Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली के सलमान का युवक नहर में कूद कर युवक ने की आत्महत्या
Press Ashish Tripathi
रायबरेली के सलमान का युवक नहर में कूद कर युवक ने की आत्महत्या
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- अधिवक्ता अध्यक्ष पद नामांकन किया गया है3
- रायबरेली। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत ऊंचाहार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी प्रेम नारायण गुप्ता ने ऊंचाहार थाने में तहरीर दी थी कि 28 मार्च 2026 की रात मेडिकल स्टोर फ्लाईओवर के पास से उनकी मोटरसाइकिल (UP33BH2947) चोरी हो गई थी। पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी थी। गिरफ्तारी और बरामदगी सोमवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने जमुनियाहार चौराहा से अभियुक्त मो. जाबिर उर्फ सोनू, निवासी ग्राम दीनगंज (डलमऊ), को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। सराहनीय पुलिस टीम इस सफल कार्रवाई में उप-निरीक्षक सौरभ पाण्डेय, मुख्य आरक्षी मनोज सिंह, आरक्षी विशाल और आरक्षी संदीप मौर्या की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने टीम के इस कार्य की सराहना की है।1
- उत्तर प्रदेश रायबरेली जिले के ऊंचाहार में -आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय परिवार की ओर से ऊंचाहार नगर मे स्थित रामलीला मैदान मे कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र गुप्ता ऊँचाहार रहे !1
- Post by Vinod shriwastva1
- 📰 *फतेहपुर में अवैध मोरम का काला खेल तेज, बांदा से रातभर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक* ➡️ *अवैध परिवहन ने पकड़ी रफ्तार* फतेहपुर। बांदा जनपद के मर्का क्षेत्र से निकलने वाला अवैध मोरम परिवहन अब फतेहपुर में तेजी से फैल चुका है। रामनगर कौहन स्थित यमुना पुल इस नेटवर्क का मुख्य रास्ता बन गया है, जहां देर रात ओवरलोड ट्रकों और डंपरों की लगातार आवाजाही देखी जा रही है। 🔴 *ग्रामीण इलाकों में बढ़ रही दिक्कतें* मर्का खदान खंड संख्या 3 व 4 से निकलने वाले वाहन असोथर नगर पंचायत, मुराइन डेरा और प्रताप नगर झाल तिराहा से होकर गुजरते हैं। धूल, शोर और जर्जर होती सड़कों से स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। 🥸*लोकेटर गैंग की अहम भूमिका* इस अवैध कारोबार को संचालित करने में लोकेटर गैंग सक्रिय है। ये लोग प्रशासन की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं और वाहन चालकों को पहले ही सतर्क कर देते हैं, जिससे कार्रवाई से बचा जा सके। ‼️ *ओवरलोडिंग छिपाने के हथकंडे* ओवरलोड वाहनों को तिरपाल से ढक दिया जाता है। कई बार नंबर प्लेट गायब या छिपाई जाती है, ताकि पहचान न हो सके और कार्रवाई से बचा जा सके। ❌ *नीतियों पर उठ रहे सवाल* प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के दावों के बीच जमीनी स्तर पर लापरवाही साफ नजर आ रही है, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ‼️ *पर्यावरण नियमों की अनदेखी* राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के सख्त नियमों के बावजूद अवैध खनन और परिवहन जारी है, जिससे यमुना क्षेत्र के पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ रहा है। 😡 *जनता में बढ़ता आक्रोश स्थानीय लोगों का कहना है* ➡️ क्या प्रशासन को यह ओवरलोडिंग दिखाई नहीं दे रही? ➡️ या फिर इस पूरे मामले में माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है? 🛑 *खुलेआम जारी है खेल* असोथर थाना क्षेत्र के पास ही यह पूरा अवैध कारोबार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं। 📍*हादसों का मंडराता खतरा* ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समय रहते कार्रवाई न हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।1
- Post by Devendra Kumar1
- ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के शहजादपुर गांव में सोमवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से निकली एक चिंगारी ने खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब आधा दर्जन किसानों की मेहनत चंद मिनटों में जलकर खाक हो गई। घटना सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे की है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस अग्निकांड में शहजादपुर निवासी हंसराज और पुष्पराज की लगभग डेढ़-डेढ़ बीघा फसल नष्ट हो गई है। वहीं रामचंद्र मिश्रा, हरिश्चंद्र मिश्रा, रामलाल और बिंदा मंगरे के खेतों में भी भारी नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त इटोरा बुजुर्ग निवासी गायत्री देवी की 15 बिस्वा फसल भी आग की भेंट चढ़ गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ऊंचाहार, विवेक कुमार राजपूत ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम, जिसमें लेखपाल और कानूनगो शामिल हैं, उन्हें मौके पर भेजकर नष्ट हुई फसल का सटीक आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन द्वारा तैयार की गई क्षति रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसानों को उचित सरकारी राहत और मुआवजा दिलाया जाएगा। फिलहाल, क्षेत्रीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।1
- Post by रिपोर्टर-धर्मराज निषाद1
- *विद्यालय जोगापुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव:: मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत* *दो बच्चे अटल आवासीय में चयनित* बकेवर/फतेहपुर। जनपद के देवमई ब्लॉक जोगापुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। और अटल आवासीय विद्यालय में चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं और अटल आवाशीय मे चयनित बच्चे बादल पुत्र इंद्रपाल जोगापुर यश कुमार पुत्र राजू पिपरा खेड़ा को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें पेन बॉक्स, टिफिन पानी थरमस और मेडल प्रदान किया पुरस्कार पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान जोगापुर ग्राम प्रधान अनुज कुमार प्रधानाध्यापिका जोगापुर पूनम अवस्थी सहायक अध्यापिका शालिनी शिक्षामित्र सतीश वर्मा सरांय महमूपुर प्रधानाध्यापक कार्यवाहक शिव प्रसाद अंकिता शुक्ला सुभा जया राठौड़ मीनाक्षी जोगापुर प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक स्तर शिक्षा की सराहना किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका ने सभी का आभार व्यक्त किया।1