सात हजार के लेन-देन में प्रीतम उर्फ गोलू की हत्या, 72 घंटे में फलका पुलिस ने किया खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार फलका। थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी गांव निवासी ई-रिक्शा चालक किशोर प्रीतम कुमार उर्फ गोलू हत्याकांड का फलका पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह पूर्व के करीब 07 हजार रुपये के लेन-देन का विवाद सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, कटिहार सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 7 अगस्त की देर रात गोपालपट्टी निवासी नीलम देवी के पुत्र प्रीतम कुमार उर्फ गोलू के घर वापस नहीं लौटने की सूचना फलका पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। इस दौरान मांगनपट्टी जाने वाली पक्की सड़क के किनारे प्रीतम का ई-रिक्शा लावारिस हालत में बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। खोजबीन के दौरान बभनी बहियार स्थित धान के खेत से प्रीतम उर्फ गोलू का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और परिजनों में मातम का माहौल था। मृतक की मां नीलम देवी के आवेदन पर फलका थाना कांड संख्या 198/26, दिनांक 07 अगस्त 2026 को बीएनएस की धारा 103(1)/238 के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड, एसटीएफ एसओजी-2 और जिला डीआईयू के तकनीकी सहयोग से जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य वैज्ञानिक तरीकों से अनुसंधान करते हुए तीन संदिग्धों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने दिलीप कुमार, दीपक कुमार, दोनों पिता वीरो मंडल, तथा साजन कुमार पिता छट्टु मंडल, सभी निवासी सोहथा, थाना फलका, जिला कटिहार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व के पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर प्रीतम की हत्या करने तथा शव को छिपाने की नीयत से धान के खेत में फेंकने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान के लिए पूछताछ जारी है और उनकी गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी दिलीप कुमार का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। उसके खिलाफ फलका थाना कांड संख्या 95/25, दिनांक 12 अगस्त 2025, बीएनएस की धारा 140(2) के तहत मामला दर्ज है। हत्या के पीछे महज 07 हजार रुपये के लेन-देन का विवाद सामने आने से इलाके के लोग भी स्तब्ध हैं। वहीं, पुलिस द्वारा घटना के 72 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।।

- डायल 112 बिहार पुलिस बिना हेलमेट के गजब का आनंद आ रहा है भाई साहब को.! डायल 112 बिहार पुलिस बिना हेलमेट के गजब का आनंद आ रहा है भाई साहब को.!1
- Katihar Kshetra mein aaya DM saaf Safai karvane ke liye Gaya Jo ki training ho raha tha uske liye aaya DM jila Katihar mein aaya DM saaf Safai karmi ke liye dekhne ke liye aaya DM jo ki abhi videsh ko surakshit Rakha ja raha hai khud DMK dekhbhal Kiya aur do chal raha tha matlab prashasan ka matlab1
- यह मध्यप्रदेश के रीवा से BJP के MP जनार्दन मिश्रा हैं E20 से लोगों की गाड़ियां बर्बाद हो रही हैं - पर इनका अहंकार सुनिए “आंदोलन हो रहा है, एथेनॉल नहीं चलेगा! शुद्ध पेट्रोल चलेगा! शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?”1
- अडानी के लिए जमीन अधिग्रहण पर पीरपैंती के किसानों का हल्लाबोल, भागलपुर समाहरणालय में गूंजी किसानों की आवाज!1
- रेलवे स्टेशन को साफ रखने के लिए सफाईकर्मी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. रेलवे स्टेशन को साफ रखने के लिए सफाईकर्मी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों को कचरा फैलाने से बाज नहीं आना है। डस्टबिन होते हुए भी कचरा प्लेटफॉर्म पर फेंकना सीधे तौर पर यात्रियों की गैर-जिम्मेदारी है।1
- सात हजार के लेन-देन में प्रीतम उर्फ गोलू की हत्या, 72 घंटे में फलका पुलिस ने किया खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार फलका। थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी गांव निवासी ई-रिक्शा चालक किशोर प्रीतम कुमार उर्फ गोलू हत्याकांड का फलका पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह पूर्व के करीब 07 हजार रुपये के लेन-देन का विवाद सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, कटिहार सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 7 अगस्त की देर रात गोपालपट्टी निवासी नीलम देवी के पुत्र प्रीतम कुमार उर्फ गोलू के घर वापस नहीं लौटने की सूचना फलका पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। इस दौरान मांगनपट्टी जाने वाली पक्की सड़क के किनारे प्रीतम का ई-रिक्शा लावारिस हालत में बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। खोजबीन के दौरान बभनी बहियार स्थित धान के खेत से प्रीतम उर्फ गोलू का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और परिजनों में मातम का माहौल था। मृतक की मां नीलम देवी के आवेदन पर फलका थाना कांड संख्या 198/26, दिनांक 07 अगस्त 2026 को बीएनएस की धारा 103(1)/238 के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड, एसटीएफ एसओजी-2 और जिला डीआईयू के तकनीकी सहयोग से जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य वैज्ञानिक तरीकों से अनुसंधान करते हुए तीन संदिग्धों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने दिलीप कुमार, दीपक कुमार, दोनों पिता वीरो मंडल, तथा साजन कुमार पिता छट्टु मंडल, सभी निवासी सोहथा, थाना फलका, जिला कटिहार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व के पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर प्रीतम की हत्या करने तथा शव को छिपाने की नीयत से धान के खेत में फेंकने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान के लिए पूछताछ जारी है और उनकी गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी दिलीप कुमार का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। उसके खिलाफ फलका थाना कांड संख्या 95/25, दिनांक 12 अगस्त 2025, बीएनएस की धारा 140(2) के तहत मामला दर्ज है। हत्या के पीछे महज 07 हजार रुपये के लेन-देन का विवाद सामने आने से इलाके के लोग भी स्तब्ध हैं। वहीं, पुलिस द्वारा घटना के 72 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।।1