Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेज रफ्तार का कहर: बोलेरो-बाइक भिड़ंत में 4 घायल, दो की हालत गंभीर रायबरेली। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो सवारों सहित कुल 4 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सरेनी कोतवाली क्षेत्र के मूसापुर गांव के पास की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सभी घायल सड़क पर तड़पते रहे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो गंभीर घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
Balvant singh Press
तेज रफ्तार का कहर: बोलेरो-बाइक भिड़ंत में 4 घायल, दो की हालत गंभीर रायबरेली। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो सवारों सहित कुल 4 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सरेनी कोतवाली क्षेत्र के मूसापुर गांव के पास की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सभी घायल सड़क पर तड़पते रहे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो गंभीर घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वायरिंग में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते डंफर से धुआं उठने लगा, जिससे चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। हालांकि आग ज्यादा फैलने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से उस पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक डंफर पूरी तरह खराब हो चुका था। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और अन्य वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने में जुट गई। करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुल सका और स्थिति सामान्य हो पाई। इस घटना ने एक बार फिर वाहनों की समय-समय पर जांच की आवश्यकता को उजागर किया है।1
- रायबरेली। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो सवारों सहित कुल 4 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सरेनी कोतवाली क्षेत्र के मूसापुर गांव के पास की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सभी घायल सड़क पर तड़पते रहे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो गंभीर घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- Post by Press Ashish Tripathi1
- रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के सारी खेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 7 वर्षीय मासूम अनमोल को गांव के ही युवक सूरज उर्फ लल्ला ने अचानक पकड़कर जमीन पर गिरा-गिराकर बेरहमी से पीटा। मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l जानकारी के अनुसार, छोटा अनमोल गांव की एक दुकान पर सिर्फ बिस्किट लेने गया था। इसी दौरान आरोपी सूरज उर्फ लल्ला (गांव का ही निवासी) ने बच्चे को पकड़ लिया और उसे बार-बार जमीन पर पटककर निर्ममता से मारना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दुकानदार और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह मासूम को हमलावर के चंगुल से छुड़ाया और उसकी जान बचाई। बछरावां पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।1
- रायबरेली मे युवक ने बाइक खडी कर खुद नहर के पुल से छलंग लगा दी। ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर सताहरा गाँव के पास का है। यहाँ बाइक से पहुंचे युवक ने अचानक नहर के पुल से पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पानी मे उसकी खोजबीन शुरू हुई। गहरे पानी मे डूबे युवक का कुछ पता नहीं चल रहा था तभी आगे के गांव में उसका शव पानी पर तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने तुरंत वहां पहुँच कर शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ दीपू पुत्र शिवबक्स सिंह फतेहाबाद थाना सलोन के तौर पर हुई है। इसकी ससुराल घुरवारा में बताई जा रही है। वहीं घुरवारा में रहकर युवक ढाबा चलाता था। युवक ने छलांग क्यों लगाई, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।1
- सलोन,रायबरेली।चैत्र नवरात्र राम नवमी महोत्सव के समापन अवसर पर कस्बे के श्री मन्कामेश्वरी मंदिर समिति एवम नव युवक अम्बे दल कमेटी की ओर से डांडिया उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ढोली थारो ढोल बाजे ढोल...प्रेम रतन धन पायो, डांडिया के बहाने आ जाना जैसे गीतों पर बच्चो ने सुंदर प्रस्तुति दी। युवतियों ने हिंदी गुजराती गीतों पर गरबा किया।जिसमे प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।सलोन नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित आदि शक्ति देवी माँ मन्कामेश्वरी मंदिर पर चैत्र नवरात्रि राम नवमी महोत्सव का आयोजन किया गया था।शनिवार को कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागी युवतियों का डांडिया गरबा आयोजन कराया गया।कार्यक्रम में भाग लेने वाली युवतियों भव्य पंडाल रोशनी और उत्साह से सराबोर थी। हाथों में डांडिया लेकर भारतीय सांस्कृतिक परिधान में प्रतिभागियों ने सुंदर प्रस्तुति दी। डीजे पर फुल वॉल्यूम में 'अंगना पधारो महरानी, रंग रंगीली चुनर ओढ के मां, डांडिया के बहाने आ जाना कभी मिलने-मिलाने' जैसे बॉलीवुड गानों के साथ आयोजन किया गया।प्रतिभागी बच्चे वैष्णवी,सुनिधि,किट्टू,मनशी, ,अंशिका,इक्षा,वान्या, आन्या, खुश्बू,प्रियांशी,काव्या,तन्वी,तनु,देविका,जानवी,साक्षी, रितिका आदि बच्चो को कमेटी के उपाध्यक्ष प्रियंक अग्रहरी ने सम्मामिन किया।इस मौके पर दिनेश साहू,पंडित गया प्रसाद शास्त्री,जय प्रकाश कौशल,अनिल शर्मा,सन्दीप साहू,मंदीप गुप्ता, राजीव साहू,,गंगाराम साहू,सौरभ जोशी,अंकित गुप्ता,दीपक सरोज,शिवा मोदनवाल,अतुल,आलोक,अनूप, राजन जोशी,आदि लोग मौजूद रहे।4
- अध्यक्ष पद वा महा मंत्री पद हेतु अधिवक्ताओं ने किया नामांकन1
- ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर सताहरा गाँव के पास का है। यहाँ बाइक से पहुंचे युवक ने अचानक नहर के पुल से पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पानी मे उसकी खोजबीन शुरू हुई। गहरे पानी मे डूबे युवक का कुछ पता नहीं चल रहा था तभी आगे के गांव में उसका शव पानी पर तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने तुरंत वहां पहुँच कर शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ दीपू पुत्र शिवबक्स सिंह फतेहाबाद थाना सलोन के तौर पर हुई है। इसकी ससुराल घुरवारा में बताई जा रही है। वहीं घुरवारा में रहकर युवक ढाबा चलाता था। युवक ने छलांग क्यों लगाई, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।1