रायपुर उपखंड के गिरी गांव में सुनसान मकान को बनाया निशाना: ताले तोड़कर चोरों ने खंगाली अलमारी शनिवार सुबह 9: बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर उपखंड क्षेत्र के गिरी गांव में अज्ञात चोरों ने एक सुनसान मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना सीनियर स्कूल के पास स्थित ढगलाराम पुत्र,बीरम सिंगाड़िया के मकान की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर के अंदर रखी अलमारियों के ताले भी तोड़ दिए और कीमती सामान की तलाश में पूरे मकान को खंगाल डाला। चोरों ने घर के कमरों में रखे सामान को अस्त-व्यवस्थित कर दिया, जिससे पूरे घर में सामान बिखरा हुआ मिला। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब आसपास के लोगों ने मकान के ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मकान मालिक के परिवार को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। फिलहाल चोरी में कितना सामान चोरी हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।

- द्वितीय पुण्यतिथि पर सेवा का सराहनीय कार्य: स्व. बाबूलाल मेवाड़ा की स्मृति में SDH रायपुर को फोटो थैरेपी मशीन भेंट शुक्रवार 11 बजे मिली जानकारी अनुसार स्व. बाबूलाल जी मेवाड़ा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर मेवाड़ा परिवार द्वारा उप जिला अस्पताल (SDH) रायपुर को फोटो थैरेपी मशीन भेंट कर मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस मशीन का उद्घाटन श्रीमती शांति देवी द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर शांति देवी के पुत्र भूपेन्द्र मेवाड़ा, गोपाल मेवाड़ा एवं डॉक्टर विनय मेवाड़ा सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। परिवार ने बताया कि स्व. बाबूलाल जी मेवाड़ा की स्मृति में यह सेवा कार्य समाज के हित में किया गया है, जिससे अस्पताल में नवजात शिशुओं के उपचार में सुविधा मिलेगी। लोकार्पण समारोह में उप जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रभारी के साथ डॉक्टर बी. नीलाल, डॉक्टर सी.पी चौहान, डॉक्टर रामकिशोर यादव, डॉक्टर मोतीराम बिंदा, डॉक्टर अनिल मिश्रा एवं वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ किशन सिंह सहित अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे। सभी ने मेवाड़ा परिवार की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी शेर मोहम्मद, विनोद लोढ़ा, पुखराज सैनी, सत्यनारायण कुमावत, लाल जी,टाक, जगदीश टाक, श्यामलाल एवं डालचंद मेवाड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा मेवाड़ा परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह के रूप में सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया।1
- *ज्योतिबा फुले जयंती पर माल्यार्पण, महान समाज सुधारक को किया नमन* ब्यावर, 11 अप्रैल। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर आज सतपुलिया रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक श्री शंकर सिंह रावत ने अपने संबोधन में महात्मा फुले के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने महात्मा ज्योतिबा फुले के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 200 वर्ष पूर्व समाज को नई दिशा प्रदान की। उस समय शिक्षा के अभाव के बीच उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई और वंचित वर्गों, विशेषकर महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी श्री दिव्यांश सिंह, एसीईओ श्री गोपाल लाल, पूर्व सभापति श्री नरेश कनोजिया, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय गहलोत, सामाजिक न्याय अधिकारिता श्री विशाल सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।4
- झूंठा / जैतारण। ग्राम पंचायत सेवरिया में 181 हेल्पलाइन के माध्यम से जॉब कार्ड जारी करने के प्रकरण में एसीओ जिला परिषद ब्यावर द्वारा उच्चाधिकारियों को कथित रूप से गलत व भ्रामक जानकारी देने का मामला गरमा गया है। इस सूचना के आधार पर उच्चाधिकारियों ने ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र छाबा एवं कनिष्ठ सहायक रामदेव जाट को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं, जिसका कर्मचारी संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए ग्राम विकास अधिकारी संघ और कनिष्ठ सहायक संघ उप शाखा जैतारण के सदस्यों में भारी रोष व्याप्त है। संगठन का आरोप है कि धरातल की सत्यता जाने बिना एकतरफा रिपोर्ट पेश की गई है। 14 तक का अल्टीमेटम, फिर होगा आंदोलन** मामले को लेकर जिला कलेक्टर ब्यावर को ज्ञापन सौंपकर 14 अप्रैल तक का समय दिया गया है। विजय प्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष RVDO ब्यावर ने बताया कि यदि निर्धारित तिथि तक निलंबन वापस लेने या वार्ता के माध्यम से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो जिला कार्यकारिणी के निर्देशानुसार 15 अप्रैल से आर-पार की लड़ाई शुरू की जाएगी। संघ ने सभी साथियों से इस संघर्ष में एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की है।1
- ब्यावर में 726वें सेन जयंती महोत्सव की धूम! आज सेन समाज द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी सेन जयंती महोत्सव 2026 के कार्यक्रमों की घोषणा की गई। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में भव्य शोभायात्रा, विशाल भजन संध्या और महाप्रसादी जैसे विशेष आयोजन होंगे। पूरी जानकारी और कार्यक्रम की रूपरेखा जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। मुख्य आकर्षण: 11 अप्रैल: ध्वजा रोहण 13 अप्रैल: विशाल भजन संध्या 14 अप्रैल: भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी2
- राजस्थान के नागौर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ट्रैफिक पुलिस ने एक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) का ही प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) नहीं होने पर चालान काट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- Post by Kailash Fulwari1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी विश्व होम्योपैथी दिवस पर डॉ. हैनीमेन की 271वीं जयंती मनाई गई कार्यालय ज़िला नोडल अधिकारी होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग, ज़िला ब्यावर विश्व होम्योपैथी दिवस व हैनीमेन जयंती समारोह का आयोजन शुक्रवार को होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग, के ज़िला नोडल कार्यालय,राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय ज़िला मुख्यालय ब्यावर पर विश्व होम्योपैथिक दिवस व होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. क्रिस्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमेन की 271वीं जयंती समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि सहायक ज़िला आयुष अधिकारी डॉ सी. पी. सेन व विशिष्ट अथिति ज़िला आयुष चिकित्सालय प्रभारी डॉ. पारस चौहान, यूनानी चिकित्सा विभाग के डॉ. जसीम, अध्यक्ष डॉ. आशीष सोनी, यूनानी चिकित्सक डॉ. शोहेब अहमद व होम्योपैथी ज़िला नोडल डॉ. विरेन्द्र रावत ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर डॉ. हैनीमेन को श्रद्धांजलि अर्पित की व मंच संचालक की भूमिका होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुलिका सोनी व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा सोनी ने की। इस अवसर पर समारोह के आयोजक ज़िला नोडल अधिकारी डॉ. विरेन्द्र रावत ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के अविष्कार, भारत में इसके आगमन व अस्तित्व में आने के इतिहास पर प्रकाश डाला साथ ही डॉ मधुलिका सोनी ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता, गुणवत्ता व आवश्यकता पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर होम्योपैथिक, आयुर्वेद, व यूनानी नर्सिंग स्टॉफ ममता कुमारी, अनीता , कोमल,देवेंद्र, भूपेंद्र, धर्मिचंद, रविंद्र, सविता सेन, खुशनुमा,अनम, भंवर लाल, रामेश्वर, हुक्म सिंह, सपना, ऑफिस स्टॉफ हिमांशु व दिलीप सहायक लाड़ कँवर, सुशील, मेहरबान, कमलेश व गोपाल, सफाई कर्मी आशा देवी उपस्थित रहे। प्रेषक :- डॉ. विरेंद्र पाल सिंह रावत ज़िला नोडल अधिकारी होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग, ज़िला ब्यावर।1
- *ज्योतिबा फुले जयंती पर माल्यार्पण, महान समाज सुधारक को किया नमन* ब्यावर, 11 अप्रैल। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर आज सतपुलिया रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक श्री शंकर सिंह रावत ने अपने संबोधन में महात्मा फुले के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने महात्मा ज्योतिबा फुले के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 200 वर्ष पूर्व समाज को नई दिशा प्रदान की। उस समय शिक्षा के अभाव के बीच उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई और वंचित वर्गों, विशेषकर महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी श्री दिव्यांश सिंह, एसीईओ श्री गोपाल लाल, पूर्व सभापति श्री नरेश कनोजिया, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय गहलोत, सामाजिक न्याय अधिकारिता श्री विशाल सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।4
- ब्यावर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों एक नया ठगी का गिरोह सक्रिय है। ये ठग खुद को श्रम विभाग का कर्मचारी बताकर गरीब श्रमिकों को फोन करते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के बहाने रिश्वत की मांग करते हैं। कई श्रमिक अब तक इनके जाल में फंसकर ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर चुके हैं। श्रम कल्याण अधिकारी की अपील: विभाग कभी भी किसी को कॉल करके पैसे नहीं मांगता। किसी भी झांसे या लालच में न आएं। अधिक जानकारी के लिए सीधे कार्यालय (कॉलेज रोड, जयमंदिर सिनेमा के पास, ब्यावर) में संपर्क करें।1