द्वितीय पुण्यतिथि पर सेवा का सराहनीय कार्य: स्व. बाबूलाल मेवाड़ा की स्मृति में SDH रायपुर को फोटो थैरेपी मशीन भेंट शुक्रवार 11 बजे मिली जानकारी अनुसार स्व. बाबूलाल जी मेवाड़ा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर मेवाड़ा परिवार द्वारा उप जिला अस्पताल (SDH) रायपुर को फोटो थैरेपी मशीन भेंट कर मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस मशीन का उद्घाटन श्रीमती शांति देवी द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर शांति देवी के पुत्र भूपेन्द्र मेवाड़ा, गोपाल मेवाड़ा एवं डॉक्टर विनय मेवाड़ा सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। परिवार ने बताया कि स्व. बाबूलाल जी मेवाड़ा की स्मृति में यह सेवा कार्य समाज के हित में किया गया है, जिससे अस्पताल में नवजात शिशुओं के उपचार में सुविधा मिलेगी। लोकार्पण समारोह में उप जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रभारी के साथ डॉक्टर बी. नीलाल, डॉक्टर सी.पी चौहान, डॉक्टर रामकिशोर यादव, डॉक्टर मोतीराम बिंदा, डॉक्टर अनिल मिश्रा एवं वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ किशन सिंह सहित अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे। सभी ने मेवाड़ा परिवार की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी शेर मोहम्मद, विनोद लोढ़ा, पुखराज सैनी, सत्यनारायण कुमावत, लाल जी,टाक, जगदीश टाक, श्यामलाल एवं डालचंद मेवाड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा मेवाड़ा परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह के रूप में सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया।

- Post by Sheetal prajapat1
- ब्यावर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों एक नया ठगी का गिरोह सक्रिय है। ये ठग खुद को श्रम विभाग का कर्मचारी बताकर गरीब श्रमिकों को फोन करते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के बहाने रिश्वत की मांग करते हैं। कई श्रमिक अब तक इनके जाल में फंसकर ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर चुके हैं। श्रम कल्याण अधिकारी की अपील: विभाग कभी भी किसी को कॉल करके पैसे नहीं मांगता। किसी भी झांसे या लालच में न आएं। अधिक जानकारी के लिए सीधे कार्यालय (कॉलेज रोड, जयमंदिर सिनेमा के पास, ब्यावर) में संपर्क करें।1
- Post by Bhawara ram Lakhani2
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में आज अखिल भारतीय प्रगतिशील महिलाएं द्वारा एलपीजी गैस के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ आवाज उठाई गई। महिलाओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच घरेलू बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है और रसोई गैस के दाम आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने सरकार से जल्द राहत देने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर दाम कम नहीं किए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।1
- अजमेर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा साइबर सेफ्टी अभियान के तहत रामगंज क्षेत्र के निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए विशेष क्लास दी गई, जिसमें इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और संदिग्ध कॉल या मैसेज से सतर्क रहें। साथ ही, डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में भी समझाया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को समय रहते जागरूक कर उन्हें ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना है।1
- रायपुर (ब्यावर) ब्रेकिंग न्यूज पत्रकार श्याम सैनी संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” अभियान के जैतारण विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर राजपुरोहित पर्यवेक्षक नियुक्त जैतारण विधानसभा में “संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” अभियान का पर्यवेक्षक राजपुरोहित प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। जैतारण विधानसभा क्षेत्र के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर राजपुरोहित को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। किशोर राजपुरोहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के महासचिव हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनका लंबा अनुभव रहा है। उनकी नियुक्ति से जैतारण क्षेत्र में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, राजपुरोहित क्षेत्र में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और जनसंपर्क को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देंगे। साथ ही वे अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन और निगरानी भी करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में अभियान को गति मिलेगी और संगठन और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।1
- *मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित* सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 10 अप्रैल। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत निर्धारित सभी गतिविधियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि गांवों और शहरी वार्डों के समग्र विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सके। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार की यह महत्वाकांक्षी पहल 19 मार्च 2026 से 15 मई 2026 तक संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक गांवों और शहरी वार्डों का सुनियोजित एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत स्थानीय आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप डिजिटल मैपिंग के माध्यम से विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। अभियान की प्रमुख विशेषताएं— इस अभियान के अंतर्गत ‘विकसित राजस्थान @2047’ के विजन को साकार करने हेतु पेयजल, सड़क, स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों के लिए वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 को ध्यान में रखते हुए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभाओं एवं वार्ड सभाओं के माध्यम से आमजन के सुझाव लिए जा रहे हैं, वहीं पीएम गतिशक्ति एवं डिजिटल मैपिंग के जरिए परियोजनाओं की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। टूलकिट के माध्यम से व्यापक डाटा संकलन— एसीईओ श्री गोपाल लाल ने बताया कि ग्राम पंचायतों के लिए 11 तथा शहरी वार्डों के लिए 10 प्रमुख सेक्शनों में टूलकिट तैयार की गई है। इसमें प्रशासनिक एवं जनसांख्यिकीय विवरण, कृषि एवं आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, जल सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता, पर्यटन एवं प्रभावी शासन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश किया गया है। चरणबद्ध क्रियान्वयन— अभियान के तहत ग्राम/वार्ड सभाओं के आयोजन, सुझाव संग्रह, टीम गठन, डाटा संकलन, फोकस ग्रुप डिस्कशन, ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार करने एवं पोर्टल पर अपलोड करने सहित विभिन्न चरणबद्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।4
- मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए श्रम विभाग के अधिकारी ने एक बेबस मां को न्याय दिलाया है, जिसके मृतक बेटे की एक महीने की सैलरी कंपनी ने रोक रखी थी। अपने बेटे को खोने के गम में डूबी मां जब शिकायत लेकर विभाग पहुंची, तो अधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत एक्शन लिया और खुद कंपनी के दफ्तर जाकर मौके पर ही बकाया वेतन का भुगतान करवाया। यह रिपोर्ट न केवल एक मां के संघर्ष की जीत है, बल्कि उन सभी के लिए एक उम्मीद है जो अपने हक के लिए दर-दर भटक रहे हैं—देखिए कैसे एक अधिकारी की सक्रियता से एक परिवार को उसका अधिकार मिला।"1