थित गौवंश चिकित्सालय में मंगलवार सायंकाल गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौमाता की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके पश्चात चिकित्सालय में उपचाररत पीड़ित गोवंशों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की गई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल, मकराना डिप्टी विक्की नागपाल तथा मकराना थाना अधिकारी पंकज चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, गौभक्त एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समिति की ओर से प्रधान सुमिता भींचर का माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के दौरान डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल ने गौवंश चिकित्सालय का निरीक्षण किया। समिति के मुख्य संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान एवं संस्थापक पूरणमल (सुरेश कुमावत) ने उन्हें चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, घायल एवं बीमार गोवंशों के उपचार, रेस्क्यू सेवा, एम्बुलेंस सुविधा तथा समिति द्वारा किए जा रहे विभिन्न गौसेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने समिति द्वारा निस्वार्थ भाव से किए जा रहे गौसेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। अपने संबोधन में मकराना प्रधान सुमिता भींचर ने गौवंश चिकित्सालय के निर्माण एवं विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने समिति की गौसेवा गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ऐसे सेवा कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे और भविष्य में भी उनका पूरा सहयोग समिति को मिलता रहेगा। कार्यक्रम में समिति के मुख्य संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान, संस्थापक पूरणमल (सुरेश कुमावत), राजू जांगिड़, रमेश बागड़ी, श्याम सिंह गुणावती, उमेद बेड़ा, धर्मवीर गुर्जर, मुकेश कुमावत, पशुधन सहायक मुकेश रैगर, भाजपा कार्यकर्ता अजय भींचर, ओम चौधरी, विष्णु सिंह चौहान, कृष्ण दाधीच, नौरत नायक, सुरेंद्र जाजड़ा, गुलाब चौधरी, सोनम दाधीच सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।2
- 15 दिन बाद छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने तोड़ा अनशन, संघर्ष रहेगा जारी राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली और राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से एसएमएस अस्पताल, जयपुर में अनशनरत छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने आज अपना अनशन समाप्त कर दिया। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक मुकेश भाकर एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर शुभम रेवाड़ से मुलाकात की। नेताओं ने उनके स्वास्थ्य को देखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने की अपील की, जिसके बाद जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया गया। 15 दिन बाद छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने तोड़ा अनशन, संघर्ष रहेगा जारी राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली और राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से एसएमएस अस्पताल, जयपुर में अनशनरत छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने आज अपना अनशन समाप्त कर दिया। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक मुकेश भाकर एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर शुभम रेवाड़ से मुलाकात की। नेताओं ने उनके स्वास्थ्य को देखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने की अपील की, जिसके बाद जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया गया।1
- गजनी' और 'लगान' जैसी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को निधन हो गया है। उनका निधन ब्लड कैंसर के कारण हुआ, जिससे वे पीड़ित थे। गजनी' और 'लगान' जैसी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को निधन हो गया है। उनका निधन ब्लड कैंसर के कारण हुआ, जिससे वे पीड़ित थे।1