Shuru
Apke Nagar Ki App…
अधिवक्ता अध्यक्ष पद नामांकन किया गया है
Bablu singh Raftaar media
अधिवक्ता अध्यक्ष पद नामांकन किया गया है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत बहुआ में निर्माणाधीन ओपन जिम की विवादित जमीन पर राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर विवाद का निस्तारण कराते हुए ओपन जिम बनाने का काम शुरू करा दिया। नगर पंचायत बहुआ को चेयरमैन रेखा वर्मा की शिकायत पर डीएम रविन्द्र सिंह ने राजस्व टीम गठित किया था। सोमवार को राजस्व टीम में नायब तहसीलदार रजनीश श्रीवास्तव,राजस्व निरीक्षक रामलाल,लेखपाल धर्मवीर सिंह,नगर पंचायत ईओ आशीष चक्रवर्ती और कई सभासद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।राजस्व टीम ने जांच पड़ताल किया। वही सूचना पाकर दूसरे पक्ष से दिनेश प्रताप सिंह भी मौके पर जाकर अपने कागजात दिखाते हुए विवादित जमीन पर मुकदमा होने की बात बताई। और कहा कि इसी नंबर पर अन्य लोगों के भी निर्माण और मकान बने हुए है कार्यवाही सभी लोगों पर होनी चाहिए। नायब तहसीलदार ने कागजों की जांच पड़ताल करने के बाद ओपन जिम का निर्माण शुरू कराए जाने का नगर पंचायत को आदेश दिया। और ईओ से काम में बाधा में डालने वालो पर सख्ती से निपटने और मुकदमे दर्ज कराने का आदेश दिया। वही राजस्व टीम के सामने ही ईओ नगर पंचायत बहुआ ने कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों को लगाकर काम शुरू करा दिया। इस मौके पर नगर पंचायत के सभासद दिलीप सिंह चंदेल,संदीप शुक्ला,अरुण गुप्ता,प्रेमप्रकाश गुप्ता,नगर पंचायत के कर्मचारियों समेत कस्बे के लोग मौजूद रहे।1
- अध्यक्ष पद वा महा मंत्री पद हेतु अधिवक्ताओं ने किया नामांकन1
- Post by Vinod shriwastva1
- 📰 *फतेहपुर में अवैध मोरम का काला खेल तेज, बांदा से रातभर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक* ➡️ *अवैध परिवहन ने पकड़ी रफ्तार* फतेहपुर। बांदा जनपद के मर्का क्षेत्र से निकलने वाला अवैध मोरम परिवहन अब फतेहपुर में तेजी से फैल चुका है। रामनगर कौहन स्थित यमुना पुल इस नेटवर्क का मुख्य रास्ता बन गया है, जहां देर रात ओवरलोड ट्रकों और डंपरों की लगातार आवाजाही देखी जा रही है। 🔴 *ग्रामीण इलाकों में बढ़ रही दिक्कतें* मर्का खदान खंड संख्या 3 व 4 से निकलने वाले वाहन असोथर नगर पंचायत, मुराइन डेरा और प्रताप नगर झाल तिराहा से होकर गुजरते हैं। धूल, शोर और जर्जर होती सड़कों से स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। 🥸*लोकेटर गैंग की अहम भूमिका* इस अवैध कारोबार को संचालित करने में लोकेटर गैंग सक्रिय है। ये लोग प्रशासन की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं और वाहन चालकों को पहले ही सतर्क कर देते हैं, जिससे कार्रवाई से बचा जा सके। ‼️ *ओवरलोडिंग छिपाने के हथकंडे* ओवरलोड वाहनों को तिरपाल से ढक दिया जाता है। कई बार नंबर प्लेट गायब या छिपाई जाती है, ताकि पहचान न हो सके और कार्रवाई से बचा जा सके। ❌ *नीतियों पर उठ रहे सवाल* प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के दावों के बीच जमीनी स्तर पर लापरवाही साफ नजर आ रही है, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ‼️ *पर्यावरण नियमों की अनदेखी* राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के सख्त नियमों के बावजूद अवैध खनन और परिवहन जारी है, जिससे यमुना क्षेत्र के पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ रहा है। 😡 *जनता में बढ़ता आक्रोश स्थानीय लोगों का कहना है* ➡️ क्या प्रशासन को यह ओवरलोडिंग दिखाई नहीं दे रही? ➡️ या फिर इस पूरे मामले में माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है? 🛑 *खुलेआम जारी है खेल* असोथर थाना क्षेत्र के पास ही यह पूरा अवैध कारोबार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं। 📍*हादसों का मंडराता खतरा* ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समय रहते कार्रवाई न हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।1
- *विद्यालय जोगापुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव:: मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत* *दो बच्चे अटल आवासीय में चयनित* बकेवर/फतेहपुर। जनपद के देवमई ब्लॉक जोगापुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। और अटल आवासीय विद्यालय में चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं और अटल आवाशीय मे चयनित बच्चे बादल पुत्र इंद्रपाल जोगापुर यश कुमार पुत्र राजू पिपरा खेड़ा को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें पेन बॉक्स, टिफिन पानी थरमस और मेडल प्रदान किया पुरस्कार पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान जोगापुर ग्राम प्रधान अनुज कुमार प्रधानाध्यापिका जोगापुर पूनम अवस्थी सहायक अध्यापिका शालिनी शिक्षामित्र सतीश वर्मा सरांय महमूपुर प्रधानाध्यापक कार्यवाहक शिव प्रसाद अंकिता शुक्ला सुभा जया राठौड़ मीनाक्षी जोगापुर प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक स्तर शिक्षा की सराहना किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका ने सभी का आभार व्यक्त किया।1
- वायरिंग में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते डंफर से धुआं उठने लगा, जिससे चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। हालांकि आग ज्यादा फैलने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से उस पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक डंफर पूरी तरह खराब हो चुका था। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और अन्य वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने में जुट गई। करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुल सका और स्थिति सामान्य हो पाई। इस घटना ने एक बार फिर वाहनों की समय-समय पर जांच की आवश्यकता को उजागर किया है।1
- रायबरेली। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो सवारों सहित कुल 4 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सरेनी कोतवाली क्षेत्र के मूसापुर गांव के पास की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सभी घायल सड़क पर तड़पते रहे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो गंभीर घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- अधिवक्ता अध्यक्ष पद नामांकन किया गया है3