भ्रामक सूचना पर वीदियो व कनिष्ठ सहायक को निलंबित करने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी झूंठा / जैतारण। ग्राम पंचायत सेवरिया में 181 हेल्पलाइन के माध्यम से जॉब कार्ड जारी करने के प्रकरण में एसीओ जिला परिषद ब्यावर द्वारा उच्चाधिकारियों को कथित रूप से गलत व भ्रामक जानकारी देने का मामला गरमा गया है। इस सूचना के आधार पर उच्चाधिकारियों ने ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र छाबा एवं कनिष्ठ सहायक रामदेव जाट को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं, जिसका कर्मचारी संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए ग्राम विकास अधिकारी संघ और कनिष्ठ सहायक संघ उप शाखा जैतारण के सदस्यों में भारी रोष व्याप्त है। संगठन का आरोप है कि धरातल की सत्यता जाने बिना एकतरफा रिपोर्ट पेश की गई है। 14 तक का अल्टीमेटम, फिर होगा आंदोलन** मामले को लेकर जिला कलेक्टर ब्यावर को ज्ञापन सौंपकर 14 अप्रैल तक का समय दिया गया है। विजय प्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष RVDO ब्यावर ने बताया कि यदि निर्धारित तिथि तक निलंबन वापस लेने या वार्ता के माध्यम से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो जिला कार्यकारिणी के निर्देशानुसार 15 अप्रैल से आर-पार की लड़ाई शुरू की जाएगी। संघ ने सभी साथियों से इस संघर्ष में एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की है।
भ्रामक सूचना पर वीदियो व कनिष्ठ सहायक को निलंबित करने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी झूंठा / जैतारण। ग्राम पंचायत सेवरिया में 181 हेल्पलाइन के माध्यम से जॉब कार्ड जारी करने के प्रकरण में एसीओ जिला परिषद ब्यावर द्वारा उच्चाधिकारियों को कथित रूप से गलत व भ्रामक जानकारी देने का मामला गरमा गया है। इस सूचना के आधार पर उच्चाधिकारियों ने ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र छाबा एवं कनिष्ठ सहायक रामदेव जाट को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं, जिसका कर्मचारी संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए ग्राम विकास अधिकारी संघ और कनिष्ठ सहायक संघ उप शाखा जैतारण के सदस्यों में भारी रोष व्याप्त है। संगठन का आरोप है कि धरातल की सत्यता जाने बिना एकतरफा रिपोर्ट पेश की गई है। 14 तक का अल्टीमेटम, फिर होगा आंदोलन** मामले को लेकर जिला कलेक्टर ब्यावर को ज्ञापन सौंपकर 14 अप्रैल तक का समय दिया गया है। विजय प्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष RVDO ब्यावर ने बताया कि यदि निर्धारित तिथि तक निलंबन वापस लेने या वार्ता के माध्यम से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो जिला कार्यकारिणी के निर्देशानुसार 15 अप्रैल से आर-पार की लड़ाई शुरू की जाएगी। संघ ने सभी साथियों से इस संघर्ष में एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की है।
- ब्यावर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों एक नया ठगी का गिरोह सक्रिय है। ये ठग खुद को श्रम विभाग का कर्मचारी बताकर गरीब श्रमिकों को फोन करते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के बहाने रिश्वत की मांग करते हैं। कई श्रमिक अब तक इनके जाल में फंसकर ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर चुके हैं। श्रम कल्याण अधिकारी की अपील: विभाग कभी भी किसी को कॉल करके पैसे नहीं मांगता। किसी भी झांसे या लालच में न आएं। अधिक जानकारी के लिए सीधे कार्यालय (कॉलेज रोड, जयमंदिर सिनेमा के पास, ब्यावर) में संपर्क करें।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्यावर में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई: 10,500 किलो मिर्च पाउडर समेत भारी मात्रा में मसाले सीज, फैक्ट्री में मिली बड़ी अनियमितताएं ब्यावर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार की महत्वकांशी योजना शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य आयुक्त डॉक्टर टि शुभमंगला व जिला कलक्टर ब्यावर कमलराम मीणा व अतिरिक्त खाद्य आयुक्त भगवतसिंह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय गहलोत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा माहावीर उधोग व गोकुल उधोग व गादिया सप्लार्स व गुलाबचन्द्र उत्मचन्द्र सराधना रिको मे कार्यवाही की गई । जिसके मालिक अनिल कुमार जैन ,रूचित जैन व मेहेन्द्र कुमार जैन है । निरीक्षण के दौरान काफी अनियमितताएं पाई गई । जिसमे गेहूँ कि चापड़ व कलर से मिर्च पाउडर तैयार किया जा रहा था । जिसमे हल्दी, धनीया व मिर्च पाउडर के सेमपल लिये गये तथा मोके पर 10500 किलोग्राम मिर्च पाउडर व चापड़ 700 किलो, धनीया पाउडर 1550 किलोग्राम हल्दी पाउडर को सीज किया गया । उक्त सैम्पल खाद्य प्रयोगशाला जयपुर लैब में परिक्षण हेतु भिजवाए गए । जिनकी रिपोर्ट असंतुष्ट व असुरक्षित पाए जाने पर सम्बधित फर्म का लाईसेन्स निरस्त करने कि कार्यवाही अमल में लाई जावेगि। जाचं दल में केन्द्रीय टिम से खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा व अमित शर्मा व नारायण सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्यावर द्वारा कार्यवाही की गई। वही मिडिया को अवगत कराया कि विशेष खाद्य शुद्धता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। जिसमें आगामी चरण में होटलों व रेस्टोरेन्टों व मिठाई की दुकानों व कैफे व फ्रूट व सब्जियां ,खाद्य मसाले व तेल व अनाज मण्डी का निरीक्षण कर कार्यवाही की जाना प्रस्तावित है एवं उक्त जाचं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं सही जावेगी।1
- Post by Kailash Fulwari1
- वायरल वीडियो जयपुर का है। आगे से अगर ऐसी हरकत कोई करें तो कोई भी व्यक्ति तुरन्त पुलिस हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सुचना दे सकते है।1
- अजमेर में आज अखिल भारतीय प्रगतिशील महिलाएं द्वारा एलपीजी गैस के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ आवाज उठाई गई। महिलाओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच घरेलू बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है और रसोई गैस के दाम आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने सरकार से जल्द राहत देने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर दाम कम नहीं किए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।1
- अजमेर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा साइबर सेफ्टी अभियान के तहत रामगंज क्षेत्र के निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए विशेष क्लास दी गई, जिसमें इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और संदिग्ध कॉल या मैसेज से सतर्क रहें। साथ ही, डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में भी समझाया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को समय रहते जागरूक कर उन्हें ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना है।1
- मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए श्रम विभाग के अधिकारी ने एक बेबस मां को न्याय दिलाया है, जिसके मृतक बेटे की एक महीने की सैलरी कंपनी ने रोक रखी थी। अपने बेटे को खोने के गम में डूबी मां जब शिकायत लेकर विभाग पहुंची, तो अधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत एक्शन लिया और खुद कंपनी के दफ्तर जाकर मौके पर ही बकाया वेतन का भुगतान करवाया। यह रिपोर्ट न केवल एक मां के संघर्ष की जीत है, बल्कि उन सभी के लिए एक उम्मीद है जो अपने हक के लिए दर-दर भटक रहे हैं—देखिए कैसे एक अधिकारी की सक्रियता से एक परिवार को उसका अधिकार मिला।"1
- ब्यावर में ‘जहर’ का कारोबार: रीको की 4 फैक्ट्रियों पर छापा, 10,500 किलो नकली मिर्च पाउडर सीज सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर | राजस्थान सरकार के ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने ब्यावर के रीको क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए मसालों में मिलावट के काले खेल का भंडाफोड़ किया है। जिला कलेक्टर कमल राम मीणा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय गहलोत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने चार औद्योगिक इकाइयों पर अचानक छापेमारी कर भारी मात्रा में असुरक्षित खाद्य सामग्री जब्त की है। चापड़ और सिंथेटिक रंग के घोल से बन रही थी ‘लाल मिर्च’ निरीक्षण के दौरान महावीर उद्योग, गोकुल उद्योग, गादिया सप्लायर्स और गुलाब चन्द्र उत्तमचन्द फर्मों पर भारी अनियमितताएं पाई गईं। जांच में सामने आया कि मिर्च पाउडर में तीखापन और वजन बढ़ाने के लिए गेहूँ के चापड़ और सिंथेटिक कलर्स का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर मौजूद गंदगी और निर्माण का तरीका पूरी तरह से असुरक्षित और अस्वच्छ पाया गया। मौके पर ही सीज किया गया भारी स्टॉक: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित स्टॉक को मौके पर ही सीज कर दिया: मिर्च पाउडर: 10,500 किलोग्राम धनिया पाउडर: 1,550 किलोग्राम गेहूँ का चापड़ (मिलावट हेतु): 700 किलोग्राम हल्दी पाउडर: भारी मात्रा में जब्त लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी, मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई टीम ने हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर के नमूने लेकर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, जयपुर भेज दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि लैब रिपोर्ट में नमूने ‘असुरक्षित’ पाए जाते हैं, तो संबंधित फर्मों के लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिए जाएंगे और मालिकों (अनिल कुमार जैन, रित जैन, महेंद्र कुमार जैन) के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जीरो टॉलरेंस: अगला निशाना होटल, रेस्टोरेंट और अनाज मंडियां जांच टीम के सदस्य विनोद कुमार शर्मा, अमित शर्मा और नारायण सिंह ने बताया कि यह अभियान रुकने वाला नहीं है। आगामी दिनों में शहर के होटलों, कैफे और रेस्टोरेंट की सघन जांच होगी। मिठाई की दुकानों और अनाज मंडियों में विशेष निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा, तेल और फल-सब्जी विक्रेताओं के नमूनों की भी जांच की जाएगी।2
- रायपुर (ब्यावर) ब्रेकिंग न्यूज पत्रकार श्याम सैनी संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” अभियान के जैतारण विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर राजपुरोहित पर्यवेक्षक नियुक्त जैतारण विधानसभा में “संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” अभियान का पर्यवेक्षक राजपुरोहित प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। जैतारण विधानसभा क्षेत्र के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर राजपुरोहित को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। किशोर राजपुरोहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के महासचिव हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनका लंबा अनुभव रहा है। उनकी नियुक्ति से जैतारण क्षेत्र में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, राजपुरोहित क्षेत्र में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और जनसंपर्क को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देंगे। साथ ही वे अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन और निगरानी भी करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में अभियान को गति मिलेगी और संगठन और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।1