logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Probationary Officers of the Indian Information Service explored the operational framework of Delhi Police during their visit to PHQ, Delhi. Worthy @CPDelhi welcomed the Probationers and offered valuable insights into policing, coordination and citizen-centric initiatives. @LtGovDelhi #DPUpdates #HelloPoliceStation #HelloDelhiPolice

2 hrs ago
user_Kailash Fulwari
Kailash Fulwari
अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
2 hrs ago

Probationary Officers of the Indian Information Service explored the operational framework of Delhi Police during their visit to PHQ, Delhi. Worthy @CPDelhi welcomed the Probationers and offered valuable insights into policing, coordination and citizen-centric initiatives. @LtGovDelhi #DPUpdates #HelloPoliceStation #HelloDelhiPolice

  • user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान
    जय हो
    2 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • अजमेर। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था की ओर से बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आज धोला भाटा स्थित मन्ना की हवेली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना रहा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलता है और समाज में शिक्षा का महत्व भी सुदृढ़ होता है। प्रतियोगिता के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
    1
    अजमेर। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था की ओर से बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आज धोला भाटा स्थित मन्ना की हवेली में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना रहा।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलता है और समाज में शिक्षा का महत्व भी सुदृढ़ होता है। प्रतियोगिता के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • ब्यावर में 726वें सेन जयंती महोत्सव की धूम! ​आज सेन समाज द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी सेन जयंती महोत्सव 2026 के कार्यक्रमों की घोषणा की गई। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में भव्य शोभायात्रा, विशाल भजन संध्या और महाप्रसादी जैसे विशेष आयोजन होंगे। ​पूरी जानकारी और कार्यक्रम की रूपरेखा जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। ​मुख्य आकर्षण: ​11 अप्रैल: ध्वजा रोहण ​13 अप्रैल: विशाल भजन संध्या ​14 अप्रैल: भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी
    2
    ब्यावर में 726वें सेन जयंती महोत्सव की धूम!
​आज सेन समाज द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी सेन जयंती महोत्सव 2026 के कार्यक्रमों की घोषणा की गई। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में भव्य शोभायात्रा, विशाल भजन संध्या और महाप्रसादी जैसे विशेष आयोजन होंगे।
​पूरी जानकारी और कार्यक्रम की रूपरेखा जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
​मुख्य आकर्षण:
​11 अप्रैल: ध्वजा रोहण
​13 अप्रैल: विशाल भजन संध्या
​14 अप्रैल: भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Sheetal prajapat
    1
    Post by Sheetal prajapat
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • वायरल वीडियो जयपुर का है। आगे से अगर ऐसी हरकत कोई करें तो कोई भी व्यक्ति तुरन्त पुलिस हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सुचना दे सकते है।
    1
    वायरल वीडियो जयपुर का है। आगे से अगर ऐसी हरकत कोई करें तो कोई भी व्यक्ति तुरन्त पुलिस हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सुचना दे सकते है।
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • द्वितीय पुण्यतिथि पर सेवा का सराहनीय कार्य: स्व. बाबूलाल मेवाड़ा की स्मृति में SDH रायपुर को फोटो थैरेपी मशीन भेंट शुक्रवार 11 बजे मिली जानकारी अनुसार स्व. बाबूलाल जी मेवाड़ा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर मेवाड़ा परिवार द्वारा उप जिला अस्पताल (SDH) रायपुर को फोटो थैरेपी मशीन भेंट कर मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस मशीन का उद्घाटन श्रीमती शांति देवी द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर शांति देवी के पुत्र भूपेन्द्र मेवाड़ा, गोपाल मेवाड़ा एवं डॉक्टर विनय मेवाड़ा सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। परिवार ने बताया कि स्व. बाबूलाल जी मेवाड़ा की स्मृति में यह सेवा कार्य समाज के हित में किया गया है, जिससे अस्पताल में नवजात शिशुओं के उपचार में सुविधा मिलेगी। लोकार्पण समारोह में उप जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रभारी के साथ डॉक्टर बी. नीलाल, डॉक्टर सी.पी चौहान, डॉक्टर रामकिशोर यादव, डॉक्टर मोतीराम बिंदा, डॉक्टर अनिल मिश्रा एवं वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ किशन सिंह सहित अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे। सभी ने मेवाड़ा परिवार की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी शेर मोहम्मद, विनोद लोढ़ा, पुखराज सैनी, सत्यनारायण कुमावत, लाल जी,टाक, जगदीश टाक, श्यामलाल एवं डालचंद मेवाड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा मेवाड़ा परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह के रूप में सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया।
    1
    द्वितीय पुण्यतिथि पर सेवा का सराहनीय कार्य: स्व. बाबूलाल मेवाड़ा की स्मृति में SDH रायपुर को फोटो थैरेपी मशीन भेंट
शुक्रवार 11 बजे मिली जानकारी अनुसार
स्व. बाबूलाल जी मेवाड़ा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर मेवाड़ा परिवार द्वारा उप जिला अस्पताल (SDH) रायपुर को फोटो थैरेपी मशीन भेंट कर मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस मशीन का उद्घाटन श्रीमती शांति देवी द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया।
इस अवसर पर शांति देवी के पुत्र भूपेन्द्र मेवाड़ा, गोपाल मेवाड़ा एवं डॉक्टर विनय मेवाड़ा सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। परिवार ने बताया कि स्व. बाबूलाल जी मेवाड़ा की स्मृति में यह सेवा कार्य समाज के हित में किया गया है, जिससे अस्पताल में नवजात शिशुओं के उपचार में सुविधा मिलेगी।
लोकार्पण समारोह में उप जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रभारी के साथ डॉक्टर बी. नीलाल, डॉक्टर सी.पी चौहान, डॉक्टर रामकिशोर यादव, डॉक्टर मोतीराम बिंदा, डॉक्टर अनिल मिश्रा एवं वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ किशन सिंह  सहित अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे। सभी ने मेवाड़ा परिवार की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी शेर मोहम्मद, विनोद लोढ़ा, पुखराज सैनी, सत्यनारायण कुमावत, लाल जी,टाक, जगदीश टाक, श्यामलाल एवं डालचंद मेवाड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा मेवाड़ा परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह के रूप में सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by नेमा गुर्जर
    1
    Post by नेमा गुर्जर
    user_नेमा गुर्जर
    नेमा गुर्जर
    Local Politician जैतारण, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • *मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित* सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 10 अप्रैल। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत निर्धारित सभी गतिविधियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि गांवों और शहरी वार्डों के समग्र विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सके। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार की यह महत्वाकांक्षी पहल 19 मार्च 2026 से 15 मई 2026 तक संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक गांवों और शहरी वार्डों का सुनियोजित एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत स्थानीय आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप डिजिटल मैपिंग के माध्यम से विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। अभियान की प्रमुख विशेषताएं— इस अभियान के अंतर्गत ‘विकसित राजस्थान @2047’ के विजन को साकार करने हेतु पेयजल, सड़क, स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों के लिए वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 को ध्यान में रखते हुए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभाओं एवं वार्ड सभाओं के माध्यम से आमजन के सुझाव लिए जा रहे हैं, वहीं पीएम गतिशक्ति एवं डिजिटल मैपिंग के जरिए परियोजनाओं की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। टूलकिट के माध्यम से व्यापक डाटा संकलन— एसीईओ श्री गोपाल लाल ने बताया कि ग्राम पंचायतों के लिए 11 तथा शहरी वार्डों के लिए 10 प्रमुख सेक्शनों में टूलकिट तैयार की गई है। इसमें प्रशासनिक एवं जनसांख्यिकीय विवरण, कृषि एवं आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, जल सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता, पर्यटन एवं प्रभावी शासन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश किया गया है। चरणबद्ध क्रियान्वयन— अभियान के तहत ग्राम/वार्ड सभाओं के आयोजन, सुझाव संग्रह, टीम गठन, डाटा संकलन, फोकस ग्रुप डिस्कशन, ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार करने एवं पोर्टल पर अपलोड करने सहित विभिन्न चरणबद्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    *मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित*
सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत
ब्यावर, 10 अप्रैल। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत निर्धारित सभी गतिविधियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि गांवों और शहरी वार्डों के समग्र विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
गौरतलब है कि राजस्थान सरकार की यह महत्वाकांक्षी पहल 19 मार्च 2026 से 15 मई 2026 तक संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक गांवों और शहरी वार्डों का सुनियोजित एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत स्थानीय आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप डिजिटल मैपिंग के माध्यम से विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।
अभियान की प्रमुख विशेषताएं—
इस अभियान के अंतर्गत ‘विकसित राजस्थान @2047’ के विजन को साकार करने हेतु पेयजल, सड़क, स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों के लिए वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 को ध्यान में रखते हुए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभाओं एवं वार्ड सभाओं के माध्यम से आमजन के सुझाव लिए जा रहे हैं, वहीं पीएम गतिशक्ति एवं डिजिटल मैपिंग के जरिए परियोजनाओं की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
टूलकिट के माध्यम से व्यापक डाटा संकलन—
एसीईओ श्री गोपाल लाल ने बताया कि ग्राम पंचायतों के लिए 11 तथा शहरी वार्डों के लिए 10 प्रमुख सेक्शनों में टूलकिट तैयार की गई है। इसमें प्रशासनिक एवं जनसांख्यिकीय विवरण, कृषि एवं आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, जल सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता, पर्यटन एवं प्रभावी शासन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश किया गया है।
चरणबद्ध क्रियान्वयन—
अभियान के तहत ग्राम/वार्ड सभाओं के आयोजन, सुझाव संग्रह, टीम गठन, डाटा संकलन, फोकस ग्रुप डिस्कशन, ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार करने एवं पोर्टल पर अपलोड करने सहित विभिन्न चरणबद्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ब्यावर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों एक नया ठगी का गिरोह सक्रिय है। ये ठग खुद को श्रम विभाग का कर्मचारी बताकर गरीब श्रमिकों को फोन करते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के बहाने रिश्वत की मांग करते हैं। कई श्रमिक अब तक इनके जाल में फंसकर ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर चुके हैं। ​श्रम कल्याण अधिकारी की अपील: ​विभाग कभी भी किसी को कॉल करके पैसे नहीं मांगता। ​किसी भी झांसे या लालच में न आएं। ​अधिक जानकारी के लिए सीधे कार्यालय (कॉलेज रोड, जयमंदिर सिनेमा के पास, ब्यावर) में संपर्क करें।
    1
    ब्यावर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों एक नया ठगी का गिरोह सक्रिय है। ये ठग खुद को श्रम विभाग का कर्मचारी बताकर गरीब श्रमिकों को फोन करते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के बहाने रिश्वत की मांग करते हैं। कई श्रमिक अब तक इनके जाल में फंसकर ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर चुके हैं।
​श्रम कल्याण अधिकारी की अपील:
​विभाग कभी भी किसी को कॉल करके पैसे नहीं मांगता।
​किसी भी झांसे या लालच में न आएं।
​अधिक जानकारी के लिए सीधे कार्यालय (कॉलेज रोड, जयमंदिर सिनेमा के पास, ब्यावर) में संपर्क करें।
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.