तीर्थंकर 1008 श्री आदिनाथ भगवान के जन्म व तप कल्याणक महामहोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम 11मार्च को माता वामा देवी की गोद भराई, 12 मार्च को भजन-कीर्तन के साथ निकलेगी प्रभातफेरी प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री ऋषभदेव आदिनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक महामहोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 11 एवं 12 मार्च परम पूज्य वात्सल्य रत्नाकर मुनिश्री विश्वसूर्य सागर जी महाराज एवं मुनिश्री साध्य सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में कार्यक्रम श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर में सम्पन्न होंगे।दिगंबर जैन समाज के लिए यह पर्व अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस अवसर पर भगवान आदिनाथ के जन्म और तप कल्याणक को भक्ति-भाव से मनाने का सौभाग्य समाजजनों को प्राप्त हो रहा है। समाज में इसे लेकर विशेष उत्साह का वातावरण है और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रमों की श्रृंखला में चैत्र कृष्ण अष्टमी 11 मार्च बुधवार को सायं 7.30 बजे किला मंदिर परिसर में माता वामा देवी की पारंपरिक गोद भराई का आयोजन श्री स्वस्ति बहू मंडल द्वारा आयोजित किया गया है, जिसमें महिलाएं भक्ति भाव से माता वामा देवी की पूजा-अर्चना कर मंगलगीत गाएंगी। 12 मार्च गुरुवार को प्रातः 6.30 बजे भजन-कीर्तन और आदिनाथ भगवान की जयघोष के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी में समाज के महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करेंगे। इसके पश्चात किला मंदिर परिसर में प्रातः 8.30 बजे मुनि संघ के पावन आशीर्वचन होंगे, जिनमें मुनिश्री धर्म, संयम और साधना के मार्ग पर चलने का संदेश देंगे। इसी क्रम में बालक ऋषभ कुमार की पालना झुलाई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है, जिसका आयोजन श्री स्वस्ति बहू मंडल द्वारा किया है। दिगंबर जैन पंचायत समिति एवं श्री मुनि सेवा संघ समिति ने नगर के धर्मानुरागी बंधुओं, माताओं और बहनों से अपील की है कि वे इन सभी धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। समाजजनों ने बताया कि भगवान आदिनाथ के जन्म एवं तप कल्याणक का यह पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

- आष्टा में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी आष्टा। नगर में शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं शीतला माता मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने माता शीतला को बासोड़ा (ठंडा भोजन) का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार शीतला माता की पूजा करने से घर-परिवार को बीमारियों से रक्षा मिलती है। मंदिरों में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से माता की पूजा-अर्चना की। शीतला सप्तमी के अवसर पर पूरे आष्टा नगर में धार्मिक वातावरण बना रहा।1
- कन्नौद अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय के परिसर मे भारी अव्यवस्था . कन्नौद, अनुविभागीय दण्डाधिकारी तथा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय परिसर मे बेतरिब तरिके से खडे दो पहिया और चार पहिया वाहनो के कारण यातायात अवरोध की स्थिति बन जाती है पैदल चलने को भी जगह नही रहती है, मंगलवार दोपहर 3 बजे जागरूक नागरिक ने बताया कि आश्चर्य की बात है अनुविभागीय अधिकारी की सरकारी गाडी निर्धारित स्थान पर सडक से एक तरफ खडी रहती है . लेकिन यहां दिन भर आने वाले वाहनो को बीच मे खडे करने से परेशानी होती है जबकि इसी परिसर जनपद पंचायत भूमि भवन पंजीयक रोज गार गारन्टी तहसील खाद्य . लोकसेवा महिला बाल विकास सहित कई विभाग है और अब तो अपर कलेक्टर भी प्रत्येक गुरुवार को कन्नौद मे बैठते है ऐसी स्थिति मे यहां बाहर गांव से और कन्नौद से ही आने वाले रहवासियो की काफी भीड रहती है लेकिन वाहन पार्किग का कोई स्थान निर्धारित नही होने से यहां आने वाले व्यक्ति परेशान हो जाते है जबकि अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के पीछे रोजगार गारंटी के भवन के सामने काफी खाली जगह पडी है यदि वहां वाहन पार्किंग का स्थान निर्धारित करके बोर्ड लगा दिया जाये जिससे यहां वाहन खडे नही होगे1
- शाजापुर में खुले मैदान की सूखी घास में लगी आगः हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास भड़की लपटें; फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू शाजापुर (उज्जैन) 4 घंटे पहले शाजापुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक खुले मैदान में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। मैदान में मौजूद सूखी घास और झाड़ियों में लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। चिंगारी की आवाज के साथ भड़की लपटेंस्थानीय निवासी नरेंद्र के अनुसार दोपहर में अचानक चिंगारी उठने जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर देखने पर मैदान में जमा सूखी घास और पत्तियों में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते लपटें फैलने लगीं, जिससे आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का दस्ता मौके पर पहुंचा और पानी की बौछारें शुरू कीं। त्वरित कार्रवाई के चलते आग को मैदान से सटे रिहायशी घरों तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।आग लगने के कारणों की जांच जारी मैदान में आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक अंदेशा किसी जलती हुई वस्तु या शॉर्ट सर्किट के कारण घास में आग लगने का जताया जा रहा है।1
- अभी-अभी सुबह 11:30 के करीब थाना कालापीपल नंदिनी में दो पक्षों में विवाद हुआ ट्रैक्टर में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें स्थिति इतनी गंभीर हुई हिंदू मुस्लिम आमने-सामने पुलिस प्रशासन मुरादाबाद के नारे भी लगाए गए हैं लेकिन शाजापुर काला पीपल सुजालपुर सब दूर के पुलिस ने इस माहौल को कंट्रोल किया अभी माहौल शांत है देखते हैं आगे क्या होता है नई अपेंडेड के साथ फिर हम नई खबर देंगे अजब सिंह मीना पंचायती राज जिला ब्यौरा चीफ जिला शाजापुर3
- Post by Sajid Pathan1
- कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने के विवाद पर बवाल, दो युवकों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कालापीपल क्षेत्र के नांदनी गांव में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार करीब 20 लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि वाहन हटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।1
- यह तस्वीर शहर के रेवा बाग स्थित स्वास्थ्य केंद्र की है। शाम करीब 5:30 बजे बच्चों को लगने वाली वैक्सीन का डब्बा लावारिस हालत में पड़ा मिला, जबकि केंद्र बंद होने का समय 6:30 बजे है। गौरतलब है कि इन वैक्सीन को विशेष तापमान में सुरक्षित रखना आवश्यक होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इतनी संवेदनशील दवाओं को इस तरह असुरक्षित क्यों छोड़ा गया? यदि इस लापरवाही के कारण कल को किसी बच्चे के साथ कोई हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?1
- वाहन हटाने के विवाद में मारपीट के बाद चक्काजामः नांदनी में 20 लोगों ने दो युवकों को पीटा; ग्रामीणों ने गुमटी तोड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार शुजालपुर 3 घंटे पहले सड़क पर वाहन लेकर खड़े ग्रामीण। शुजालपुर के ढाबलाधीर जोड़ पर मंगलवार सुबह वाहन हटाने की बात को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। करीब 20 लोगों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर दी, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने नांदनी में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम खोला जा सका।श्रीशंग मशीन निकालने को लेकर हुआ विवाद घायल श्रवण मेवाड़ा और महेश मेवाड़ा सुबह करीब 10 बजे थ्रेशिंग मशीन लेकर फसल निकालने ढाबलाधीर गांव जा रहे थे। ढाबला चायनी जोड़ पर रास्ते में खड़े वाहनों को हटाने के लिए कहने पर वहां मौजूद लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान 20 से अधिक लोगों ने मिलकर दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। अंजुमन कमेटी ईदगाह का दरवाजा भीड़ ने गिराया। गेट और गुमटी में की तोड़फोड़ मारपीट की घटना से आक्रोशित भीड़ ने बड़बेली जोड़ पर स्थित ईदगाह अंजुमन कमेटी परिसर का लोहे का गेट गिरा दिया। प्रदर्शनकारियों ने वहां रखी एक गुमटी में भीतोड़फोड़ की। ग्रामीणों का आरोप है कि जोड़ पर अवैध गुमटियां रखकर किए गए अतिक्रमण के कारण अक्सर वाहन खड़े रहते हैं, जिससे विवाद की स्थितियां निर्मित होती हैं। शेयर मौके पर चक्काजाम करते ग्रामीण। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, अतिरिक्त बल तैनात एसडीओपी निमिष देशमुख ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। एसडीएम राजकुमार हलदर के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।घायल महेश मेवाड़ा (बाएं), श्रवण मेवाड़ा (दाएं) अतिक्रमण हटाने और सुरक्षा की मांग घायल श्रवण मेवाड़ा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ढाबलाधीर जोड़ से अवैध अतिक्रमण हटाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने अभी अन्य आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है और मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है।1