Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के कैमूर जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के अवखरा गांव के लोग दाह संस्कार के लिए वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान, रास्ते में उनके साथ एक हादसा हो गया।
गांव से शहर न्यूज( krishna kumar keshari)
बिहार के कैमूर जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के अवखरा गांव के लोग दाह संस्कार के लिए वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान, रास्ते में उनके साथ एक हादसा हो गया।
More news from बिहार and nearby areas
- #cow #nationalanimal #awaazebharat #news #viralreel #news1
- चंदौली जिले के धीना स्थित नदहा-गुरैनी क्षेत्र में गंगा नदी से हो रहे कटान से परेशान किसानों ने बुधवार को धरना शुरू कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में जुटे किसानों ने इस समस्या पर अपना गुस्सा जाहिर किया। किसानों ने कार्यदायी संस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लापरवाही के कारण कटान की समस्या विकराल हुई है और इसमें करोड़ों रुपये का दुरुपयोग किया गया है। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक गंगा कटान को रोकने के लिए कोई ठोस और स्थायी व्यवस्था नहीं की जाएगी, तब तक उनका यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।1
- चंदौली के धीना थाना क्षेत्र के जोगवा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। जोगवा निवासी गजाधर राजभर के घर चोर छत के रास्ते घुसे और नीचे उतरकर कमरे में पहुंचे। वहां से उन्होंने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, कीमती साड़ियां और अन्य सामान चोरी कर लिए। भुक्तभोगी महिला के अनुसार, दो जोड़ी सोने की कर्णफूल, सोने की सिकड़ी, मंगलसूत्र, नथिया, चांदी का मेंहदी छल्ला, पायल व करधनी सहित लगभग पांच से छह लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी हुए हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर घर का दरवाजा खोलकर फरार हो गए। पीड़ित गजाधर राजभर ने बताया कि रात करीब ढाई बजे जब उनकी नींद खुली और वह नीचे आए, तो घर का दरवाजा खुला मिला और अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था, साथ ही जेवर समेत कई सामान गायब थे। तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई, जिसके लगभग आधे घंटे बाद धीना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद जोगवा गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय बना हुआ है और पुलिस की सक्रियता कम होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। उनका कहना है कि पहले पुलिस की लगातार गश्त होती थी तो चोरी की घटनाएं नहीं होती थीं। इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी और रात में डायल 112 पुलिस मौके पर गई थी। उन्होंने जानकारी दी कि पूरे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।3
- Post by Brajesh Kumar2
- चंदौली जिले के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुशील सिंह हमेशा स्थानीय विकास के लिए तत्पर रहते हैं। उन्हें क्षेत्र के विकास कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते हुए देखा जाता है, साथ ही वे गरीबों की मदद करने में भी निरंतर योगदान देते हैं।1
- बकरीद के मद्देनजर सासाराम में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) ने एक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान एसपी रौशन कुमार ने जानकारी दी कि जिले के सभी चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी बढ़ाई गई है।1
- बिहार के गोपालगंज से एक बेहद डराने वाली खबर सामने आई है, जहाँ 20 वर्षीय फैज़ान अहमद शाह के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन में कथित मारपीट की बात कही जा रही है। परिवार के मुताबिक, फैज़ान ने आखिरी बार अपने पिता को एक संदेश भेजा था, जिसमें लिखा था, “अब्बू… यहां झगड़ा हो गया है… ट्रेन में सब मुझे मार रहे हैं… मैं छिपकर मैसेज कर रहा हूं…” इस मैसेज के कुछ देर बाद उनका फोन बंद हो गया। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है, और वे इस घटना की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं है, बल्कि देश में बढ़ती नफरत और असुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। मांग की जा रही है कि फैज़ान अहमद शाह को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए, घटना की निष्पक्ष जांच हो, और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।1
- सोनभद्र जिले के गोल्ड मेडलिस्ट फिटनेस प्रशिक्षक रमाशंकर पांडेय आगामी दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका लक्ष्य देश के लिए पदक जीतना है। इसी संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से मिलकर सहायता मांगी, जिसके बाद जिलाधिकारी ने उन्हें तत्काल हर संभव मदद का पूरा भरोसा दिया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने रमाशंकर पांडेय का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें देश व अपने उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर गोल्ड मेडल जीतने के लिए प्रोत्साहित किया और शाबासी दी। यह गौरतलब है कि रमाशंकर पांडेय पूर्व में बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता (12-14 सितंबर 2025) में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं, जिससे उन्होंने उत्तर प्रदेश और पूरे भारत का नाम रोशन किया था। आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भी सोनभद्र के जिलाधिकारी से मुलाकात की, जहां जिलाधिकारी ने उन्हें बधाई देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। रमाशंकर पांडेय पुसौली में एक जिम सेंटर संचालित करते हैं, जहाँ वे वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को निशुल्क फिटनेस, योग, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर स्वस्थ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके प्रशिक्षण से कई युवक-युवतियां राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर चुके हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल परिवार को विश्वास है कि रमाशंकर पांडेय दुबई से भी गोल्ड मेडल जीतकर भारत एवं सोनभद्र का गौरव विश्व स्तर पर बढ़ाएंगे।2
- सोनभद्र जिले के नाग नार हरैया मधुपुर क्षेत्र में 27 मई 2026 को तेज आंधी आई, जिसका प्रभाव लगभग 15 मिनट तक बना रहा।1