logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*गोरखपुर में मिलावटी मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, 600 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त, 750 *गोरखपुर में मिलावटी मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, 600 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त, 750 किलो खराब सामग्री नष्ट* गोरखपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच और छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई जब्त की गई, जबकि 750 किलोग्राम खराब और दूषित मिठाइयों को मौके पर नष्ट कराया गया। इसके अलावा भारी गंदगी मिलने पर एक खाद्य निर्माण इकाई को सील कर दिया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य-II) के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने सुबह से ही निजी बसों और अन्य वाहनों की जांच शुरू की। कुसम्ही की ओर जा रहे एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में केक के नाम पर बड़ी मात्रा में संदिग्ध मिठाई ले जाई जा रही थी। संदेह होने पर टीम ने उसका नमूना जांच के लिए संग्रहित किया और करीब 600 किलो मिठाई जब्त कर ली। टीम ने इस दौरान फ्रोजन मटर का भी नमूना जांच के लिए लिया। वहीं सोनबरसा क्षेत्र में सोनापापड़ी का नमूना संग्रहित कर उसे जांच के लिए भेजा गया है। उधर, चौरीचौरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक खाद्य निर्माण इकाई में भारी गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियां मिलने पर कार्रवाई की गई। बताया गया कि विभागीय टीम के पहुंचने की भनक लगते ही संचालक निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर दुकान बंद कर फरार हो गया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित दूसरी टीम ने भी अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 500 किलोग्राम खराब और अमानक मिठाइयों को मौके पर नष्ट कराया गया। श्री जी एन्टरप्राइजेज से लड्डू, छेना और पेड़ा के तीन नमूने जांच के लिए लिए गए। यहां करीब 250 किलोग्राम दूषित खाद्य सामग्री को भी नष्ट कराया गया। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर राय के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगेंद्र, अरुण कुमार, संदीप, प्रतिमा, संतोष और ओमप्रकाश समेत अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जांच और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

1 hr ago
user_AM NEWSNATIONAL
AM NEWSNATIONAL
Local News Reporter Rohini, North West Delhi•
1 hr ago
dbdcecbf-0696-4d71-83ad-bc28b437124f

*गोरखपुर में मिलावटी मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, 600 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त, 750 *गोरखपुर में मिलावटी मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, 600 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त, 750 किलो खराब सामग्री नष्ट* गोरखपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच और छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई जब्त की गई, जबकि 750 किलोग्राम खराब और दूषित मिठाइयों को मौके पर नष्ट कराया गया। इसके अलावा भारी गंदगी मिलने पर एक खाद्य निर्माण इकाई को सील कर दिया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य-II) के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने सुबह से ही निजी बसों और अन्य वाहनों की जांच शुरू की। कुसम्ही की ओर जा रहे एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में केक के नाम पर बड़ी मात्रा में संदिग्ध मिठाई ले जाई जा रही थी। संदेह होने पर टीम ने उसका नमूना जांच के लिए संग्रहित किया और करीब 600 किलो मिठाई जब्त कर ली। टीम ने इस दौरान फ्रोजन मटर का भी नमूना जांच के लिए लिया। वहीं सोनबरसा क्षेत्र में सोनापापड़ी का नमूना संग्रहित कर उसे जांच के लिए भेजा गया है। उधर, चौरीचौरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक खाद्य निर्माण इकाई में भारी गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियां मिलने पर कार्रवाई की गई। बताया गया कि विभागीय टीम के पहुंचने की भनक लगते ही संचालक निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर दुकान बंद कर फरार हो गया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित दूसरी टीम ने भी अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 500 किलोग्राम खराब और अमानक मिठाइयों को मौके पर नष्ट कराया गया। श्री जी एन्टरप्राइजेज से लड्डू, छेना और पेड़ा के तीन नमूने जांच के लिए लिए गए। यहां करीब 250 किलोग्राम दूषित खाद्य सामग्री को भी नष्ट कराया गया। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर राय के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगेंद्र, अरुण कुमार, संदीप, प्रतिमा, संतोष और ओमप्रकाश समेत अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जांच और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

More news from North West Delhi and nearby areas
  • शुभ रात्रि दोस्तों, समय जब मुंह फेर लेता है, तो कुत्ता भी शेर को घेर लेता है, लेकिन याद रखना बुरा समय हमेशा के लिए नहीं रहता...
    1
    शुभ रात्रि दोस्तों, समय जब मुंह फेर लेता है, तो कुत्ता भी शेर को घेर लेता है, लेकिन याद रखना बुरा समय हमेशा के लिए नहीं रहता...
    user_JAGAT NEWS 24
    JAGAT NEWS 24
    Rohini, North West Delhi•
    2 hrs ago
  • डीसीपी आउटर डिस्ट्रिक्ट दिनांक: 27.08.2026 एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड, आउटर डिस्ट्रिक्ट की टीम ने एक आरोपी को दबोचा आरोपी पहले भी 03 अन्य मामलों में संलिप्त रहा है। आरोपी के कब्जे से 134.61 ग्राम स्मैक बरामद एवं जब्त की गई। बरामद मादक पदार्थ को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस स्टेशन: एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ऑपरेशन एवं बरामदगी दिनांक 25.08.2026 को एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति के पास स्मैक मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए SI राज कुमार, SI मुकेश, ASI जयपाल, HC दिनेश, HC दिनेश, HC कुलदीप, CT मंदीप और W/Ct तमन्ना की टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुंदर सिंह, I/C एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई श्री वीरेंद्र दलाल, ACP ऑपरेशंस की निगरानी में की गई।
    1
    डीसीपी आउटर डिस्ट्रिक्ट
दिनांक: 27.08.2026
एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड, आउटर डिस्ट्रिक्ट की टीम ने एक आरोपी को दबोचा
आरोपी पहले भी 03 अन्य मामलों में संलिप्त रहा है।
आरोपी के कब्जे से 134.61 ग्राम स्मैक बरामद एवं जब्त की गई।
बरामद मादक पदार्थ को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले में आगे की जांच जारी है।
पुलिस स्टेशन: एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड
ऑपरेशन एवं बरामदगी
दिनांक 25.08.2026 को एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति के पास स्मैक मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए SI राज कुमार, SI मुकेश, ASI जयपाल, HC दिनेश, HC दिनेश, HC कुलदीप, CT मंदीप और W/Ct तमन्ना की टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुंदर सिंह, I/C एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई श्री वीरेंद्र दलाल, ACP ऑपरेशंस की निगरानी में की गई।
    user_BHARAT TODAY NEWS
    BHARAT TODAY NEWS
    Media house Saraswati Vihar, North West Delhi•
    3 hrs ago
  • (फ्रीलांसर जर्नलिस्ट द्वारा जनता की आवाज़ - जनहित में जारी) इंडिया न्यूज़ 9लाइव जनता की आवाज़ जनहित में जारी विशेष प्रेस नोट विषय: एक्रीडेशन नियमावली, फ्रीलांसर पत्रकारिता का कार्यक्षेत्र, प्रशासनिक ट्री सिस्टम, तथा जनता की भूमिका, प्रोटोकॉल, सीमा और मर्यादा प्रस्तावना 'इंडिया न्यूज़ 9 लाइव के साथ जनता की आवाज' के बैनर तले, संस्थापक एवं प्रभारी, फ्रीलांसर पत्रकार विशाल शर्मा द्वारा जनहित में मीडिया प्रोटोकॉल, एक्रीडेशन नियमावली, प्रशासनिक सहयोग तंत्र और जागरूक जनता के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। फ्रीलांसर पत्रकारिता और मीडिया सहयोग के नियम भारतीय प्रेस परिषद (PCI) और मीडिया प्रोटोकॉल के अनुसार, एक फ्रीलांसर पत्रकार (Freelance Journalist) के लिए किसी निश्चित संख्या में ही अखबारों या पोर्टल्स को सहयोग देने की कोई कानूनी सीमा तय नहीं है। संस्थानों के साथ कोई एक्सक्लूसिव (Exclusivity) अनुबंध न होने पर, फ्रीलांसर स्वतंत्र रूप से अनेक प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया माध्यमों के लिए सामग्री भेज सकता है और जनहित की आवाज उठा सकता है। एक्रीडेशन (मान्यता) नियमों के तहत निर्धारित कार्य अनुभव और वैधानिक मानदंडों को पूरा कर मान्यता प्राप्त की जा सकती है, जबकि पूर्णकालिक (Posted) कर्मचारी एक समय में केवल एक ही मुख्य संस्थान से जुड़े होते हैं। प्रशासनिक ट्री सिस्टम और जनसहयोग का दायरा आम जनता की समस्याओं के समाधान और उन्हें त्वरित प्रशासनिक व जनहित का सहयोग दिलाने के लिए 'इंडिया न्यूज़ 9 लाइव - जनता की आवाज़' का यह ट्री सिस्टम भविष्य में विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करेगा: जिला एवं प्रशासनिक स्तर: जिला कलेक्टर/डिप्टी कमिश्नर (DC), जिला लोक संपर्क अधिकारी (DPRO), अतिरिक्त उपायुक्त (ADC), और उप-मंडल अधिकारी (SDM) कार्यालय। पुलिस एवं कानून व्यवस्था तंत्र: पुलिस अधीक्षक (SP), पुलिस उप-अधीक्षक (DSP), और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) स्तर पर जनसुरक्षा व शिकायतों के निवारण हेतु समन्वय। स्थानीय निकाय एवं विकास विभाग: खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO), नगर निगम/परिषद के अधिकारी, सरपंच और वार्ड पार्षद, ताकि जमीनी स्तर पर जनता को प्रशासनिक योजनाओं का लाभ मिल सके। जनहित एवं बुनियादी सेवाएं विभाग: स्वास्थ्य विभाग (Civil Surgeon), शिक्षा विभाग, बिजली निगम (Power Utilities), और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी। प्रेस एवं मीडिया नेटवर्क: राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के मान्यता प्राप्त प्रेस संगठनों, स्वतंत्र मीडियाकर्मियों तथा विभिन्न समाचार समूहों का सहयोगी नेटवर्क। जनता की भूमिका: सूचना देने के प्रोटोकॉल, सीमा और मर्यादा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने में जागरूक जनता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। एक फ्रीलांसर पत्रकार तक कोई भी सूचना या खबर पहुँचाने के लिए नागरिकों को निम्नलिखित प्रोटोकॉल, सीमाओं और मर्यादा का पालन करना अनिवार्य है: दस्तावेजी साक्ष्य (Documentary Evidence): जनता द्वारा दी जाने वाली सूचनाएं या शिकायतें हवा-हवाई या मौखिक नहीं होनी चाहिए। खबर को प्रामाणिक बनाने के लिए संबंधित तस्वीरें, वीडियो, ऑडियो या लिखित दस्तावेज जैसे ठोस साक्ष्य संलग्न किए जाने चाहिए। तथ्यों की सत्यता और निष्पक्षता: सूचना व्यक्तिगत द्वेष, राजनीतिक पूर्वाग्रह या सनसनी फैलाने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि पूर्णतः जनहित और वास्तविक तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। झूठी या भ्रामक खबरें साझा करने से बचना चाहिए। संपर्क और संवाद का प्रोटोकॉल: पत्रकार को सूचना देने के लिए आधिकारिक माध्यमों (लिखित प्रार्थना पत्र, सत्यापित डिजिटल संदेश या पूर्व निर्धारित समय पर मुलाकात) का उपयोग किया जाना चाहिए, जिससे समय और गोपनीयता दोनों बनी रहें। कानूनी सीमा और मर्यादा: किसी भी संवेदनशील न्यायिक मामले, व्यक्तिगत गोपनीयता (Privacy), या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर प्रेस की अपनी विधिक सीमाएं होती हैं। जनता को मर्यादा में रहते हुए ऐसे मामलों में जांच एजेंसियों और मीडिया के दायरे का सम्मान करना चाहिए। जारीकर्ता: विशाल शर्मा संस्थापक एवं प्रभारी, इंडिया न्यूज़ 9 लाइव (फ्रीलांसर जर्नलिस्ट द्वारा जनता की आवाज़ - जनहित में जारी)
    4
    (फ्रीलांसर जर्नलिस्ट द्वारा जनता की आवाज़ - जनहित में जारी)
इंडिया न्यूज़ 9लाइव  
जनता की आवाज़ 
जनहित में जारी विशेष प्रेस नोट
विषय: एक्रीडेशन नियमावली, फ्रीलांसर पत्रकारिता का कार्यक्षेत्र, प्रशासनिक ट्री सिस्टम, तथा जनता की भूमिका, प्रोटोकॉल, सीमा और मर्यादा
प्रस्तावना 'इंडिया न्यूज़ 9 लाइव के साथ जनता की आवाज' के बैनर तले, संस्थापक एवं प्रभारी, फ्रीलांसर पत्रकार विशाल शर्मा द्वारा जनहित में मीडिया प्रोटोकॉल, एक्रीडेशन नियमावली, प्रशासनिक सहयोग तंत्र और जागरूक जनता के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
फ्रीलांसर पत्रकारिता और मीडिया सहयोग के नियम
भारतीय प्रेस परिषद (PCI) और मीडिया प्रोटोकॉल के अनुसार, एक फ्रीलांसर पत्रकार (Freelance Journalist) के लिए किसी निश्चित संख्या में ही अखबारों या पोर्टल्स को सहयोग देने की कोई कानूनी सीमा तय नहीं है।
संस्थानों के साथ कोई एक्सक्लूसिव (Exclusivity) अनुबंध न होने पर, फ्रीलांसर स्वतंत्र रूप से अनेक प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया माध्यमों के लिए सामग्री भेज सकता है और जनहित की आवाज उठा सकता है।
एक्रीडेशन (मान्यता) नियमों के तहत निर्धारित कार्य अनुभव और वैधानिक मानदंडों को पूरा कर मान्यता प्राप्त की जा सकती है, जबकि पूर्णकालिक (Posted) कर्मचारी एक समय में केवल एक ही मुख्य संस्थान से जुड़े होते हैं।
प्रशासनिक ट्री सिस्टम और जनसहयोग का दायरा आम जनता की समस्याओं के समाधान और उन्हें त्वरित प्रशासनिक व जनहित का सहयोग दिलाने के लिए 'इंडिया न्यूज़ 9 लाइव - जनता की आवाज़' का यह ट्री सिस्टम भविष्य में विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करेगा:
जिला एवं प्रशासनिक स्तर: जिला कलेक्टर/डिप्टी कमिश्नर (DC), जिला लोक संपर्क अधिकारी (DPRO), अतिरिक्त उपायुक्त (ADC), और उप-मंडल अधिकारी (SDM) कार्यालय।
पुलिस एवं कानून व्यवस्था तंत्र: पुलिस अधीक्षक (SP), पुलिस उप-अधीक्षक (DSP), और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) स्तर पर जनसुरक्षा व शिकायतों के निवारण हेतु समन्वय।
स्थानीय निकाय एवं विकास विभाग: खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO), नगर निगम/परिषद के अधिकारी, सरपंच और वार्ड पार्षद, ताकि जमीनी स्तर पर जनता को प्रशासनिक योजनाओं का लाभ मिल सके।
जनहित एवं बुनियादी सेवाएं विभाग: स्वास्थ्य विभाग (Civil Surgeon), शिक्षा विभाग, बिजली निगम (Power Utilities), और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी।
प्रेस एवं मीडिया नेटवर्क: राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के मान्यता प्राप्त प्रेस संगठनों, स्वतंत्र मीडियाकर्मियों तथा विभिन्न समाचार समूहों का सहयोगी नेटवर्क।
जनता की भूमिका: सूचना देने के प्रोटोकॉल, सीमा और मर्यादा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने में जागरूक जनता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। एक फ्रीलांसर पत्रकार तक कोई भी सूचना या खबर पहुँचाने के लिए नागरिकों को निम्नलिखित प्रोटोकॉल, सीमाओं और मर्यादा का पालन करना अनिवार्य है:
दस्तावेजी साक्ष्य (Documentary Evidence): जनता द्वारा दी जाने वाली सूचनाएं या शिकायतें हवा-हवाई या मौखिक नहीं होनी चाहिए। खबर को प्रामाणिक बनाने के लिए संबंधित तस्वीरें, वीडियो, ऑडियो या लिखित दस्तावेज जैसे ठोस साक्ष्य संलग्न किए जाने चाहिए।
तथ्यों की सत्यता और निष्पक्षता: सूचना व्यक्तिगत द्वेष, राजनीतिक पूर्वाग्रह या सनसनी फैलाने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि पूर्णतः जनहित और वास्तविक तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। झूठी या भ्रामक खबरें साझा करने से बचना चाहिए।
संपर्क और संवाद का प्रोटोकॉल: पत्रकार को सूचना देने के लिए आधिकारिक माध्यमों (लिखित प्रार्थना पत्र, सत्यापित डिजिटल संदेश या पूर्व निर्धारित समय पर मुलाकात) का उपयोग किया जाना चाहिए, जिससे समय और गोपनीयता दोनों बनी रहें।
कानूनी सीमा और मर्यादा: किसी भी संवेदनशील न्यायिक मामले, व्यक्तिगत गोपनीयता (Privacy), या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर प्रेस की अपनी विधिक सीमाएं होती हैं। जनता को मर्यादा में रहते हुए ऐसे मामलों में जांच एजेंसियों और मीडिया के दायरे का सम्मान करना चाहिए।
जारीकर्ता: विशाल शर्मा संस्थापक एवं प्रभारी, इंडिया न्यूज़ 9 लाइव (फ्रीलांसर जर्नलिस्ट द्वारा जनता की आवाज़ - जनहित में जारी)
    user_INDIANEWS 9LIVE SOCIAL MEDIA
    INDIANEWS 9LIVE SOCIAL MEDIA
    Media company Chanakya Puri, New Delhi•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी के अंतर्गत 107 Startups को हम विभिन्न प्रोत्साहनों से जोड़ रहे हैं। साथ ही, 9 Incubators को भी प्रोत्साहन का लाभ मिल रहा है। उत्तर प्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी के अंतर्गत 107 Startups को हम विभिन्न प्रोत्साहनों से जोड़ रहे हैं। साथ ही, 9 Incubators को भी प्रोत्साहन का लाभ मिल रहा है। आज इसी पॉलिसी के अंतर्गत हम 12 नए Incubators को भी मान्यता प्रदान कर रहे हैं। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath
    1
    उत्तर प्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी के अंतर्गत 107 Startups को हम विभिन्न प्रोत्साहनों से जोड़ रहे हैं। साथ ही, 9 Incubators को भी प्रोत्साहन का लाभ मिल रहा है। 
उत्तर प्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी के अंतर्गत 107 Startups को हम विभिन्न प्रोत्साहनों से जोड़ रहे हैं। साथ ही, 9 Incubators को भी प्रोत्साहन का लाभ मिल रहा है। आज इसी पॉलिसी के अंतर्गत हम 12 नए Incubators को भी मान्यता प्रदान कर रहे हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath
    user_SURENDRA KUMAR
    SURENDRA KUMAR
    चाणक्यपुरी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • *आने वाले 36 घंटे बिहार के लिए बहुत मुश्किल से भरा होने वाला है!*
    1
    *आने वाले 36 घंटे बिहार के लिए बहुत मुश्किल से भरा होने वाला है!*
    user_BHARAT TODAY NEWS
    BHARAT TODAY NEWS
    Media house Saraswati Vihar, North West Delhi•
    3 hrs ago
  • पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय मुस्कान की घर में घुसकर चाकू से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त मुस्कान घर में अकेली थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय मुस्कान की घर में घुसकर चाकू से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त मुस्कान घर में अकेली थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मुस्कान पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी। उसके दोस्त अमन के मुताबिक, घटना की जानकारी उसे मुस्कान की बहन ने फोन कर दी थी। वह तुरंत घर पहुंचा, जहां मुस्कान गंभीर हालत में मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के करीबियों के मुताबिक, इमरान नाम का एक युवक मुस्कान को कथित तौर पर परेशान करता था। बताया जा रहा है कि वह जिम ट्रेनर था और मुस्कान को पहले से जानता था। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका अभी पुलिस की जांच में खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतका और संदिग्ध युवक एक-दूसरे को कुछ समय से जानते थे। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह और पूरी वारदात की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
    1
    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय मुस्कान की घर में घुसकर चाकू से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त मुस्कान घर में अकेली थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार
पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय मुस्कान की घर में घुसकर चाकू से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त मुस्कान घर में अकेली थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मुस्कान पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी। उसके दोस्त अमन के मुताबिक, घटना की जानकारी उसे मुस्कान की बहन ने फोन कर दी थी। वह तुरंत घर पहुंचा, जहां मुस्कान गंभीर हालत में मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार के करीबियों के मुताबिक, इमरान नाम का एक युवक मुस्कान को कथित तौर पर परेशान करता था। बताया जा रहा है कि वह जिम ट्रेनर था और मुस्कान को पहले से जानता था। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका अभी पुलिस की जांच में खुलासा नहीं हुआ है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार मृतका और संदिग्ध युवक एक-दूसरे को कुछ समय से जानते थे। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह और पूरी वारदात की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    8 hrs ago
  • रक्षाबंधन से 2 दिन पहले बहनों ने खोया इकलौता भाई, 8 साल के मासूम का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव रक्षाबंधन से महज दो दिन पहले दिल्ली के प्रेम नगर थाना इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. चार बहनों के इकलौते भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 8 साल के मासूम का शव खाली जमीन पर बने एक तालाब से बरामद हुआ है. जानकारी के मुताबिक, बच्चा मंगलवार रात से ही अपने घर से लापता था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. बुधवार दोपहर के समय परिवार को बच्चे के शव के तालाब में पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही प्रेम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को तालाब से बाहर निकाला. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए. परिजनों का दावा है कि बच्चे के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. ऐसे में परिवार की ओर से बच्चे की हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चे की मौत किसी हादसे की वजह से हुई है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है. रक्षाबंधन से ठीक पहले चार बहनों के इकलौते भाई की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इस दर्दनाक मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी.
    1
    रक्षाबंधन से 2 दिन पहले बहनों ने खोया इकलौता भाई, 8 साल के मासूम का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
रक्षाबंधन से महज दो दिन पहले दिल्ली के प्रेम नगर थाना इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. चार बहनों के इकलौते भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 8 साल के मासूम का शव खाली जमीन पर बने एक तालाब से बरामद हुआ है. जानकारी के मुताबिक, बच्चा मंगलवार रात से ही अपने घर से लापता था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. बुधवार दोपहर के समय परिवार को बच्चे के शव के तालाब में पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही प्रेम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को तालाब से बाहर निकाला. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए. परिजनों का दावा है कि बच्चे के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. ऐसे में परिवार की ओर से बच्चे की हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चे की मौत किसी हादसे की वजह से हुई है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है. रक्षाबंधन से ठीक पहले चार बहनों के इकलौते भाई की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इस दर्दनाक मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी.
    user_Hamwaran TV
    Hamwaran TV
    Local News Reporter रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    11 hrs ago
  • Modal Tawon Metro station ke Pas Trak Bale Ne mari Bus Ko Takkar Modal Tawon Metro station ke Pas Trak Bale Ne mari Bus Ko Takkar
    1
    Modal Tawon Metro station ke Pas Trak Bale Ne mari Bus Ko Takkar 
Modal Tawon Metro station ke Pas Trak Bale Ne mari Bus Ko Takkar
    user_Sarvodya Prabhat TV
    Sarvodya Prabhat TV
    Newsagent मॉडल टाउन, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.