रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी विश्व होम्योपैथी दिवस पर डॉ. हैनीमेन की 271वीं जयंती मनाई गई कार्यालय ज़िला नोडल अधिकारी होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग, ज़िला ब्यावर विश्व होम्योपैथी दिवस व हैनीमेन जयंती समारोह का आयोजन शुक्रवार को होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग, के ज़िला नोडल कार्यालय,राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय ज़िला मुख्यालय ब्यावर पर विश्व होम्योपैथिक दिवस व होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. क्रिस्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमेन की 271वीं जयंती समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि सहायक ज़िला आयुष अधिकारी डॉ सी. पी. सेन व विशिष्ट अथिति ज़िला आयुष चिकित्सालय प्रभारी डॉ. पारस चौहान, यूनानी चिकित्सा विभाग के डॉ. जसीम, अध्यक्ष डॉ. आशीष सोनी, यूनानी चिकित्सक डॉ. शोहेब अहमद व होम्योपैथी ज़िला नोडल डॉ. विरेन्द्र रावत ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर डॉ. हैनीमेन को श्रद्धांजलि अर्पित की व मंच संचालक की भूमिका होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुलिका सोनी व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा सोनी ने की। इस अवसर पर समारोह के आयोजक ज़िला नोडल अधिकारी डॉ. विरेन्द्र रावत ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के अविष्कार, भारत में इसके आगमन व अस्तित्व में आने के इतिहास पर प्रकाश डाला साथ ही डॉ मधुलिका सोनी ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता, गुणवत्ता व आवश्यकता पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर होम्योपैथिक, आयुर्वेद, व यूनानी नर्सिंग स्टॉफ ममता कुमारी, अनीता , कोमल,देवेंद्र, भूपेंद्र, धर्मिचंद, रविंद्र, सविता सेन, खुशनुमा,अनम, भंवर लाल, रामेश्वर, हुक्म सिंह, सपना, ऑफिस स्टॉफ हिमांशु व दिलीप सहायक लाड़ कँवर, सुशील, मेहरबान, कमलेश व गोपाल, सफाई कर्मी आशा देवी उपस्थित रहे। प्रेषक :- डॉ. विरेंद्र पाल सिंह रावत ज़िला नोडल अधिकारी होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग, ज़िला ब्यावर।

- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ज्योतिबा फुले जयंती पर माल्यार्पण, महान समाज सुधारक को किया नमन ब्यावर में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर आज सतपुलिया रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक शंकर सिंह रावत ने अपने संबोधन में महात्मा फुले के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने महात्मा ज्योतिबा फुले के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 200 वर्ष पूर्व समाज को नई दिशा प्रदान की। उस समय शिक्षा के अभाव के बीच उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई और वंचित वर्गों, विशेषकर महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह, एसीईओ गोपाल लाल, पूर्व सभापति नरेश कनोजिया, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय गहलोत, सामाजिक न्याय अधिकारिता विशाल सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।1
- रायपुर उपखंड के गिरी गांव में सुनसान मकान को बनाया निशाना: ताले तोड़कर चोरों ने खंगाली अलमारी शनिवार सुबह 9: बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर उपखंड क्षेत्र के गिरी गांव में अज्ञात चोरों ने एक सुनसान मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना सीनियर स्कूल के पास स्थित ढगलाराम पुत्र,बीरम सिंगाड़िया के मकान की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर के अंदर रखी अलमारियों के ताले भी तोड़ दिए और कीमती सामान की तलाश में पूरे मकान को खंगाल डाला। चोरों ने घर के कमरों में रखे सामान को अस्त-व्यवस्थित कर दिया, जिससे पूरे घर में सामान बिखरा हुआ मिला। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब आसपास के लोगों ने मकान के ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मकान मालिक के परिवार को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। फिलहाल चोरी में कितना सामान चोरी हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।1
- सुनसान मकान में चोरी, ताले तोड़कर अलमारी खंगाली रायपुर मारवाड़ के गांव गिरी में सीनियर स्कूल के पास स्थित ढगलाराम /बीरम जी सिंगाड़िया के सुनसान मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखी अलमारियों के ताले भी तोड़ दिए। चोरों ने पूरे घर का सामान इधर-उधर बिखेर दिया और कीमती सामान की तलाश में कमरों की तलाशी ली। घटना का पता तब चला जब आसपास के लोगों ने घर के ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने परिवार को सूचना दी।1
- वायरल वीडियो जयपुर का है। आगे से अगर ऐसी हरकत कोई करें तो कोई भी व्यक्ति तुरन्त पुलिस हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सुचना दे सकते है।1
- Post by नेमा गुर्जर1
- अजमेर दरगाह में मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़: 5 लाख के 25 मोबाइल बरामद!1
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी गूँजा 'णमोकार', जवाहर भवन सहित 20 केंद्रों पर 3000 से अधिक श्रद्धालुओं ने रचा इतिहास ब्यावर में जीतो (JITO) द्वारा आयोजित 'विश्व नवकार महामंत्र दिवस' का सफल समापन; विधायक शंकर सिंह रावत सहित गणमान्य लोग रहे मौजूद ब्यावर। 'जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन' (JITO) द्वारा आयोजित 'विश्व नवकार महामंत्र दिवस' ने ब्यावर में आध्यात्मिक इतिहास रच दिया। शहर के विनोद नगर स्थित जवाहर भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा परिसर छोटा पड़ गया। यहाँ 3000 से अधिक लोगों ने एक साथ एक स्वर में नवकार महामंत्र का जाप कर वातावरण को दिव्यता से भर दिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री शंकर सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था के पदाधिकारी, विभिन्न कॉरपोरेट ऑफिसेज के प्रतिनिधि और शहर के प्रमुख स्कूलों के छात्र व शिक्षकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। *कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण विज्ञान भवन से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लाइव दिग्दर्शन रहा*, जिसे सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक देखा। एक समय, एक मंत्र और 20 केंद्र ब्यावर में 20 अलग-अलग स्थानों पर एक ही समय में सामूहिक जाप किया गया। प्रातः 08:01 से 09:36 बजे तक चली इस आध्यात्मिक लहर ने पूरे शहर को सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। विशेष रूप से Pegma Resources Pvt Ltd से लगभग 862 पंजीकरण हुए, जिसे कार्यक्रम स्थल पर LED स्क्रीन के माध्यम से लाइव दिखाया गया। जाप से पूर्व भक्तिमय संगीत की विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें समाज की सुपुत्री विदिशा जैन ने मधुर भजनों और रिया डोसी ने अपनी बांसुरी (Flute) वादन की कला से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही, कार्यक्रम में समयबद्धता और उत्साह बढ़ाने के लिए एक विशेष लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया। जीतो यूथ विंग के सौजन्य से आयोजित इस में प्रातः 8:30 बजे से पूर्व पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को शामिल किया गया। आयोजन के दौरान लकी ड्रा निकाला गया जिसमें 10 भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समय का पालन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक विशेष उत्साहवर्धक सरप्राइज रहा। सफल प्रबंधन और टीम भावना आयोजन की अभूतपूर्व सफलता का श्रेय जीतो की तीनों विंग्स के तालमेल को जाता है। जीतो मेन चैप्टर चेयरमैन रतन प्रकाश कोठारी और चीफ सेक्रेटरी सुभाष चंद ओस्तवाल ट्रेजरर निर्मल जी खींवसरा के मार्गदर्शन में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। लेडीज विंग चेयरपर्सन रेनू छाजेड़ व चीफ सेक्रेटरी जूली नाहटा और यूथ विंग प्रेसिडेंट सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल व सेक्रेटरी मोहित कुमट ने अपनी-अपनी टीम के साथ कमान संभाली। इवेंट को-ऑर्डिनेटर वीना नाहर, को-कन्वीनर पीयूष रांका और मनीष मेहता ने प्रत्येक केंद्र की व्यवस्थाओं की कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर अंतिम रूप दिया। रजिस्ट्रेशन टीम में अजय चौधरी, तरुण बोहरा, पार्थ तातेड, सीमा मुनोत और रुचि कोठारी ने बेहतरीन कार्य किया। उज्ज्वल काला ने बताया कि जवाहर भवन में 3000 श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सामूहिक जाप के दौरान जब हजारों कंठों से 'णमोकार' की स्वर लहरियां निकलीं, तो माहौल पूरी तरह आत्मिक शांति और भक्ति में लीन हो गया। जीतो परिवार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्यावर के समस्त नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। जीतो परिवार, ब्यावर के सामूहिक प्रयासों से सिर्फ़ जैन ही नहीं अपितु जैनेतर समाज तथा कई वर्ग के लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज़ कराई और यही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती तथा उपलब्धि रही।2